Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sonbhadra231219

सोनभद्र पुलिस ने अंतरराज्यीय कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का अहम सदस्य गिरफ्तार किया

ADArvind Dubey
Mar 19, 2026 08:49:12
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र पुलिस ने अंतरराज्यीय कफ सिरप तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक अहम कड़ी को गिरफ्तार किया है. कोलकाता से पकड़ा गया जुबैर शेख न सिर्फ इस सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य है बल्कि यूपी से बांग्लादेश बॉर्डर तक अवैध कोडीन कफ सिरप की सप्लाई चेन संभालता था. इस पूरे खुलासे की जड़ पिछले साल चुर्क मोड़ पर पकड़े गये ट्रक से जुड़ी है, जहां से शुरू हुई जांच अब बड़े नेटवर्क तक पहुंच गई है. दरअसल, सोनभद्र पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पहले चुर्क मोड़ पर एक ट्रक पकड़ा गया था, जिसकी तलाशी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. ट्रक में चावल और अन्य सामान की आड़ में भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप छिपाकर ले जाया जा रहा था. जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह कोई सामान्य मामला नहीं बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर फैला हुआ तस्करी का संगठित नेटवर्क है. इस नेटवर्क का संचालन शुभम जायसवाल सिंडिकेट द्वारा किया जा रहा था, जिसमें जुबैर शेख की भूमिका बेहद अहम थी. पुलिस जांच में सामने आया कि जुबैर शेख मूल रूप से महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला है और उसका गिरोह ट्रकों के जरिए यूपी से कफ सिरप की खेप बांग्लादेश बॉर्डर तक पहुंचाता था. तस्करी का तरीका बेहद शातिर था— ट्रकों में चावल की बोरियों के बीच कफ सिरप की बोतलें छिपाई जाती थीं ताकि किसी को शक न हो. बॉर्डर के नजदीक पहुंचने से पहले ट्रक और ड्राइवर बदल दिए जाते थे, जिससे नेटवर्क की पहचान न हो सके. खास बात यह भी रही कि गिरोह बिहार, झारखंड, यूपी और पश्चिम बंगाल के स्थानीय ड्राइवरों का इस्तेमाल नहीं करता था, ताकि सूचना लीक होने का खतरा कम रहे. इस मामले में गिरोह के कुछ सदस्य पहले से ही पूर्णिया जेल में बंद बताए जा रहे हैं. वहीं जांच के दौरान गाजियाबाद कनेक्शन भी सामने आया, जहां से एक गोदाम से करीब डेढ़ लाख कफ सिरप की शीशियां बरामद की गई थीं. ताजा कार्रवाई में पुलिस ने कोलकाता से जुबैर शेख को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया है, जहां उससे पूछताछ जारी है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HBHeeralal Bhati
Mar 19, 2026 10:10:21
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 19, 2026 10:09:56
Kota, Rajasthan:Kota हाड़ौती को मिली बड़ी सौगात, एशिया की सबसे बड़ी भामाशाह अनाज मंडी विस्तार को वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी,96हैक्टेयर में होगा मंडी का विस्तार,रेल्वे एवं NH से मिलेगी कनेक्टिविटी,कोटा ग्रेन एंड सीड मर्चेंट्स एसोसिएशन ने जताया आभार,कैंप कार्यालय में किया स्पीकर बिरला का स्वागत-अभिनंदन,आतिशबाजी कर खुशी जताई, स्पीकर बिरला ने मीडिया के साथ की वार्ता, बोलें स्पीकर बिरला-पूर्व में ग्रीन बेल्ट के रूप में प्रस्तावित थी जमीन,केंद्र एवं राज्य सरकार ने अध्ययन के बाद भूमि को ग्रीन बेल्ट के रूप में नहीं हो सकता विस्तार, अब वन विभाग की स्वीकृत के बाद होगा मंडी विस्तार,साथ ही एग्रो बेस इंडस्ट्री एवं प्रोसेसिंग प्लांट के प्रस्ताव को लेकर भी प्रयास जारी, मंडी विस्तार के साथ व्यापारियों के बढ़ने से किसानों की फसलों को मिलेगा अधिकतम राशि, मंडी विस्तार को लेकर लंबा इंतजार हुआ खत्म,वन विभाग की आपत्तियों से वर्षों से अटका था मामला,हाड़ौती के लाखों किसान और व्यापारियों को होगा लाभ, बाइट -1. ओम बिरला,लोकसभा अध्यक्ष 2. अविनाश राठी, मंडी अध्यक्ष
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 19, 2026 10:09:40
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर पुलिस थाने की थानाधिकारी की कमान इन दिनों प्रशिक्षु आरपीएस प्रियंका के हाथों में है। उन्होंने कानून व्यवस्था के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस थाने में सीएलजी सदस्यों और सुरक्षा सखी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर व्यापारियों से भी सुझाव मांगे गए, ताकि शहर में सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षु आरपीएस प्रियंका ने स्पष्ट कहा कि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही यातायात पुलिस को भी नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वही कालिका यूनिट को भी शहर के सार्वजनिक पार्कों स्कूलों के आसपास कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Mar 19, 2026 10:09:23
