Back
गोरखपुर के गजपुर में सड़क हादसे के बाद भारी प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज किया
NTNagendra Tripathi
Nov 13, 2025 17:46:46
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर गांव में सड़क हादसे के बाद गुरुवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। आकाश वर्मा की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया और एक भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता को न्याय के बदले पुलिस की लाठी मिली। गजपुर में बुधवार को हुए सड़क हादसे में आकाश वर्मा की मौत के बाद गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग सियर चौराहे पर जुट गए। धीरे-धीरे भीड़ ने गजपुर-रुद्रपुर और गजपुर-गगहा मार्ग को जाम कर दिया। लोगों की मांग थी गजपुर चौकी इंचार्ज का निलंबन,पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी और गजपुर मार्ग पर ट्रेलरों के आवागमन पर रोक लगाई जाए। घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी गगहा अंजुल चतुर्वेदी, एसडीएम बांसगांव प्रदीप कुमार सिंह और सीओ अनुज कुमार सिंह ने कई बार बातचीत की लेकिन जब भीड़ नहीं मानी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। लाठीचार्ज के दौरान भाजपा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह श्रीनेत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद एसपी साउथ विनेश कुमार पुरी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। महिलाओं और युवतियों ने भी धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। शाम तक सियर चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन ने गगहा में अस्थायी बैरिकेड लगाकर वाहनों को डायवर्ट किया। गजपुर में सड़क हादसे से शुरू हुआ प्रदर्शन अब कानून-व्यवस्था की चुनौती बन गया। हालांकि पुलिस ने हालात काबू में कर लिए हैं, लेकिन ग्रामीण अब भी पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 19:00:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 19:00:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 10, 2026 18:31:030
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 10, 2026 18:30:220
Report
0
Report
0
Report