245101
हापुड़ में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का जोरदार स्वागत
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जनपद में निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद का जोरदार स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के हित में कार्य कर रही है और विकास के लिए सभी को साथ देना होगा। संजय निषाद ने कांग्रेस की जनसंख्या नियंत्रण नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भारत को फिर से सोने की चिड़ीया बनाना है और इसके लिए सभी नियमों को लागू करना होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा पुलिस के स्निफर डॉग्स ने छह महीनों में करोड़ों का ड्रग्स पकड़ा
Panchkula, Haryana:हरायणा सरकार के नशा मुक्त हरियाणा अभियान में हरियाणा पुलिस के प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स नशा तस्करों के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार बनकर उभरे हैं। वर्ष 2026 की पहली छमाही (1 जनवरी से 30 जून) के दौरान हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने रेड एवं सर्च ऑपरेशन चलाकर स्निफर डॉग्स की सहायता से 48 एनडीपीएस मामलों में बड़ी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन), स्मैक, गांजा, चरस, अफीम, डोडा पोस्त, चूरा पोस्त तथा अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी की। इन अभियानों में बोल्ट (HK132) ने सर्वाधिक 15, रैम्बो (HK133) ने 14 तथा रोमियो (HK131) ने 12 मामलों में भाग लेकर सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विशेष रूप से रैम्बो की सहायता से 5 क्विंटल 50 किलोग्राम 300 ग्राम डोडा पोस्त की सबसे बड़ी बरामदगी की गई। इन तीनों स्निफर डॉग्स की असाधारण सूंघने की क्षमता और डॉग हैंडलर्स के साथ उनके बेहतरीन तालमेल ने नशा तस्करों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई को नई धार प्रदान की है。 *आधुनिक तकनीक और स्निफर डॉग्स से नशा तस्करों के नेटवर्क पर प्रहार* हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने कहा कि नशा तस्करी समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स और उनके डॉग हैंडलर्स इस अभियान की मजबूत कड़ी हैं। स्निफर डॉग्स की असाधारण सूंघने की क्षमता, आधुनिक प्रशिक्षण और पुलिस टीमों के साथ उनका बेहतर समन्वय मादक पदार्थों की बरामदگی तथा नशा तस्करों तक पहुंचने में अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, खुफिया सूचनाओं और विशेषज्ञ संसाधनों के प्रभावी उपयोग से हरियाणा पुलिस नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में निरंतर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ हेल्पलाइन नंबर - 9050891508 साझा करें, ताकि "नशा मुक्त हरियाणा" के संकल्प को जनसहभागिता के माध्यम से साकार किया जा सके। *हर वर्ष NDPS मामलों में डॉग स्क्वॉड दिला रहा सफलता* अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो संजय कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस के डॉग स्क्वॉड की प्रभावशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की सहायता से हर वर्ष बहुत सारे NDPS मामलों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जाती रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचती है, जहां स्निफर डॉग्स वाहन, मकान, गोदाम, खेत अथवा अन्य स्थानों पर बेहद चतुराई से छिपाकर रखे गए मादक पदार्थों का सटीक पता लगाकर पुलिस कार्रवाई को सफल बनाते हैं। कई मामलों में इनकी सहायता से नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में भी सफलता मिली है。 *छह माह में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ बरामद, कई जिलों में बड़ी कार्रवाई* वर्ष 2026 के पहले छह महीनों के दौरान स्निफर डॉग्स की सहायता से चिट्टा (हेरोइन), स्मैक, गांजा, चरस, डोडा पोस्त, चूरा पोस्त, अफीम तथा अन्य मादक पदार्थों की कई बड़ी खेप बरामद की गईं। प्रमुख बरामदगियों में आदमपुर से 5 क्विंटल 50 किलोग्राम 300 ग्राम डोडा पोस्त, फतेहाबाद से 10.160 किलोग्राम डोडा पोस्त, फरीदाबाद से 6.56 किलोग्राम गांजा, 4.735 किलोग्राम डोडा पोस्त, 3.790 किलोग्राम डोडा पोस्त, 3.50 किलोग्राम गांजा, 1.2 किलोग्राम गांजा, 105.08 ग्राम चरस सहित हेरोइन एवं अन्य मादक पदार्थों की कई महत्वपूर्ण बरामदगियां शामिल हैं। इन सफल अभियानों में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा (डबवाली), गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र, हिसार जीआरपी सहित अनेक जिलों की पुलिस तथा HSNCB की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स बोल्ट, रैम्बो, रोमियो, जग्गा, जैक, शेरू, टॉम, ब्रूनो, जिमी, राजा, जेसिफर, मैक्स, माही और चार्ली ने अपनी असाधारण सूंघने की क्षमता से वाहनों, मकानों, गोदामों और अन्य स्थानों पर छिपाकर रखे गए मादक पदार्थों का सटीक पता लगाकर पुलिस कार्रवाई को सफल बनाया। *बोल्ट, रैम्बो और रोमियो बने हरियाणा पुलिस के स्टार स्निफर डॉग्स* हिसार डॉग स्क्वॉड यूनिट ने वर्ष 2026 की पहली छमाही में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक मामलों में सफलता हासिल की। यूनिट के प्रशिक्षित स्निफर डॉग बोल्ट ने रेड एवं सर्च ऑपरेशन में भाग लेकर15 NDPS मामलों में सबसे अधिक सफलता दिलाई। रैम्बो ने 14 मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसकी सहायता से 5 क्विंटल 50 किलोग्राम 300 ग्राम डोडा पोस्त की सबसे बड़ी बरामदगी हुई। वहीं रोमियो ने 12 NDPS मामलों में सहायता करते हुए चिट्टा, गांजा तथा अन्य मादक पदार्थों की बरामदगी में अहम योगदान दिया। इन आंकड़ों के अनुसार बोल्ट, रैम्बो और रोमियो वर्ष 2026 की पहली छमाही में हरियाणा पुलिस के सबसे अधिक सक्रिय और सफल स्निफर डॉग्स रहे। इन अभियानों की सफलता के पीछे डॉग हैंडलर्स की मेहनत और समर्पण भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा। सिपाही अनिल, सुनील, रीत, प्रदीप, विकास और रविंदर ने अपने प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स के साथ उत्कृष्ट समन्वय स्थापित करते हुए अनेक महत्वपूर्ण ऑपरेशनों को सफल बनाया। डॉग हैंडलर्स और स्निफर डॉग्स के बीच मजबूत तालमेल के कारण नशा तस्करों द्वारा अत्यंत चतुराई से छिपाए गए मादक पदार्थों का भी सटीक पता लगया जा सका। *वैज्ञानिक प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक से बढ़ रही डॉग स्क्वॉड की क्षमता* ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) संदीप सिंह कश्यप ने बताया कि हरियाणा पुलिस के डॉग स्क्वॉड में शामिल प्रत्येक स्निफर डॉग और उसके हैंडलर को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों के आधार पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों की पहचान, संदिग्ध स्थानों की तलाशी, साक्ष्यों की सुरक्षा तथा ऑपरेशन के दौरान अनुशासित ढंग से कार्य करने का अभ्यास कराया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें आवश्यकता के अनुसार पूरे प्रदेश में विभिन्न अभियानों में तैनात किया जाता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित मानव संसाधन और स्निफर डॉग्स के समन्वित उपयोग से नशा तस्करी के नेटवर्क पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी या मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर - 9050891508 अथवा डायल-112 पर इसकी सूचना दें। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और पुलिस की सतत कार्रवाई से ही "नशा मुक्त हरियाणा" का संकल्प साकार किया जा सकता है。0
0
Report
अयोध्या से बलरामपुर तक जांच: छात्र सरफराज के घर पर पुलिस पड़ी
