210301
हमीरपुर में डीसीएम-ई रिक्शा भिड़ंत में चालक की गई जान
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के राठ तिराहे पर NH 34 पर डीसीएम और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर गंभीर स्थिति के कारण कानपुर रेफर कर दिया गया। डीसीएम चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा के नमो क्रिकेट लीग से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा
Chandigarh, Chandigarh:भाजपा सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी ने कहा कि इस क्रिकेट लीग में करीब 3400 टीमें भाग ले रही है और करीब 54 हजार खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस लीग का मकसद है कि युवाओं को नशे से दूर कर खेलों के साथ जोड़ना और इस मकसद के साथ हजारों युवा इस लीग में शामिल हो रहे हैं। इस लीग में हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के हजारों खिलाड़ी खेल रहे हैं। इसमें विजेता टीम को 21 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा जबकि अन्य टीमों को भी अच्छे ईनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाएगी। आने वाले दिनों में पंजाब के बहुत से बड़े नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं0
0
Report
भिवंडी में दस दिन के गणपति विसर्जन के लिए सुरक्षा जैकेट अनिवार्य, BNCMC तैयारी
Thane, Maharashtra:भिवंडी - १० दिवसांच्या गणपती विसर्जनासाठी प्रशासन सज्ज, सुरक्षा जॅकेट बंधनकारक - BNCMC प्रशासन. भिवंडीमध्ये दीड दिवस आणि पाच दिवसाच्या गणपती विसर्जनादरम्यान सुरक्षा जॅकेट नसल्याचा मुद्दा समोर आला होता. त्यावर आता १० दिवसांच्या गणपती विसर्जनासाठी भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिकेने जय्यत तयारी केली आहे. विसर्जन घाटाची आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, बांधकाम विभागाची पूर्ण टीम आणि प्रभाग अधिकाऱ्यांनी पाहणी केली. विसर्जनाचा रूट आणि रस्त्यांची परिस्थिती तपासून जिथे डागडुजीची गरज आहे तिथे तात्काळ आदेश देण्यात अल्याची माहिती प्रशासनाने दिली.0
0
Report
रसूखदार जुआड़ीयों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,जब्ती एवं स्थान को लेकर सवाल,,पहले भी गई थी टिम,,
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ती के एक प्रसिद्ध धर्मशाला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.22 लाख रु नगद समेत ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त किया है,, सक्ती पुलिस जुआ सट्टा गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर के एक धर्मशाला में अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेल रहे 20 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹2 लाख 22 हजार नगद, 19 मोबाइल फोन और 4 गड्डी ताश बरामद कर जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख 22 हजार बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा, नशे सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 24 सितंबर को धर्मशाला में एक कार्यक्रम के दौरान सक्ती पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अलग-अलग फड़ बनाकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी के चलते सभी 20 लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान ₹2,22,000 नगद, करीब ₹5 लाख कीमत के 19 मोबाइल फोन तथा ताश की 4 गड्डियां बरामद हुईं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रशेखर शर्मा (35), राजेश अग्रवाल (59), मनीष राठौर (31), रितेश अग्रवाल (35), अंकित अग्रवाल उर्फ कालू (36), सौरभ अग्रवाल (28), विपूल अग्रवाल (30), सावन कुमार अग्रवाल (43), अंकित अग्रवाल (37), आदित्य अग्रवाल (35), तरूण भिंडवानी (27), नितिन अग्रवाल (35), प्रियांशु अग्रवाल (21), आदर्श अग्रवाल (26), आकाश अग्रवाल (42), नटवर अग्रवाल (45), दिनेश कथुरिया (52), बंटी अग्रवाल (42), रितेश अग्रवाल (43) और प्रताप अग्रवाल (35) शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
ज_ind में सबसे बड़े रक्तदान शिविर में 1000 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया
Jhanj Kalan, Haryana:सीआरएसयू में प्रदेश का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर का आयोजन 1000 से अधिक का रक्तदान लक्ष्य खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह खेल मतलब हरियाणा जापान में तिरंगा फहराकर ही लौटेंगे हमारे खिलाड़ी-- गौरव गौतम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसे प्रदेश भर का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर बताया जा रहा है, जिसमें 1000 से अधिक युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया。 कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर पंडित दीनदयাল उपाध्याय की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई, जिससे इस आयोजन की सार्थकता और अधिक बढ़ गई。 संबोधन के दौरान राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदाताओं का दान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा, "रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, यह मानव द्वारा ही मानव की सेवा के लिए दिया जाता है। आपके द्वारा दान की गई रक्त की एक-एक बूंद न जाने कितने जरूरतमंद लोगों के अनमोल जीवन को बचाएगी।" उन्होंने ऐतिहासिक रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, आयोजकों और रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर मीडिया से बातचीत करते हुए खेल राज्य मंत्री ने कहा कि जब भी हरियाणा के खिलाड़ी मैदान में उतरते हैं, तो पूरे देश की नजरें उन पर टिकी होती हैं। आज 'खेल का मतलब हरियाणा' बन चुका है। हमारे खिलाड़ी जापान की धरती पर तिरंगा फहराकर और देश के लिए ढेरों मेडल जीतकर ही वतन वापस लौटेंगे。 विपक्ष पर हमला बोलते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से दिशाहीन और भटके हुए लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। उनके पास न कोई नीति है, न नेतृत्व है और न ही देश के प्रति सही नीयत। कांग्रेस केवल भ्रम और अफवाहें फैलाकर राजनीति करना चाहती है। देश की जनता उन्हें तीन बार सबक सिखा चुकी है और चौथी बार भी उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी。 भाजपा की वरिष्ठ नेत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे एक ऊर्जावान और अनुभवी नेता हैं। उनके अनुभव का लाभ हरियाणा संगठन को मिलेगा और प्रदेश विकास के नए आयाम तय करेगा。 नमो क्रिकेट लीग से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन सराहनीय हैं। व्यस्तता और अलग-अलग जिम्मेदारियों के चलते कार्यक्रमों में सहभागिता रहती है, आगे भी युवाओं के प्रोत्साहन के लिए ऐसे भव्य आयोजन निरंतर होते रहेंगे。 गौरव गौतम । खेल राज्य मंत्री हरियाणा सरकार।0
0
Report
दवाओं के नाम हिंदी में लिखने की पहल; उपाध्याय जयंती पर संवर्धन की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्र नायकों की अभिलाषा\nचले देश में देशज भाषा"\n\nमेरे द्वारा सभी प्रिय चिकित्सक बन्धुओं से आग्रह किया गया है कि दवाओं एवं जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखें ताकि मरीज को पता रहे कि वह कौन सी दवा खा रहे हैं। मैं निजी तौर पर उन दवाओं को प्राथमिकता दूंगा जिनके नाम हिंदी में लिखे होंगे।\nआज हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान का नारा देने वाले एकात्म मानव दर्शन के प्रतिपादक और राष्ट्रवादी चिंतक पूज्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है। यह पवित्र लोक पर्व है, जिस दिन हम भारतीय भाषाओं, विशेष कर हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प ले सकते हैं। मैं हिंदी का प्रयोग करने वाले चिकित्सकों का सम्मान करुंगा।\nहमारे यशस्वी मा० प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी विदेशों में भी हिंदी एवं भारतीय भाषाओं में जन संवाद करते हैं।\nहमें इन महापुरुषों, उनके कार्यों एवं उनकी सभ्यक सोच से प्रेरणा लेनी चाहिए।\nयदि चिकित्सक साथी अपनी मातृभाषा भोजपुरी, अवधी आदि में संवाद करेंगे तो मरीजों को आपकी बात और अधिक समझ में आएगी एवं चिकित्सकीय व्यवस्था में मरीजों का बहुगुणित होगा。0
0
Report
ख़बर नहीं मिली: प्रस्तुत पाठ में केवल ग़ैर-जरूरी टेक्स्ट मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
खूंटी में मिशन मुस्कान से 28 मोबाइल लौटे, साइबर क्राइम में राहत
