Back
हापुड़ के बाराती खतरनाक स्टंट करते वीडियो वायरल, दूल्हा खुद बना रहा वीडियो
AMAbhishek Mathur
Dec 09, 2025 17:17:11
Hapur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा रहा है कि एक दूल्हे की बारात में शामिल बाराती खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. हाईवे पर तेज रफ्तार दौड़ती कारों के काफिले में एक गाड़ी की छत पर युवक खड़े होकर स्टंट दिखा रहा है, जबकि कार की दाएं बाएं की खिड़कियों से युवक निकल निकल कर डांस कर रहे हैं. बारात में दूल्हा बना युवक सड़क पर जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट कर रहे इन बाराती युवकों को रोकने की बजाय खुद उनका वीडियो बनाने में मशगूल दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली लखनऊ हाईवे एनएच 9 का है. जहां पर इन खतरों के खिलाड़ी बाराती युवकों के द्वारा न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालकर इस तरह की स्टंट बाजी की जा रही है, बल्कि दूसरे वाहन सवारों के लिए भी यह किसी हादसे का सबब बनने से कम नहीं दिखाई दे रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब इस दूल्हे के साथ-साथ बारात में शामिल हुए इन खतरनाक स्टंट बाजों को तलाशने में जुटी हुई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। सहकारी चीन मिलकर्मियों का हंगामा। कर्मचारियों ने पेराई का काम ठप किया गन्ने की चेन में घुसकर धरने पर बैठे कर्मचारी। मौके पर भारी हंगामा। अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप। थाना तिलहर के सहकारी चीनी मिल का मामला
0
Report
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर चीनी मिल में कर्मचारियों ने शुरु किया प्रदर्शन। चैन में खड़े हुए कर्मचारी। मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप।
0
Report
48
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
102
Report