273401
काशी विश्वनाथ मंदिर में काशी द्वार की मांग हुई पूरी
Haldwani, Uttar Pradesh:आज काशी के कांग्रेस जनों की मांग पर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बाबा विश्वनाथ मंदिर में काशी द्वार स्थापित किया गया। प्रातः मंगला आरती के बाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और दर्शन पूजन कर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने आंदोलन में समर्थन करने वाले काशीवासियों का आभार व्यक्त किया और स्थानीय दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु प्रशासन से आगे भी सहयोग की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चमशील–देवीखेत मोटर मार्ग भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू, क्षेत्र में विकास की उम्मीद
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर / जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी के चमशील क्षेत्र में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग को धरातल पर उतारते हुए बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने चमशील–देवीखेत मोटर मार्ग का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है । जिसकी कुल लंबाई करीब 1,600 मीटर है। यह क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़ जाने के बाद गांवो में विकास कार्य भी शुरू हो जायँगे। बीओ 1 / पोखरी ब्लाक के चमशील क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से चमशील सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। वही शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, कनिष्ठ प्रमुख तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार और तस्दीक अहमद मौजूद रहे। ग्राम प्रधान चमशील सुखदेव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर विधायक का आभार जताया। बाइट / लखपत बुटोला विधायक बद्रीनाथ बाइट / बीना देवी ग्रामीण0
0
Report
चीनी महंगी, त्योहारों की मिठास फीकी: आम आदमी के बजट पर भारी असर
Amethi, Uttar Pradesh:देश में महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के लिए अब चीनी की मिठास भी कड़वी होती जा रही है। खुदरा बाजार में चीनी के दाम 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। कीमतों में इस तेजी का सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ रहा है। चाय से लेकर मिठाइयों तक, हर जगह अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है। वीओ 1 :-- अमेठी समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में चीनी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। बाजार में लगातार बढ़ते दामों ने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। सवाल उठ रहा है कि आखिर चीनी के बाजार में इतनी तेजी क्यों आई? क्या उत्पादन में कमी इसकी बड़ी वजह है, या फिर मांग और सप्लाई के बीच बढ़ता अंतर कीमतों को लगातार ऊपर ले जा रहा है? चाय दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल उन्होंने चाय के दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन अगर चीनी के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो उनके सामने चाय महंगी करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। वीओ 2 :- वहीं किराना दुकानदार भी बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। दुकानदारों के मुताबिक पहले वे दो बोरी तक चीनी मंगाकर बिक्री करते थे, लेकिन कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव के चलते अब स्टॉक कम रखा जा रहा है। इसका असर ग्राहकों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जो ग्राहक पहले एक किलो चीनी खरीदता था, वह अब आधा किलो लेकर काम चला रहा है। वहीं चाय की दुकानों पर मौजूद लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को बाजार पर निगरानी बढ़ानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चीनी का भंडारण और बिक्री उचित तरीके से हो। उनका कहना है कि उत्पादन में कमी हो सकती है, लेकिन इतनी तेजी से बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। फिलहाल चीनी की बढ़ती कीमतों ने घर से लेकर बाजार तक चिंता बढ़ा दी है। वजह चाहे उत्पादन में कमी हो, मांग-सप्लाई का अंतर हो या बाजार में बढ़े हुए दाम—असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। जरूरत है कि सरकार और संबंधित विभाग बाजार पर नजर रखें, ताकि चीनी की मिठास महंगाई की कड़वाहट में न बदल जाए। बाइट - सुशील जायसवाल ( किराना व्यवसायी ) बाइट - ग्राहक बाइट - हरिचरण कनौजिया ( चाय पीने आया व्यक्ति ) बाइट - राहुल प्रजापति ( चाय दुकानदार )0
0
Report
वैशाली के हाजीपुर में हथियार बिक्री के दो अपराधी गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के हाजीपुर से है, जहाँ सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा गांव में पुलिस ने हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बिहार एसटीएफ ने वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा को गुप्त सूचना दी थी कि पानापुर लंगा गांव में सड़क किनारे दो अपराधी हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर बातचीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर सदर SDPO के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर छापेमारी कर दोनों अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस दोनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इनकी सप्लाई किसे की जानी थी।0
