Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mumbai City400003

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने पर निवेश पर एक्सपर्ट का बयान

APAshwini Pandey
Mar 19, 2026 08:44:08
Mumbai, Maharashtra
expert on investment related to crude oil price hike
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 19, 2026 10:03:08
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में चैत्र नवरात्र की शुरुआत नवरात्र का पहला दिन मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई और घर-घर दुर्गा माता की चोकी सजाई गई कलश स्थापना किया गया लोगों ने व्रत रखकर मां की आराधना की इस अवसर पर हजारों संख्या में भक्तों ने फिरोजाबाद शहर के प्रसिद्ध कैला देवी मंदिर पर मंगला दर्शन करें और वहीं हजारों संख्या में श्रद्धालु नजर आए बताया जा रहा है फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं किसी तरह की कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने दी जाएगी हर जगह पुलिस की तैनाती की गई है भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भी मंदिर परिसर में पुलिस तैनात की गई है महिला पुलिस भी तैनात की गई वहीं नवरात्र के संग मेले का भी आयोजन किया गया मेला भी लगाया गया यातायात पुलिस द्वारा यातायात की व्यवस्था भी देखी जा रही है किसी तरह का कोई जाम नहीं लगने दिया जाएगा ताकि भक्तों को आने-जाने में किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं उठानी पड़े पुलिस अपनी तरफ से बेहतर इंतजाम कर रही है और हर जगह फिरोजाबाद के कई बड़े मंदिरों पर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है और बराबर हर मंदिर में मंदिर पर निगरानी रखी जा रही है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 19, 2026 10:03:04
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- जिले के लाडवा में बीती रात म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसी के घर पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने 5 राउंड फायर किए। घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है। उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, लाडवा के वार्ड-11 की संगम मार्केट में नेपाल मूल का कर्ण अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। कर्ण और उसका परिवार यहां लोगों के घर और दुकान में काम करके अपना गुजारा कर रहा है। बीती रात करीब 11 बजे कर्ण ने अपने घर पर म्यूजिक बजा रखा था। इससे परेशान होकर उसके पड़ोसी आदी राणा निवासी सहारनपुर यूपी ने कर्ण को म्यूजिक बंद करने के लिए कह दिया। आदी यहां अपनी नानी के पास रहता है। इससे कर्ण और आदी के बीच बहस हो गई। लड़ाई-झगड़ की आशंका को देखते हुए किसी ने डायल-112 को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। रात को कर दी फायरिंग पुलिस टीम ने दोनों के बीच मामला शांत करवाया और उनको अपने-अपने घर भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद आदी ने अपने दोस्तों को अपने घर पर बुला लिया। आरोप है कि रात करीब 2 बजे आदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर्ण के घर पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने 5 राउंड फायर किए, लेकिन गनीमत रही किसी को गोली नहीं लगी। घटना के बाद आरोपी फरार आरोपी युवकों ने परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार काफी डर गया और पुलिस को सूचना दी। उधर, थाना लाडवा SHO गुरनाम सिंह ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोल बरामद किए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की धरपकड़ जारी है।    लाडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया-बुझाया और मामला शांत कर दिया। सबको लगा कि बात खत्म हो गई। लेकिन सिर्फ 3 घंटे बाद, रात करीब 2 बजे आदी राणा ने अपने साथियों को बुलाया। फिर परिवार को डराने के लिए घर के सामने 5 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां घर के पास ही गिरीं। कर्ण का पूरा परिवार सहम गया। सूचना मिलते ही पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची। टीम ने तलाशी ली तो 4-5 खोखे बरामद कर लिए। आरोपी आदी और उसके साथी उस समय तक भाग चुके थे। आरोपी कौन? आदी राणा कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह अभी अपनी नानी के पास लाडवा में रह रहा है। पुलिस की कार्रवाई थाना लाडवा के SHO गुरनाम सिंह ने बताया, “मौके से 5 खोखे मिले हैं। CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की छानबीन तेजी से चल रही है।” पुलिस अब आदी राणा और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। पूरा इलाका इस घटना से सनसनी में है। लोग पूछ रहे हैं कि समझौता होने के बावजूद फायरिंग क्यों की गई? अभी तक कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन परिवार में दहशत का माहौल है। कर्ण नेपाल मूल का है और यहां दुकान चलाता है। परिवार बस यही चाहता है कि आरोपी जल्द पकड़ा जाए और उन्हें न्याय मिले।
