icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245207
SSSunder SharmaFollow1 Oct 2024, 01:32 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान में VLTD डिवाइस घोटाला: ट्रक-बस मालिकों से हो रही खुली वसूली

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- टीवीयू 142 इन्जेस्ट हैडर- VLTD डिवाइस लगाने को लेकर आरोप कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने लगाए आरोप कहा, सरकार की मिलीभगत से लुट रहे ट्रक-बस मालिक पहले 5000 रुपए में लग रही थी डिवाइस अब 15 से 16 हजार रुपए लिए जा रहे परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर हो रहा भ्रष्टाचार एंकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि मैं खुद भी परिवहन मंत्री रहा हूं। लेकिन परिवहन विभाग में ऐसा भ्रष्टाचार मैंने पहले कभी नहीं देखा। राजस्थान में 16 लाख से ज्यादा कमर्शियल वाहनों में VLTD डिवाइस लगाई जानी है। जो डिवाइस पहले 5 से 6 हजार रुपए में लग रही थी, अब उसके 15 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। इस पूरे मामले में 800 से 1000 करोड़ रुपए का घोटाला हो रहा है। खाचरियावास ने रसीदें दिखाते हुए कहा कि 5500 रुपए की रसीद के एवज में 3 गुना अधिक पैसे लिए जा रहे हैं। राज्य में ट्रक, बस मालिकों से खुली वसूली हो रही है। व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने को खाचरियावास ने आरोप लगाए कि सभी 20 कंपनियों की डिवाइस को एक व्यक्ति ने कब्जे में ले लिया है। अब उसी व्यक्ति की मनमर्जी से डिवाइस लगाई जा रही हैं। उन्होंने उस व्यक्ति से परिवहन विभाग के अफसरों, सरकार की मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा, हरियाणा में यही डिवाइस 5 से 6 हजार रुपए में लग रही है तो राजस्थान में इतने पैसे क्यों लिए जा रहे हैं। बाइट- प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व परिवहन मंत्री और कांग्रेस नेता
0
0
Report

दुर्गाष्टमी- महावनमी पर आसपुर शक्ति पीठों में भक्तों की भारी भीड़

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के आसपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध आशापुरा व विजवामाता शक्तिपीठ पर दुर्गाष्टमी के अवसर पर उदयपुर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। कई श्रद्धालु कई किलोमीटर तक नंगे पांव पैदल चलकर धाम पहुंचे और माता के दरबार में शीश नवाकर खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर आशापुरा धाम में मां आशापुरा का स्वर्णाभूषणों से विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। विश्व कल्याण और जनमंगल की कामना के साथ आयोजित महायज्ञ की पूर्णाहुति भी की गई। धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी के सदस्यों और पुलिस बल ने सुरक्षा, शांति एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाले रखा। वहीं, जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों साबला स्थित अंबिका चौक, रीछा कल्याण धाम और गलियाकोट के शीतला माता मंदिर सहित विभिन्न शक्तिपीठों पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। दुर्गाष्टमी एवं महानवमी के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया।
0
0
Report

हेरोइन तस्करी: 25 करोड़ कीमत की बरामदगी, 4 गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh :जिले में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी मामला, आईजी बीकानेर ओमप्रकाश और एसपी बी आदित्य के सुपरविजन में हुई थी कार्रवाई,25 करोड़ की हेरोइन की थी पुलिस ने जब्त,गोलूवाला के रोही अयालकी में दो वाहनों से 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन और 1.85 लाख रुपए बरामद,ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गोलूवाला पुलिस की कार्रवाई,तीन स्थानीय सहित चार आरोपी गिरफ्तार,हेरोइन तस्करी के मामले में दो वाहन जब्त,चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज,हेरोइन की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस,आरोपियों से पूछताछ जारी
0
0
Report
Advertisement

