icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273158
Devendra Pratap SinghDevendra Pratap SinghFollow31 Dec 2024, 10:13 am

Gorakhpur - पीड़ित ने सिपाहियों पर लगाया गाली देने का आरोप

Campirganj, Uttar Pradesh:

 गोरखपुर , कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने क्षेत्राधिकारी से मिल कर कैम्पियरगंज थाने पर तैनात दो सिपाहियों पर लगाया गाली गुप्ता देने का आरोप । प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवलहिया गांव के निवासी संतोष सहानी ने सीओ कैम्पियरगंज से मिल कर कैम्पियरगंज थाने पर तैनात दो सिपाही इन्दजीत यादव(सिपाही) व राजू यादव(सिपाही)पर गाली गुप्ता देने का आरोप लगाया है . और यह भी कहां की हमारे परिवार के ऊपर गांव के कुछ लोगों ने हमला किया था जिसका तहरीर हमारी भाभी के द्वारा दिया गया था। पर हमारा मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और थाने पर लगातार हम लोग चक्कर लगाते रहे ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गांव पंचायत चुनाव: नामांकन के बाद प्रत्याशी घर-घर पहुँच प्रचार में जुटे

Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) आसपास के गाँवों में गांव की सरकार चुनने के लिए सरपंच और वार्ड पंच प्रत्याशियों ने समर्थकों के हुजूम के साथ मतदान केंद्रReached? नहीं आगे. रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन दाखिल किया। नामांकन जांच और नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटन होने के बाद प्रत्याशियों ने हाथों में चुनाव चिन्ह बैलट पेपर और चिन्ह लेकर घर-घर पहुँच मतदाताओं को चुनाव चिन्ह से अवगत करवाने के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। मतदाता प्रत्याशियों के हार जीत पर आकलन करते रहे。
0
0
Report

छठ महापर्व में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, आस्था का सैलाब छठ घाटों पर

Ansar Nagar, Jharkhand: अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने अर्पित किया अर्घ्य, छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब चतरा : लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को व्रतियों ने विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। व्रती अपने परिवार के साथ सूप और दउरा में पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान सूर्य की आराधना की। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी विभिन्न घाटों पर मुस्तैद रहे। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
0
0
Report
Advertisement

खूँटी के घाटों पर छठ पूजा की भीड़, सुरक्षा के बीच सूर्य को अर्घ्य

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - छठ का पहला अर्घ्य पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। छठ पूजा के सम्बंध में खबर। छठ घाटों व तालाबों में छठव्रतियों के साथ अर्घ्य अर्पित करनेवाले श्रद्धालुओं की भी उमड़ पड़ी है। सभी अस्ताचलगामी सूर्य भगवान मार्तण्ड को अर्घ्य अर्पित किया । हजारों की संख्या में घाटों पर पहुंची भीड़ की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन ड्यूटी पर तैनात रहे । वहीं सभी जगह छठ के गीत और बाजार से गुंजायमान रहा। फल मूल ईख , ठेंकुआ, दीप , फूल आदि से सुसज्जित सूप और दऊरा में भगवन सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचे और सभी काफी भक्ति भाव के साथ अर्घ्य अर्पित किया।
0
0
Report

हजारीबाग के छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, भक्तों की भीड़ उमड़ी

Hazaribagh, Jharkhand:कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी का आज छठ व्रत है आज संध्या अर्घ्य का समय है ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5:०६ पर सूर्यास्त होना है और इसी से पूर्व छठ व्रतियों के द्वारा छठ घाटों पर भगवान भास्कर को नमन करना है और अर्घ देना है। हजारीबाग में कई छठ घाट बनाए गए हैं जिसमें जिला प्रशासन की ओर से शांति एवं सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है वहीं ट्रैफिक की बात करें तो चाक चौबंद व्यवस्था रखी गई है जहां झील परिसर को पूर्ण स्वच्छ करके पार्किंग की बेहतर व्यवस्था रखी गई है वहीं छठ तालाब ,बुढ़वा महादेव, खजांची तलाव ,मीठा तालाब में छठ व्रत के अच्छी खासी भीड़ शुरू हो चुके हैं लोग शाम के अरग के लिए घाट की ओर निकल चुके हैं । हजारीबाग जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों मुस्तैद नजर आ रहे हैं और छठ के शाम के इस पहला अरग को बेहतर तरीके से संपन्न कराने में अपना पूरा दलबल लगाए हुए हैं।
0
0
Report

