icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273001
GGorakhpurFollow2 Feb 2025, 09:03 am

Gorakhpur - आपकी यात्रा हमारी जिम्मेदारी जीआरपी पुलिस

Gorakhpur, Uttar Pradesh:

प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के बाद से गोरखपुर रेलवे स्टेशन भटक रहे नेत्रहीन श्रद्धालु का सहारा बनी जीआरपी पुलिस, गोरखपुर के रेलवे प्लेटफार्म नंबर 2 पर भटक रहे नेत्रहीन श्रद्धालु को जीआरपी के गश्त कर रहे दो सिपाहियों ने नेत्रहीन श्रद्धालु से बात की तो मेघनाथ ने बताया कि वह नरकटियागंज का रहने वाला है और पिछले महा से ही कुम्भ स्नान करने के लिए निकला था और उसके साथ गांव के दो युवक थे. लेकिन किसी कारण मेघनाथ का साथ उन दोनो युवकों से छूट गया और वह किसी तरह से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा, आगे की यात्रा के लिए उसके पास पैसे नहीं है, फिलहाल गोण्डा जिले के सिपाही उत्तम सोनकर और संजय यादव ने नेत्रहीन श्रद्धालु मेघनाथ को ट्रेन मे बैठा दिया ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी: बाइक सवार महिला की मौत

Alwar, Rajasthan:अलवर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पहियों के नीचे आने से गंभीर हुई थी घायल अलवर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसकी कमर और दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आईसीयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे 200 फीट रोड पर नमन होटल के पास हुई。 बीमारी के चलते अस्पताल जा रही थी महिला महिला के पति लक्ष्मण ने बताया कि उनकी पत्नी शिमला (32) कई दिनों से सर्दी-जुकाम से परेशान थी। सोमवार को वह डॉक्टर को दिखाने के लिए 60 फीट रोड स्थित अपने घर से जिला अस्पताल जा रही थी। रास्ते में उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ले ली। बाइक 200 फीट रोड पर नमन होटल के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिमला उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया। हालांकि, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शिमला के परिवार में 14 साल का एक बेटा है। उसके पति लक्ष्मण स्कूल बस चलाते हैं。
0
0
Report

पोस्टर वार के बाद 1000 करोड़ के कथित आरोप पर बवाल, AIMIM पदाधिकारी पहुंचे थाने, कार्रवाई की मांग

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow2m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर की सियासत में इन दिनों एक नया विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। चंद्रशेखर आज़ाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता नजर आ रहा है। गठबंधन को लेकर पहले पोस्टर वार देखने को मिला, तो अब 1000 करोड़ रुपये के कथित आरोप ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। जी हां, मुजफ्फरनगर में AIMIM को लेकर एक और मामला सामने आया है, जहां पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है।दरअसल, बीते दिन मुजफ्फरनगर की कुछ कॉलोनियों में पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया था। इन पोस्टरों के जरिए AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के कार्यकर्ताओं के कॉलोनियों में आने पर आपत्ति जताते हुए नो एंट्री का संदेश दिया गया था। इस मामले के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई थीं। वहीं, अब एक नया विवाद सामने आया है। AIMIM के पदाधिकारियों का आरोप है कि पार्टी को लेकर यह बात प्रचारित की जा रही है कि उसने बीजेपी से 1000 करोड़ रुपये का पैकेट लिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस आरोप को पूरी तरह गलत और निराधार बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इसी मामले को लेकर AIMIM के नगर अध्यक्ष खालिद मलिक और जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ तस्कीर मुशीर अली एडवोकेट खालापार थाने पहुंचे। दोनों पदाधिकारियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कथित आरोपों की जांच कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। खालिद मलिक, नगर अध्यक्ष AIMIM ने इस मामले को पार्टी की छवि से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, तस्कीर मुशीर अली एडवोकेट, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ ने भी पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि बिना किसी आधार के इस तरह के आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल, AIMIM पदाधिकारियों की ओर से खालापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कदम उठाती है और मुजफ्फरनगर में गठबंधन को लेकर शुरू हुआ यह सियासी विवाद आने वाले दिनों में क्या नया मोड़ लेता है। मुजफ्फरनगर की सियासत में पोस्टर वार के बाद अब आरोपों का वार... आखिर इस विवाद का अगला अध्याय क्या होगा? यह देखना दिलचस्प रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