Balrampur, Uttar Pradesh:अयोध्या जांच की आंच बलरामपुर तक, छात्र सरफराज के घर पहुंची पुलिस मेडिकल कॉलेज में मिले संदिग्ध हस्तलिखित नोट की जांच में जुटी पुलिस, पैतृक घर पर पूछताछ के बाद शनिवार को मिला ताला, Zee की ग्राउंड रिपोर्ट बलरामपुर। अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में मिले संदिग्ध हस्तलिखित नोट की जांच अब बलरामपुर तक पहुंच गई है। मामले में हिरासत में लिए गए पैरामेडिकल छात्र सरफराज के नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरैनिया तालाब स्थित पैतृक घर पर शुक्रवार देर शाम अयोध्या पुलिस की टीम पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। शनिवार को जी मीडिया की टीम जब मौके पर पहुंची तो मकान पर ताला लटका हुआ मिला। पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा था और पड़ोसी इस मामले पर खुलकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार सरफराज राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे टेक्नीशियन (पैरामेडिकल) प्रथम वर्ष का छात्र है। अयोध्या में सामने आए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू की है। इसी क्रम में उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और स्थानीय जानकारी जुटाने के लिए अयोध्या पुलिस बलरामपुर पहुंची थी। पुलिस टीम ने परिजनों से आवश्यक पूछताछ की और आसपास के लोगों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया। जी मीडिया की टीम ने शनिवार को सरफराज के घर का जायजा लिया। घर बंद मिला और मुख्य दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। आसपास रहने वाले अधिकांश लोगों ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि, नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर एक स्थानीय युवक ने बताया कि सरफराज का व्यवहार मोहल्ले के लोगों के प्रति सामान्य और अच्छा था। उसने कभी किसी विवाद या झगड़े की जानकारी नहीं सुनी। स्थानीय युवक ने बताया कि परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं। सबसे बड़े भाई मशहूर बलरामपुर में निजी नौकरी करते हैं। दूसरे भाई मोहम्मद श्रावस्ती में डेंटल क्लीनिक संचालित करते हैं। तीसरे भाई रफी सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते हैं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा वही संभालते हैं। सरफराज सबसे छोटा है और अयोध्या में रहकर पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक करीब डेढ़ वर्ष पहले सरफराज के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद घर में उसकी मां और अविवाहित बहन रहती हैं। बड़ी बहन का विवाह हो चुका है और वह मुंबई में रहती हैं। लोगों का कहना है कि पढ़ाई के कारण सरफराज अयोध्या में रहता था, लेकिन लगभग हर शनिवार बलरामपुर स्थित अपने घर आता था और सोमवार को वापस लौट जाता था। बताया गया कि वह तीन-चार दिन पहले भी घर आया था। इसके बाद अयोध्या में सामने आए मामले के चलते पुलिस जांच उसके घर तक पहुंच गई। मोहल्ले में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा का माहौल जरूर है, लेकिन कोई भी व्यक्ति आधिकारिक तौर पर कुछ कहने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि मामला संवेदनशील है और जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। कई लोगों ने सिर्फ इतना कहा कि वे मीडिया के सामने बयान देने से बचना चाहते हैं। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि छात्र के बलरामपुर निवासी होने के कारण स्थानीय स्तर पर आवश्यक सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। अयोध्या पुलिस के साथ समन्वय बनाकर जांच में सहयोग किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि मामला पूरी तरह जांच के अधीन है। सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है और जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह की अटकलों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी。 फिलहाल अयोध्या में मिले संदिग्ध हस्तलिखित नोट का मामला जांच एजेंसी के लिए गंभीर विषय बना हुआ है। जांच का दायरा अब बलरामपुर तक पहुंच चुका है और पुलिस छात्र की पृष्ठभूमि, संपर्कों तथा अन्य संबंधित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
