273165
पीपीगंज में दबंगों ने सरकारी भूमि पर किया कब्जा, निर्माण कार्य रोका गया
Peppeganj, Uttar Pradesh:पीपीगंज में रविवार को पीपीगंज नगर पंचायत में कुछ दबंगों ने करोड़ों की सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया। हालांकि, यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पहुंचे पीपीगंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने दो जगहों पर निर्माण कार्य को रोक दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरेली में चोरी दिनदहाड़े घर का टूटा ताला, जेवर-नकदी लेकर फरार हुए चोर
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र की वैष्णव कुंज कॉलोनी में हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त इलाके में स्थित एक व्यापारी के घर को चोरों ने उस समय निशाना बनाया, जब परिवार के सदस्य कैंसर पीड़ित महिला को इलाज के लिए दिल्ली भेजने गए हुए थे।चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।पीड़ित परिवार के अनुसार, अमन सिंह अपनी मां और पिता को इलाज के लिए दिल्ली भेजने हेतु सुबह करीब 10:30 बजे सैटेलाइट बस अड्डे गए थे। उनकी मां को हाल ही में कैंसर होने की पुष्टि हुई है। दोपहर करीब 2 बजे जब वह घर लौटे तो घर का पिछला दरवाजा टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।अमन ने बताया कि तिजोरी और अलमारी के ताले तोड़कर चोर करीब 20 तोला सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के और लगभग 50 हजार रुपये नकद समेत करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। वारदात की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना पर इज्जतनगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। कुछ संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पीड़ित अमन सिंह ने कहा कि उन्होंने रात में चोरी की घटनाओं के बारे में तो सुना था, लेकिन मुख्य सड़क पर स्थित घर में दिनदहाड़े इतनी बड़ी चोरी की घटना की कभी कल्पना नहीं की थी। उनका कहना है कि घर के सामने लगातार लोगों की आवाजाही रहती है, इसके बावजूद चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी से वैष्णव कुंज कॉलोनी समेत पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
पुरानी रंजिश पर वार्ड 53 के निवासी पर लोहे के पाइप से हमला, CCTV फुटेज सामने
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। पुरानी रंजिश को लेकर वार्ड 53 निवासी व्यक्ति पर पाइप से हमला, सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस थाने में मामला दर्ज सरदारशहर के वार्ड संख्या 53 निवासी व्यक्ति के साथ रंजिश को लेकर एक युवक पर लोहे के पाइप से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस थाना सरदारशहर में रिपोर्ट देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में वार्ड संख्या 53 निवासी मोहम्मद हारून पुत्र रहमान ने बताया कि उसके मोहल्ले का एक व्यक्ति कालू भड़भूंजा जिससे उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है, लगातार उन्हें परेशान कर रहा है। वर्ष 2019-20 में मारपीट के एक मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद से आरोपी परिवार से रंजिश रखने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके पुत्र को भी रोककर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे जब वह मोटरसाइकिल से काम पर जा रहा था, तब केनरा बैंक के पास आरोपी ने अपना वाहन आगे लगाकर उसे रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद आरोपी ने वाहन से लोहे का पाइप निकालकर उस पर हमला कर दिया। बचाव करने के प्रयास में उसके होंठ के नीचे चोट आई तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें लगीं। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिससे उसकी जान बच सकी। जाते समय आरोपी ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
सोनभद्र में ट्रैक्टर पलटने से 17 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बालू लदा ट्रैक्टर मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मामला बभनी थाना क्षेत्र के रन्दह बाजार के समीप का है। जानकारी के अनुसार सागसोती गांव से बालू लादकर एक ट्रैक्टर आसनडीह की ओर जा रहा था। इसी दौरान रन्दह बाजार के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गया। हादसे में करचाटोला निवासी 17 वर्षीय अवधेश यादव पुत्र कैलाश यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया。 वहीं हादसे में करचाटोला निवासी राजेश, अरविंद और छोटूराम घायल हो गए। परिजन तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक अखिलेश पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
Kancheepuram: Hyundai Mobis फैक्ट्री के अपशिष्ट क्षेत्र में आग, राहत अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:KANCHEEPURAM (TAMIL NADU): FIRE BREAKS OUT IN WASTE MATERIAL AREA AT HYUNDAI MOBIS FACTORY0
0
Report
GNM के फर्जी डिप्लोमा गैंग गिरफ्तार, अस्पतालों में भर्ती मरीज खतरे में