यूपी चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी और सांसद मेधा कुलकर्णी ने पार्टी की योजना बैठक को लेकर कहा, "यह विचार-विमर्श और चिंतन की बैठक है। हम उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी करने जा रहे हैं। हम सभी का सौभाग्य है कि पार्टी के जो पदाधिकारी यहां चुनाव प्रबंधन में जुटेंगे, उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष संवाद करेंगे। हमें उनका मार्गदर्शन मिलेगा, यह सबसे बड़ी बात है।" मथुरा, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने पार्टी की दो दिवसीय योजना बैठक को लेकर कहा, "यह एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर यह बैठक आयोजित की जा रही है। हमें बहुत खुशी और हर्ष है कि इस बैठक के लिए मथुरा को चुना गया है। यहां सभी लोग अपने विचार साझा करेंगे। मैं यहां की सांसद हूं और बैठक में शामिल होने आए सभी लोगों के स्वागत के लिए यहां पहुंची हूं।"
0
0
Report

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में पेट्रोल पंप के पास रेस्टोरेंट में आग, सुरक्षा पर सवाल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर में पेट्रोल पंप के ठीक बगल में संचालित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मामला स्वर्ण जयंती चौक से मेन मार्केट रोड स्थित मुन्नीलाल पेट्रोल पंप के पास का है। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह जनपद मुख्यालय के बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है। बिल्डिंग में ही नहीं, बल्कि आसपास भी कई अन्य प्रतिष्ठान संचालित हैं। ऐसे में अगर आग विकराल रूप ले लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि समय रहते रेस्टोरेंट कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि इस घटना ने पेट्रोल पंप के ठीक बगल में संचालित प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित विभागों की निगरानी पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। दरअसल, रॉबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंति चौक से मेन मार्केट रोड पर स्थित मुन्नीलाल पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह इलाका जिला मुख्यालय का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वहां अन्य प्रतिष्ठान भी संचालित हैं, जबकि आसपास भी कई दुकानें और व्यावसायिक संस्थान मौजूद हैं। ऐसे में आग फैलने की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या बड़ी अनहोनी नहीं हुई। लेकिन इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा इंतजामों को लेकर खड़ा हो रहा है। आखिर पेट्रोल पंप के ठीक बगल में संचालित रेस्टोरेंट और आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं? क्या संबंधित विभागों ने इन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की जांच की है? क्योंकि पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठान के ठीक बगल में आग लगना अपने आप में गंभीर चिंता का विषय है। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता और लपटें पेट्रोल पंप या आसपास के प्रतिष्ठानों तक पहुंच जातीं तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर जिला मुख्यालय के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की हकीकत जांचने की_need जरूर पैदा कर दी है। सवाल सिर्फ एक रेस्टोरेंट का नहीं, बल्कि उन तमाम प्रतिष्ठानों का है जो भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों के आसपास संचालित हो रहे हैं। जरूरत है कि संबंधित विभाग पूरे मामले का संज्ञान लें और सुरक्षा मानकों की जांच कराएं, ताकि किसी दिन ऐसी घटना बड़े हादसे में तब्दील न हो जाए।
0
0
Report

भीलवाड़ा को मिनी एयरपोर्ट और नई उड़ान सुविधा मिलने की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा को मिलेगी एयर कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात भीलवाड़ा को अब मिलेगा मिनी एयरपोर्ट सांसद के प्रयास से उद्योग और आम जन को मिलेगा बड़ा फायदा यात्रा की उड़ान का रास्ता होगा अब आसान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रयास लाए रंग केंद्रीय तकनीकी टीम का सर्वे हुआ पूरा परिणाम निकले सकारात्मक मिनी एयरपोर्ट के लिए होंगे 121.6 करोड़ खर्च रनवे भी बढ़ेगा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रनवे और एयरपोर्ट के कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा प्रदेश ओर केंद्र का भरपूर सहयोग मिला है सासंद ने मुख्यमंत्री से किया था आग्रह अब भीलवाड़ा की एयरकनेक्टिविटी को बड़ी सौगात मिलेगी दिल्ली मुम्बई के लिये हमीरगढ़ से सीधी उड़ान की तैयारी
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला क्लब फायरिंग: पाकिस्तान से जुड़ा हथियार-ड्रोन नेटवर्क पकड़ा गया

