Back
सहारनपुर में 41 सेकंड CCTV से टीन शेड गिरने पर दो की मौत
NJNEENA JAIN
Mar 19, 2026 12:02:04
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में घटना का 41 सेकंड का CCTV आया सामने
आंधी-बारिश में टीन शेड गिरने से हो गई थी दो की मौत, उत्तराखंड से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे दोनों
सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के नकुड़ रोड पर बीते रविवार की रात को हुए हादसे का अब CCTV वीडियो सामने आया है। घटना के चार दिन बाद सामने आए 41 सेकेंड के इस वीडियो में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे तेज आंधी के बीच महज 24 सेकेंड में टीन का शेड गिरने से दो लोगों की जान चली गई。
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान गांव भटपुरा के पूर्व प्रधान जयपाल सैनी (55) और नवादा निवासी रामकेश सैनी (56) के रूप में हुई थी। दोनों उत्तराखंड में एक पंचायत कार्यक्रम से लौटकर अपने घर जा रहे थे。
CCTV फुटेज के अनुसार, दोनों बाइक सवार नकुड़ रोड स्थित गुरुकुल ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल के पास महान एंटरप्राइजेज स्कूटी शोरूम के निकट पहुंचे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई थी。
बारिश से बचने के लिए दोनों ने सड़क किनारे बाइक रोकी और शोरूम के बाहर लगे टीन शेड के नीचे खड़े हो गए थे। वीडियो में दिख रहा है कि वे ठीक से संभल भी नहीं पाते हैं कि तेज हवा के झोंकों से शेड हिलने लगता है。
उनके टीन शेड में खड़े होने के महज 24 सेकेंड के भीतर तेज हवा का एक जोरदार झोंका आता है और पूरा टीन शेड अचानक टूटकर सीधे दोनों के ऊपर गिर जाता है। भारी शेड के नीचे दबते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं और मौके पर ही दम तोड़ देते हैं।
रात करीब 12:30 बजे पुलिस गश्त के दौरान वहां से गुजर रही थी। सड़क किनारे खड़ी बाइक देखकर पुलिस को शक हुआ। आसपास जांच करने पर शेड के नीचे दोनों लोग दबे मिले थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPREMENDRA KUMAR
FollowMar 19, 2026 13:19:400
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 19, 2026 13:19:150
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 19, 2026 13:19:060
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 19, 2026 13:18:260
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 19, 2026 13:18:070
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 19, 2026 13:17:520
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 19, 2026 13:17:380
Report
0
Report
DNDinesh Nagar
FollowMar 19, 2026 13:17:290
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 19, 2026 13:17:070
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 19, 2026 13:16:510
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 19, 2026 13:16:360
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 19, 2026 13:16:090
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 19, 2026 13:15:540
Report