26GB हरिपुरा के पास जर्जर हाई-वोल्टेज पोल, बच्चों की सुरक्षा की मांग
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री विजयनगर के निकटवर्ती गांव 26GB हरिपुरा के स्कूल व डमरू रोड के पास स्थित हाई-वोल्टेज विद्युत पोल जर्जर हालत में है। ग्रामीणों ने बताया कि पोल किसी भी समय गिर सकता है, जिससे भारी दुर्घटना व विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है। स्थानीयों ने संबंधित विभाग को बताया है, पर देखरेख न होने से खतरा बना हुआ है। स्कूल के नजदीक होने के कारण बच्चों की जान को भी जोखिम है। ग्रामीण प्रशासन से त्वरित निरीक्षण व पोल बदलने की मांग कर रहे हैं ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।0
0
Report
Advertisement
कोडरमा में कानून, शिक्षा और फार्मेसी के कॉलेज एक ही परिसर में
Nawada, Bihar:2002 से संचालित झारखण्ड विधि महाविद्यालय, कोडरमा में कानून की पढ़ाई का बना हब कोडरमा के झुमरी तेलैया अब सिर्फ औद्योगिक नगरी नहीं, बल्कि शिक्षा का बड़ा हब बन गया है। यहाँ एक ही क्षेत्र में विधि, शिक्षा, फार्मेसी और सामान्य शिक्षा के कॉलेज संचालित हैं। हजारों छात्र यहां से पढ़कर सरकारी नौकरी और पेशेवर क्षेत्र में जा रहे हैं। 1. झारखण्ड विधि महाविद्यालय - Estd 2002 क्षेत्र में कानून की पढ़ाई का प्रमुख केंद्र। वर्ष 2002 में स्थापित इस कॉलेज ने 23 वर्षों में हजारों छात्रों को वकील और न्यायिक सेवा के लिए तैयार किया है。 सुविधाएं 1. आधुनिक लाइब्रेरी: संविधान, IPC, CrPC, CPC, बैर एक्ट और जजमेंट की किताबें। "GENERAL BOOKS" और "GREAT EDUCATORS" सेक्शन। 2. स्टडी हॉल: शांत माहौल में पढ़ाई। परिसर रैगिंग मुक्त। 3. कंप्यूटर लैब ई-कोर्ट, ऑनलाइन केस लॉ और लीगल रिसर्च की ट्रेनिंग। 4. CCTV व पेयजल: पूरी सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया हमारा उद्देश्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि अच्छे अधिवक्ता तैयार करना है। इसलिए थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर जोर है। कॉलेज के कई छात्र आज देश के विभिन्न न्यायालयों में सफल वकालत कर रहे हैं और कुछ छात्र न्यायाधीश भी बने हैं। 2. झारखण्ड टीचर ट्रेनिंग कॉलेज - Estd 2006 वर्ष 2006 में स्थापित. यहां B.Ed और http://D.El.Ed जैसे टीचर ट्रैनिंग कोर्स कराए जाते हैं। जिले के हजारों अभ्यर्थी यहां से प्रशिक्षण लेकर शिक्षक बने हैं। 3. झारखण्ड इवनिंग कॉलेज, झुमरी तेलैया सेवारत और कामकाजी छात्रों के लिए शाम की कक्षाओं की सुविधा। यहां स्नातक स्तर की पढ़ाई होती है। 4. झारखण्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी क्षेत्र में फार्मेसी की पढ़ाई का एकमात्र बड़ा संस्थान। यहां से पासआउट छात्र अस्पतालों और दवा कंपनियों में काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही जगह पर इतने कॉलेज होने से कोडरमा और आसपास के जिलों के छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ता। इससे समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है. बाइट_ प्रिंसिपल कॉलेज स्टाफ0
0
Report
गया में विधि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ए.पी. मेमोरियल लॉ कॉलेज की स्थापना
