icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरौली में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 12 हजार रुपये जप्त; पुलिस का एक्शन जारी

Dholpur, Rajasthan:बरौली गांव में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, 12 हजार रुपये जब्त सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरौली गांव में ताल के पास जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 हजार रुपये की जुआ राशि और जुआ खेलने के उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरौली गांव में ताल के पास कार्रवाई की गई। मौके पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से नकदी और जुआ उपकरण बरामद किए गए।।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में थानाधिकारी कैलाश सामरी के नेतृत्व में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है。
0
0
Report

बीकानेर के सूर्य मंदिर में शहीद जवानों के लिए पितृ पक्ष तर्पण समारोह

Bikaner, Rajasthan:पितृपक्ष में शहीद जवानों की आत्मशांति के लिए सूर्य मंदिर में विशेष तर्पण मम्मू महाराज की अगुवाई में बीकानेर के पंडितों ने किया सामूहिक आयोजन देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को किया नमन असमय मृत्यु का शिकार हुए दिवंगतों के लिए भी विधि-विधान से तर्पण शहीदों के बलिदान को याद कर दिवंगत आत्माओं की शांति और सद्गति की कामना पितृपक्ष चल रहा है हर कोई अपने पितरों के लिए पूजा-पाठ और तर्पण करता हुआ नजर आ रहा है लेकिन बीकानेर में कुछ ऐसे भी पंडित हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीद जवानों की आत्मशांति के लिए विशेष तर्पण का कार्यक्रम रखा सूर्य मंदिर में मम्मू महाराज की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में वीर शहीदों के साथ-साथ असमय मृत्यु का शिकार हुए दिवंगतों के लिए भी तर्पण किया गया। बीकानेर के सूर्य मंदिर में पितृपक्ष के दौरान आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शहर के पंडितों ने सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ तर्पण कर्म संपन्न किया इस दौरान देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया और उनकी आत्मशांति एवं सद्गति की कामना की गई आयोजन में केवल शहीद जवानों ही नहीं, बल्कि आकस्मिक दुर्घटनाओं और अन्य कारणों से असमय मृत्यु का शिकार हुए दिवंगत लोगों को भी स्मरण किया गया उनके लिए भी विधि-विधान से तर्पण कर उनकी आत्माओं की शांति की कामना की गई पितृपक्ष में अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की परंपरा के बीच यह आयोजन देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बना मम्मू महाराज की अगुवाई में हुए इस सामूहिक तर्पण के जरिए संदेश दिया गया कि देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को भी श्रद्धा के साथ याद करना हमारा कर्तव्य है。
0
0
Report

कालसी के गांव में पति ने घरेलू कलह में पत्नी की हत्या कर दी

Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गाँव में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की धारदार पाठल से काटकर निर्मम हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मनोज मौके से फरार हो गया. राजस्व पुलिस ने मौके पर खून से सनी हथियार बरामद कर लिया. आरोपी के भाई की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक आरोपी मनोज मजदूरी का काम करता है. दोपहर में खाना खाने के लिए घर आए मनोज की पत्नी नीलम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद घर से बाहर चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी पति मनोज ने नीलम पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए; इस जानलेवा हमले में नीलम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हत्यारा पिता मनोज घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश राजस्व पुलिस ने शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

केंद्रीय दल वाशीम में सूखा नुकसान का आकलन करेगा, खेतों में निरीक्षण शुरू

Washim, Maharashtra:अँकर:वाशिम जिल्ह्यातील दुष्काळी परिस्थिती आणि पिकांच्या नुकसानीची पाहणी करण्यासाठी केंद्रीय पथक आज जिल्ह्यात दाखल झालं आहे. वाशिम जिल्हाधिकारी कार्यालयात अमरावती विभागातील अधिकाऱ्यांसोबत पथकाची आढावा बैठक सुरू आहे. या बैठकीला विभागातील सर्व जिल्हाधिकारी आणि संबंधित अधिकारी उपस्थित आहेत. बैठकीनंतर केंद्रीय पथक वाशिम तालुक्यातील सुपखेला, मंगरुळपीर तालुक्यातील जोगलदरी, मानोरा तालुक्यातील कुपटा आणि कारंजा तालुक्यातील मिर्झापूर येथे प्रत्यक्ष शेतात जाऊन पिकांची पाहणी करणार आहे. या पाहणीत दुष्काळाची तीव्रता आणि पिकांच्या नुकसानीचा आढावा घेतला जाणार असून, केंद्रीय पथकाच्या अहवालाकडे आता जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांचं लक्ष लागलं आहे.
0
0
Report
Advertisement

