210341
एवीबीपी छात्रों ने परिषदीय विद्यालयों के पास से शराब ठेके हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Rohari, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) के दर्जनों सदस्यों ने परिषदीय विद्यालयों के पास से शराब ठेके हटाने की मांग को लेकर एसडीएम मौदहा को ज्ञापन सौंपा। एवीबीपी ने ज्ञापन में विद्यालयों के आसपास से शराब ठेकों को तत्काल हटाने की अपील की और इस मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजद ने MLC उम्मीदवारों की पहली सूची जारी: संजीव सिंह से जयराम यादव तक
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग राजद ने अपने MLC उमीदवारों की सूची किया जारी। डॉ संजीव कुमार सिंह, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दिलीप कुमार पटना स्नातक नितेश कुमार कोसी स्नातक अनिल कुमार झा दरभंगा स्नातक डॉ रश्मि विनायक गौतम तिरहुत स्नातक जयराम यादव सारण शिक्षक को बनाया उमीदवार।0
0
Report
हिंडौन सिटी के वार्ड 40 में फर्जी मतदान को लेकर झगड़ा, दो घायल
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी। निकाय चुनाव 2026, हिंडौन सिटी के वार्ड नंबर 40 में फर्जी मतदान को लेकर आपस में हुआ झगड़ा, मारपीट में निर्दलीय प्रत्याशी बिजेंद्र सहित दो जने घायल, दोनों को कराया राजकीय अस्पताल हिण्डौन में भर्ती, सूचना पर पहुंचा पुलिस प्रशासन, मामले को कराया शांत, अस्पताल पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने प्रत्याशी से ली घटना की जानकारी, पूछे हाल-चाल, फर्जी मतदान के दौरान पथराव होने की भी रही चर्चा0
0
Report
ताटाररेकेरे में नकली दवाओं के मामले में SIT के बड़े छापे: 10 स्थानों पर छापे, छह राज्यों में फैला मामला
Noida, Uttar Pradesh:तावररेकैरे (Tavarekere) में नकली दवाओं के मामले की जांच चल रही है. SIT ने कर्नाटक सहित छह राज्यों में 10 lokasi पर छापे मारे. बृहत्तर स्तर पर Bengaluru और अन्य जगहों पर simultaneous raids किए गए. कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर संयुक्त कार्रवाई की गई. नकली दवाओं, बोतलों और लेबल के साथ आपूर्ति करने वाले कंपनियों के premises पर छापे मारे गए. मालिकों पर भी वही आरोप. Prashanth के गिरोह के जरिए नकली दवाओं की आपूर्ति होती थी और यह सब Viresh Kumar के साथ जुड़ा था. Viresh के 'Krupa Health Care' Minerva Circle में RAID हुआ. Viresh और Prashanth पिछले एक साल से बिज़नेस पार्टनर हैं. Tavarekere से manufactured medicines को Minerva Circle warehouse में ले जाना और वहां से reputed pharmacies और hospitals तक पहुंचाना पाया गया. SIT ने Viresh की Krupa Health Care से कई दस्तावेज जब्त किए.0
0
Report
Advertisement
सासाराम में 12 साल बाद मृत बताई गई महिला जीवित मिलने से हड़कंप
Sasaram, Bihar:हैरान कर देने वाला खबर सासाराम से है। 12 साल पहले जिस कथित महिला की हत्या कर दी गई थी तथा उसका शव बरामद हो गया था, पुलिस ने उसे झारखंड के गढ़वा से जीवित बरामद किया है। महिला शकुंतला देवी उर्फ कांति देवी की हत्या के आरोप में उसके पति अरुण मेहता, ससुर दिलीप मेहता, तथा जेठ गोविंद कुमार कई सालों तक जेल की सजा काट चुके हैं। मामला सनसनी फैल गया है। अगस्त 2014 में सरस्वती देवी अपने रिश्ते के देवर के साथ गायब हो गई थी। 22 अगस्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा गांव से नहर से एक शव बरामद हुआ था। इसके बाद महिला के भाई ने उस नहर से बरामद हुए शव की पहचान अपनी बहन सरस्वती देवी के रूप में कर ली और इसके हत्या के आरोप में महिला के पति सहित आठ लोगों पर केस दर्ज कर दिया। नहर से बरामद हुए शव का पोस्टमार्टम भी हुआ और गांव के चौकीदार ने शव की पहचान भी किया था। लेकिन घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद अचानक परिवार को यह जानकारी मिली कि सरस्वती देवी अपने नाम को बदकर झारखंड के गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के लभारी गांव में रह रही है। तब डेहरी के मुफस्सिल थाना के परिसर से पुलिस झारखंड जाकर जब छानबीन की तो महिला पकड़ी गई। वह अपना नाम सरस्वती देवी से बदलकर कांति देवी रख ली थी और वहीं के एक व्यक्ति रट्टू सिंह के साथ रह रही थी। पुलिस उसे लेकर सासाराम कोर्ट में प्रस्तुत की। उधर जिस महिला की हत्या के आरोप में पूरा परिवार तबाह हो गया, वह महिला जिंदा बरामद हुई है। यह मामला डेहरी के बालरति बिगहा दहाउर का है। महिला का एक 22 साल का पुत्र भी है। अब सवाल उठता है कि 12 साल पहले पुलिस ने जिस महिला का शव से बरामद किया और उसकी पहचान सरस्वती देवी के रूप में की थी, आखिर वह महिला कौन थी। पुलिस अब इस बिंदु पर नए सिरे से जांच कर रही है ताकि संवेदनशील मामले में पुलिस द्वारा आखिर किस तरह की तकनीकी जांच किया जा सके ताकि सच्चाई सामने आ सके।0