शाहनवाज हुसैन ने ख्वाजा साहब दरगाह पर दुआ मांगी, अमन-चैन की कामना

Ajmer, Rajasthan:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत कर मन्नत का धागा बंधा.. इस दौरान उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार शरीफ पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए.. उन्होंने देश में अमन, चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी... शाहनवाज हुसैन के दरगाह पहुंचने पर शेख दौलत चिश्ती शेख रमजान अली ने जियारत करवाई... उन्होंने ख्वाजा साहब की दरगाह को आस्था और कौमी एकता का प्रमुख केंद्र बताते हुए यहां दुआ करने की परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की... उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को गोली लगने की घटना पर चिंता जताई.. उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उन्होंने निशाना साधते हुए विदेशी ताकतों का साथ देने का आरोप लगाया.... विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए。
0
0
Report

जोगणिया माता शक्तिपीठ में दुर्गा अष्टमी पर भक्तों का उमड़ा विशाल उत्साह

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखण्ड स्थित जोगणिया माता शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी पर भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। शक्तिपीठ परिसर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को पूरी रात जोगणिया माता के दर्शन करवाए गए। रामलीला मैदान में मेवाड़ के प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। आयोजन में राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जोगणिया माता शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की गई।
0
0
Report

रामगढ़ धरना खत्म, विधायक भाटी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया; जमीन स्थानांतरण पर आश्वासन

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर जैसलमेर खबर की लोकेशन - रामगढ़ रिपोर्टर -शंकरदान मोबाईल नम्बर -9799069952 रामगढ़ में 258 दिन से चल रहा धरना समाप्त, विधायक छोटूसिंह भाटी ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया राघवा-सेउवा में आवंटित जमीन को स्थानांतरित करने का भरोसा, जिला प्रशासन और ग्रामीणों की कमेटी करेगी वस्तुस्थिति की जांच रामगढ़, जैसलमेर जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में राघवा-सेउवा में सोलर कम्पनी को आवंटन करने के लिए प्रस्तावित जमीन के मामले को लेकर पिछले 228 दिनों से चल रहा धरना आखिरकार समाप्त हो गया। जैसलमेर के विधायक छोटूसिंह भाटी ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को जूस पिलाया और धरना समाप्त करवाया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा सोलर कम्पनी को आवंटित जमीन को अन्यत्र स्थानांतरित करने का भरोसा दिलाया। साथ ही मामले की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए सरकार की ओर से एक कमेटी गठित करने निर्देश देने की बात विधायक द्वारा धरनार्थियों के समक्ष रखी गई। धरना समाप्त होने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन के समाप्त होने के साथ ही अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। कमेटी करेगी मामले की वस्तुस्थिति की जांच मामले के समाधान के लिए गठित की जाने वाली कमेटी में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों और सीमा जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। यह कमेटी मौके की वस्तुस्थिति का पता लगाएगी और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी। इसके बाद जमीन को स्थानांतरित करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 258 दिनों तक जारी रहा धरना जमीन आवंटन के मुद्दे को लेकर ग्रामीण लंबे समय से धरने पर बैठे थे। 258 दिनों तक चले इस आंदोलन के दौरान जमीन आवंटन को लेकर विरोध जताते हुए समाधान की मांग उठाई गई। आखिरकार विधायक छोटूसिंह भाटी के हस्तक्षेप और जमीन स्थानांतरित करने के भरोसे के बाद धरना समाप्त करने पर सहमति बनी। धरना समाप्त होने के बाद अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि प्रशासनिक कमेटी की जांच के बाद मामले का स्थायी समाधान निकलेगा और जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि, धरना समाप्त होने के बाद अब सबसे अहम सवाल यही है कि जमीन स्थानांतरण को लेकर दिया गया भरोसा कब तक धरातल पर उतरता है। ये रहे उपस्थित विधायक छोटूसिंह भाटी, जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, आईदानसिंह, दीपसिंह, कंवराजसिंह, सवाईसिंह, हुकमाराम, मनोहरसिंह, उपखण्ड अधिकारी, रामगढ़ तहसीलदार तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

