Back
गैस सिलेंडर की कमी से बारात रुक गई, बेटी को मिली मायूसी
AMAbhishek Mathur
Mar 25, 2026 17:47:39
Hapur, Uttar Pradesh
शहनाइयां बजनी थीं, पर सन्नाटा पसर गया... बारात आनी थी, पर चूल्हा ही नहीं जल पाया!
शादी का घर... दरवाजे पर मेहमानों का इंतजार था, हलवाई के चूल्हे की आंच से पकवानों की खुशबू महकनी थी और बेटी की विदाई के गीत गूंजने थे. लेकिन उत्तर प्रदेश के हापुड़ से जो खबर आई, उसने उत्सव के रंग में मायूसी की कालिख पोत दी. यहाँ एक अदद रसोई गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से एक बेटी के हाथ पीले नहीं हो सके और बारात को घर आने से पहले ही रोकना पड़ा.
यह कहानी है ग्राम बदनौली की मढ़ैया की. यहाँ रहने वाली बिमलेश की बेटी शिवानी का विवाह मुरादाबाद के रितेश के साथ तय हुआ था. बुधवार की सुबह बारात आनी थी, लेकिन घर में गैस का एक सिलेंडर तक नहीं था. हलवाई ने छह सिलेंडरों की मांग की थी, लेकिन दो दिनों की कड़ी मशक्कत और दर-दर भटकने के बाद भी बिमलेश को खाली हाथ लौटना पड़ा. नतीजा? बारात को फोन किया गया कि अभी मत आना, हमारी खुशियाँ सिलेंडर की किल्लत की भेंट चढ़ गई हैं. जब शादी टल गई, तब जाकर किसी ने सलाह दी कि कलेक्ट्रेट जाइए. बुधवार को बिमलेश अपने बेटे रोबिन के साथ बदहवास हालत में जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचीं. अपनी आपबीती सुनाते हुए उनकी आंखें भर आईं. मामला अधिकारियों तक पहुंचा, तो आनन-फानन में 6 सिलेंडरों की व्यवस्था कराई गई. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, बस अफवाहों का बाजार गर्म है. हालांकि, बिमलेश के लिए ये 'अफवाह' नहीं, एक कड़वी हकीकत थी, जिसने उनकी बेटी के खास दिन को आंसुओं में बदल दिया. अब 28 मार्च को फिर से शहनाइयां बजेंगी. प्रशासन ने सिलेंडर तो दे दिए, लेकिन उस मां और बेटी के मन में जो कसक रह गई है, उसकी भरपाई शायद कोई सिलेंडर नहीं कर पाएगा. हापुड़ की ये घटना व्यवस्था के उन दावों पर सवालिया निशान है, जो कहते हैं कि जनता को बुनियादी जरूरतें आसानी से मिल रही हैं.
बाइट - विमलेश, दुल्हन की मां
बाइट - रॉबिन, दुल्हन का भाई
बाइट - सीमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, हापुड़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 25, 2026 18:30:290
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 25, 2026 18:30:140
Report
832
Report
990
Report
844
Report
841
Report
1075
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 18:02:461022
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 25, 2026 18:02:341024
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 25, 2026 18:02:201083
Report
VKVijay1 Kumar
FollowMar 25, 2026 18:01:591081
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 25, 2026 18:01:281060
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 25, 2026 18:01:121082
Report