पटना के मंत्री संजय टाइगर के घर चोरी, CCTV से संदिग्धों की तलाश जारी

Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--बिहार की राजधानी पटना में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब चोरों ने बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर के निजी आवास को ही निशाना बना लिया है। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी स्थित मंत्री के दो मंजिला मकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है。 जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान मंत्री जी का परिवार घर से बाहर गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में प्रवेश किया और चार कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरों ने अलमारियों को खंगालकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और कई कीमती सामान चोरी कर लिए。 घटना की जानकारी मिलने के बाद शास्त्री नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। FSL की टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई है。 फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपियों کی गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर में मंदिर से घंटे-छत्र और आभूषण चुरा: दो चोर गिरफ्तार

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 27 अक्टूबर को जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थनवारा ग्राम में स्थित एक मंदिर से चोरों ने घंटे और भगवान के छत्र, आभूषण आदि को चुरा लिया गया था । जिस मामले में पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद करने के निर्देश दिये गये थे । जिस पर पुलिस टीम ने आज दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किये गये पीतल के 29 घंटे और चांदी के सामान आदि बरामद किया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के नाम रामसजीवन मोंगिया और एलेंसी मोंगिया निवासी सिंगेपुर महरौनी बताये गये है , गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया ।
0
0
Report

कटनी में 15 करोड़ की चोरी: अंतरराज्यीय गैंग का बड़ा खुलासा

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में 15 करोड़ की चोरी का बड़ा खुलासा, 10 नवंबर को ही शहर पहुंच गया था शातिर गिरोह, चोरों की फोटो भी आई सामने, होटल में आधार कार्ड देकर ठहरे थे बदमाश, दूसरे ज्वेलरी शोरूम की भी की थी रेकी, कई राज्यों में फैला है गैंग का नेटवर्क. एंकर – कटनी के बरगवां स्थित किसना हीरा एवं आभूषण केंद्र में हुई करीब 15 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी की जांच में अब एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। करोड़ों की इस चोरी को अंजाम देने वाला शातिर गिरोह वारदात से कई दिन पहले ही कटनी पहुंच चुका था। पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाश 11 नहीं, बल्कि 10 नवंबर को ही शहर में दाखिल हो गए थे। चार आरोपियों ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल गणपति प्लाजा में कमरा लेकर ठिकाना बनाया था। खास बात यह है कि इनमें से दो बदमाशों ने होटल में अपने आधार कार्ड भी जमा किए थे, और सभी चोरों की फोटो भी सामने आ चुकी है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है। जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि बदमाशों का निशाना सिर्फ किशना ज्वेलर्स नहीं था। गिरोह ने वारदात से पहले शहर के दूसरे ज्वेलरी शोरूम और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी रेकी की थी। गजानन कॉम्प्लेक्स सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की मौजूदगी सामने आई है। अब पुलिस इन फुटेज के जरिए बदमाशों की शहर में आवाजाही, संपर्कों और उनकी पूरी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय पेशेवर गैंग है। यह गिरोह गैस कटर के जरिए बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देने में माहिर बताया जा रहा है। ओडिशा, मुंबई, दिल्ली और झारखंड सहित कई राज्यों में इस गिरोह से जुड़े सदस्यों के खिलाफ इसी तरह की चोरी के मामले सामने आए हैं। आशंका है कि बदमाश पहले शहर में ठिकाना बनाते हैं, फिर कई दिनों तक रेकी कर वारदात को अंजाम देते हैं और इसके बाद दूसरे राज्य में फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने चोरी में शामिल बदमाशों को चिन्हित करने का दावा किया है। उनके हुलिए और पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा ली गई है। झारखंड और उत्तरप्रदेश सहित अलग-अलग राज्यों में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जांच में जबलपुर पुलिस की टीम भी सहयोग कर रही है। होटल के दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गई है। बाइट – कमल मौर्य, एडिशनल एसपी कटनी।
0
0
Report