Panchkula, Haryana:हरियाणा की ATS ने 2 इनामी आरोपी किए गिरफ्तार... पञ्चकूला क्लब फायरिंग के तार पाकिस्तान से जुड़े... ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स सप्लाई करने का इनपुट... अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में बैठा सरगना चला रहा था नेटवर्क... ATS ने बलविंदर और सुखविंदर को किया गिरफ्तार... ATS पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी... पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में हुई फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हरियाणा पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की जांच में इस आपराधिक नेटवर्क के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जांच एजेंसी को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स की सप्लाई की जा रही थी। इस नेटवर्क को अमेरिका के कैलिफोर्निया में बैठा एक सरगना अपने इशारे पर चला रहा था। इस मामले में ATS ने दो और इनामी आरोपियों बलविंदर और सुखविंदर को गिरफ्तार किया है। बलविंदर पर 50 हजार रुपये और सुखविंदर पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों आरोपी पंजाब के फाजिल्का और फिरोजपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। काबिलेजिक्र है कि 13 सितंबर को पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में फायरिंग की वारदात हुई थी। इस दौरान एक युवती गोली लगने से घायल हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों और उनके नेटवर्क की तलाश शुरू की थी। ATS इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान विदेशी पिस्टल जिगाना भी बरामद की गई थी। जांच में सामने आए नए इनपुट के बाद एजेंसी पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थों की सप्लाई तथा ड्रोन नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। जांच एजेंसी को अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में बैठे नेटवर्क के कथित सरगना के बारे में भी कई अहम इनपुट मिले हैं। ATS अब इस नेटवर्क के पूरे तंत्र, हथियारों की सप्लाई और फायरिंग की साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। क्लub में हुई फायरिंग की एक वारदात से शुरू हुई जांच अब अंतरराष्ट्रीय हथियार और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचती दिखाई दे रही है。
0
0
Report

दिल्ली की पुरानी मस्जिद पर हाई कोर्ट विवाद: केंद्र vs कमेटी, हटाने की मांग

New Delhi, Delhi:कदीमी मस्जिद, कृषि भवन - ये इस वक्त दिल्ली की सबसे चर्चित मस्जिद है। इसे तकिया मस्जिद भी कहते हैं। इतिहास की माने तो 1. कृषि भवन से भी पुरानी मस्जिद की देखरेख करने वाली कमेटी का दावा है कि ये मस्जिद 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है, करीब 114 साल। इमाम नूर मोहम्मद के मुताबिक, नई दिल्ली बनने से पहले यहाँ रायसीना गाँव था और मस्जिद उसी गाँव के दौर से मौजूद है। 2. 1912 के नक्शे में मौजूद 1911 में ब्रिटिश सरकार ने राजधानी कलकत्ता से दिल्ली लाने का फैसला किया। 1912 में जब आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने नई दिल्ली का नक्शा बनाया, तो उस नक्शे में भी इस मस्जिद की जगह दर्ज थी। यानी लुटियंस ने इसे गिराया नहीं, बल्कि इसे छोड़कर दिल्ली डिजाइन की। 3. 1940 का समझौता केंद्र सरकार ने कोर्ट में 8 नवंबर 1940 के एक समझौते का जिक्र किया है। ये समझौता तत्कालीन प्रशासन और जामा मस्जिद की मैनेजमेंट कमेटी के बीच हुआ था。 इसमें मस्जिद के लिए जमीन इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई थी, लेकिन मालिकाना हक नहीं दिया गया था। 4. 1945 के दस्तावेज कमेटी का कहना है कि मस्जिद के होने के दस्तावेज 1945 तक के हैं, यानी आजादी (1947) से 2 साल पहले के。 5. कृषि भवन 1957 में बना कृषि भवन, शास्त्री भवन जैसी इमारतें 1950-60 के दशक में बनीं। कमेटी का कहना है जब ये इमारतें बनीं, तब भी मस्जिद वहाँ मौजूद थी। बाद में ये कृषि भवन और आसपास के दफ्तरों में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों की नमाज की जगह बन गई। 6. 1970 में वक्फ संपत्ति दिल्ली वक्फ बोर्ड ने 1970 में इसे वक्फ संपत्ति के तौर पर अधिसूचित किया था。 अभी विवाद क्यों है؟ सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत कृषि भवन और शास्त्री भवन को तोड़कर वहाँ Common Central Secretariat Buildings 4 और 5 बनाए जाने हैं。 केंद्रीय सरकार ने 3 नवंबर 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि मस्जिद को हटाना जरूरी है, क्योंकि सरकारी ऑफिस परिसर में स्थायी धार्मिक ढांचा रखना सरकारी संपत्ति के धर्मनिरपेक्ष चरित्र के खिलाफ है। सरकार का कहना है जमीन भारत सरकार की है और 2 KM के अंदर इंडिया गेट के पास when्ता गंज मस्जिद मौजूद है。 कमेटी ने कोर्ट में कहा है कि मस्जिद आजादी से पहले की है और इसे बचाया जाए, या कोई वैकल्पिक जगह दी जाए। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर 2026 को है, अभी कोर्ट ने हटाने पर आखरी फैसला नहीं दिया है。
0
0
Report
Advertisement

