245101
हापुड़ पतंगबाजी को लेकर विवाद में जमकर पथराव व चले लाठी डंडे
Hapur, Uttar Pradesh:खबर हापुड़ से है जहां पतंगबाजी को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगो ने सरेआम एक दूसरों पर लाठी डंडों से हमला करते हुए जमकर पथराव किया। इस मारपीट व पथराव में दोनों पक्ष के 3 लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने दोनों पक्ष के 14 नामजद व कुछ अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस 3 लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आज से नगर निगम में ताला, कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सेवाएं प्रभावित
Sagar, Madhya Pradesh:आज से नगर निगम में तालाबंदी, तमाम कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर। सागर नगर निगम के विविध विभागों के कर्मचारी अपनी तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर निगम के बाहर धरने पर बैठे हैं और अब निगम आयुक्त की वादा खिलाफ़ी को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। मंगलवार को धरना स्थल पर हुई कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों की मीटिंग के बाद ये निर्णय लिया गया है। आज से निगम में ताला बंदी की घोषणा करने वाले इन प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बेमियादी हड़ताल से फायर ब्रिगेड और जलप्रदाय विभाग यानी वाटर सप्लाई से जुड़े कर्मचारी मुक्त रहेंगे ताकि लोगों को पीने का पानी और हादसों में फ़ायर ब्रिगेड मिल सके। इस हड़ताल खास तौर पर सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी वही बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति में भी परेशानी हो सकती है।0
0
Report
SDM की नजर से घायल युवक की मौत, क्षेत्र में मातम पसरा
Damoh, Madhya Pradesh:नहीं बच पाया एसडीएम की मदद से अस्पताल आया युवक, इलाके में छाया मातम... दमोह के तेंदूखेड़ा इलाके में कल सामने एक हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया है। दरअसल इसी क्षेत्र के तारादेही से लौट रहे तेंदूखेड़ा एसडीएम की नजर रोड में एक घायल पर पड़ी उन्होंने गाड़ी रोकी स्थिति देखी और युवक को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल भेजा और खुद भी अस्पताल पहुंचे जहां घायल रामकिशुन यादव की हालत नाजुक होने की वजह से जबलपुर रेफर किया। लेकिन रामकिशुन यादव ने दम तोड़ दिया है जिसके बाद इलाके में मातम पसरा है。0
0
Report
लड़की पटाखे के साथ खेलती दिखी, सुरक्षा नियमों की जरूरत
Noida, Uttar Pradesh:Girl is playing with a fire cracker0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के हनुमान मंदिर से 6 किलो चांदी के छत्र-मुकुट चोरी, CCTV में कैद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी। हनुमान जी की प्रतिमा से 6 किलो चांदी का छत्र और मुकुट चोरी। देर रात करीब 2:30 बजे चोर ने दिया वारदात को अंजाम। मंदिर के हवन कुंड की ओर बने छोटे गेट से अंदर घुसा चोर। पूरी चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। चोर ने गमछे से ढका हुआ था अपना चेहरा। सुबह मंदिर खुलने पर पुजारियों को चोरी का चला पता। मंदिर के प्रधान ने तुरंत पुलिस को दी सूचना। पुजारी ने किसी जानकार व्यक्ति पर जताया शक। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर शुरू की जांच। चौकी इंचार्ज बोले, जल्द गिरफ्तार होगा मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी।0
0
Report
खाद्य निरीक्षक बलरामपुर को 5 साल कैद, नाबालिग से उत्पीड़न का मामला
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर. खाद्य निरीक्षक निखिलेश थिभुंने को 5 साल सश्रम कारवास. 24 हजार का अर्थदंड. अपर सत्र न्यायधीश (फास्ट ट्रैक) एक्ट्रोसिटी कोर्ट से शुभ्रा पचौरी ने सुनाया फैसला. नाबालिक से लैंगिंग उत्पीड़न का था मामला. अपने ऑफिस में नाबालिक को रखा था काम पर. 11 जनवरी 2022 को रामानुजगंज थाने में दर्ज की गई थी एफआईआर. पीड़िता की मां ने की थी शिकायत. न्यायालय ने खाद्य निरीक्षक के एक सहयोगी को भी 5 साल की सजा. नाबालिक को नौकरी में रखे जाने और राशन कार्ड के एवज में पैसा वसूलने के मामले में जांच करने न्यायालय ने दिया आदेश0
0
Report
फरीदाबाद के सराय ख्वाजा में शराब के आहते में आग, लाखों शराब जलकर नष्ट
