273001
गोरखपुर में समोसा और पनीर खाने से तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान गई जान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के बांसपार में समोसा और पनीर खाने के बाद एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान और घर से खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए हैं जबकि पुलिस ने तबीयत खराब होने के बाद इलाज करने वाली बंगाली डॉक्टर को हिरासत में लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिरहुत नहर का तटबंध टूट, रaxa क्षेत्र में पानी से खतरा बढ़ा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में टूटा तिरहुत नहर का तटबंध तिरहुत नहर का तटबंध टूटने के कारण रक्सा गांव की तरफ तेजी से बढ़ रहा नहर का पानी मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड के रक्सा दक्षिणी के समीप टूटा तिरहhut नहर का तटबंध तिरहhut नहर का तटबंध टूटने से रक्सा दक्षिणी और रक्सा डीह के बीच लोगो का आवागमन बाधित मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सैकड़ो लोग संबंधित अधिकारी को दिया गया मामले की सूचना प्रशासन की टीम पहुंची बांध मरम्मत के कार्य में जुटी स्थानीय निवासी चंदन कुमार ओझा ने बताया की यह बांध 1 साल में तीसरी बार टूटा है. अभी बांध टूटने के कारण खेतों में लगे फसल बर्बाद हो जाएगा अगर जल्द ही इसको नहीं रोका गया तो गांव में भी पानी पहुंच सकती है. फिलहाल यहां पर प्रशासन की टीम पहुंची है. बाइट - चंदन कुमार ओझा,स्थानीय इनपुट - मणितोष कुमार0
0
Report
महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स के साथ साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम और जनसुनवाई
Delhi, Delhi:वेस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी ने महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स के साथ साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम किया। जनकपुरी और कीर्ति नगर थाने में लोगों के साथ हुई जनसुनवाई। लोगों ने एसएचओ के सामने अपनी समस्याएं रखीं। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने डीसीपी वेस्ट के ऑफिस में महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट, जनकपुरी के स्टूडेंट्स के साथ एक इंटरैक्टिव अवेयरनेस प्रोग्राम किया। वही पश्चिमी जिला जनकपुरी और कीर्ति नगर थाने में जनसुनवाई रखी जिसमें एसएचओ द्वारा लोगों की समस्या को सुन गया और साथ ही हल करने का वायदा भी किया। श्री हरेश्वर वी. स्वामी, और SHO/साइबर ने स्टूडेंट्स के साथ साइबर सिक्योरिटी, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के ज़रिए शिकायतों की रिपोर्टिंग, और महिलाओं और लड़कियों की ऑनलाइन सेफ्टी पर बात की। स्टूडेंट्स ने साइबर अपराधों से जुड़ी अपनी चिंताएँ और शिकायतें शेयर कीं, साथ ही अपने-अपने इलाकों में क्राइम पैटर्न और दूसरे पब्लिक सेफ्टी मुद्दों पर भी बात की। अधिकारियों ने उनकी चिंताएँ सुनीं और ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्ट करने की अहमियत समझाई। स्टूडेंट्स को ज़रूरी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया और उन्हें हिम्मत दी गई कि जब भी उन्हें पब्लिक सेफ्टी से जुड़ी कोई चिंता दिखे, तो वे समय पर जानकारी शेयर करके पुलिस की आँख और कान बनकर काम करें। सेशन के आखिर में साइबर अपराधों पर एक क्विज़ रखी गई। DCP/वेस्ट ने हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिए।0
0
Report
तिलकनगर में दो वाहन चोरी गिरोह गिरफ्तार, 3 बाइक-2 स्कूटी बरामद