धनबाद में हाथियों के आतंक के कारण विस्थापित ग्रामीणों को सुविधाओं की मांग तेज

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद कोयलांचल में लोगो का विस्थापन होना भूधसान,अग्निप्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुना होगा।जिले के कई ऐसे इलाके है जो डेंजर जोन घोषित होने,भूधसान होने के बाद लोगो को विस्थापित किया गया है।लेकिन हाथियों के आतंक के कारण वन विभाग ने टुंडी के डोंगापानी के दर्जनों ग्रामीणों को तिलयबेड़ा गाँव मे 4 साल पहले बसाया था।ताकि ग्रामीणों को हाथियों के आतंक से बचाया जा सके।ग्रामीणों को जान माल का नुकसान नही हो पाए।लेकिन दर्जनों ग्रामीणों को बसाने का बाद वन विभाग,जिला प्रशासन भूल गई है।जिला प्रशासन के संज्ञान तक मे भी नही है कि हाथियों के आतंक से किसी गाँव की सुरक्षित रखने को लेकर कही बसाया भी था।जिला प्रशासन के इस बेरुखी से ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।बुनियादी सुविधाएं बिजली पानी सड़क, आवास देने की मांग कर रहे है। टुंडी प्रखंड स्थित बेगनरिया पंचायत के ग्रामीण सालों से पहाड़ों की गोद में रहने वाले डोंगापानी के लोग, जो कभी जंगलों से नहीं डरे, आज हाथियों के आतंक के कारण अपना ही घर छोड़ने पर मजबूर हो गए। 4 साल पहले वन विभाग ने इन्हें सुरक्षा का हवाला देकर तिलयबेड़ा गाँव में बसा तो दिया, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के नाम पर इनके हिस्से में आई है तो केवल समस्या ही समस्या। कभी डोंगापानी की वादियों में आत्मनिर्भर जीवन जीने वाले इन ग्रामीणों का कसूर बस इतना था कि इनके इलाकों में हाथियों का उत्पाद बढ़ गया था। जान-माल की रक्षा के नाम पर वन विभाग ने इन्हें तिलयबेड़ा में सरकारी ज़मीन देकर विस्थापित तो कर दिया। लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी यहाँ न रहने के लिए पक्के मकान, न आवाजाही के लिए कोई सड़क,और न ही पीने के लिए साफ़ पानी मिल पाया है। गांव की महिलाओं को पीने के पानी के लिये हर रोज़ 2 किलोमीटर जाकर पानी लाना पड़ता है। पैदल जाना पड़ता है। वही हाथियों के आतंक से तिलयबेड़ा गाँव मे बसाए गए ग्रामीणों ने कहा कि पहले वे लोग डोंगापानी गाँव मे रहते थे।हाथियों का आतंक बढ़ा तो वह विभाग ने तिलयबेड़ा गाँव मे सुरक्षित रखने को लेके बसा दिया गया।इसके बाद जनप्रतिनिधि,अधिकारी कोई सुध लेने नही आये।गाँव मे कोई सुविधा नही है।सड़क,बिजली पानी,पीएम आवास,अबुआ आवास जैसी कोई सुविधा नही मिला है।सुविधा के नाम पर कच्चा घर है जो खुद से बनाये है।डीएफओ ने कहा कि टुंडी क्षेत्र हाथियों के लिये सेफ जोन बन गया है।पिछले दिनों दो हाथी का जन्म भी यहाँ हुआ है।हाथियों के बचाने को लेकर वन विभाग लगातार काम कर रही है।वह कर्मी जंगल मे रहते है।धान की फसल होने पर हाथी क्षेत्र में आ जाते है।विस्थापित ग्रामीण क्षेत्र के विकास को लेकर कार्य हो रहा है।डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि डोंगापानी के ग्रामीणों को तिलयबेड़ा गाँव में बसाया गया है इसकी जानकारी नही है।संज्ञान आया है तो गाँव विकास योजना के तहत विकास के काम कराया जायेगा।गाँव का विजिट कराया जायेगा।जो भी जरूरत की चीजें गाँव मे होना चाहिए वह पूरा किया जायेगा।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के राशमी में बुजुर्ग बहनों पर लूट, एक की मौत