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर के पास स्थित एक शराब के आहते और उससे सटे गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखी लाखों रुपये मूल्य की शराब की पेटियां और उनमें रखी शराब की बोतलें जलकर नष्ट हो गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा कारण प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बारिश के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सबसे पहले शराब के आहते में आग लगी, जिसके बाद आग तेजी से फैलते हुए पास बने शराब के गोदाम तक पहुंच गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां रखी गई थीं, जो देखते ही देखते आग की चपेट में आ गईं। कई घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कर्मचारियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। एहतियात के तौर पर शराब के ठेके को भी पूरी तरह खाली करा दिया गया, जिससे आग आगे न फैल सके। पुलिस कर रही मामले की जांच सराय ख्वाजा थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
डायपर पक्षियों के बारे में कोई प्रमुख खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, ग्राम प्रधान ने एसपी से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल /महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा जद्दू गांव के ग्राम प्रधान जमीरुल्लाह खान ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज को प्रार्थना पत्र देकर भिटौली पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने तथा फर्जी मुकदमे में नामजद किए जाने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 3 जुलाई 2026 को गांव निवासी रविउल्लाह पुत्र हमीदुल्लाह के साथ हुए विवाद के समय वह परतावल स्थित अपनी दुकान पर मौजूद थे। उनका दावा है कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से यह स्पष्ट हो जाएगा कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद, आरोप है कि भिटौली पुलिस ने उन्हें और उनके भाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115, 351 एवं 352 के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपी बना दिया। ग्राम प्रधान का कहना है कि पुलिस दोनों भाइयों को थाने ले गई, जहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विवाद दो पक्षों के बीच हुआ था, लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष जांच करने के बजाय एकतरफा कार्रवाई करते हुए केवल उनके पक्ष को निशाना बनाया। ग्राम प्रधान जमीरुल्लाह खान ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज सहित सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कराए जाने तथा आरोप निराधार पाए जाने की स्थिति में उन्हें फर्जी मुकदमे से राहत दिलाने की मांग की है। हालांकि, इस मामले में समाचार लिखे जाने तक पुलिस का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पुलिस का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।0
0
Report
इटावा बस हादसे में दो की मौत, 40 घायल; पुलिस जांच जारी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में बनारस से दिल्ली जा रही निजी डबल डेकर बस खड़े ट्रक से टकराई। हादसे में 2 की मौत हो गई; बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हुए, उनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। घटना इटावा के शहर क्षेत्र से निकले नेशनल हाईवे पर ITI चौराहे के पास हुई। बस बनारस से दिल्ली जारही थी, ट्रक से टकराने के कारण हादसा हो गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज जारी है।0
0
Report
Advertisement
पक्षियों के लिए डायपर: नवाचार पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Diaper for birds0
0
Report
बड़ा फुहारा इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरकर धराशाई, कार पर मलबा गिरा
Jabalpur, Madhya Pradesh:बड़ा फुहारा इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरकर धराशाई हो गई थी। सोसाइटी साड़ी भंडार के नाम से इसमें दुकान भी संचालित होती थी लेकिन मंगलवार को यह दुकान बंद थी जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि बिल्डिंग कैसे धरासाई होती है और उसका कुछ हिस्सा एक कार पर गिरता है बताया जाता है कि 30 साल पुरानी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी जिसके बाद मंगलवार रात में धराशाई हो गई। जिसका सीसीटीवी के सामने आया है।0
0
Report
देवळा के चोरचावड़ी झरने में युवक डूबा, तलाश जारी