Delhi, Delhi:मैकेनिक बन बैठे शातिर वाहन पलक झपकते ही देते थे वारदात को अंजाम चोरी की स्कूटी बेचने के दौरान तिलकनगर तिलकविहार चौकी पुलिस ने पकड़ लिए दो शातिर वाहन चोर चोरी की तीन बाईक और दो स्कूटी बरामद तिलकनगर रोहिणी नॉर्थ पश्चिम विहार ईस्ट के पॉच मामलों का हुआ खुलासा पश्चिमी जिला के तिलक नगर तिलक विहार चौकी की पुलिस टीम ने दो शातिर वाहन चोर को तब गिरफ्तार किया जब वह चोरी की स्कूटी को बेचने श्मशान भूमि तिलकविहार जा रहे थे ।पकड़े गए शातिर वाहन चोरों की पहचान इंद्रपाल सिंह और प्रिंस 42 गगनजोत सिंह उर्फ गोगी 25 दोनों ही तिलक विहार इलाके के रहने वाले हैं और मैकेनिक का काम करते थे उसके बाद शातिर वाहन चोर बन बैठे। पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन बाईक और दो स्कूटी बरामद कर ली हैं ।इनके पकड़े जाने से तिलकनगर रोहिणी नॉर्थ पश्चिम विहार ईस्ट के पॉच मामलों का खुलासा हुआ है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार तिलक विहार चौकी पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी मिली कि गाड़ी चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोर शमशान घाट, B-ब्लॉक, तिलक विहार के पास चोरी का टू-व्हीलर बेचने आएंगे। जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने बताई गई जगह पर जाल बिछाया। सुबह करीब 04:15 पर, दो लोगों को एक टू-व्हीलर पर देखा गया और उन्हें पकड़ लिया गया। गाड़ी के डॉक्यूमेंट्स दिखाने के लिए कहने पर, वे नहीं दिखा पाए। वेरिफिकेशन से पता चला कि स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट तिलक नगर में दर्ज कराई गई थी। लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने PS तिलक नगर और दूसरे पुलिस स्टेशनों के इलाके से मोटरसाइकिल चोरी करने में अपना हाथ कबूल किया। आगे की जांच के दौरान, उनकी निशानदेही पर, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और एक और चोरी की स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद गाड़ियों को प्रोसीजर के मुताबिक ज़ब्त कर लिया गया。0
0
Report
Advertisement
NH 730 के ओवरब्रिज में भ्रष्टाचार, उद्घाटन बिना चालू, 84 करोड़ खतरे में
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:NH 730 पर गोला रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवर ब्रिज में भ्रष्टाचार की पोल लगातार परत दर परत खुलती चली जा रही है । ओवर ब्रिज को बिना किसी उद्घाटन और अनियमितताओं के बाऊजूद उसे चालू कर दिया गया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी आंखे बंद कर लीं 84 करोड़ की लागत से बना ओवर ब्रिज पर सड़क धसने से एक बड़ा गढ़ा बन गया जिससे लोगों की जान का खतरा बन गया है ओवर ब्रिज की सड़क पर जंप भी आ चुकी है ।0
0
Report
तीन दिनों की बारिश के बावजूद चाचा-भतीजे नदी पार करते समय बह गए; SDRF तलाशी में
Satna, Madhya Pradesh:सतना। तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद जैतवारा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम चाचा-भतीजे ने उफनती तुर्री नदी का पुल पार करने की कोशिश की। तेज बहाव में दोनों बाइक समेत फंस गए। ग्रामीणों ने भतीजे को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 50 वर्षीय रामचेरे वर्मा तेज बहाव में बह गए। रविवार सुबह से उनकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 6 बजे रामचेरे वर्मा अपने भतीजे के साथ बाइक से कस्बे से नयागांव-सभापुर की ओर जा रहे थे। तुर्री नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को नदी पार नहीं करने की समझाइश दी, लेकिन वे आगे बढ़ गए। कुछ दूर जाते ही तेज बहाव में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बहने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और भतीजे को किसी तरह बाहर निकाल लिया। इसी दौरान रामचेरे वर्मा पानी के तेज बहाव में बहते चले गए। घटना की सूचना मिलते ही जैतवारा थाना प्रभारी पंकज शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, लेकिन खराब मौसम और अंधेरा होने के कारण शनिवार रात सर्चिंग शुरू नहीं सकी। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने वोट के जरिए नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। मौके पर एसडीएम लोकेश कुमार जांगड़े, पुलिसकर्मी, परिजन और ग्रामीण मौजूद हैं। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम सावधानी के साथ तलाश कर रही है।0