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Mar 19, 2026 10:02:37
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज़ एंकर - सोनीपत के सेक्टर-27 थाना पुलिस ने यूट्यूब चैनल संचालक को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवक को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-27 के एसएचओ सवित कुमार ने बताया कि सेक्टर-14 निवासी साहिल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि स्वर्णपत्र नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाला विशाल वशिष्ठ उसे लगातार धमका रहा है। आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की और डर के कारण साहिल उसे 50 हजार रुपये दे भी चुका था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि साहिल का किसी अन्य व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी विशाल वशिष्ठ ने उस विवाद की वीडियो बना ली। इसके बाद उसने साहिल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने साहिल की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया। 12 तारीख को मिली शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि साहिल और सुमित नामक व्यक्ति के बीच कहासुनी हुई थी, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग आरोपी के पास थी। इसी वीडियो को आधार बनाकर वह साहिल से पैसों की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी विशाल वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी निशाना तो नहीं बनाया। एसएचओ सवित कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके और मामले के सभी पहलुओं का खुलासा हो सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाइट सवित कुमार - एसएचओ
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 19, 2026 10:02:15
Hansi, Haryana:नए आदेश आने पर हांसी के मंडी में मंडी आढ़ती कर रहे विरोध बाइट : हांसी अनाज मंडी सह सचिव विजेंद्र जांगड़ा , सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल हरियाणा में कल से हो सकती है रबी सीजन की सरसों की फसल की सरकारी खरीद पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मंडियों में फसल की बिक्री के लिए सरकार की तरफ से आए नए आदेशों के अनुसार सरसों लेकर आए वाहन की होगी वीडियोग्राफी मंडी में फसल बेचने आए किसानों की होगीं आधार बायोमेट्रिक सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल ने किया विरोध सरकार का यह कदम किसानों व मंडी आढ़तियों को परेशान करना मंडी में हो जाएगी भारी भीड़, मंडी में जगह कम कोई सुविधा नहीं मंडी में न पानी, ना ही स्कोर्टी किसान पहले ही परेशान अब ओर होगी समस्या 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद की होगी शुरुआत मंडी प्रशाशन ने तमाम व्यवस्था कर ली पूरी की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी खरीद बारिश से फसल के बचाव के लिए शेड के साथ साथ हर आढ़ती को तिरपाल की व्यवस्था के लिए कहा गया हरियाणा में जल्द ही रबी सीजन सरसों की इसी महीने व अप्रैल में गेहूं की सरकारी खरीद की शुरुआत होने जा रही है। सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मंडियों में फसल की बिक्री की गेहूं लेकर आये वाहन की वीडियोग्राफी करवाई जायेगी। खरीद के दौरान किसानों की बायोमीट्रिक करवाई जायेगी। वही सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल ने इसे पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि मंडी किसानों को बायोमेट्रिक करवाते वक्त ज्यादा भीड़ हो जायेगी। इससे आढ़ती व किसान दोनों को दिक्कत आयेगी। वही मंडी सह सचिव विजेंद्र जांगڑا ने बताया कि सरकार के सरकारी खरीद के ऑर्डर आते ही खरीद शुरू कर दी जायेगी। मंडी प्रशाशन ने तमाम व्यवस्था कर ली है। आपको बता दे कि हरियाणा में रबी फसल 2026 की सरकारी खरीद सरसों की 20 मार्च से सरसों और 1 अप्रैल से गेहूं के लिए शुरू हो सकती है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के समय किसानों की आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य होगी।