0
Report
इसुआपुर में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं की भीड़
Chapra, Bihar:इसुआपुर में चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच ऐतिहासिक झंडा मेला का शुभारंभ, भादो मास की अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार को इसुआपुर जिले का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला शुरू हुआ। मेले को लेकर सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धालुओं और लोगों की भीड़ जुटने लगी। मेले का शुभारंभ स्थानीय बिधायक जनक सिंह ने किया प्रखंड के 15 गांवों से लाइसेंस प्राप्त अखाड़े हाथी, घोड़े, ऊंट और गाजे-बाजे के साथ इसुआपुर बाजार पहुंचे। पूजा कमेटी की ओर से सभी अखाड़ों के लिए निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया गया था। अखाड़ों के पहुंचते ही पारंपरिक जयकारों और गाजे-बाजे से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा। मेले में युवाओं ने ढाल, तलवार और गदका सहित पारंपरिक हथियारों के साथ रण कौशल का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने भी विभिन्न प्रकार के करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन किया। वहीं मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। खाने-पीने के सामान, शरबत और ठंडे पेयजल के साथ अलग-अलग तरह के सामान के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सुश्रुत अर्थो हॉस्पिटल छपरा और प्रिया हॉस्पिटल इसुआपुर की ओर से निःशुल्क आपातकालीन चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। पूर्व फौजी एमडी वारिस की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत और आरओ के शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरे से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी। एसडीएम मढ़ौरा आईएएस अधिकारी सैयद आदिल मोहसिन, एसडीपीओ मढ़ौरा-2 संजय कुमार सुधांशु, डीसीएलआर धनंजय त्रिपाठी, एसपीजीआरओ गुलाब हसन, सीओ रवि रंजन और थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार समेत दर्जनों मजिस्ट्रेट और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।0
0
Report
बोकारो सिटी सेंटर में अतिक्रमण हटाने के लिए बीएसएल का विशेष अभियान
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के सेक्टर 4 सिटी सेंटर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जहाँ दुकान के बाहर लगे सामान को हटाया गया। सिटी सेंटर में अतिक्रमण के विरुद्ध बीएसएल का विशेष अभियान चला। बोकारो स्टील प्रबन्धन ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट द्वारा सिटी सेंटर क्षेत्र में आम लोगों की सुविधा, सुरक्षा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए कॉमन एरिया में किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। बीएसएल द्वारा सूचना जारी किया गया था जहाँ बरामदा अथवा कॉमन एरिया में किसी प्रकार का अतिक्रमण कर रखे सामान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लेने के लिए कहा गया था। ऐसे अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही थी तथा यह सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं था। इस संबंध में प्रशासन द्वारा हाल में सिटी सेंटर का निरीक्षण भी किया गया था, जिसमें कॉमन एरिया में किए गए अतिक्रमण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जरूरत सामने आई थी। इसी के आलोक में आज बीएसएल द्वारा पुलिस एवं दंडाधिकारी की उपस्थिति में विशेष अभियान चलाकर कॉमन एरिया में पाए गए अतिक्रमण को हटाया गया। बीएसएल ने कहा कि यह अभियान विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत आगे भी जारी रहेगा तथा सिटी सेंटर के कॉमन एरिया में किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। यह कार्रवाई आम जनता की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। इसके साथ ही सिटी सेंटर के समग्र विकास एवं सुविधाओं के उन्नयन के लिए सड़क मरम्मत, ड्रेनेज सिस्टम के सुधार, पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने सहित अन्य आवश्यक कार्य भी किए जाएंगे, ताकि सिटी सेंटर में आने वाले लोगों एवं व्यवसायियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।0