0
Report
Advertisement
खोड़ा में डबल मर्डर ने मचाया हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:खोड़ा में डबल मर्डर की खौफनाक वारदात0
0
Report
बिहार में चीनी मिलें फिर से चालू, जमाखोरी रोकने के लिए मंत्री का फैसला
Jehanabad, Bihar:बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने जहानाबाद दौरे के दौरान चीनी की बढ़ती कीमतों, कालाबाजारी और राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजार में चीनी के दामों में हो रही वृद्धि सरकार की किसी नीति का परिणाम नहीं है, बल्कि अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के कारण ऐसा हो रहा है। मंत्री ने कहा कि इस कृत्रिम किल्लत और कीमतों पर लगाम लगाने के लिए राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में चीनी के उपलब्ध स्टॉक का तत्काल निरीक्षण करने को कहा गया है, ताकि कोई भी व्यापारी बेवजह स्टॉक छिपाकर कृत्रिम किल्लत पैदा न कर सके। साथ ही मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार में गन्ना किसानों के दिन बहुरने वाले हैं। सरकार सूबे में लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिलों को पुन: चालू करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। चीनी उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को बेहतर विकल्प देने के लिए बिहार के 25 अन्य जिलों में भी नई चीनी मिलें स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। वही एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के कारण चीनी महंगी होने के विपक्ष के आरोपों पर मंत्री ने जमकर भड़ास निकाली। साथ ही छात्रों के समर्थन में उतरे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए मंत्री संजय पासवान ने कहा कि जब बिहार के विकास और जनता के हित में विधानमंडल में महत्वपूर्ण बिल पास होते हैं, तब विपक्ष के नेता विदेश दौरे पर रहते हैं। विदेश से लौटने के बाद वे केवल धरना देने और राजभवन मार्च निकालने जैसी कोरी राजनीति करते हैं।0
0
Report
शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजा गणपति आर एवं पुलिस अधीक्षक सी
Bamhnawa, Uttar Pradesh:थानगांव सीतापुर शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजा गणपति आर एवं पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल थानगांव थाने पहुंचे। भारी बारिश व खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में फरियादी सुबह से ही अपनी शिकायतें लेकर थाने पर डटे रहे। अधिकारियों के पहुंचने पर फरियादियों ने क्रमवार अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। डीएम ने मौके पर मौजूद लेखपाल कानूनगो और एसडीएम को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं रेउसा विकासखंड से जुड़ी कई शिकायतें भी सामने आईं जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बीडीओ प्रवीण जीत को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या भी डीएम के सामने रखी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विद्युत अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर रेउसा पावर हाउस की बिजली आपूर्ति तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर जेई को फटकार लगाया। समाधान दिवस के दौरान चकदहा स्थित प्रसिद्ध दशनामी संन्यासी मठ से संबंधित शिकायत भी अधिकारियों के सामने आई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को मठ की जांच कराने और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन व पुलिस के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर तेज़ रफ्तार से चढ़ाने की कोशिश; एक गिरफ्तार, तीन फरार
Kapurthala, Punjab:नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, पीछा कर एक काबू तीन साथी मौके से फरार; पुलिस की तलाश तेज, भागते समय कई वाहनों को मारी टक्कर सुल्तानपुर लोधी पुलिस द्वारा कासो ऑपरेशन और नाकाबंदी के दौरान उस समय बड़ी कार्रवाई की गई, जब एक स्विफ्ट कार सवारों ने पुलिस कर्मचारियों के रुकने के इशारे को नजरअंदाज करते हुए कथित तौर पर उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर दी। पुलिस पार्टी ने पीछा करते हुए थाना सदर कपूरथला के नजदीक गांव सिद्धपुर से कार सहित एक युवक को काबू कर लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए。 इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ दविंदर पाल ने बताया कि पुलिस पार्टी बस अड्डा गांव तोती में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। करीब शाम 7 बजे डडविंडी की ओर से सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर पीबी-10-डीएच-3022 आई, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस कर्मचारियों ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी पुलिस कर्मचारियों की ओर भगा दी。 एसएचओ के अनुसार उन्होंने एक तरफ छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जबकि उनके साथ मौजूद सीनियर कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल मनप्रीत सिंह और कांस्टेबल मनीष ने भी कार को रोकने की कोशिश की। कार सवारों ने उन पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और इसके बाद कार को पीछे करके डडविंडी की ओर भगा ले गए。 