0
Report
बैंक हड़ताल से पहले देशभर के बैंकों में छुट्टी के दिन भी कामकाज जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- 3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले आज छुट्टी के दिन देशभर के बैंक खुले हैं. कल 30 सितंबर तक बैंकों की पूरे देश में हड़ताल है. राजस्थान में करीब 9 हजार बैंक शाखाएं प्रभावित होंगी. हड़ताल से पहले लोग अपने जरूरी काम के लिए बैंक पहुंच रहे हैं. इस हड़ताल से करीब 1.25 लाख बैंक कर्मी शामिल होंगे. 90 फीसदी बैंक स्टाफ के हड़ताल में शामिल होने का दावा किया गया है. SBI, PNB, BOB, केनरा, यूको समेत सार्वजनिक बैंक प्रभावित होंगे. RRB और सहकारी बैंकों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं. पे-स्केल 1 से 5 तक के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे. बैंकिंग लेनदेन और कारोबार पर बड़ा असर पड़ेगा. करीब 50 हजार करोड़ के कारोबार पर असर का दावा किया गया. आखिरकार छुट्टी के दिन कैसे बैंकों में काम हो रहा, ग्राउंड जीरो से जाना संवाददाता0
0
Report
Advertisement
रीको क्षेत्र में पार्क में शव मिला: सनसनी फैल गई, पुलिस जांच तेज
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: रीको क्षेत्र में शव मिला. रीको फेज फर्स्ट में बने पार्क में शव सदिग्ध अवस्था में मिला, सिर में चोट लगने से अत्यधिक खून बहने से मौत की आशंका. शव की सूचना पर रीको क्षेत्र के आसपास के इलाके में फैली सनसनी. आसपास के फैक्ट्री संचालकों और पार्षद ने जंक्शन पुलिस को सूचना दी. सूचना पर जंक्शन थाने से ASI इकबाल मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बुलायी FSL टीम. सीओ सिटी मीनाक्षी और जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां ने घटनास्थल का मुआयना. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा.0
0
Report
पाकिस्तान सीमा पर सर्जिकल स्ट्राइक मोदी की 'मन की बात' पर BJP ने दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा—हमारी सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की, वहां से पीएम ने ‘मन की बात’ शुरू की..... पीएम ने कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। ‘मन की बात’ हमारे लिए प्रेरणादायक है। बाइट— बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़0
0
Report
8 क्विंटल गांजे के साथ दो पिकअप पकड़े गए; चार आरोपी हिरासत में
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ हाईवे पुलिस चौकी नागपुर और थाना पोड़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजे से भरे दो पिकअप वाहनों को जब्त किया है। दोनों पिकअप ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया लगभग 8 क्विंटल गांजा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों और बरामद गांजे को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाईवे पुलिस चौकी नागपुर और थाना पोड़ी पुलिस की कार्रवाई से गांजा तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
160 साल की कंस वध परंपरा: मुड़िया गांव में युद्ध-सी महक