0
Report
Advertisement
भंडारा सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के परिवारों को वित्तीय सहायता घोषित
Raipur, Chhattisgarh:महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृत छत्तीसगढ़ के नागरिकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से ₹5-5 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ शासन की टीम भंडारा पहुंच चुकी है और महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर घायलों के उपचार एवं प्रभावित परिवारों की सहायता में जुटी है। गंभीर रूप से घायलों के बेहतर उपचार के लिए नागपुर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।0
0
Report
सिकंदराराऊ में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का पैगाम
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस)-कस्बा सिकंदराराऊ शुक्रवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रंग में सराबोर नजर आया, जब पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन के साथ कस्बे की जामा मस्जिद से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। हजारों की संख्या में शामिल लोगों ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। सीरतुन्नबी कमेटी के नेतृत्व में निकला यह भव्य जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। हरे झंडों, धार्मिक नारों, नातिया कलामों, आकर्षक झांकियों, ऊंट-घोड़ों और सजे-धजे वाहनों ने जुलूस की भव्यता में चार चांद लगा दिए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर उठा। जुलूस के दौरान सिकंदराराऊ की गंगा-जमुनी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का अनूठा दृश्य देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के नेता बनी सिंह बघेल, पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राणा, डॉ. ललित बघेल, सुमंत किशोर सिंह समेत अनेक गणमान्य लोगों ने जुलूस पर फूल बरसाकर स्वागत किया। वहीं गुप्ता स्वीट्स के संचालक दिलीप गुप्ता ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत एवं जलपान की व्यवस्था कर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। पूर्व अध्यक्ष पति नगर पालिका परिषद एवं प्रवक्ता एम.आई. इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ इकराम कुरैशी ने अपनी टीम के साथ अतिथियों एवं जुलूस में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सम्मान स्वरूप शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का अभिनंदन भी किया गया। सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष हबीब कुरैशी तथा नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी ने भी पुष्पवर्षा कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व प्रेम, और मानवता का संदेश देता है तथा समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजामों के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में नगर की साझा संस्कृति, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जिसे लोगों ने सिकंदराराऊ की पहचान और भाईचारे की मिसाल बताया।0
0
Report
आजसू के सुदेश महतो ने अमित शाह से कुड़मी को एसटी दर्जा देने की मांग
Ranchi, Jharkhand:आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जा देने का अनुरोध किया। साथ ही झारखंड से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत विषयों पर चर्चा की तथा आवश्यक पहल के लिए ज्ञापन सौंपा।0
0
Report
Advertisement
RJD में MLC चुनाव के बीच कई नेता शामिल, Rashmi Vinayak सहित