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत गुरुवार को बाड़मेर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कलेक्टर में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। करीब पांच घंटे तक चली इस बैठक में जिले के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, जल प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सेवाओं तथा ग्रामीण समस्याओं सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। मंत्री कुमावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। बैठक में बीती रात बाड़मेर क्षेत्र में हुई तेज बारिश और अंधड़ से फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। विशेष रूप से ईसबगोल और जीरे की फसल को भारी क्षति की सूचना पर मंत्री ने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कृषि विभाग, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन को संयुक्त रूप से तुरंत गिरदावरी (नुकसान का आकलन) करने के निर्देश दिए, ताकि वास्तविक नुकसान का आंकलन शीघ्र तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जा सके। मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण प्रक्रिया पारदर्शी हो तथा किसी भी पात्र किसान को राहत से वंचित न रखा जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि किसानों को समय पर सहायता मिल सके और उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई हो सके। बाइट: जोराराम कुमावत , प्रभारी मंत्री बाड़मेर
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 19, 2026 10:09:06
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 19, 2026 10:08:49
Ajmer, Rajasthan:अजमेर जिले की प्रभारी मंत्री और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को अजमेर में उच्च अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की बजट घोषणाओं और आगामी गर्मी के मौसम की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली गई और कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए गए।\n\nदिया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार की लगभग 90 प्रतिशत बजट घोषणाएं धरातल पर उतर चुकी हैं, जबकि पिछले दो बजट की केवल 18 घोषणाएं ही लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।\n\nगर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने पेयजल व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।\n\nउन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पिछली सरकार की तुलना में बेहतर कार्य कर रही है और नियमित मॉनिटरिंग के चलते प्रदेश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बैठक में प्रशासनिक सुदृढ़ता और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।\n\nबाइट - दिया कुमारी, प्रभारी मंत्री
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 10:08:05
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के उसरा बाजार स्थित मां कमलावती फिलिंग स्टेशन पर ईमानदारी की एक प्रेरक मिसाल सामने आई है। यहां पेट्रोल पंप कर्मचारी और मालिक ने मिलकर ट्रक ड्राइवर के गिरे हुए 30 हजार रुपये सुरक्षित लौटाकर मानवता और सत्यनिष्ठा का परिचय दिया। एक ट्रक ड्राइवर पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने आया था। भुगतान करने के दौरान उसके 30 हजार रुपये वहीं गिर गए, लेकिन उसे इसका ध्यान नहीं रहा और वह वहां से चला गया। इसी बीच एक अन्य व्यक्ति उन पैसों को उठाने का प्रयास कर रहा था, तभी कर्मचारी गोविंद प्रसाद की नजर उस पर पड़ गई। जब कर्मचारी ने उससे पूछा कि क्या यह पैसा उसका है, तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका और पैसे बांट लेने की बात कहने लगा। लेकिन कर्मचारी गोविंद प्रसाद ने ईमानदारी दिखाते हुए ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया और पूरे पैसे पंप मालिक ऋषिकेश जायसवाल को सौंप दिए। मालिक ने पैसे गिनकर सुरक्षित रख लिए। कुछ ही घंटों बाद ट्रक ड्राइवर घबराया हुआ पेट्रोल पंप पर पहुंचा और अपने पैसों के बारे में जानकारी दी। इस पर कर्मचारी ने उसे बताया कि उसका पैसा सुरक्षित है। यह सुनते ही ड्राइवर ने राहत की सांस ली। भावुक होकर ड्राइवर ने बताया कि ये पैसे उसने अपनी पत्नी के ऑपरेशन के लिए अपने मालिक से उधार लिए थे। अगर यह रकम नहीं मिलती, तो ऑपरेशन संभव नहीं हो पाता। उसने रुंधे गले से कर्मचारी और पंप मालिक का आभार जताते हुए कहा कि कलयुग में भी ईमानदार लोग हैं, आज यह खुद देख लिया। इस घटना ने न सिर्फ ईमानदारी की मिसाल पेश की है, बल्कि समाज में विश्वास और मानवता की भावना को भी मजबूत किया है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 19, 2026 10:04:38