डांगर कीमत सिर्फ 4-5 रुपये, किसान परेशान, 70% फसलें खराब

Yeola, Maharashtra:येवला तालुक्यातील पिंपळगाव जलाल परिसरातील शेतकऱ्यांना डांगर पिकाला अत्यंत कमी बाजारभाव मिळत असल्याने मोठा आर्थिक फटका बसत आहे. नवरात्र तसेच पितृपक्षाच्या पार्श्वभूमीवर चांगला बाजारभाव मिळेल, या अपेक्षेने अनेक शेतकऱ्यांनी डांगराची लागवड केली होती. मात्र सध्या बाजारात डांगराला अवघा ४ ते ५ रुपये किलो भाव मिळत असल्याने उत्पादन खर्चही भरून निघणे मुश्किल झाले असून शेतकऱ्यांनी डांगर जनावरांना खाऊ घालण्यास सुरुवात केली आहे. तर पाऊस नसल्यामुळे कडक उन्हाच्या तडाख्याने अक्षरशः 70 टक्के पिके खराब देखील झाला आहे.
0
0
Report

सुकमा में आईईडी डिफ्यूज करते समय ब्लास्ट, सीआरपीएफ के 4 जवान घायल, एसपी मयंक गुर्जर ने दी जानकारी

Sukma, Chhattisgarh:4 CRPF Jawans Injured in IED Blast During Defusal in Chhattisgarh's Sukma, Confirms SP Mayank Gurjar छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आईईडी (IED) निष्क्रिय करने के दौरान हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार जवान घायल हो गए। सुकमा पुलिस अधीक्षक (SP) मयंक गुर्जर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यह हादसा भेज्जी थाना क्षेत्र स्थित येल्लामड़गु कैंप के पास उस समय हुआ, जब सीआरपीएफ 50वीं बटालियन की टीम गश्त पर थी। बरामद आईईडी को डिफ्यूज करते समय अचानक जोरदार धमाका हो गया। एसपी मयंक गुर्जर के अनुसार, घायलों में से गंभीर रूप से जख्मी जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार जारी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शिव विवाह शोभायात्रा

Ajay KumarAjay KumarFollow6m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल। रामलीला महोत्सव शाम करहल कस्बे में भगवान शिव की भव्य शिव विवाह शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में दर्जनों से अधिक आकर्षक झांकियों के साथ बैंड-बाजों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवान शिव के विवाह की झांकी देखने के लिए नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शिव विवाह शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन मोटामल मंदिर से हुआ। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरा नगर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह चौहान, थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय और नायब तहसीलदार अनिल कुमार सहित रामलीला समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी,अध्यक्ष बलराम दुबे, अमर सिंह यादव,पंकज चतुर्वेदी,सुभाष यादव सहित समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने भगवान शिव की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शिव विवाह शोभायात्रा में भगवान शिव,माता पार्वती सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु भक्ति गीतों और बैंड-बाजों की धुन पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए । प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।
0
0
Report

स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की कार्रवाई, 5 वाहनों का चालान

Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस, महराजगंज द्वारा दिनांक 09.10.2026 को जनपद के नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में स्कूल/कॉलेज में संचालित वाहनों की सघन चेकिंग की गई। *चेकिंग के दौरान वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक नियमों के अनुपालन की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित 05 वाहनों का चालान करते हुए कुल ₹10,000 का जुर्माना किया गया।* यातायात पुलिस द्वारा स्कूल/कॉलेज में संचालित वाहनों के चालकों एवं संचालकों से निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई, ताकि विद्यार्थियों की यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे। *महराजगंज पुलिस की अपील-* स्कूली वाहनों का संचालन निर्धारित फिटनेस एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप करें। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, यातायात नियमों का पालन कर उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग करें।
0
0
Report
Advertisement