बगहा के रामनगर में लापता छात्र का शव गन्ने के खेत से बरामद

Bagaha, Bihar:बगहा के रामनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आठ दिनों से लापता छठी क्लास के छात्र का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। शव दो टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत छात्र की पहचान मठिया निवासी शिबू खान के रूप में हुई है। परिजनों ने रामनगर पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बगहा एसपी राजेश कुमार भी रामनगर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है की रामनगर के गौंद्रा फार्म स्थित हरिनगर चीनी मिल के फॉर्म वाले गन्ने की खेत में छात्र का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। छात्र के लापता होने के आठ दिनों बाद नौवें दिन शव बरामद होने से परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल है । बाइट - मृत छात्र के परिजन फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। एफएसएल टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अब सवाल यह है कि छात्र के अपहरण के पीछे किसका हाथ है और उसकी हत्या किन परिस्थितियों में किसने की है,पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी की नजरें टिकी हुईं हैं पुलिस अभी कुछ भी बोलना या बताना मुनासिब नहीं समझ रही है । बाइट- नुरेन अंसारी, मुखिया मठिया रामनगर
0
0
Report

ट्रैफिक हादसे में झारखंड पुलिस कांस्टेबल रोकी सिंह की मौत

Jamui, Bihar:जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर टाउन थाना क्षेत्र के मनिअड्डा के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में झारखंड पुलिस के कांस्टेबल रॉकी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई टाउन थाना क्षेत्र के आनंदबिहार कॉलोनी निवासी रॉकी सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह झारखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और गोड्डा जिले में उनकी तैनाती थी। सोमवार की सुबह वह बुलेट बाइक से किसी काम से मनिअड्डा जेल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मनिअड्डा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रॉकी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल-बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौर“ में उनकी मौत हो गई। रॉकी सिंह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर से परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी है.
0
0
Report

सोनीपत के फूल सिंह के पिता बोले, बेटा पत्थर-ईंट का काम सीख रहा था

Sonipat, Haryana:मुम्बई के जुहू में बालीबुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले लारेंस बिश्नोई के तीनों शूटरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के रूप में हुई फूल सिंह और रेहान जोकि बरोदा गांव और ईद गाह कालोनी सोनीपत के रूप में हुई बरौदा के पिता नरेश का फूल सिंह को लेकर आया बयान बोले उनके दो संतान है फूल सिंह बेटा है एक बेटी है वह पत्थर टाइल का काम सीख रहा था गोहाना 13 को यही था उसके बाद पता नहीं कहा गया वह गोहाना ही रहता था मै खुद अपंग हूं ईंट तोड़ने की मजदूरी करता हूं जो उसका नाम मुंबई में एक फिल्म एक्टर पर फायरिंग हुई वह गलत नहीं हुआ हमें नहीं पता उसे कोई बहका कर ले गया बाइट - पिता - नरेश
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर: दो युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कार भी बरामद

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow6m ago
Tateli, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने दो युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। ​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम को यह सफलता मिली है। ​जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री और भांजी को दो युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 361/2026, धारा 137(2) व 87 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। ​सोमवार, 19 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंचमुखी मंदिर, गर्रा पुल के पास घेराबंदी की और दोपहर करीब 1:10 बजे दोनों अभियुक्तों को घटना में इस्तेमाल की गई कार सहित दबोच लिया। ​गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सुरजीत (22 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह, निवासी ग्राम नगरिया, थाना तिलहर तथा प्रेम कुमार (20 वर्ष) पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बंबियाहार, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है। ​पुलिस ने अभियुक्तों और बरामद वाहन के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
0
0
Report