जालौन: तिलक ज्वेलर्स की दुकान पर दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

AdityaAdityaFollow7m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन: तिलक ज्वेलर्स की दुकान पर दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, मचा हड़कंप वायरल वीडियो में कैद हुई मारपीट की घटना, अभय तिवारी पर सुरेश याज्ञिक के साथ मारपीट करने का आरोप जालौन। नगर में पूर्व इंडियन बैंक के पास स्थित तिलक ज्वेलर्स की दुकान पर दो लोगों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। अचानक हुई मारपीट से दुकान पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला रपटगंज निवासी अभय तिवारी और सुरेश याज्ञिक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में अभय तिवारी ने सुरेश याज्ञिक के साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच हुए विवाद और मारपीट का घटनाक्रम सामने आने की बात कही जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, सुरक्षा व्यवस्था पूरी

Madanpur, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान जिले के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मधेपुरा के भिरखी घाट, गुमटी घाट, बेल्हा घाट सहित जिले के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर पूजा की सामग्री से सजे सूप और दउरा लेकर घाटों पर पहुंचीं। पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घाटों पर छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी प्रमुख घाटों पर गोताखोर, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक घाट पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सभी घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से महिला पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। अब सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा।
0
0
Report

बक्सर में छठ महापर्व: सूर्य को अर्घ्य देता व्रतियों का उत्साह रामरेखा घाट पर

Buxar, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बक्सर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चारों तरफ छठी मइया के गीतों और भक्ति के माहौल से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, बक्सर के प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर छठ पूजा के दौरान काफी उत्साह दिखा। गंगा घाट पर जहां एक तरफ व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य आस्था, भक्ति और आधुनिक तकनीक के इस अनूठे संगम ने रामरेखा घाट की छटा को और भी आकर्षक बना दिया।
0
0
Report
Advertisement

कोडरमा के छठ घाटों पर तीसरे दिन आस्था का अद्भुत नजारा, सूर्य को अर्घ्य

Koderma, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन आज कोडरमा जिले में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिले के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु और व्रती पहुंचे और व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन अनुष्ठान के तीसरे दिन पूरा वातावरण छठी मइया के भक्ति गीतों और जयकारों से भक्तिमय हो उठा। पूजन सामग्री से भरा दउरा, हाथों में फल और प्रसाद से सजे सूप तथा मन में अटूट श्रद्धा लिए व्रती छठ घाटों पर पहुंचे। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भी इस पावन अवसर पर भगवान भास्कर से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही कोडरमा के छठ घाट भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आए। अब कल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय इस महापर्व का विधिवत समापन होगा।
0
0
Report

जमशेदपुर के सूर्य मंदिर में छठ का जोश, रघुवर दास ने बढ़ाया भक्तों का उत्साह

Jamshedpur, Jharkhand:लोकआस्था का महापर्व की धूम जमशेदपुर मे भी देखने को मिल रहा है, शहर के नदी घाटों से लेकर विभिन्न जगहों पर छठ की छटा देखने को मिल रही है, वंही जमशेदपुर के सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर छठ घाट की बात करें तो यंहा भक्तो का जन शैलाब उमड़ पड़ा है, वंही सूर्य मंदिर के संग्रक्षक झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास है, रघुवर दास ने सूर्य मंदिर छठ घाट पर पहुँच कर श्रद्धांलुओं का हौसला बढ़ाया, आज सभी भक्तों ने अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया, इसके साथ ही आज तीसरे दिन का पर्व पूरा हुआ, कल सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर इस आस्था के महापर्व की समाप्ति हो जाएगी, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी कल सुबह भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिलवाएंगे।
0
0
Report

करहल-किरथुआ तिराहे पर चला चेकिंग अभियान,हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर वाहन चालकों को किया जागरूक।

Ajay KumarAjay KumarFollow22m ago
Kirthua, Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल क्षेत्र के किरथुआ तिराहे पर यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। अभियान के तहत बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित इस्तेमाल करने की अपील की साथ ही बताया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पुलिस का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। इस दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा करने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top