और फसल बेचते वक्त वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है। वही सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल ने बताया आधार आधारित बायोमेट्रिक व वीडियोग्राफी को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह करने से किसान व आढ़ती दोनों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। हम सब मंडी के आढ़ती इसका विरोध करते है कि यह सिर्फ किसानों व मंडी आढ़तियों को परेशान करने के अलावा कुछ नहीं है। वही मंडी सह सचिव विजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि सरसों की फसल की खरीद के लिए मंडी प्रशाशन ने सारी व्यवस्था कर ली है। किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं होनी दी जायेगी। पीने के पानी से लेकर मंडी में किसान की बिक्री तक हर सारी व्यवस्था कर ली है। बारिश से फसल के बचाव के लिए शेड व हर आढ़ती को तिरपाल की व्यवस्था के लिए कहा गया है। अबकी बार टोकन की बजाय एंट्री गेट पर फसल वाले वाहन की वीडियोग्राफी से लेकर किसान या उसके द्वारा दिये तीन लोगों की आधार आधारित बायोमेट्रिक की जायेगी।
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 19, 2026 10:01:46
Ambala, Haryana:अंबाला में बैंक्वेट एवं फार्महाउस ओनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की कमी को लेकर चिंता जताई है। एसोसिएशन के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के चलते गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका सीधे होटल और बैंक्वेट कारोबार पर प्रभाव पड़ रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि शादी और सामाजिक आयोजनों का सीजन चल रहा है और अधिकांश बुकिंग पहले से ही हो चुकी है। ऐसे में सिलेंडरों की कमी के कारण कार्यक्रमों को आयोजित करना मुश्किल हो रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ ग्राहकों में असंतोष बढ़ रहा है। एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो कई कार्यक्रम रद्द हो सकते हैं, जिससे न केवल कारोबार प्रभावित होगा बल्कि सामान्य लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। एसोसिएशन के जिला प्रधान सुदर्शन सहगल ने बताया कि उन्होंने अंबाला के उपायुक्त से सिलेंडर अपूर्ति की मांग की है और उपायुक्त अंबाला से हुई उनकी मुलाकात में उन्हें उचित समाधान का आश्वासन मिला है।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 19, 2026 10:01:15
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 19, 2026 10:00:10
Raipur, Chhattisgarh:विधान सभा में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 किया गया सदन में पेश. गृह मंत्री विजय शर्मा ने पेश किया विधेयक. पेश विधेयक पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने उठाई आपत्ति. महंत ने कहा कि 11 राज्यों के ऐसे ही मामले पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित. ऐसे में इस पर चर्चा नही होनी चाहिए. विधेयक को विधान सभा की प्रवर समिति को सौंपना चाहिए. इसपर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है, विधि सम्मत विधेयक लाया गया है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- सुप्रीम कोर्ट से कहीं कोई स्टे नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने ये नहीं कहा है कि इसपर नये कानून न बनाये जाए. राज्य सरकार चाहे तो कानून बना सकती है. प्रवर समिति को दिए जाने के लिए फीडबैक लिए गए है. हमसब को विधेयक पर सहमत होकर आगे बढ़ना चाहिए. आसंदी ने नेता प्रतिपक्ष के आपत्ति को खारिज किया. जिससे नाराज विपक्ष ने आज दिनभर की सदन की कार्यवाही से किया बहिष्कार. विजय शर्मा ने कहा- कोई भी गंभीर चर्चा होती है तो विपक्ष के लोग बहिर्गमन, बहिष्कार कर के जाते हैं, इसे पलायन कहा जाना चाहिए. आदिवासी समाज की पीड़ा से मतलब नहीं है उनको, ये पलायन है पलायन. विपक्ष के खिलाफ सत्ता पक्ष के विधायकों ने लगाए नारे. विपक्ष के विधायक बहिष्कार कर सदन से बाहर नारेबाजी करते हुए निकले.
