245201
50 वर्षीय अधेड़ का खाई में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Bachlota, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना बाबुगढ़ के छोईया पुल के पास एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव 10 फीट गहरी खाई में पेड़ों के बीच मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पास एक छोटा मोबाइल और पेंट की चेन खुली हुई मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह पेशाब करते समय खाई में गिर गया होगा। शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर उपलब्ध नहीं: स्रोत में समाचार पाठ नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
छतरपुर के पास बस पलट, आधा दर्जन यात्री घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बड़ा मलहरा के पास सड़क हादसा हो गया। भगवां से बड़ा मलहरा, गुलगंज, बिजावर और सटई होते हुए छतरपुर जा रही गौसिया बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
बिजवासन में मोदी की मन की बात सुनने को बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
New Delhi, Delhi:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बिजवासन मे केंदीय मंत्री. पूर्व महापौर. पार्षद ने सुना लोकेशन — बिजवासन, दिल्ली एंकर —देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर दिल्ली के बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व महापौर, जिला अध्यक्ष, पार्षद और बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138 ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना.खेल. युद्ध. नशे. पोषक आहार की बात को कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके संदेशों पर चर्चा भी की। इस दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं निगम नजफगढ़ जोन के चेयरमैन जयबीर राणा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बाइट — हर्ष मल्होत्रा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में पूर्व महापौर, जिला अध्यक्ष, पार्षद और बीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना सफाई अभियान को लेकर चर्चा हुईं विधानसभा. वार्ड. और जिले स्थर चलाने के लिऐ बल दिया गया बाइट — जयबीर राणा चेयरमैन, निगम जोन साउथ वेस्ट जोन0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू, गेट पास से पारदर्शिता सुनिश्चित
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर - हरियाणा में धान की सरकारी खरीद को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गेट पास जारी होने के साथ खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से होनी है, लेकिन प्रदेश सरकार इसे एक-दो दिन पहले शुरू कराने का प्रयास कर रही है। कृषि मंत्री रादौर में जाहरवीर गोगामाड़ी मेले में छड़ी निशान चढ़ाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वीओ - केंद्र सरकार द्वारा इस सीजन में 58 लाख मीट्रिक टन धान खरीद के फैसले पर विपक्ष की आपत्तियों को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए जियो-फेंसिंग तकनीक लागू की गई है। इसके तहत ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल और गेट पास की प्रक्रिया तभी आगे बढ़ेगी, जब किसान या संबंधित वाहन मंडी में भौतिक रूप से मौजूद होगा। मंडी में फसल और किसान की फोटो भी ली जाएगी। मंत्री ने कहा कि किसानों की वास्तविक उपज की पूरी सरकारी खरीद की जाएगी और नई व्यवस्था का मकसद फर्जी गेट पास तथा डुप्लीकेट प्रविष्टियों पर रोक लगाना है। वीओ - वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के मुद्दे पर मंत्री राणा ने कहा कि चुनाव में हार के बाद राजनीतिक दलों को संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय अपनी तैयारियों और संगठन की कमियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बेहतर प्रबंधन और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बाइट - श्याम सिंह राणा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा0
0
Report
ब्रह्म सरोवर में युवती गिरने पर SI विनोद कुमार ने बचाकर जिंदगी बचाई
Kurukshetra, Haryana:*ब्रह्म सरोवर में गिरी युवती की पुलिसकर्मी ने बचाई जान, SI विनोद कुमार की तत्परता बनी जीवनरक्षक* कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्म सरोवर स्थित भीम घाट पर रविवार को एक युवती अचानक सरोवर में गिर गई। युवती के पानी में गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगा दी और अन्य लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि श्राद्ध के चलते ब्रह्म सरोवर परिसर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। इसी को देखते हुए पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही थी। ड्यूटी के दौरान विनोद कुमार को लोगों के शोर से युवती के सरोवर में गिरने की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। युवती को बाहर निकालने के बाद विनोद कुमार ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और उसे अपनी स्कूटी पर तुरंत लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर नरेश कुमार के अनुसार युवती ज्योति की हालत फिलहाल सामान्य है, हालांकि वह अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके परिजनों को घरवालों के नंबर के माध्यम से सूचना दे दी गई है। युवती किन परिस्थितियों में सरोवर में गिरी, यह उसके बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिसकर्मी विनोद कुमार की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।0