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना MLC चुनाव की आहट के बीच RJD में कई नेताओं की एंट्री। जन सुराज छोड़कर डॉ. रश्मि विनायक RJD में शामिल दिलीप कुमार ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद छोड़कर RJD का दामन थामा वामदल से जुड़े रहे जय राम यादव भी RJD में शामिल RJD प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने गमछा, माला और सदस्यता पर्ची देकर दिलाई सदस्यता सूत्रों के माने तो तीनो नेताओं को राजद आगामी MLC की चुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है। मौके पर सुनील कुमार, भोला यादव और प्रमुख प्रवक्ता शक्ति यादव रहे मौजूद।0
0
Report
कोटा के वार्ड 51 में फर्जी मतदान मामले ने क्षेत्र में भारी हंगामा
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 51 में फर्जी मतदान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आक्रोशित वार्डवासियों का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी के एक समर्थक को कथित तौर पर फर्जी पहचान के सहारे मतदान केंद्र में प्रवेश दिलाया गया और वह वहां मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। मतदाताओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। घटना के बाद वार्डवासियों और मतदाताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले को लेकर शाम करीब 7 बजे बड़ी संख्या में लोग आरकेपुरम थाने पहुंच गए और थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौजूद रहे और पुलिस अधिकारियों से मामले को लेकर बातचीत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिसकर्मियों पर भी मिलीभगत के आरोप विधायक ने लगाए।0
0
Report
प्रतापगढ़ के द्वितीय चरण में छोटीसादड़ी ने धरियावद को पछाड़ा—82% मतदान
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में छोटीसादड़ी और धरियावद नगरपालिका के मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में जमकर भागीदारी की। अंतिम आंकड़ों के अनुसार दोनों नगरपालिकाओं के 45 वार्डों में कुल 24 हजार 87 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 19 हजार 776 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों नगरपालिकाओं को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 82.10 रहा। मतदान प्रतिशत के मामले में छोटीसादड़ी ने धरियावद को पीछे छोड़ दिया। छोटीसादड़ी में 14 हजार 670 मतदाताओं में से 12 हजार 218 ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 83.29 रहा, जबकि धरियावद में 9 हजार 417 में से 7 हजार 558 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 80.26 रहा। इस तरह छोटीसादड़ी में धरियावद की तुलना में 3.03 प्रतिशत अंक अधिक मतदान हुआ। दिलचस्प बात यह रही कि मतदान के शुरुआती घंटों में धरियावद लगातार आगे चल रहा था। दोनों नगरपालिकाओं के वार्डवार आंकड़ों में एक दिलचस्प रुझान भी सामने आया। अपेक्षाकृत छोटे मतदाता वाले कई वार्डों में मतदान प्रतिशत अधिक रहा, जबकि बड़े वार्डों में कुछ स्थानों पर मतदान प्रतिशत नीचे रहा। छोटीसादड़ी के वार्ड 18 में 339 मतदाताओं के बीच 90.86 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 1 हजार 171 मतदाताओं वाले वार्ड 10 में मतदान 72.08 प्रतिशत रहा। इसी तरह धरियावद में 279 मतदाताओं वाले वार्ड 12 में 85.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 689 मतदाताओं वाले वार्ड 19 में यह आंकड़ा 70.25 प्रतिशत रहा। हालांकि मतदान प्रतिशत पर केवल वार्ड के आकार का असर मानना सही नहीं होगा। प्रत्याशियों की सक्रियता, स्थानीय मुद्दे, व्यक्तिगत संपर्क और मुकाबले की स्थिति भी मतदाता भागीदारी को प्रभावित कर सकती है। छोटीसादड़ी में 25 में से 22 वार्ड ऐसे रहे, जहां मतदान 80 प्रतिशत या उससे अधिक रहा। वहीं धरियावद के 20 में से 10 वार्ड ही 80 प्रतिशत के आंकड़े तक पहुंच पाए। दोनों नगरपालिकाओं को मिलाकर 45 में से 32 वार्डों में 80 प्रतिशत या उससे अधिक मतदान हुआ। सबसे अधिक और सबसे कम मतदान के बीच भी दोनों जगह अंतर रहा। दूसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद अब दोनों नगरपालिकाओं में प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजर मतगणना पर टिक गई है। ऊंचे मतदान प्रतिशत ने राजनीतिक दलों की गणना और प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ा दी है। हालांकि मतदान प्रतिशत को सीधे तौर पर जीत-हार का संकेत नहीं माना जा सकता, लेकिन इतना जरूर है कि छोटीसादड़ी और धरियावद के मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान कर दोनों नगरपालिकाओं के बोर्ड गठन को लेकर अपना फैसला ईवीएम में दर्ज कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