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 09:56:26
Fatehabad, Haryana:फतेहाबाद जिले में पर्याप्त रसोई गैस होने के दावों के बीच गैस न मिलने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने आज सुबह जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। जाम लगा रहे उपभोक्ताओं का कहना था कि एक और शासन और प्रशासन दावे कर रहा है कि उनके पास पर्याप्त रसोई गैस उपलब्ध है, किसी को परेशान नहीं होने दिया जायेगा, मगर यहाँ के हालत बिलकुल विपरीत हैं.. उन्होंने कहा कि पिछले 3-4 दिनों से रोजाना सुबह सवेरे लाइन में लगते हैं और फिर खाली हाथ लौट जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर गैस पर्याप्त उपलब्ध है तो वह जा कहाँ रही है. जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगो को आश्वस्त कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे रहे जाम के कारण बुढ़लाडा हाईवे पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया।
407
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 19, 2026 09:51:42
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल - मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी ने मुसलमानों से रमजान और ईद की खरीदारी सिर्फ अपने समुदाय से करने की अपील की. निजामी ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट कहती है कि मुल्क में मुस्लिम समाज की हालत दलित समाज से भी बत्तर है. समाज की माली हालत, शिक्षा और रोजगार सुधारने के लिए अपनी ज़कात का सही इस्तेमाल करें. रमज़ान और ईद की खरीददारी अपने से करें ताकि कौम का उत्थान हो सके. 2014 के बाद देश में ऐसा माहौल बना है जिसके चलते मुसलमानों से गुजारिश की जा रही है. सच्चर कमेटी मुसलमानों को संकेत दे रही है कि इस बार ईद पर मुसलमानों से ही खरीदारी की जाए. इस देश में मुसलमानों की स्थिति ठीक नहीं है. मुसलमानों को आगे ले जाने की बात हो रही है. बाबा बागेश्वर की तरह नफरत नहीं फैला रहे.
259
comment0
Report
SKShivam Kumar1
Mar 19, 2026 09:51:15
Noida, Uttar Pradesh:GUWAHATI (ASSAM): HIMANTA BISWA SARMA (ASSAM CM) PRESS CONFERENCE कल, BJP के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने 89 में से 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सिसिबोर्गॉंव सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा जल्द ही की जाएगी। हमने युवाओं, महिलाओं, ST, SC और नाथ समुदाय के उम्मीदवारों को शामिल करने की कोशिश की है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता इस सूची से खुश हैं। इस बार BJP अच्छे नतीजे देने में सफल रहेगी। हमने AGP को 26 सीटें दी थीं। आज, मेरी AGP नेतृत्व के साथ बैठक हुई और वे जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। राभा हासोंग स्वायत्त परिषद के CEM, टंकेश्वर राभा भी इस चुनाव में हिस्सा Lेंगे। कल, मैं अपना नामांकन दाखिल करूँगा। कई अन्य उम्मीदवार भी कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
361
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Mar 19, 2026 09:51:06
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद डीएम के पास पहुंचे मुख्तार के भाई मंसूर अंसारी, कुर्क संपत्ति अवमुक्त करने की मांग。 मंसूर अंसारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 12 मार्च 2026 के आदेश के साथ डीएम गाजीपुर के जनता दर्शन में पहुंचे और कुर्क संपत्ति अवमुक्त करने की मांग की。 यूसुफपुर बाजार स्थित अंसारी कटरा को वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट 1986 के तहत बेनामी संपत्ति बताकर प्रशासन ने कुर्क किया था。 हाई कोर्ट ने संपत्ति को वैध मानते हुए कुर्की की कार्रवाई और निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया。 पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के बयान पर मंसूर अंसारी ने अनभिज्ञता जताई, वहीं डीएम ने आदेश के अनुसार जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया。 मैं अपनी पुश्तैनी जमीन पर बने अंसारी कटरा की 18 दुकानों को लेकर न्याय के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। निचली अदालतों से राहत न मिलने के बाद मैंने हाई कोर्ट में अपील की। माननीय उच्च न्यायालय ने मेरे पक्ष में फैसला देते हुए मेरी संपत्ति को वैध माना और कुर्की की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए उसे तत्काल मुझे सौंपने का आदेश दिया है। आज मैंने जिलाधिकारी महोदय को कोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति सौंपते हुए अपनी संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंसूर अंसारी ने कहा कि उन्होंने भी इस संबंध में सोशल मीडिया पर खबर देखी है, लेकिन उन्हें इसकी कोई प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और संबंधित जानकारी पूर्व डीजीपी ही दे सकते हैं कि किन कोठियों का जिक्र किया गया है। उन्होंने आगे कहा, आज मैं अपनी कुर्क संपत्तियों और बैंक खाते के संबंध में हाई कोर्ट का आदेश लेकर आया हूं, ताकि मुझे न्याय मिल सके। जिलाधिकारी गाजीपुर ने मंसूर अंसारी को आश्वस्त किया कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए नियमानुसार जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。
384
comment0
Report
Advertisement
Back to top