Nawada, Bihar:गया जिले में विधि शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ए.पी. मेमोरियल लॉ कॉलेज की स्थापना 2024 में की गई है। यह कॉलेज अनीश पंकज मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, गया द्वारा संचालित किया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार यह संस्थान मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के अंतर्गत प्रस्तावित इकाई है और बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली से मान्यता भी है। कॉलेज का मुख्य उद्देश्य गया और आसपास के जिलों के छात्रों को उनके गृह जिले में ही गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा उपलब्ध कराना है। कॉलेज में LLB पाठ्यक्रम के साथ-साथ छात्रों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए लाइब्रेरी, मूट कोर्ट और स्टडी हॉल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां छात्रों को कोर्ट की कार्यवाही, बहस और विधिक लेखन का प्रशिक्षण दिया जाता है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि महंगी शिक्षा के कारण कई छात्र कानून की पढ़ाई से वंचित रह जाते थे। इस कॉलेज के शुरू होने से अब स्थानीय छात्रों को कम खर्च में वकालत की पढ़ाई का अवसर मिलेगा。0
0
Report
NAAC का उत्कृष्ट CGPA मिलने पर नवादा लॉ कॉलेज बिहार का प्रमुख विधि संस्थान बना
Nawada, Bihar:FOR MARKETING NAAC ने दिया उत्कृष्ट CGPA व ग्रेडिंग, 1988 से दे रहा विधि शिक्षा नवादा में कानून के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए नवादा विधि महाविद्यालय बिहार का एक प्रमुख नाम बन गया है। वर्ष 1988 में स्थापित इस निजी शैक्षणिक संस्थान को हाल ही में NAAC द्वारा उत्कृष्ट CGPA और ग्रेडिंग प्राप्त हुई है। इसके साथ ही यह कॉलेज अब बिहार का दूसरा बेहतर विधि कॉलेज बन गया है। मान्यता और पाठ्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.एन. मिश्रा ने बताया कि नवादा विधि महाविद्यालय को 1991 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली से मान्यता मिली थी। तब से लेकर आज तक कॉलेज की मान्यता बरकरार है। कॉलेज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, मगध विश्वविद्यालय बोधगया और बिहार सरकार से भी मान्यता प्राप्त है। वर्ष 2000 में यहां 5-वर्षीय LLB कोर्स की मान्यता भी मिली। यह महाविध्यालय 3-वर्षीय और 5-वर्षीय दोनों LLB पाठ्यक्रम संचालित करता है। डॉ. मिश्रा के अनुसार यह बिहार राज्य का एकमात्र संस्थान है जिसे BCI द्वारा LLB संचालन की मान्यता प्राप्त है। सुविधाएं और उपलब्धियां 1. योग्यता शिक्षक: कॉलेज में कुल 52 शिक्षक हैं। कई शिक्षकों के पास पीएच.डी. की डिग्री है। सभी शिक्षक उच्च स्तरीय विधि शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षित हैं। 2. अलग-अलग लाइब्रेरी: लड़कों और लड़कियों के लिए अलग- अलग लाइब्रेरी बनाई गई हैं। लाइब्रेरी में कानून से संबंधित सभी प्रकार की किताबें उपलब्ध हैं। 3. विद्यार्थियों की सफलता: इस महाविद्यालय से दर्जनों छात्र Master of Law की डिग्री विदेशों से लेकर आए हैं। वहीं कई छात्र देश के विभिन्न न्यायालयों में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। प्राचार्य डॉ. डी.एन. मिश्रा स्वयं भी कानून की कई पुस्तकों के लेखक हैं। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा देकर अच्छे अधिवक्ता और न्यायाधीश तैयार करना है। NAAC की ग्रेडिंग से हमारे प्रयासों को मान्यता मिली है। महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल, विद्वतापूर्ण उपकरण और अनुशासन को विशेष महत्व दिया जाता है, जिससे कानूनी शिक्षा को सुखद और सार्थक बनाया जा सके। बाइट डीएन मिश्रा प्रिंसिपल लॉ कॉलेज नवादा कॉलेज प्रोफेशर0
0
Report
Advertisement
आखिर क्यों निशाना बनाए जा रहे हैं पत्रकार? महिला पत्रकार के साथ अभद्रता की घटना पर जर्नलिस्ट काउंस