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-हाथों में बांस की लाठियां, गूंजते जयकारे और युद्ध के मैदान सा नजारा... यह दृश्य नरसिंहपुर जिला मुख्यालय के पास स्थित मुड़िया गांव का है। जहाँ 160 साल पुरानी ऐतिहासिक परंपरा 'कंस वध' का भव्य आयोजन किया गया। इस अनूठी परंपरा के लिए ग्रामीणों ने अपने खेतों और घरों की पवित्र मिट्टी से गांव के बाहर कंस की विशाल प्रतिमा बनाई और उसके मुकुट पर कांस के सफेद फूलों की कलगी सजाई। इसके बाद गांव के बच्चे और बड़े दो दलों में बंट गए—एक तरफ भगवान कृष्ण की सेना, तो दूसरी तरफ राक्षस रूपी कंस की सेना। युद्ध के अंत में भगवान कृष्ण के स्वरूप ने कंस के मुकुट से कांस की कलगी उखाड़कर उसका सांकेतिक वध किया, जिसके बाद पूरा गांव जश्न में डूब गया। लोक मान्यता है कि डेढ़ सदी पहले गांव में फैली भीषण महामारी को रोकने के लिए इस प्रथा की शुरुआत हुई थी। ग्रामीणों का अटूट विश्वास है कि जब से यहां कंस वध की परंपरा शुरू हुई है, तब से गांव में कभी कोई महामारी या बड़ी आपदा नहीं आई। यही वजह है कि आज भी नई पीढ़ी पूरे उत्साह के साथ इस विरासत को जिंदा रखे हुए है। बाइट- ग्रामीण0
0
Report
यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच तकरार: PDA रथ यात्रा से शुरू हुआ घमासान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: यूपी सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, \"सपा और कांग्रेस आपस में एक दूसरे का ही कुर्ता फाड़ने में लगे हुए हैं। पहले ये तय कर लें कि उनके अंदर एकजुटता है कि वो एक दूसरे के खिलाफ हैं। समाजवादी पार्टी ने अपनी PDA रथ यात्रा की शुरुआत कांग्रेस के गढ़ में की। अब कांग्रेस अपनी यात्रा की शुरुआत समाजवादी पार्टी के गढ़ से कर रही है।\"0
0
Report
जयपुर आबकारी विभाग की तीन कार्रवाइयों में 12 शराब बॉटल्स जब्त, गिरफ्तारियाँ
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर में आबकारी विभाग की तीन अलग-अलग कार्रवाई। आगरा रोड-घाट की घूणी पर 12 बोतल शराब जब्त। ईपीएफ ईस्ट टीम ने वाहन सहित शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया। ईपीएफ नॉर्थ ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 12 बोतल शराब पकड़ी। कार्रवाई में आरोपी राजू पुत्र छोटूपुरी, निवासी पचेवर गिरफ्तार। ईपीएफ वेस्ट की कार्रवाई में 288 निप्स देसी शराब जब्त। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर हुई कार्रवाई। अतिरिक्त आयुक्त व उपायुक्त जोन जयपुर के निर्देश पर कार्रवाई। आबकारी अधिकारी लखन व्यास के सुपरविजन में की गई कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
तितली उद्यान घोटाले से मरवाही में CAMPA योजना के पैसे गड़बड़ा: 15 लाख चुकना पड़ा
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेन्ड्रा एंकर - मरवाही वन मंडल की पूर्व DFO ग्रीष्मी चाँद IFS के कार्यकाल में तितली उद्यान (BUTTERFLY GARDEN) के नाम पर हुए भ्रष्टाचार का नया मामला सामने आया है, जिसमें कैम्पा मद वित्तीय वर्ष 2024-25 से पक्षी रहवास क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत मार्च 2026 में तितली उद्यान के नाम पर प्राप्त 15 लाख रुपये राशि को भ्रष्टाचार कर कागजो में पूरा बताकर आहरण कर लिया गया, जबकि कागजो में कार्य पूर्णता बताने के 6 महीने बाद भी गार्डन के नाम पर 5 बाई 5 व्यास के 3 आधे अधूरे टैंक और गड्ढे के अलावा कुछ भी नहीं है, तितली उद्यान के स्थल चयन को लेकर भी वन विभाग की नियत सवालों के घेरे में है, नए पदस्थ DFO ने पूरे मामले पर जांच की बात की है... मरवाही वन मंडल में ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत हुए भारी भ्रष्टाचार कीหลาย परतें खुलने के बाद भी अभी इस पर जांच जारी है, तत्परता से प्राप्त जानकारी के अनुसार खोडरी वन परिक्षेत्र से CAMPA योजना में भी मार्च 2026 में फर्जी बिल-वाउचर लगाकर राशि हजम कर लेने का मामला सामने आना शुरू हो गया है, जिसकी शुरुआत खोडरी वन परिक्षेत्र से हुई है जहां तितली उद्यान योजना के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है, जानकारी के अनुसार इस योजना में लगभग 78 