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস নদীয়ার কালীগঞ্জের বাম প্রার্থী তামান্নার মা সাবিনা ইয়াসমিন গুটিকয়েক বামকর্মী নিয়ে প্রচারে বেড়িয়েছেন, অনেক জেলা পার্টি সদস্যদের দেখা গেল না প্রার্থীর সাথে,তবে এই বিষয়ে প্রার্থী,বা বাম কর্মীরা কোনো মুখ খুলতে চাইলেন না, আমরা দেখছি খবরের শিরোনামে ছিল এই কালীগঞ্জ ব্লক, তামান্নার মৃত্যু হয়েছিল বোমার আঘাতে,সব দল গিয়েছিল তামান্নার বাড়ি, যাবে বাম বেশি রাজনৈতিক লড়াই করেছিল এলাকায় মানুষের কাছে টানতে, অবশেষে বামেদের প্রার্থী হয় তামান্নার মা, তাতেই ব্লক সিপিএমের পার্টি অফিস ভাঙচুর করে সিপিএম কর্মীরায়, রি বিষয়ে মুখ খোলেনি বাম কর্মীরা সেই ভাবে, তবে সব ভুলে প্রচারে নামলেন সিপিআইএম প্রার্থী সাবিনা ইয়াসমিন,তামান্নার মা।
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 19, 2026 10:04:24
Patna, Bihar:कांग्रेस के 3 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसको लेकर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अगर पार्टी निर्णय के खिलाफ़ जायेंगे तो पार्टी उनपर करवाई करेगी. इस पूरे मामले को कांग्रेस देख रही है राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी राज्यसभा में महागठबंधन की हार के लिए अगर किसी को नोटिस देना चाहिए था, तो वो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देना चाहिए था. जो विधायक राज्यसभा में अपना वोट देने नहीं पहुंचे उनके अपने कारण थे, जब एक जीता हुआ जन प्रतिनिधि अपने नेता से मिलने जाए और उस नेता के पास मिलने का समय नहीं हो. एक जीता हुआ जनप्रतिनिधि अपने नेतृत्व से संपर्क और संवाद चाहता है. जब नेतृत्व से संपर्क और संवाद ख़त्म होता है तो उस पार्टी से लोकतंत्र खत्म हो जाता है। बाइट- कुंतल कृष्णा भाजपा प्रवक्ता 2025 के विधानसभा चुनाव में 10-15 सीटों पर कांग्रेस और राजद ने एक दूसरे के खिलाफ़ प्रत्याशी उतार दिए थे, जिसके बाद तेजस्वी यादव ने एक फरमान जारी कर दिया था और कहा कि हम 140 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे बाकी की सीटों पर कांग्रेस और अन्य दल लड़ेंगे तो इसी तरफ का फरमान तेजस्वी यादव हर बार निकालते रहे हैं । राज्यसभा चुनाव में भी उन्होंने यही किया तब विधायकों ने अपने अंतरात्मा को सुना, और उन्होंने एक नसीहत दी शीर्ष नेतृत्व और राजद के नेतृत्व को की अपने विधायक से राय मशवरा करें अन्यथा विधायक भी अपनी मर्जी से ही निर्णय
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 19, 2026 10:04:05
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चिलकाना क्षेत्र में 50,000 रुपये के इनामी व हिस्ट्रीशीटर बदमाश बिलाल को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिया से बुड्ढाखेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश बिलाल के दोनों पैरों में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, 5 जिंदा और 7 खोखा कारतूस, ₹3100 नकद, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बिलाल थाना चिलकाना का हिस्ट्रीशीটার है और उस पर सहारनपुर के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, चोरी, रंगदारी, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 28 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह हाल ही में सरसावा थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट व्योम बिंदल एसपी सिटी सहारनपुर
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 19, 2026 10:03:42