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ -गैर मान्यताप्राप्त पत्रकारों के संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनुराग सक्सेना ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ कथित अभद्रता की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। डाॅ. अनुराग सक्सेना ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकार लगातार विभिन्न परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें कवरेज के दौरान अभद्र व्यवहार, हमले, धमकियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए भी गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा पत्रकारों के साथ होने वाली हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबे समय से लंबित पत्रकार सुरक्षा कानून के विधेयक को अविलंब मंजूरी देकर प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि देशभर के पत्रकार निर्भय होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। डाॅ. सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा केवल पत्रकारों का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा विषय है। यदि पत्रकार सुरक्षित नहीं होंगे तो निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता भी प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार से इस विषय पर गंभीर और ठोस कदम उठाने की अपील की।0
0
Report
अल्मोड़ा के ज्योली गांव में तेंदुआ गौशाला में कैद, रेस्क्यू के बाद जंगल भेजा जाएगा
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड के ज्योली गांव में शनिवार रात एक तेंदुआ गौशाला में कैद हो गया। तेंदुआ बकरी खाने के लिए गौशाला में घुसा था। ग्रामीण जीवन चंद्र पंत ने सूझबूझ दिखाते हुए बाहर से गौशाला की चिटकनी बंद कर दी। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच तेंदुए का रेस्क्यू किया। ट्रेंकुलाइज करने के बाद तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रेस्क्यू सेंटर भेजा गया। वन विभाग के अनुसार पकड़ा गया तेंदुआ करीब पाँच वर्ष की मादा है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अभी भी अन्य तेंदुओं की आवाजाही बनी हुई है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और तेंदुआ दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।0
0
Report
यूपी में इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट
यूपी में आए इंटेलिजेंस इनपुट के रही है।0
0
Report
Advertisement
Shaheen Bagh के नाले से युवक गिरा, 10 फीट गहरे गड्ढे में, विधायक पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:जामिया नगर के शाहीन बाग में महीनों से खोदे गए नाले में स्कूटी समेत एक युवक के गिरने से बड़ा हादसा हो गया 10 फीट से ज्यादा गहरे गड्ढे में गिरा युवक स्थानीय लोगों की मदद से निकला गया युवक विधायक अमानतुल्ला खान पर लापरवाही का आरोप स्थानीय लोग बोले दिल्ली के सबसे बड़ी फूड स्टेट के जाने वाली शाहीन बाग का 40 फुटा रोड नर्क बना हुआ है विधायक अमानुल्लाह खान ने नाला बनाने के लिए महीनों से इस रोड को खोदा हुआ है और काम पूरी तरीके से बंद है ऐसे में बरसात के मौके पर नाल पूरी तरीके से भरा हुआ था जिस वक्त यह हादसा हुआ पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने डूबते हुए बच्चे को बाहर निकाला और पास ही के अलशिफा अस्पताल पहुंचाया परिवार वालों का आरोप है कि इस तरह की घटना कई बार हो चुकी है उसके बावजूद भी विधायक अमानतुल्ला खान कभी एक बार भी देखने तक नहीं आए0
0
Report
Muzaffarpur में देर रात ट Tent ठेका कर्मी को गोली, पुरानी रंजिश का शक
Muzaffarpur, Bihar:बिहार मुजफ्फरपुर में देर रात टेंट का काम कर घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी. गोली से घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कांटी थाना क्षेत्र के साइन गांव के नजदीक हुई. घायल युवक कैलाश कुमार, साईंन निवासी दसई पटेल के बेटे, टेंट हाउस में काम करता है. ग्रामीणों के अनुसार पुरानी रंजिश का मामला है. पुलिस जांच में जुटी है; छापेमारी तेज की गई है.0
0
Report