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, जिसमें कई कार्यों के साथ-साथ 15 लाख रुपये की लागत से तितली उद्यान भी प्रस्तावित था, जिसका उद्देश्य तितलियों के संरक्षण, परागण, जैव विविधता, स्वास्थ्य, प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ आम-जन को तितलियों के बारे में शिक्षित करना भी है, साथ ही उद्यान में फाउंटेन सहित कई तरह के निर्माण कार्य भी स्वीकृत किए गए थे ताकि लोग वहां बैठकर आराम से तितलियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारियां ले सकें, पर वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारीयों ने जमीनी स्तर के कर्मचारियों के साथ मिलकर पूरी योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया और मार्च तक पूरी योजना कागजों में पूरा बताकर ठेकेदारों के नाम पर पैसा बुक करके बड़ा भ्रष्टाचार किया है, साथ ही तितली उद्यान के लिए स्थल चयन को लेकर विभाग की नियत सवालों के घेरे में है, क्योंकि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पेंड्रा के अंदर ही वन विभाग द्वारा संचालित इंदिरा उद्यान में बड़ा भू-रकबा मौजूद है जहां पहले से ही बायोडायवर्सिटी पार्क निर्माणाधीन है, जिससे जिले के बीचो-बीच सघन वन और प्राकृतिक माहौल पहले से मौजूद है, सधवानी हाईटेक नर्सरी के मजदूर ने साफ बताया कि पिछले एक महीने के अंदर ही उद्यान के नाम पर जेसीबी मशीनों से तीन गड्ढे खोदकर 3 टैंक बनाए गए हैं और वह भी आधे अधूरे पड़े हैं; साथ ही जिस जगह पर उद्यान के नाम पर निर्माण चल रहा है वह स्थल भी नर्सरी के सबसे पीछे कोने में है जहां पहुंचना बहुत कठिन है।0
0
Report
महानदी एवं सहायक नदियों में उफान, डभरा-चंद्रपुर में बाढ़ की चेतावनी
Sakti, महानदी एवं सहायक नदियों में पानी उफान पर है, सक्ती जिले के डभरा एवं चंद्रपुर क्षेत्र में निचली बस्तियों में पानी भर चुका है, नदी समीप के रास्ते बंद हैं, प्रशासन ने ऐतिहातन के तौर पर अलर्ट जारी किया है और स्थानीय स्तर पर लोगों को नदी में नौकायन, नहाने एवं नदी पार करने से मना किया है, इसके अलावा नदी के समीप जाने से मना किया गया है, माना जा रहा है कि गंगरेल डैम से पानी छोड़े जाने तथा उड़ीसा के हीराकुड डैम के गेट बंद रहने के कारण यह पानी भराव के कारण बाढ़ की स्थिति बनी है, प्रशासन के आह्वान पर हीराकुड डैम के गेट खोले गए हैं जिससे धीरे-धीरे संभावना है कि पानी का स्तर कम हो, लेकिन इस बाढ़ के कारण कछार एवं नदी के आसपास के धान फसल के खेत डूब चुके हैं अगर यही हालात रहे तो धान की फसल का नुकसान हो सकता है।0
0
Report
माहिष्मती घाट पर पितृ तर्पण शुरू, नि:शुल्क विधि से श्रद्धालुओं का सहभाग
Mandla, Madhya Pradesh:माहिष्मती घाट पर पितृ तर्पण पितृ पक्ष के साथ पूर्वजों के तर्पण का सिलसिला शुरू हो गया है. सुबह से श्रद्धालु नर्मदा तट पर तर्पण अर्पित कर रहे हैं. नि:शुल्क तर्पण विधि पंडित प्रदीप पांडे के मार्गदर्शन में कराई जा रही है. पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ माहिष्मती घाट पर आस्था का नजारा दिख रहा है. श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मशांति और श्रद्धांजलि के लिए विधि-विधान से तर्पण कर रहे हैं. पंडित प्रदीप पांडे के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को तर्पण की पूरी विधि और उसके धार्मिक महत्व की जानकारी दी जा रही है. नर्मदा तट पर श्रद्धालु पितरों का स्मरण कर जल अर्पित कर रहे हैं. पितृ पक्ष को पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर माना जाता है. माहिष्मती घाट पर नि:शुल्क तर्पण व्यवस्था श्रद्धालुओं को अपने पितरों का तर्पण करने का अवसर दे रही है. सुबह से घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है और वातावरण श्रद्धा, आस्था और पूर्वजों के स्मरण से भावपूर्ण है.0
0
Report
Advertisement