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रैस वार्ता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हमने राज्यपाल से मुलाकात की。 हमने राज्यपाल चुनाव के मुद्दे पर उन्हें ज्ञापन सौंपा है。 विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि आज हम राज्यपाल से मिले थे。 राज्यपाल ने कहा कि ठीक चुनाव करवाना सरकार का कर्त्तव्य होता है。 चुनाव प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगना चाहिए。 हमने ज्ञापन दिया है। लोकतंत्र के हिसाब से दो उम्मीदवार होने चाहिए थे। लेकिन भाजपा ने अपने समर्थन में तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया। उसे जीताने के लिए भाजपा ने हर हथकंडा अपनाया。 सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुर्पयोग कर लोकतंत्र की हत्या की है。 रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा को एजेंट के तौर पर काम किया。 हमने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि सरकार ने चुनाव में जो किया है उससे हमारे राज्य के छवि को नुक्सान पहुंचा है। राज्यपाल इस मामले का संज्ञान ले。 विधायक रघुबीर कादियान ने कहा कि चार बिंदू ऐसे हैं जहां सरकार ने विपक्ष की आवाज दबाई है। पहला सरकार ने एसवाईएल के मुद्दे पर हमारी आवाज दबाई。 सदन में विधायकों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए गए。 आज राज्य में गैस की कमी हो रही है। सरकार को बतانا चाहिए कि राज्य में एलपीजी का क्या स्टेट्स है। इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होने दी गई。 हमने किसानों का मुद्दा उठाया। भारत अमेरिका डील की वजह से किसान डर में है। इस पर चर्चा नहीं कराई गई। जबकी एक ही इमारत में पंजाब विधानसभा में इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। तो हरियाणा विधानसभा में क्यों नहीं。 विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि 2009 में इनेलो के 31 विधायक जीत कर आए। तब एक उम्मीदवार कांग्रेस ने खड़ा किया और एक इनेलो। हमने दो उम्मीदवार खड़े नहीं किए। लेकिन इस बार भाजपा ने साजिश की जब हमारे विधायक परमवीर सिंह ने वोट डाला तब किसी ने कोई ऑब्जेक्शन नहीं किया। क्योंकि अगर कोई ऑब्जेक्शन हो तो वोट अलग रखा जाता है। भाजपा नेताओं ने वोट डलने के दो घंटे बाद उनके वोट पर ऑब्जेक्शन लगा दिया。 बाद में चार वोट पर ऑब्जेक्शन आया। जिसमें एक भाजपा की थी। इन वोटों को रिटर्निंग ऑफिसर ने पांच बार वेलिड दिया लेकिन छठी बार इनवेलिड कर दिया。 बीबी बत्रा ने कहा हमारे चारों वोट वैध थे। जिन्हें अवैध किया गया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा को 39 वोट पड़ी। कांग्रेस को 28 पड़ी। और निर्दलीय के 16 पड़ी । प्वाइंट्स वाले आंकड़े बेबुनियाद हैं。 भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तीन घंटे बजट भाषण पढ़ा। इसकी असलियत यह है कि सरकार ने हरियाणा को कर्जे में डूबोने का काम किया है। कोई विकास कार्य नहीं किया तो पैसा कहां जा रहा है। कर्ज बढ़ता जा रहा है। अपने संकल्प पत्र में इन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया。 क्रॉस वोटिंग करने वाले चार विधायकों को नोटिस दिया गया है। पांचवें को एक दो दिन में नोटिस देंगे。 हम मान रहे हैं कि पांच क्रॉस वोट हुई है।जो अवैध हुई है वो भी जबरदस्ती करवाई गई है।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Mar 19, 2026 10:03:19
Nalhar, Haryana:नूंह जिले के पुनहाना उपमंडल के गांव भुरियाकी में कुछ लोगों को गौकशी से रोकने पर ग्रामीण मुस्ताक पर हमला कर दिया। जिसकी शिकायत पुनहाना थाना पुलिस को दे दी है। भूरियाकी निवासी मुस्ताक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई मुस्तफा खेत देखने के लिए जाड़ोली पुल के पास गया था। इस दौरान वहां कुछ लोग कथित रूप से गौकशी कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया, जिसमें घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग थी। मुस्ताक के अनुसार, सूचना मिलने पर वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां मौजूद आरोपियों और उनके परिजनों ने उन्हें घेर लिया और लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में मुस्ताक के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य लोग भी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने मौके पर खड़ी चार मोटरसाइकिलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामाला यहीं नहीं थमा। पीड़ित परिवार के सदस्य नफीस ने थाना पुनहाना में शिकायत देकर बताया कि आरोपियों ने उसका पीछा किया और जान से मारने की नीयत से उसकी मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की। इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल और गहरा गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top