Khunti, Jharkhand:खूंटी जिले में मिशन मुस्कान के दौरान 28 मोबाइल बरामद किए गए। क्षेत्र में साइबर क्राइम से भय के बीच खोया हुआ मोबाइल खोजने के प्रयास सफल रहे। पुलिस की तकनीकी शाखा और मिशन मुस्कान ने मिलकर खोया या चोरी गया मोबाइल वापस पहुँचाया। एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक माह में 28 मोबाइल बरामद कर लिए गए, जिनमें खूंटी के साथ-साथ ओड़िशा और बिहार से भी मोबाइल मिले। अब तक तीन बार में 176 मोबाइल बरामद हो चुके हैं और उन्हें लौटाया गया। गुमला जिले के ओखला गेट निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि रास्ते में मोबाइल गिर गया था, पर आज मिल गया, जिसकी खुशी है। दयामनी मुंडू ने जून में मोबाइल खोया था, पर आज मोबाइल मिल गया, पुलिस प्रशासन का प्रयास सराहनीय है।0
0
Report
बिहार शराबबंदी पर फिर शुरू राजनीति, विपक्ष सरकार पर गंभीर आरोप लगाता है
Patna, Bihar:बिहार में शराबबंदी पर एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन साहनी ने कहा कि हम यही चाहेंगे कि बिहार में जिस उद्देश्य के लिए शराबबंदी किया गया, उसमें सभी लोग सहयोग कर रहे हैं। आप लोगों का भी सहयोग अगर मिले तो और अच्छा होगा। हम लोग को बड़ा ताज्जुब होता है कि प्रत्येक दिन हम लोग देखते हैं सोशल मीडिया में कि शराबबंदी खत्म हो रहा है, चालू होने जा रहा है— और इस तरह का ना विभाग को पता है, ना माननीय मुख्यमंत्री जी का निर्णय है, ना विभाग के मंत्री का निर्णय है, और आप लोग खुद से निर्णय कर लेते हैं। तो हम लोग तो यही कहेंगे कि आप लोग खुद से इस तरह का निर्णय नहीं कीजिए, जिस उद्देश्य से इस काम को किया गया है, हम लोग के नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने बड़े उद्देश्य के लिए शराबबंदी बिहार में लागू किया। और उसका फायदा भी मिला है। इसको आप लोग भी सहयोग करने का काम कीजिए। शराबबंदी का दो-दो बार सर्वे हुआ है और दोनों बार ये सर्वे में रिपोर्ट आया है कि इसके पक्ष में 93 प्रतिशत लोग, जिसमें महिला भी हैं, हम लोग भी हैं। तो जब हमारे पक्ष में 93 प्रतिशत लोग हैं, तो हम इसका समीक्षा क्यों करें। प्रतिमा कुमारी ने कहा कि ऐसा लगता है शराबबंदी का सर्वे माफियाओं से कराया गया है। यदि 93 प्रतिशत लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं, तो थानेदार शराब कैसे बेच रहे हैं और सिपाही व आम लोग शराब पीकर घूम रहे हैं। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में अक्सर अपराधी शराब के नशे में पाए जाते हैं। बिहार में चूहों द्वारा शराब पी जाते हैं सरकार शराबबंदी में नाकाम है और यह सब शराब माफियाओं तथा सरकार की मिलीभगत है। सरकार केवल गरीब लोगों को जेल में बंद करके अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि माफियाओं के माध्यम से शराब का पैसा सरकार के लोग पा रहे हैं। शक्ति यादव ने कहा कि 93 फीसदी लोग चाहते हैं कि बिहार में शराबबंदी रहे, और शराबबंदी कानून को सशक्त करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं ताकि यह कानून जमीन पर उतर सके। कुछ सिंडिकेट और माफिया अवैध कारोबार करते हैं, लेकिन प्रशासन कठोर कार्रवाई कर रहा है और पकड़े जा रहे हैं। बिहार की सराहना हो रही है। विपक्ष के सवालों के जवाब देते हुए प्रेम रंजन पटेल ने कहा शराबबंदी महिलाओं की मांग पर की गई थी और इसका लाभ राज्य को मिल रहा है। शराबबंदी से घरेलू हिंसा से लेकर आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। राजस्व का नुकसान भी हो रहा है, पर राज्य की जनता को लाभ मिल रहा है। कुछ तत्व चोरी-छिपे शराब बेचते हैं पर सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई है कि अवैध कारोबार करने वालों और पीने वालों पर कड़ाई हो ताकि कानून जमीन पर उतर सके। शराबबंदी के कारण देश के सभी राज्यों में बिहार की सराहना हो रही है। जनवरी से मई 2026 में पकड़ी गई शराब के आंकड़े भी जारी हैं: जनवरी से मई तक 22.84 लाख लीटर, जहां जिला पुलिस ने 17,53,333 लीटर पकड़ा, 9.51 लाख विदेशी और 8.01 लाख देशी लीटर; विशेष टीम ने 5,31,183 लीटर अलग से पकड़ी। पहली तिमाही में 19,69,795 लीटर शराब के साथ 47,306 गिरफ्तार, 2,716 वाहन जब्त। 2026 में हर महीने औसत 3 लाख 70 हजार लीटर शराब पकड़ी जा रही है, जो 2025 से 18% अधिक है। सरकार जब्त शराब को स्टोर नहीं करती, कोर्ट के आदेश पर तुरंत नष्ट करती है। 1 अप्रैल 2016 से 31 जुलाई 2026 तक कुल 5 करोड़ 23 लाख लीटर शराब जब्त कर नष्ट हो चुकी है। जनवरी-मई 2026 में 56,904 गिरफ्तार, इनमें 19,877 तस्कर और 37,027 पीने वाले हैं।0