नदिया के बाजारों में प्रशासन की अचानक छापेमारी, दामों की जाँच जारी
Ranaghat, West Bengal:রবিবাসরীয় সকালে নদীয়ার বিভিন্ন প্রান্তের পাশাপাশি শান্তিপুর ও ফুলিয়ার একাধিক বাজারে আকস্মিক পরিদর্শনে নামে পুলিশ প্রশাসন। ব্লক প্রশাসনের আধিকারিকদের সঙ্গে অভিযানে অংশ নেয় শান্তিপুর থানার পুলিশ ও ফুলিয়া পুলিশ ক্যাম্পের পুলিশ। বাজারে সবজি, মাছ, মাংস, ডিম সহ বিভিন্ন নিত্যপ্রয়োজনীয় খাদ্যসামগ্রী নির্ধারিত ও ন্যায্য দামে বিক্রি হচ্ছে কি না, তা খতিয়ে দেখাই ছিল এই অভিযানের মূল উদ্দেশ্য। প্রশাসনের আধিকারিকরা বাজারের বিভিন্ন দোকান ঘুরে বিক্রেতাদের সঙ্গে কথা বলেন এবং পণ্যের মূল্য তালিকা ও বিক্রয়মূল্য সম্পর্কে তথ্য সংগ্রহ করেন। পাশাপাশি ক্রেতাদের সঙ্গেও কথা বলে তারা জানতে চান স্বচ্ছতা নিয়ে, নির্ধারিত দামের চেয়ে বেশি মূল্য নেওয়া হচ্ছে কি না এবং বাজারে কোন ধরনের অনিয়ম রয়েছে কি না মূল লক্ষ্য প্রশাসনের। রবিবার সকালেই এই অভিযানে নদীয়া জেলার একাধিক জায়গা সহ ফুলিয়া বাজারে ব্লক প্রশাসন ও পুলিশ যৌথভাবে পরিদর্শন চালায়। প্রশাসনের পক্ষ থেকে জানানো হয়েছে, সাধারণ মানুষের স্বার্থে বাজারে নিত্যপ্রয়োজনীয় পণ্যের মূল্য নিয়ন্ত্রণে রাখতে এবং অযৌক্তিক মূল্যবৃদ্ধি রুখতেই এই ধরনের নজরদারি চালানো হচ্ছে এখন থেকে। ভবিষ্যতেও বিভিন্ন বাজারে এই ধরনের আকস্মিক অভিযান অব্যাহত থাকবে বলে প্রশাসন সূত্রে জানা গেছে। উল্লেখ্য রাজ্য সরকার বদল হতে একাধিক পদক্ষেপের পাশাপাশি এবার নিত্য প্রয়োজনীয় জিনিসের মূল্য আয়িত্বে রাখতে এখন থেকে তৎপর রাজ্য সরকার।0
0
Report
Advertisement
टोंक में मिनी बस खड़े ट्रक में घुसी, 25 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
Tonk, Rajasthan:टोंक में बड़ा सड़क हादसा हो गया। नयागांव की पुलिया पर खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी मिनी बस पीछे से जा भिड़ी। हादसे में करीब 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, घाड़ थाना क्षेत्र के नयागांव की पुलिया पर एक ट्रक चालक कांवड़ यात्रियों को पानी पिलाने के लिए ट्रक खड़ा किए हुए था। इसी दौरान कोटा से साखना जैन तीर्थ की ओर जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे के समय बस में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार करीब 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही घाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर तीन एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया。 ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की मुस्तैदी से समय रहते राहत एवं बचाव कार्य किया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
दिल्ली मुख्यमंत्री ने शास्त्री अस्पताल निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिए सुधारों के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा कर मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद किया। उन्होंने उनके अनुभव, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं तथा कहा कि जनता से सीधा संवाद ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक सुधार तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए हर मरीज का विश्वास सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक को समय पर, सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।0
0
Report
बांदीकुई (दौसा) के केसरी सिंह पुरा में जमीन विवाद, नौ महिलाएं घायल
Jaipur, Rajasthan:बांदीकुई (दौसा) के केसरी सिंह पुरा में जमीनी विवाद एक ही परिवार के دو पक्षों में बताया जा रहा झगड़ा दोनों पक्षों के करीब नौ महिलाएं हुई घायल l lाठी भांठा संघर्ष में हुए घायल जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से पहुंचाया उप जिला अस्पताल गंभीर अवस्था में कुछ महिलाओ को किया जयपुर रैफर0
0
Report
Advertisement