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:GNM (नर्सिंग कोर्स) का फर्जी डिप्लोमा तैयार कर युवाओं को 5 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक में बेच देता था. उस डिप्लोमे के आधार पर युवक व युवतियाँ नामचीन हॉस्पिटलों में नौकरी प्राप्त कर लेते हैं और उन हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों को इंजेक्शन व दवाएं चढ़ाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं. पुलिस ने उस डिप्लोमे को बनाने वाले से लेकर नौकरी पाने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार 5 युवक तो मेरठ के नामचीन हॉस्पिटलों में अपनी सेवा दे रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 17 डिप्लोमे व बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को बरामद किया है. ये लोग भारत के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले 70 से ज्यादा युवाओं को यह डिप्लोमा दे चुके हैं. तब पुलिस ने छानबीन की तो 5 ऐसे युवक गिरफ्तार किये गए जो मेरठ जिले के नामचीन हॉस्पिटल में नौकरी कर रहे थे। कोई युवा वार्ड बॉय तो कोई ICU में ड्यूटी दे रहा था. नौकरी करने वाले युवक रितेश, जयंत, सचिन, संदीप और नितेश ने 22 हजार से लेकर 5 हजार तक ये डिप्लोमा प्राप्त किया था. फिलहाल पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस पूरे प्रकरण की जाँच के लिए SIT टीम का गठन कर दिया है.0
0
Report
फतेहपुर में आग लगने से हड़कंप, 11 हजार लाइन के तार टूटने से अफरा-तफरी
Fatehpur, Uttar Pradesh:आग लगने से मचा हड़कंप सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग आग की ऊंची लपटे देख, बुझाने में जुटे नजदीकी दुकानदार ग्यारह हजार लाइन का तार टूटने से लगी आग, दुकानदारों में अफरा तफरी मची मलवां थाना क्षेत्र के सनगांव मोड़ के पास का मामला0
0
Report
Advertisement
पहलवान मेनाक्षी गोयत ने एशियन गेम्स 2026 ट्रायल्स में विनेश फोगाट को हराया
Noida, Uttar Pradesh:JIND (HARYANA): MEENAKSHI GOYAT (WRESTLER) & PREM GOYAT (WRESTLER MEENAKSHI GOYAT ‘S FATHER) ON DEFEATING WRESTLER VINESH PHOGAT IN ASIAN GAMES 2026 TRIALS जींद, हरियाणा: एशियन गेम्स ट्रायल्स में पहलवान विनेश फोगाट को हराने के बाद पहलवान मीनाक्षी गोयत कहती हैं, "एक समय पर, मेरा स्कोर उनसे ज़्यादा था। बीच में मुझसे एक गलती हो गई, और उसकी वजह से मैंने एक पॉइंट गंवा दिया। फिर भी, मैं उनसे आगे ही थी। आखिर तक, मेरी सोच यही थी कि लड़ती रहूँ। मैंने कभी पीछे रहने के बारे में नहीं सोचा... मैं खुद से कहती रही, 'आखिर तक लड़ती रहो। घड़ी की तरफ मत देखो, बस लड़ती रहो।' बिना आत्मविश्वास के, आप जीत नहीं सकते..."0
0
Report
Barabanki : शाहपुर विद्धीपुर कला में अंत्योदय राशन कार्डों में अनियमितताः कार्रवाई की मांग l
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी मे सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जारी किए जाने वाले अंत्योदय राशन कार्डों में अनियमितता का मामला सामने आया है। यह शिकायत फतेहपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर विद्धीपुर कला से संबंधित है। गांव निवासी मुनेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी फतेहपुर को एक शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए परिवार के सदस्यों के नाम अंत्योदय कार्ड बनवा लिए हैं। इस शिकायत के सामने आने के बाद पूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया है। मुनेन्द्र सिंह ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच सही तरीके से कराई जाए तो और भी कई अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। मामले को लेकर जब जिलापूर्ति अधिकारी आर. के. तिवारी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं लेने दिया जाएगा।0
0
Report
नोएडा दहेज हत्या मामले पर परिवार व समाज का विरोध मार्च ग्रेटर नोएडा वेस्ट
Noida, Uttar Pradesh:Noida (UP): Bhopal Alleged Dowry Death Case/ Family Of Deceased & Society Members Hold Protest March In Greater Noida West/ Visuals Nav Nidhi Sharma (Father Of Deceased) & Harshit Sharma (Brother Of Deceased) S/B0
0
Report
Advertisement
झांसी: PRD जवान से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, 1700 रुपये बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र के सागर गेट स्थित पानी की टंकी के पास से पीआरडी जवान से मारपीट कर रुपये लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट के 1700 रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस की गिरफ्त में आये चारों आरोपी थाने पर कान पकड़कर पुलिस की गाड़ी में बैठते नजर आए। जिसका वीडियो झांसी में चर्चा का विषय बना हुआ है. वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि मंडी सचिव के आवास पर तैनात पीआरडी जवान के साथ गल्ला मंडी रोड पर कुछ दिन पहले चार युवकों ने मारपीट की थी। और मारपीट के बाद जवान की जेब में रखे 1700 रुपये भी लूट कर ले गए थे। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान प्रशांत वर्मा, मोहित अमरया, अमित वर्मा और ऋषभ वर्मा के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए ले जा रही थी, तब वे अपने-अपने कान पकड़कर पुलिस की गाड़ी में बैठते दिखाई दिए।0
0
Report
दहेज के दबाव से विवाहिता की आत्महत्या, ससुराल पर हत्या का आरोप