पुलिस ने तुरंत सरकारी वाहन से कार का पीछा शुरू किया तथा कंट्रोल रूम सहित जिले की सभी नाकाबंदी और पेट्रोलिंग पार्टियों को अलर्ट कर दिया गया। एसएचओ दविंदर पाल के अलावा चौकी डल्ला के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह, एएसआई बख्शीश सिंह और महिला कांस्टेबल मीनू रानी भी कार्रवाई में शामिल हुए。 करीब 7:40 बजे कांस्टेबल मनप्रीत सिंह ने फोन पर सूचना दी कि पीछा कर रही पुलिस पार्टी ने कार को गांव सिद्धपुर, थाना सदर कपूरथला के नजदीक काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार कार सवारों ने भागते समय कई लोगों और वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश की, जिसके कारण कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा और कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस ने कार सहित विशाल पुत्र बलविंदर, निवासी सुंदर नगर, कपूरथला को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने फरार साथियों के नाम काकड़ा पुत्र मोहन, कबीर पुत्र साया और मनीष पुत्र तोकी, सभी निवासी सुंदर नगर, कपूरथला बताए हैं। पुलिस के अनुसार कार कबीर चला रहा था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 178, धारा 109, 281, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा फरार तीनों आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। बाइट : एसएचओ दविंदर पाल0
0
Report
मोहाली के बलॉंगी गांव में पार्किंग विवाद पर निहंग ने युवक पर हमला; रिमांड
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬਲੋਗੀ ਤੋਂ ਘਟਨਾ ਨਿਕਲ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨਿਹੰਗ ਵੱਲੋਂ ਪਾਰਕਿੰਗ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੂਸਰੇ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਉਸ ਦਾ ਹੱਥ ਵੱਡਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਆਰੋਪੀ ਨਿਹੰਗ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਫਤਾਰ ਕਰ ਮੋਹਾਲੀ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਿੱਥੇ ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਤੇ ਭੇਜਣ ਦੇ ਹੁਕਮ ਸੁਣਾਏ。0
0
Report
हमीरपुर में कांग्रेस की जनरल हाउस बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप निर्धारित
Chanwal, Himachal Pradesh:अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस का आयोजन टाउन हॉल हमीरपुर में किया गया। जनरल हाउस की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर मुख्यमंत्री के राजनीति सुनील शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। जनरल हाउस के दौरान पूर्व विधायक अनीता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा के अलावा सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की जनकल्याण की नीतियों का ग्रामीण स्तर तक प्रचार करने का आह्वान किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव पवन ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार के सांसद रहे अनुराग ठाकुर तीन केंद्रीय मंत्रालयों के मंत्री रहे लेकिन वह हमीरपुर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को कोई भी बड़ा तोहफा नहीं दे पाए। विकास की उम्मीद इस क्षेत्र की जनता करती थी, वह उन्हें दो बार यहां से भाजपा से मुख्यमंत्री होने के बावजूद नहीं मिल पाया। जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस के बाद मीडिया से बात करते हुए पवन ठाकुर ने कहा कि आज हमीरपुर में विकास तेजी से हो रहा है। वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कई बड़ी योजनाएं इस क्षेत्र की जनता के लिए शुरू की हैं; प्रदेश के हर कोने का विकास करवाने में लगे हुए हैं। अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचे इस पर प्रदेश सरकार काम कर रही है। हर हित के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक नई योजना शुरू की है जिसका फायदा निचले वर्ग के लोगों को मिलेगा। पवन ठाकुर ने बताया कि जनरल हाउस में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी रोडमैप पर चर्चा की गई। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एकजुट के साथ काम कर रहा है और हिमाचल में कांग्रेस लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर जनता की सेवा करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी; हमीरपुर से इस लिस्ट को बनाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया गया है और कभी भी नए कार्यकारी की घोषणा हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
PoJK की स्थिति पर भाजपा ने गम्भीर चिंता जताई
Srinagar, Uttarakhand:BJP Leaders Express Concern Over Situation in PoJK BJP spokesperson Sahil Bashir, along with party leaders Danish Bhat, Sheikh Sajid and Manzoor Bhat, addressed the media at the BJP headquarters in Srinagar regarding the prevailing situation in Pakistan-occupied Jammu and Kashmir (PoJK). The BJP leaders expressed deep concern over the developments in PoJK and said the situation there requires serious attention. They also highlighted the concerns and grievances of the people living in the region.0
0
Report
जालौन में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, परिजनों ने आरोप लगाए