कोटा नगर निगम वार्ड 51 में फर्जी मतदान के आरोप पर विरोध
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 51 में फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर विवाद. आक्रोशित वार्डवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक पर मतदान केंद्र में संदिग्ध तरीके से प्रवेश कर प्रक्रिया प्रभावित करने का आरोप लगाया. मामले को लेकर बड़ी संख्या में लोग आरकेपुरम थाने पहुंचे, थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन. कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौके पर मौजूद. पुलिसकर्मियों पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए. पुलिस ने संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी.0
0
Report
उत्तर प्रदेश पर्यटन ने नीब करोरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट घोषित किया
Mathura, Uttar Pradesh:(Ground Report: वृंदावन स्पेशल) उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने 'महासमाधि दिवस' के अवसर पर श्रद्धेय संत नीब करोरी बाबा की आध्यात्मिक विरासत को संजोने के लिए 'नीब करोरी बाबा सर्किट' का ऐलान किया है। इस नए कॉरिडोर और टूर पैकेज का मुख्य केंद्र बिंदु वृंदावन स्थित नीब करोरी बाबा का पावन समाधि स्थल है। वृंदावन के इसी समाधि स्थल से जुड़कर अब श्रद्धालु बाबा की पूरी जीवन यात्रा का अनुभव कर सकेंगे। आइए देखते हैं वृंदावन से हमारी यह खास रिपोर्ट... वॉइस ओवर (VO 1): वृंदावन का नीब करोरी बाबा आश्रम और समाधि स्थल, जहां वर्ष 1973 में बाबा ने महासमाधि ली थी, हमेशा से देश-विदेश के श्रद्धालुओं की असीम आस्था का केंद्र रहा है। अब यूपी पर्यटन विभाग की नई पहल के तहत इस पावन समाधि स्थल को एक नए 'नीब करोरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट' से जोड़ा जा रहा है। इस नए आध्यात्मिक मार्ग के जरिए श्रद्धालु बाबा की जन्मस्थली फिरोजाबाद के अकबरपुर से लेकर फर्रुखाबाद के नीब करोरी आश्रम, लखनऊ के हनुमान सेतु और वृंदावन स्थित समाधि मंदिर तक की पूरी यात्रा एक साथ कर सकेंगे। (वृंदावन समाधि स्थल परिसर से रिपोर्टर) हम पहुँचे वृंदावन स्थित नीब करORI बाबा के पावन समाधि स्थल पर। यही वह स्थान है जहां बाबा ने वर्ष 1973 में महासमाधि ली थी और आज भी यहां लाखों भक्तों को अलौकिक शांति का अनुभव होता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे नए सर्किट का सबसे अहम केंद्र यही समाधि स्थल है। यूपीSटीडीसी द्वारा दिल्ली और लखनऊ से शुरू किए जा रहे 2, 3 और 5 दिनों के विशेष टूर पैकेज के जरिए अब श्रद्धालुओं के लिए वृंदावन आकर बाबा के दर्शन करना और अधिक सुगम हो जाएगा। "सरकार द्वारा ₹12.93 करोड़ की लागत से बाबा से जुड़े विभिन्न स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है। अकबरपुर और फर्रुखाबाद में श्रद्धालुओं के रुकने, आधुनिक प्रदर्शनी हॉल और अन्य नागरिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे वृंदावन आने वाले भक्तों को पूरे सर्किट की यात्रा का एक विश्वस्तरीय और सुलभ अनुभव मिल सके।" रिपोर्टर साइन-ऑफ: कन्हैया लाल शर्मा मथुरा0
0
Report
अमरोहा: समरसेबल पाइप विवाद में भतीजे की हत्या, आरोपी चाचा नौशाद गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में समरसेबल पाइप को लेकर विवाद में भतीजे की हत्या मामले में फरार चल रहा हत्यारोपी चाचा नौशाद गिरफ्ततर थाना गिरफ्तार अमरोहा जनपद के हसनपुर में भतीजे की हत्या के मामलों में फरार चल रहे आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक समरसेबल के पाइप को लेकर हुए विवाद में चाचा नौशाद ने अपने भतीजे वसीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। हमले में वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान करीब 60 घंटे बाद उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी नौशाद फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच और अन्य कानूनी कार्रवाई में जुटी है。 रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा0
0
Report
Advertisement