0
Report
सीएम की बैठक में बाजरा-धान खरीद समीक्षा: स्थानीय किसानों को प्राथमिकता
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक बाजरा और धान की खरीद के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याएं ना हो,ये सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री राज्य के बाहर से आने वाले बाजरे पर नियंत्रण कर स्थानीय किसानों को मिले प्राथमिकता- मुख्यमंत्री भावांतर भरपाई योजना के तहत 2900 रूपये बाजरे की खरीद सुनिश्चित करेगी सरकार- मुख्यमंत्री धान खरीद के लिए राईस मिलर्स का रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द पूरा करने के भी मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश जिन राईस मिलर्स ने पिछले समय में गड़बड़ियां की हैं उनका ना हो रजिस्ट्रेशन- मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
हरदोई में प्रेमी युगल की मौत से सनसनी, INSTAGRAM स्टेटस ने खोल दी कहानी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में प्रेमी युगल की मौत से सनसनी, इंस्टाग्राम स्टेटस में लिखा- ‘मेरी मौत हो चुकी है,देख लो आकर’एक ही पेड़ पर मिले दोनों के शव हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में शुक्रवार को खौफनाक घटना से सनसनी फैल गई। गांव के 16 वर्षीय कन्हैया राजपूत और 14 वर्षीय सविता के शव गांव से करीब 500 मीटर दूर एक पेड़ पर मिले। दोनों के अचानक लापता होने के बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर एक स्टेटस देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। स्टेटस में लिखा था- “मेरी मौत हो चुकी है, देख लो आकर।” इसके बाद परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुट गए और कुछ देर बाद दोनों के शव बरामद हुए। सूचना मिलते ही अतरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मूसलाधार बारिश के बीच पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों की मौत से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। कन्हैया राजपूत बिरादरी से था, जबकि सविता दलित समुदाय से थी। परिजनों के इस रिश्ते के विरोध में होने की बात सामने आई है। इसी वजह से दोनों ने यह कदम उठाया होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी।0
0
Report
CJP पटना प्रेस कांफ्रेंस: SIR विवाद और CEC इस्तीफे की मांग तेज
Patna, Bihar:CJP का पटना में प्रेस कांफ्रेंस सतीश यादव CJP ईस्ट जॉन कोऑर्डिनेटर का बयान पटना से ही बिहार में SIR की प्रक्रिया शुरू हुई थी 47 लाख नामों को हटा दिया गया था एक अखबार ने रिपोर्ट छापी दोनों चुनाव आयुक्त की अनुमति के बिना कई फैसले लिए पश्चिम बंगाल में 60 लाख लोगों के नाम हटाए गए थे जिसमें 16 लाख लोगों पर सुनवाई हुई गोवा में भी SIR की प्रक्रिया में गड़बड़ियां की गई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी 7000 की सहायता राशि दी गई वो भी सभी प्रभावितों को नहीं दी गई बिहार के चुनाव में वोट पैसे से खरीद लिए गए 48 घंटे में इस्तीफा देना पड़ेगा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के 48 घंटे में CEC इस्तीफा नहीं देते है तो पूरे देश में जोरदार आंदोलन होगा बिहार में सबसे ज्यादा और जोरदार प्रदर्शन होगा अभिजीत दीपके भी बिहार का दौरा करेंगे0
0
Report
जम्मू-कटरा हाईवे हादसे में 3 मौत, डोडापोस्त बरामद