मानसा में परविंदर सिंह के इंसाफ के लिए सात दिन से धरना, सीबीआई जांच की मांग

Noida, Uttar Pradesh:मानसा में परविंदर सिंह के इंसाफ के लिए सातवें दिन भी मानसा में धरना प्रदर्शन जारी है आज पंजाब भर में परविंदर सिंह को इंसाफ के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के घरों पर प्रदर्शन किए जाएंगे वहीं उनका लहंती पत्र दिए जाएंगे परविंदर सिंह झोटा के पिता भी सिंह ने आज मीडिया को कहा कि बीते कल कुछ एक्शन कमेटी के लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह का विरोध करने का ऐलान किया था जिसके चलते उन्होंने कहा कि अगर अमित शाह का विरोध होगा तो उनका खुद का भी विरोध होगा उन्होंने कहा कि वह भारतीय फौज में सेवाएं निभा चुके हैं और देश का कोई भी प्रधानमंत्री गृह मंत्री और रक्षा मंत्री हो वह उनका सम्मान करते हैं उन्होंने कहा कि गृहमंत्री उनके घर आकर भी उनसे बातचीत कर सकते हैं लेकिन वहीं उन्होंने बड़ी बात की के अब जो एक्शन कमेटी है उसमें शाहिद परविंदर सिंह की पत्नी खुद समोनेट करेगी और वहां मीडिया को संबोधित भी करेगी वहीं उन्होंने कहा कि सिर्फ धरने में आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता ना आए अगर वह आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर आता है तो वह आ सकता है लेकिन और कोई भी पार्टी धरने में परविंदर सिंह के लिए समान्वय कर सकती है वहीं उन्होंने देश के गृहमंत्री से अपील करते हुए कहा के तुरंत सीबीआई जांच शुरू करवाई जाए ताकि पंजाब पुलिस मानसा में परविंदर सिंह कत्ल मामले के सबूत ना मिटा सके
0
0
Report
Advertisement

पवित्र काली वेईं में प्रवासी की लाश मिलने पर पुलिस ने शुरू की जांच

Kapurthala, Punjab:ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ’ਚ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਪਵਿੱਤਰ ਕਾਲੀ ਵੇਈਂ ’ਚੋਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਕਬਜ਼ੇ ’ਚ ਲੈ ਕੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾਂਚ, ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਉਣ ’ਚ ਜੁਟੀ ਪੁਲਿਸ ਕਪੂਰਥਲਾ : ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਪਵਿੱਤਰ ਕਾਲੀ ਵੇईਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਪ੍ਰवਾਸੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਕਾਰੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਪਵਿੱਤਰ ਕਾਲੀ ਵੇਈਂ ਵਿੱਚੋਂ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਚਰਚਾ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਯਾ। ਫਿਲਹਾਲ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਕਿਹੜੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਈ, ਇਸ ਬਾਰੇ ਸਥਿਤੀ ਸਪੱਸ਼ਟ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੀ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਹਿਲੂਆਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਮੌਤ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਅਤੇ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਰ ਵੇਰਵਿਆਂ ਬਾਰੇ ਸਪੱਸ਼ਟ ਜਾਣकारी ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਸਕੇਗੀ。
0
0
Report

रोपड़ में अकाली दल समेत जत्थों ने दिनेश चड्डा के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

Rupnagar, Punjab:ਰੋਪੜ-ਮਾਨਸਾ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਰੋਪੜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਸਮੇਤ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜਥੇবੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਾਹਨਤ ਪੱਤਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ.ਲਾਹਨਤ ਪੱਤਰ ਲਗਾਉਣ ਜਾ ਰਹੇ ਸੰਘਰਸ਼ੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬੈਰੀਗੇਟ ਲਗਾ ਕੇ ਰੋਕਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਪਰ ਇੰਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਬੈਰੀਗੇਟ ਨੂੰ ਤੋੜ ਦਿੱਤੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਮੁੱਕੀ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਡਾ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ।ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਹੋਈ ਧੱਕਾ ਮੁੱਕੀ ਦੋਰਾਨ ਕੁੱਝ ਆਗੂ ਡਿੱਗ ਪਏ ਤੇ ਉੱਨਾਂ ਦੇ ਹਲਕੀਆਂ ਸੱਟਾਂ ਵੀ ਲੱਗੀਆਂ।ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ sਾਜਿਸ਼ ਦੱਸਿਆ ਉੱਥੇ ਹੀ ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਡਾ ਤੇ ਵੀ ਕਈ ਤਰਾ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top