Back
गोरखपुर में ट्रैक्टर रोटावेटर से किसान के इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत
NTNagendra Tripathi
Nov 13, 2025 17:31:57
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में ट्रैक्टर के रोटावेटर से कटकर किसान के इकलौते पुत्र की मौत
गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर— सहजनवा थाना क्षेत्र में एक 14 साल के मासूम की ज़िंदगी खेत में ही मिट्टी में मिल गई। गेहूँ की बोवाई के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर में फँसकर किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मौत इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह काँप गई। गोरखपुर के सहजनवा इलाके के तेनुहारी गाँव में गुरुवार को यह हादसा हुआ। 14 साल का अमर शुक्ला ट्रैक्टर पर पीछे बैठा था जब खेत की जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर से उछलकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर ने मासूम के शरीर के चिथड़े टुकड़े कर दिए। घटना के बाद गाँव में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही सहजनवा पुलिस मौके पर पहुँची, शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक अमर अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करता था और दीपावली की छुट्टियों पर घर आया था। पर आज त्योहार की वह खुशियाँ मातम में बदल गई हैं।
अमर अपने गरीब परिवार का इकलौता बेटा था।
तीन बहनों में वह दूसरे नंबर पर था। पहले ही उसकी बड़ी बहन की मौत पोखरे में डूबने से हो चुकी थी। अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पिता दीनदयाल शुक्ल दिल्ली में मजदूरी करते हैं और इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही सदमे में हैं। गाँव में मातम पसरा हुआ है。
एक मासूम जिसने अभी ज़िंदगी देखनी शुरू ही की थी, खेत की मिट्टी में समा गया। गोरखपुर का यह हादसा सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गाँव की आँखें नम कर गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 16, 2025 03:19:040
Report
JKJitendra Kanwar
FollowDec 16, 2025 03:18:390
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 16, 2025 03:18:180
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 16, 2025 03:18:040
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 16, 2025 03:17:470
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowDec 16, 2025 03:17:360
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 16, 2025 03:16:450
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 16, 2025 03:16:250
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 16, 2025 03:15:52Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में गाड़ियों के टक्कर में 4 लोगों की मौत 25 से ज्यादा घायल
0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 16, 2025 03:15:340
Report
1
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली:होटल संचालक पर धारदार हथियार से हमला
धारदार हथियार से गले मे किया गया हमला
हमले से होटल संचालक का कटा गला
होटल संचालक की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में एडमिट
शहर कोतवाली क्षेत्र के मामा चौराहे की घटना
0
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 16, 2025 03:07:480
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 16, 2025 03:07:200
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 16, 2025 03:04:580
Report