Begun, Rajasthan:राशमी, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी क्षेत्र के बावलास गांव में सोमवार देर रात लूट की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहाँ घर में अकेली रह रही दो बुजुर्ग सगी बहनों पर चार से पांच अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश लोहे की चादर तोड़कर रस्सी के सहारे घर में घुसे। इस दौरान उन्होंने 60 वर्षीय भगवानी को पकड़कर कमरे में ले गए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबा दिया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। वहीं 65 वर्षीय दूसरी बहन लेहरी बाई को जान से मारने की धमकी देकर उसके शरीर पर पहने गहने उतरवा लिए। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गई। घटना रात करीब 1 बजकर 50 मिनट की बताई जा रही है। सूचना पर गंगरार डीएसपी उदय सिंह, थानाधिकारी गहरी लाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
0
0
Report

CPCB के एक्शन से पानीपत में प्रदूषण पर फंसा संकट: 20 इकाइयों को 48 घंटे में बंद करने के आदेश

Panipat, Haryana:उद्योगों के प्रदर्शन के अगले ही दिन CPCB का बड़ा एक्शन NFL समेत 20 इकाइयों को 48 घंटे में बंद करने के आदेश 13 नवंबर को औद्योगिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर किया था विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा था ज्ञापन; पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने दिया समाधान का भरोसा प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों की कमी बताकर जारी हुए आदेश, 10 इकाइयां पहले ही बंद, 8 के दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड होंगे, 2 इकाइयों पर सीलिंग की तैयारी NFL को उपकरण लगाने के लिए 31 दिसंबर तक मिली छूट, थर्मल की दो यूनिटें निर्धारित मानक पर खरी तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में индустриकों की अहम भूमिका पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सख्त नियमों को लेकर उद्योगपतियों और सरकारी एजेंसियों के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। 13 नवंबर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के नियमों के विरोध में पानीपत के करीब 20 औद्योगिक संगठनों ने एकजुट होकर शक्ति प्रदर्शन किया था। उद्यमियों ने मुख्यमंत्री, पर्यावरण मंत्री और केंद्रीय मंत्री के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर नियमों में राहत देने की मांग की थी। लेकिन प्रदर्शन के अगले ही दिन 14 नवंबर को CPCB की ओर से NFL और शुगर मिल सहित 20 औद्योगिक इकाइयों को 48 घंटे के भीतर बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए। बोर्ड का तर्क है कि इन इकाइयों के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है और निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। इस बीच पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने उद्योगपतियों की मांगों का समर्थन करते हुए मामले के समाधान का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति सरकार को राजस्व देते हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उनकी अहम भूमिका है। उद्योगों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी तो उत्पादन बढ़ेगा और सरकार को भी टैक्स के रूप में राजस्व मिलेगा। कुछ उद्यमियों ने उनसे पर्यावरण संबंधी समस्याओं को लेकर मुलाकात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर बातचीत की जाएगी और समाधान निकालने का प्रयास होगा। 20 इकाइयों की कार्रवाई पर प्रदूषण बोर्ड ने दी स्थिति स्पष्ट हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल अधिकारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार, CPCB के निर्देश पर औद्योगिक इकाइयों को एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस (APCD) अपग्रेड करने के लिए बैग फिल्टर या वेट स्क्रबर लगाने थे। इसके लिए 30 सितंबर तक खरीद आदेश (PO) जमा कराकर CPCB के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य था। उन्होंने बताया कि 20 इकाइयों में से 8 ने खरीद आदेश जमा करा दिए थे, लेकिन पोर्टल पर अपलोड नहीं किए थे। इनका रिकॉर्ड अपलोड कराया जाएगा। 