Kaithal, Haryana:जम्मू-कटरा हाईवे पर भीषण हादसा, 3 की मौत हादसे के बाद ट्रक से 8 क्विंटल डोडापोस्त बरामद, पुलिस जांच में जुटी जम्मू-कटरा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हाईवे किनारे खराब खड़े ट्रक को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान जींद के उचाना निवासी ट्रक मालिक अनिल कुमार, गांव खरक पांडवा निवासी मैकेनिक रामनिवास और टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अनिल कुमार दिल्ली से ट्रक लेकर आ रहा था। गांव खरक पांडवा के पास ट्रक में तकनीकी खराबी आने पर उसने हाईवे किनारे ट्रक खड़ा किया और मैकेनिक को फोन कर मौके पर बुलाया। मैकेनिक रामनिवास अपने हेल्पर के साथ ट्रक ठीक करने पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक मालिक, मैकेनिक और दूसरे ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि मैकेनिक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ। टक्कर मारने वाले ट्रक में कच्चे केले भरे हुए थे। जांच के दौरान करीब 40 कट्टों में छिपाकर रखा गया लगभग 8 क्विंटल डोडापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि डोडापोस्त कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजे गए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे और नशीले पदार्थ की बरामदगी, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के संजय कॉलोनी में रात को हवाई गोलीबारी से दहशत, दुकानदार-इलाक़े में तनाव
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में देर रात सरिया-कांटा हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। दुकानदार और स्थानीय लोगों के बीच पहले बहस हुई। आरोप है कि इसके बाद दुकानदार ने कई लोगों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान गली में खड़ी 3 से 4 गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। विवाद के दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग होने से इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। घटना के बाद दुकानदार दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से अपराधियों का police प्रशासन का भय नजर नहीं आ रहा हालांकि पुलिस लगातार बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कार्रवाई कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी इस तरह की घटनाएं सामने आने से प्रतीत होता है कि अपराधियों मे पुलिस का खौफ नहीं हो रहा है0
0
Report
केदारनाथ यात्रियों की हालत खराब, हेली एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम में उपचार के लिए भर्ती दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हेली एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। दोनों यात्रियों को केदारनाथ स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय परामर्श के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। इसके बाद दोनों यात्रियों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था की गई। इनमें कर्नाटक निवासी 65 वर्षीय मोहन भण्डारी और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी चेत राम शामिल हैं।0
0
Report
रीवा में बारिश के बीच बदहाल सड़क के विरोध में युवक बैठ गया
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में आज एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला, जहां शहर के कॉलेज चौराहे की बदहाल सड़क को लेकर एक युवक तेज बारिश के बीच सड़क पर ही बैठ गया. रीवा निवासी अंकित का कहना है कि वह इस रास्ते से रोजाना गुजरता है और सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. युवक का कहना है कि जिस रास्ते से आम लोग गुजरते हैं, उसी रास्ते से मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला समेत कलेक्टर, एसपी, आईजी और तमाम बड़े अधिकारी भी गुजरते हैं, बावजूद इसके सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पाया है. अंकित ने कहा कि आज बारिश के दौरान जब उसने सड़क की हालत देखी तो उसे बेहद बुरा लगा और इसी वजह से वह विरोध जताने के लिए यहां आकर बैठ गया. खास बात यह रही कि युवक के हाथ में मशहूर कवि और दार्शनिक रविंद्रनाथ टैगोर की किताब Nationalism नजर आई. तेज बारिश के बीच युवक सड़क पर बैठकर किताब पढ़ता रहा और अपनी नाराजगी जाहिर करता रहा. युवक का कहना है कि उसका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि शहर की व्यवस्था और सड़क की बदहाली के खिलाफ है. उसका कहना है कि जब रीवा में इतने जिम्मेदार अधिकारी मौजूद हैं और इसी रास्ते से रोजाना गुजरते हैं, तो आखिर इस सड़क की मरम्मत अब तक क्यों नहीं हो सकी. फिलहाल बारिश के बीच सड़क पर बैठकर किए गए इस अनोखे प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.0
0
Report
Advertisement