Nashik, Maharashtra:देळा ( नाशिक ) विशाल मोरे - नाशिकच्या देवळा तालुक्यातील दहिवड येथील चोर चावडी धबधब्यात चांदवड येथील तरुणाचा मृत्यू - रात्री उशिरापर्यंत तरुणाचा मृतदेह हाती लागला नाही नाशिकच्या देवळा तालुक्यातील दहिवड येथील चोरचावडी धबधबा मित्रांसोबत पावसाळी सहलीसाठी आलेल्या ऋषिकेश शशिकांत संसारे (१८) या तरुणाचा खोल पाण्यात बुडून मृत्यू झाला. वडगाव पंगू ता.चांदवड येथील राहणाऱ्या तरुणाला पाण्याच्या खोलीचा अंदाज न आल्याने ही दुर्घटना घडली. चांदवड तालुक्यातील महाविद्यालयीन आठ तरुण पावसाळी पर्यटनासाठी दहिवड-चिंचवे सीमेवरील चोरचावडी धबधबा पाहण्यासाठी व पोहण्यासाठी आले होते. पाण्यात उतरल्यानंतर हृषीकेशचा तोल जाऊन तो खोल डोहात बुडाला. सोबतच्या मित्रांनी त्याला वाचविण्याचा प्रयत्न केला; मात्र पाण्याची खोली व प्रवाहामुळे त्यांना यश आले नाही. घटनेची माहिती मिळताच देवळा पोलिस ठाण्याच्या सहाय्यक पोलिस निरीक्षक नंदा पाटील व त्यांच्या पथकाने घटनास्थळी धाव घेतली. मालेगाव येथील तैराक ग्रुप व स्थानिक ग्रामस्थांच्या मदतीने शोधमोहीम राबविण्यात आली. रात्री उशिरापर्यंत हृषीकेशचा मृतदेह हाती लागला नव्हता. चोरचावडी धबधबा पावसाळ्यात पर्यटकांचे प्रमुख आकर्षण ठरत असला, तरी तो पर्यटकांसाठी जीवघेणा ठरत आहे. या पार्श्वभूमीवर येथे पर्यटकांना बंदी घालण्यात यावी अशी मागणी नागरिकांकडून होत आहे. पोलीस निरीक्षक सार्थक नेहीते यांच्या मार्गदर्शनाखाली पुढील तपास सुरू आहे. आज पुन्हा शोध कार्य करणारे पथक ऋषिकेशाचा मृतदेह शोधण्यासाठी जाणार आहेत.0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली NH-48 पर ट्रेलर-कार हादसा: चालक अंकित और सीमा की मौत, 6 घायल
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मौलाहेड़ा गांव के पास मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रेलर ने आर्टिगा कार पर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए। कार चालक अंकित और महिला सीमा की मौके पर मौत हो गई। महिलाएं और बच्चे समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार आर्टिगा कार NH-48 पर मौलाहेड़ा के पास से गुजर रही थी। पीछे से आ रहे ट्रेलर ने अचानक कार को टक्कर मारी और उसके ऊपर चढ़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला और मध्य हिस्सा पूरी तरह दब गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पनियाला थाना सहित पुलिस के आला अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक अंकित और महिला सीमा को मृत घोषित कर दिया। बाकी छह घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर कार के ऊपर इस तरह चढ़ गया कि आर्टिगा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराने में जुटी है। मृतक शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं और हादसे के कारणों की जांच जारी है।0
0
Report
जयपुर के उप निरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी; 63 अधिकारी ट्रांसफर
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश 63 उप निरीक्षकों के किए तबादले0
0
Report
पंचकूला क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने सेक्टर-4 हरिपुर में हुए जानलेवा हमले के मामले की जांच में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पंजाब के जालंधर क्षेत्र से काबू किया है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनियोजित तरीके से हथियारों के साथ पंचकूला पहुंचे थे और पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी करने के लिए पुलिस ने आरोपियों का 7 दिन का रिमांड हासिल किया है。 एसीपी अमन के अनुसार पंचकूला में 13 जून 2026 को पंचकूला निवासी व्यक्ति की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी सफेद रंग की गाड़ी में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और तलवार, लोहे की रॉड तथा हथियार से उस पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर, हाथ, पैर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए, जबकि एक आरोपी ने मौके पर हवाई फायर भी किया। गंभीर रूप से घायल बलविंद्र सिंह को तुरंत नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा एक्सयूवी-500 वाहन की पहचान की तथा उसे बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले और बाद में कई संदिग्ध लगातार आपस में संपर्क में थे। इसी कड़ी में 6 जुलाई 2026 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 पंचकूला की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी वंशदीपक निवासी जिला कपूरथला तथा जौरव उर्फ़ जौरा निवासी जिला कपूरथला को गांव मदारा, जिला जालंधर से गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी लड़ाई-झगड़े के मामलों में संल्क्त रह चुके हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस आरोपियों से पूरे षड्यंत्र, हमले के उद्देश्य और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच करेगी। वारदात को अंजाम देने के पीछे का वास्तविक मकसद अभी जांच का विषय है और इसका खुलासा आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान की जा रही विस्तृत पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