सुकमा में विस्फोटक विनष्टीकरण के दौरान ब्लास्ट, CRPF के चार जवान घायल

Sukma, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भेज्जी थाना क्षेत्र स्थित एलार्मडगु कैंप के पास विस्फोटक विनष्टीकरण के दौरान हुए हादसे में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए। 8 अक्टूबर को जगदलपुर से आई एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) बोदराजपदर नाला के पास अनुपयोगी विस्फोटकों को नष्ट कर रही थी। इसी दौरान एक विस्फोटक का अंश छिटककर पास गिरा और फट गया। हादसे में एएसआई एम.के. तिवारी और एएसआई अनीश खान गंभीर रूप से, जबकि निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा व हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप राज सामान्य घायल हुए। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है।
0
0
Report

शामली में ऐतिहासिक रामलीला में हुआ ताड़का वध का मंचन

Amit TararAmit TararFollow10m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली के प्रसिद्ध श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर आयोजित 57 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला में ताड़का वध का शानदार मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों ने ताड़का का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। ताड़का वध का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला परिसर में पहुंचे। जैसे ही भगवान श्रीराम ने ताड़का का वध किया, पूरा परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ऐतिहासिक रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं का सजीव चित्रण कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
0
0
Report

जालौन में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी का भाजपा पर हमला

AdityaAdityaFollow11m ago
Orai, Uttar Pradesh:

स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी का भाजपा पर हमला, बोले- बेरोजगारों, शिक्षकों और युवाओं के मुद्दे सदन में उठाए, समाधान नहीं हुआ प्लेस-जालौन यूपी डेट-08-10-2026 एंकर जालौन में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सपा प्रत्याशी मान सिँह यादव ने जिले के पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति, बूथ स्तर पर तैयारियों और कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर भाजपा पार्टी पर हमलावार हुए। सपा प्रत्याशी मान सिँह यादव ने आज जालौन के उरई स्थित समाजवादी पार्टी में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव का क्षेत्र काफी बड़ा है और इसमें करीब 10 जिले शामिल हैं। ऐसे में चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और सभी पदाधिकारी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। सपा प्रत्याशी ने पिछले छह वर्ष के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए उन्होंने सदन में लगातार बेरोजगार युवाओं, शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, ग्राम रोजगार सेवकों और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को सदन में उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उनका कहना था कि विपक्ष सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर सकता है, लेकिन किसी मुद्दे का स्थायी समाधान सत्ता पक्ष और सरकार के स्तर से ही संभव है। सपा प्रत्याशी ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव में बड़ी संख्या में बेरोजगार प्रतियोगी छात्र, वित्तविहीन शिक्षक, शिक्षामित्र और अन्य कर्मचारी वर्ग के लोग मतदान करते हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन वर्गों से जुड़े मुद्दों के स्थायी समाधान का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो आउटसोर्सिंग व्यवस्था की जगह नियमित सरकारी भर्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने के साथ उनकी सेवा पुस्तिका तैयार करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल करने और शिक्षामित्रों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का भी दावा किया गया। सपा प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की बात भी कही। उन्होंने माध्यमिक विद्यालयों से जुड़ी कुछ व्यवस्थाओं और धाराओं में बदलाव को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार ने शिक्षण संस्थानों से जुड़ी पुरानी व्यवस्थाओं को खत्म कर ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिससे शिक्षकों और संस्थानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव में एक अन्य प्रत्याशी के नामांकन को लेकर भी सपा प्रत्याशी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सीधे तौर पर चुनावी लड़ाई नहीं लड़ पा रही है, क्योंकि बेरोजगार युवा, शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी और पेपर लीक से प्रभावित युवा सरकार से नाराज हैं। 

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top