0
Report
अलीगढ़ में पीएम मोदी की मन की बात देखने-सुनने भीड़, भाजपा ने सराहा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 138 वे एपिसोड को अलीगढ़ वासियों ने देखा और सुना, अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंगर ने अपनी टीम के साथ मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को देखा, प्रशांत सिंहल ने कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी महीने के आखिरी रविवार को करते हैं मां की बात, पीएम मोदी ने देश को सशक्त समृद्ध और समृद्धशाली बनाने के लिए युवाओं से की मन की बात, बीजेपी मेयर प्रशांत संकल्प के आवास पर बड़ी तादात में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सनी मां की बात, पीएम मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहा,0
0
Report
Advertisement
हरदोई में अतिवृष्टि से 5 मौत, सर्पदंश से 2, 30 पशु घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बारिश बनी आफत,अतिवृष्टि से 5 मौतें,सर्पदंश से 2 की गई जान,7 घायल, 30 पशुहानि बीते 25 सितंबर से लगातार हो रही अतिवृष्टि ने हरदोई में भी भारी तबाही मचाई है। जिले में बारिश के कारण अब तक पांच लोगों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि सर्पदंश से दो लोगों की जान गई है। सात लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। तहसील सदर, संडीला और सवायजपुर क्षेत्र बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि प्रशासन शासन के निर्देशों के तहत पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटा है। प्रशासन के अनुसार सदर तहसील में बरबरापुर निवासी आरती सिंह पत्नी मानवेन्द्र सिंह और अमरपुरवा खजुरहरा निवासी मकरंद की अतिवृष्टि से मौत की रिपोर्ट है।संडीला में सुन्दर लाल पुत्र रामचरन की आसमानी बिजली की चपेट में आने से जान गई, जबकि मणिका पुत्री वीरेंद्र की अतिवृष्टि के कारण मौत हुई। निशा पुत्री मम्मू की सर्पदंश से मौत की रिपोर्ट है। सवायजपुर क्षेत्र में बुजुर्ग मजरा बनामऊ निवासी रागिनी पुत्री पंकज की सर्पदंश से और लखमापुर निवासी जीतू पुत्री कमलेश की अतिवृष्टि से मौत हुई। बारिश के दौरान 30 पशुहानि की रिपोर्ट भी प्रशासन को मिली है। एडीएम दीपाली भार्गव के मुताबिक प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया, जहां भोजन, पानी और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई। बारिश से क्षतिग्रस्त या गिरे मकानों की आंशिक और पूर्ण क्षति की सूचनाओं के आधार पर शासन से सहायता राशि की मांग की गई है। प्रभावित सड़कों को बहाल करा दिया गया है, जबकि एक एनएच पुलिया पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया। जलभराव वाले बिजली उपकेंद्रों से पानी निकालकर उन्हें भी दोबारा चालू करा दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है。0
0
Report
दुर्ग पुलिस, SDRF और प्रशासन ने 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला, कई मार्ग बंद
Raipur, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शिवनाथ व खारुन नदी सहित विभिन्न नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। महादेव घाट, कोही, पुलगांव और बोरी-ननकट्टी जैसे प्रमुख मार्गों पर पुल-पुलियों के ऊपर पानी बहने से आवागमन रोक दिया गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस, SDRF और जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर जलभराव में फंसे 400 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविरों में पहुँचाया। एसपी व कलेक्टर ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। पुलिस ने नागरिकों से जलमग्न मार्गों पर न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।0
0
Report
संगरूर-2 में नशा विरोधी यात्रा के तहत जनसभा, युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प
Lucknow, Uttar Pradesh:आज पंजाब के संगरूर-2 जिले के विधानसभा क्षेत्र लहरा (बौपर) खनौरी में ‘नशा विरोधी यात्रा–नशा मुक्त पंजाब’ के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित किया।नशे के विरुद्ध जनजागरण और सामाजिक एकजुटता ही नशामुक्त समाज की मजबूत आधारशिला है। आइए, हम सभी मिलकर युवाओं को नशे से दूर रखने, उन्हें शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक दिशा से जोड़ने और नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त पंजाब के निर्माण का संकल्प लें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री, भाजपा, पंजाब श्री अनिल सरीन जी पूर्व महामंत्री श्री दयाल सोढ़ी जी, जिलाध्यक्ष, भाजपा, संगरूर-2 श्रीमती दामन बाजवा जी, कार्यक्रम संयोजक श्री बलजीत सिंह जी, श्री रांझा बक्शी जी, श्री अशोक गर्ग जी, श्री अमृतराज चड्ढा जी, श्री सुखवंत सराव जी, श्री ज्ञान मानसिंह जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