Jaipur, Rajasthan:सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना इलाके के लक्ष्मी विहार कॉलोनी खेरदा में विवाहिता ने फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष को सौंप दिया...पीहर पक्ष के लोगों ने महिला थाने में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की बुआ के बेटे ने बताया कि 22 अप्रैल 2023 को नेहा उर्फ बीरा नायक निवासी खण्डेवत जिला टोंक की शादी लक्ष्मी विहार कॉलोनी खेरदा निवासी संजय नायक पुत्र ओम नायक से हुई थी। शादी में पीहर पक्ष के लोगों ने हैसीयत के अनुसार जरुरत का सभी सामान दहेज में दिया था। शादी के लगभग सालभर बाद उसके एक बेटी हुई। इसके बाद से पति फोन कर दहेज में बाइक व शिफ्ट कार मांग करने लगा तथा नेहा पर दहेज लाने के लिए दबाव बनाने लगा। विवाहिता के पिता का 2005 में ही देहांत हो चुका है तथा मां, छोटा भाई तथा तीन बहने ननिहाल में रहकर जीवन यापन करते हैं। दहेज नहीं मिलने पर नेहा का पति तलाक मांगने लगा तो विवाहिता के पीहर पक्ष के लोग तलाक देने के लिए भी राजी हो गए, लेकिन पति ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीहर पक्ष के लोगों ने बताया कि 30 मई 2026 की रात को विवाहिता ने भाई को फोन कर अपने साथ ले जाने की बात कही। इस पर भाई ने सुबह लेने आने का भरोसा दिया। इसके बाद दूसरे दिन सुबह 31 मई 2026 को नेहा के ससूर ने विवाहिता के ताऊ को फोन किया कि नेहा की तबियत खराब है, आप जिला अस्पताल आ जाओ। पीहर पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां नेहा का शव पड़ा था। इस पर पीहर पक्ष के लोगों ने महिला थाने में मृतका के पति, ससूर, सास, ननद, देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। महिला थानाधिकारी भोजाराम का कहना है कि मृतका के भाई संजय की रिपोर्ट पर ससूराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेह हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है । शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव मृतका के पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दी है ।0
0
Report
समस्तीपुर में दिनदहाड़े चोरी पकड़ा गया चोर पिटाई में घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में ग्रामीणों ने दिनदहाड़े चोरी करते एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुँचकी डायल-112 की टीम ने चोर को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर इलाज के लिए समस्तीपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां वो इलाजरत है। पूरी घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव की बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दूधपुरा गाँव निवासी ममता कुमारी के घर में दिनदहाड़े तीन युवक चोरी के इरादे से घुसे थे। इसी दौरान घर की महिलाओं ने चोरों को देख लिया और शोर मचना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों को आता देख दो चोर भागने में सफल रहा लेकिन एक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, पिटाई में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुफ्फसिल थाना को दिया जहां डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पदाधिकारी अशोक राम ने बताया कि दूधपुरा गांव में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली थी। आरोपी को मौके से कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। आरोपी की पहचान कपूरी ग्राम थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। इधर, ममता कुमारी की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने की अहम घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता0
0
Report
ममता बनर्जी के घर के बाहर हिंसा-हल्ला, समर्थकों के बीच मारपीट
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): OUTSIDE VISUALS FROM TMC CHIEF MAMATA BANERJEE’S RESIDENCE ममता के घर के बाहर हंगामा लोगो ने की मारपीट0
0
Report
दिल्ली के पहाड़गंज 6 टूटे चौक में अवैध निर्माण से मकान दरार, प्रशासन चुप
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पहाड़गंज के 6 टूटी चौक पर अवैध निर्माण कार्य की वजह से आसपास के मकान में आई दरारें टी 324 जर्नल मार्किट पहाड़ गंज 6 टूटी चौक में रहने वाले एक परिवार इन दोनों डर के साए में जीने को मजबूर है मजबूरी यह है उनके बराबर में होटल 5035 से 5041 तक निर्माण कार्य चल रहा है देर रात को निर्माण कार्य होता है जेसीबी मशीन यहां पर आकर खुदाई करती है और इसकी वजह से इनके मकान में दरारें आ गई है रात रात सो नहीं पाते इन्हें डर है की कहानी इनका घर ना गिर जाए कई जगह शिकायत के बावजूद भी फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं हो रही इस घर में रहने वाली अंजू सूद अपने आंसू नहीं रोक पाती उनका कहना है कि हमने कई बार शिकायत की लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि धमकियों और मिलने लगी है इस घर में 4 लोग रहते है इनका कहना है कि इस तरह आसपास के मकान में भी दरारें आ गई है लेकिन डर के मारे कोई नहीं बोलना और हमें इसलिए डर है कि कभी भी हमारे साथ कोई बड़ा हादसा या अनहोनी हो सकती है कभी भी यह इमारत गिर सकती है इस निर्माण कार्य की वजह से उनकी बेटी के मुताबिक लगातार इनको धमकियां मिल रही है इनका कहना है कि शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है उसके बाद ही आगे का जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा अब ऐसे में सवाल यही है कि प्रशासन को शिकायत मिलने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है0
0
Report
Advertisement
