Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273212

गोरखपुरः मृतकों के शवों को सड़क पर रख लगाया जाम, विधायक ने मदद का दिलाया भरोसा

Feb 01, 2025 17:46:01
Khajani, Uttar Pradesh

गाजीपुर के नंदगंज इलाके में हुए सड़क हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के शवों को सड़क पर रखकर मृतकों के परिजनों ने शनिवार सुबह जाम लगा दिया जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और खजनी विधायक श्रीराम चौहान एसडीएम कुंवर सचिन सिंह तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बूझकर शासकीय मदद दिलाने का भरोसा दे कर कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से जाम खत्म कराया। एक साथ रखे शवों को देख माहौल गमगीन हो गया। शुक्रवार को प्रयागराज से कुंभ स्नान के बाद अपने गांव हरदीचक लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को गाज़ीपुर के नंदगंज थाने के एक पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रही ट्रेलर से पिकअप का पिछला हिस्सा फंस गया था।हादसे में 9 लोग मारे गए।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshutosh Sharma1
Mar 16, 2026 18:01:22
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में फर्जी किन्नर बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार पुलिस थाना चित्रकूट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी किन्नर बनकर लोगों से पैसे वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चित्रकूट थाना पुलिस ने उन लोगों को पकड़ा जो किन्नर बनकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से जबरन पैसे वसूल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग जगहों पर किन्नरों के भेष में जाकर दुकानदारों और राहगीरों से पैसे मांगते थे। विरोध करने पर दबाव बनाकर वसूली करते थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने निगरानी रखकर कार्रवाई की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की उम्र करीब 23 से 35 वर्ष के बीच है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे कब से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे तथा क्या इनके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
923
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Mar 16, 2026 18:01:14
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू एडीएम के पास दूदू विधानसभा में करीब 300 हैंडपंप खराब होने की पहुंची शिकायत। शिकायत के बाद डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा पानी की समस्या को लेकर हुए सख्त, एडीएम गोपाल परिहार से माँगी रिपोर्ट। जल जीवन मिशन में काम में लापरवाही बरतने वाले 3 ठेकेदारों को एडीएम ने दिए नोटिस, संबंधित अधिकारियों से माँगी रिपोर्ट। एडीएम ने डिप्टी सीएम को सौंपी रिपोर्ट, कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज। एडीएम ने मैसर्स यादव कन्सट्रक्शन कम्पनी, मैसर्स कुमावत एण्ड कम्पनी और मैसर्स कैलाश चन्द चौधरी को दिया है नोटिस। डिप्टी सीएम का साफ संदेश - पानी को लेकर नहीं बरती जाएगी लापरवाही। एडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों पर जताई नाराजगी, पानी की समस्या के समाधान के दिए निर्देश। एडीएम की फटकार के बाद करीब एक दर्जन हैंडपंप को किया गया ठीक।
950
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 16, 2026 18:01:02
Payikapuram, Andhra Pradesh:उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन को लेकर बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शक्तिफार्म पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र भट्ट सहित 08 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर लगातार अंगुलियां उठ रही थी। खनन माफिया धड़ल्ले से मिट्टी खनन कार्य में जुटे हुए थे लेकिन पुलिस खनन पर अंकुश नहीं लगा पा रही थी जिसके कारण पुलिस की लगातार छीछालेदर हो रही थी। जिसके बाद एसएसपी गणपति ने लाइन हाजिर की कार्रवाई करते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
865
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 16, 2026 18:00:41
Bahraich, Uttar Pradesh:अवैध अस्पतालों पर CMO ने मारा छापा,3 अस्पताल शील 3 को जारी की गयी नोटिश, बहराइच के मिहींपुरवा इलाके में संचालित निजी अस्पतालों में एसडीएम व सीएमओ की टीम ने औचक छापेमारी की। बिना पंजीकरण के संचालित 3 अस्पतालों को सील कर दिया गया है, जबकि 3 अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। तीन दिन में सही जवाब न मिलने पर इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि मिहींपुरवा क्षेत्र में काफी संख्या में निजी अस्पतालों का संचालन हो रहा है। इसकी शिकायत इलाके के लगातार कर रहे थे। जिसको संज्ञान में लेकर मिहीपुरवा तहसील के एसडीएम राम दयाल, व सीएमओ डा. संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान टीम ने मिहीपुरवा क्षेत्र में संचालित कृष्णा हास्पिटल, नवभारत व नयापुरवा में संचालित तारा देवी विशेश्वर दयाल हास्पिटल का निरीक्षण किया। यह अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित मिले, जिस पर तीनों को सील कर दिया गया है। यहाँ भर्ती मरीजों को सीएचसी में पहुंचाया गया। इसके बाद टीम ने सेवा सिटी अस्पताल, न्यू इंडिया हास्पिटल व मां बिंदा हास्पिटल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सीएमओ ने बताया कि प्रदूषण प्रमाण पत्र की समय सीमा समाप्त होने व अस्पतालों में अव्यवस्था को देखते हुए नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों में नोटिस का जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सभी संचालक अस्पताल का पंजीकरण जरूर करवाएं। इस दौरान मौके पर अफ़रा तफरी छायी रही.
938
comment0
Report
Advertisement
Back to top