बरगी डैम के 17 गेट खुले, नर्मदा नदी उफान पर; गोटेगांव-झांसीघाट पुल डूबा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-जंगलों और ऊपरी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद जबलपुर के बरगी डैम के 17 गेट खोल दिए गए हैं। नरसिंहपुर जिले में नर्मदा नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। तस्वीरें नरसिंहपुर जिले की हैं, जहां नर्मदा नदी पूरी तरह उफान पर है। बरगी बांध के 17 गेट खुलने से नर्मदा का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि गोटेगांव का झांसीघाट पुल पानी में समा गया। पुल डूबने से गोटेगांव-जबलपुर मुख्य मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। वहीं, बरमान के रेत घाट पुल के हालात भी भयावह हैं, यहाँ पुल से करीब 5 फीट ऊपर नर्मदा का पानी बह रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नर्मदा के सभी घाटों पर SDERF और होमगार्ड की टीमें मुस्तैद कर दी गई हैं। प्रशासन द्वारा लगातार मुनादी कर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे निचले घाटों से दूर रहें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं。 वन टू वन मोके पर SDERF टीम के साथ0
0
Report
पन्ना के चिता आंदोलन: विस्थापितों के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में चल रहे चिता आंदोलन की दशा और दिशा क्या होगी? इस आंदोलन में केन बेतवा लिंक परियोजना, मझगाएं बांध परियोजना और रुन्झ बांध परियोजना से विस्थापित लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं0
0
Report
मोतिहारी में बाढ़ हाई अलर्ट: गंडक नदी जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा
Motihari, Bihar:बाढ़ को लेकर मोतिहारी में हाई अलर्ट की स्थिति है। नेपाल में सुबह आठ बजे से प्रत्येक घंटे 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ने के कारण मोतिहारी के गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कल तक गंडक नदी के तटवर्तीय इलाकों में पानी प्रवेश कर जाने की आशंका के मद्देनजर मोतिहारी डीएम Suman Saurabh Yadav चंपारण तटबंध से लेकर गंडक नदी का खुद जायजा ले रहे हैं। मोतिहारी में नदी के तटवर्तीय इलाकों में निगरानी कर के लोगों को ऊंचे स्थान पर चले जाने को कहा जा रहा है। मोतिहारी डीएम सुमन सौरभ यादव के साथ मौके का जायजा लिया गया0
0
Report
Advertisement
बालेसर नगरपालिका की अध्यक्षता: ससुर को पहली कुर्सी पर बैठाने का भावुक मामला
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित भाजपा बोर्ड ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में नगरपालिका अध्यक्ष निरमा सांखला और उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा ने शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। समारोह के दौरान अध्यक्ष निरमा सांखला ने अपने ससुर को पहले अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर पारिवारिक संस्कारों की अनूठी मिसाल पेश की। समारोह की शुरुआत मां शारदे और मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पदभार ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष निरमा सांखला जब कार्यभार ग्रहण करने पहुंचीं तो उन्होंने विधायक बाबूसिंह राठौड़ से आग्रह किया कि सबसे पहले उनके ससुर जुगराज सांखला को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया जाए। विधायक राठौड़ ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए जुगराज सांखला को कुछ देर के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। कुर्सी पर बैठने के बाद जुगराजा सांखला ने नगरपालिका चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इसके बाद उन्होंने अपनी पुत्रवधू निरमा सांखला के लिए अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दी। इसके बाद अध्यक्ष निरमा सांखला ने अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा से विधिवत पदभार ग्रहण किया। विधायक राठौड़ ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। नवनिर्चित पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी। वहीं, उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा ने भी ईओ अविनाश शर्मा से पदभार ग्रहण किया। विधायक राठौड़ ने माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद इंदा ने विधायक, पार्षदों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। समारोह में अध्यक्ष द्वारा ससुर को पहले कुर्सी पर बैठाने का भावुक क्षण चर्चा का विषय रहा और इसे पारिवारिक संस्कारों की अनूठी मिसाल के रूप में देखा गया।0
0
Report
तहसीलदार ने अवकाश के दिन JCB से बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया
Jaipur, Rajasthan:चौमूं के गोविंदगढ़ से बड़ी खबर बहाव क्षेत्र की जमीन पर भू-माफियाओं ने डाली ग्रेवल सड़क गोविन्दगढ़ के स्याऊ गांव का हैं मामला तहसीलदार डॉ विजयपाल मय राजस्व टीम पहुंचे मौके पर शिकायत मिलते ही अवकाश के दिन JCB लेकर पहुंच गए तहसीलदार JCB की मदद से ग्रेवल सड़क पर की तोड़फोड़ कार्रवाई के बाद भूमाफियाओं में मचा हड़कंप सड़क डालकर भू-माफिया काटने में थे कॉलोनी तहसीलदार ने कहा- मंदिर माफी बहाव क्षेत्र की जमीन पर किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे कब्जा भूमाफियाओं ने बहाव क्षेत्र की दो- तीन बीघा भूमि पर कर रखा था कब्जा JCB चलाकर भूमि को भी करवाया अतिक्रमण मुक्त 20 साल पहले SC की भूमि को करवाया था आवासीय में कन्वर्ट इस भूमि का कन्वर्जन खारिज करने की कही बात0
0
Report
गाजियाबाद के मोदीनगर में जहरीला साँप घुसा; एक्सपर्ट रेस्क्यू की सूचना जरूरी
Amethi, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आबादी वाले इलाके में एक जहरीला सांप घुस आया. सांप को देखते ही लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई. इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया कि सांप दिखने पर घबराने या उसके साथ छेड़छाड़ करने के बजाय तुरंत एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम को सूचना देना ही सुरक्षित तरीका है.0
0
Report
Advertisement