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में झोलाछाप महिला डॉक्टर के इलाज से महिला की हुई मौत, इलाज के दौरान लहार गांव निवासी 32 वर्षीय प्रीती की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की लगाई गुहार, अबॉर्शन कराने पहुंचे परिजनों ने झोलाझाप डॉक्टर आरती पाल पर गलत इलाज का लगाया आरोप, मृतका प्रीति का रामपुरा थाना क्षेत्र के निनावली गांव में है मायका, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी रोड का मामला।0
0
Report
झारखंड कांग्रेस-झामुमो का सीबीआई विवाद में भाजपा के दावों पर तीखा पलटवार
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सोनल शांति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यहां हम सरकार के साथ हैं लेकिन राहुल गांधी ने जिस बुलंदी के साथ सरकार के सामने छात्रों की आवाज रखा उसका नतीजा लोगों ने देखा है। छात्रों की आवाज दबी नहीं छात्रों को उनका अधिकार मिला पर अंतिम परिणाम न्यायालय के पास चला गया है। न्यायालय ने रोक लगाया और सरकार से जवाब मांगा है, पर संजय सेठ बताएं यूपी में क्या हुआ , दिल्ली में क्या हुआ । राजस्थान में क्या हो रहा है। यहां सरकार संवेदनशील है। संजय सेठ और बीजेपी का एजेंडा झारखंड में फेल हो चुका है वो एक संघर्षशील स्थिति सरकार और छात्रों के बीच उत्पन्न कराना चाहते थे । अब दूसरा स्टेप लिया है इसमें भी वो फेल हो चुके हैं। अंतिम निर्णय छात्रों के मामले में न्यायालय का होगा । छात्रों के मामले में उनके लोकतंत्रिक अधिकारों के मामले में कांग्रेस पूरी तरह सजग है। लोकतंत्र में किसी के ऊपर भी लोकतंत्र के उनके जायज मांगों को लेकर दमन नहीं होना चाहिए, जब तक कि किसी और की तरफ से उग्रतर करवाई नहीं की जाती है।0
0
Report
Advertisement
चमशील–देवीखेत मोटर मार्ग का भूमि पूजन, 1.6 किमी सड़क निर्माण शुरू
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली के विकासखंड पोखरी के चमशील क्षेत्र में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग को धरातल पर उतारते हुए बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने चमशील–देवीखेत मोटर मार्ग का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है । जिसकी कुल लंबाई करीब 1,600 मीटर है। यह क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़ जाने के बाद गांवो में विकास कार्य भी शुरू हो जायँगे। बीओ 1 / पोखरी ब्लाक के चमशील क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से चमशील सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। वही शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, कनिष्ठ प्रमुख तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार और तस्दीक अहमद मौजूद रहे। ग्राम प्रधान चमशील सुखदेव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर विधायक का आभार जताया।0
0
Report
अमरौहा में बाढ़ की आशंका: प्रशासन ने गंगा धामों में बोट से निरीक्षण
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में बाढ़ की आशंका की सूचना के अनुसार अमरोहा प्रशासन अलर्ट है। तिगरी गंगा घाट और ब्रजघाट गंगा धाम का बोट से निरीक्षण किया गया। पुलिस-प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर रेस्क्यू बोट के रिस्पांस टाइम, गंगा के वाटर फ्लो लेवल और बचाव तैयारी का जायजा लिया। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, रेस्क्यू संसाधनों और राहत-बचाव इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पुलिस बल और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रेस्क्यू के लिए सभी संसाधन तैयार रखने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। बाढ़ स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
कांग्रेस पुणे राडा: फडणवीस ने आरोपों पर सख्त हमला
Navi Mumbai, Maharashtra:देवेंद्र फडणवीस *On काँग्रेस पुणे राडा* काल रात्रीचा गोंधळ काँग्रेस ने ठरवून केला. राहुल गांधी यांच्या कार्यक्रमाच्या पाश्वभूमीवर वातावरण तयार करण्यासाठी केला. कॉलेज कॅम्पस वर हल्लाबोल मारामारी केली. काही लोकांना हाताशी धरून. काँग्रेस च इव्हेंट मॅनेजमेंट आहे. राहुल गांधींचा देखिल इव्हेंट मॅनेजमेंट आहे. 90 ते 95 टक्के मुली काँग्रेस नेत्यांच्या कॉलेज मधल्या येणार आहेत. पैसे देऊन मुलींना इनफ्लून्सर आणले जातायत. हा राहुल गांधींचा इव्हेंट गरम करण्या करता कंट्रोव्हर्सि उभी करण्याचा प्रयत्न केलाय. फॉरेन फंडिंग नवनाथ बन ने जे आरोप केलेत ते पुराव्यानेच केलेत. पोलिसांना 24 तास 356 दिवस छुट आहे. पुरावे नसले आणि पुरावे नसले तरी पोलिस कारवाई करतात. ठाणे पोषण आहार without टेंडर कुठलंही काम बिना टेंडर केलं जाणार नाही त्यांच्यावर कारवाई केली जाईल बाईट - देवेंद्र फडणवीस - मुख्यमंत्री नशामुक्त भारत अभियान पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी सुरु केलाय महाराष्ट्र मध्ये देखिल सुरुवात केली. मोठ्या प्रमाणात जनजागृती करतोय. सरकार देखिल पोलिस आरोग्य सगल्याना 20 विभागन्ना एकत्रित जबाबदारी दिली आहे. जी मुलं ड्रग्स च्या अधीन जातायत त्यासाठी देखिल लढाई सुरु.. सातत्य या लढाईत ठेवलं तर लढाई जिंकू. सर्वत्र हे अभियान सुरु. सर्वत्र कारवाई सुरु.. सर्व इंटींग्रेशन एकत्रित नवी मुंबई पोलिस आयुक्तालयात कनेक्ट करुन कमांड सेंटर सुरु.0
0
Report
Advertisement