10 इकाइयां पहले ही बंद हो चुकी हैं और वहां प्लांट व मशीनरी भी मौजूद नहीं है। इनकी रिपोर्ट पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) को भेजी जाएगी। वहीं, दो इकाइयों ने न तो खरीद आदेश जमा कराए और न ही पोर्टल पर अपलोड किए। इनके खिलाफ पहले ही क्लोजर नोटिस जारी किया जा चुका है और इन्हें सील करने की कार्रवाई की जाएगी। NFL को 31 दिसंबर तक राहत, थर्मल की दो यूनिटें मानकों पर खरी रीजनल अधिकारी ने बताया कि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने NFL को 31 दिसंबर 2026 तक छूट दी है। सरकारी प्रक्रिया, प्लानिंग और जरूरी अनुमतियों में लगने वाले समय को देखते हुए यह राहत दी गई है। इस अवधि में NFL अपने मौजूदा स्तर पर संचालन कर सकेगा और निर्धारित समय तक प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने होंगे। थर्मल पावर प्लांट की तीन यूनिटों में से यूनिट नंबर 4 और 8 पहले ही CAQM की निर्धारित 50 की सीमा को हासिल कर रहीं हैं, जबकि यूनिट नंबर 6 में सिस्टम और प्लांट अपग्रेड करने की प्रक्रिया जारी है। रिफाइनरी की चिमनियों का प्रदूषण संबंधी डेटा भी 50 से नीचे बताया गया है। एक ऐसी चिमनी, जो संबंधित प्लांट में संचालित नहीं है, उसके डेटा की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उद्योगों को उपकरण चालू रखने और वैध ईंधन इस्तेमाल करने की हिदायत भूपेंद्र सिंह ने उद्योगपतियों से अपील की कि सभी प्रदूषण नियंत्रण उपकरण नियमित रूप से चालू रखें और केवल वैध ईंधन का इस्तेमाल करें। मॉनिटरिंग डिवाइस हर समय चालू रहनी चाहिए। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर डेटा का संचार न रुके, इसके लिए यूपीएस या इनवर्टर की व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने कहा कि उपकरण लगाने वाले वेंडर नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल से अनुमोदित हैं और CPCB के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही उपकरण लगवाए जाने चाहिए। हालांकि, उपकरण खराब होने पर आफ्टर-सेल्स सर्विस में आने वाली दिक्कतों को लेकर PCB से प्रक्रिया आसान बनाने का अनुरोध किया गया है। बाइट कृष्ण लाल पवाल पंचायत मंत्री, बाइट भूपेंद्र सिंह रीजनल अधिकारी हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
0
0
Report
Advertisement

अजमेर कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोप लगाए, भाजपा पर धांधली का आरोप

Ajmer, Rajasthan:वोट चोरी के मुद्दे को लेकर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं..शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल और उपाध्यक्ष एडवोकेट विवेक पाराशर ने भाजपा पर पंचायत और निकाय चुनाव में धांधली कर जीतने का आरोप लगाया है.....कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वोट चोरी के मामले में पार्षदों, पंचों और सरपंचों की ओर से अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं...इस दौरान कांग्रेस की ओर से वोट चोरी के आरोप लगाते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी गई..साथ ही निकटवर्ती नारेली ग्राम में पंचायत चुनाव के दौरान वीडियो का दावा करते हुए बताया कि एक पुलिस वाले नोट देने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.. वायरल वीडियो की जी मीडिया पुष्टि नहीं करता वायरल वीडियो
0
0
Report

खेतड़ीनगर में नाला फांदकर कार दीवार में घुसी; परिवार सुरक्षित

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ीनगर में नाला फांदकर दीवार में जा घुसी कार बैंक अधिकारी पुनीत सिंघाना परिवार सहित सिंघाना जा रहे थे। पिता, पत्नी और तीन साल की बेटी भी गाड़ी में थे। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नेहरू खेल मैदान की दीवार टूटी। हादसे में कार चला रहे पुनीत को चोटें आईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार पुनीत सिंघाना स्थित राजस्थान ग्रामीण बैंक में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को वे अपने परिवार के साथ अलवर से सिंघाना जा रहे थे। नेहरू खेल मैदान के पास मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे नाला फांदकर दीवार में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दीवार भी टूट गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top