icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273004
ZAZakir AliFollow11 Jan 2025, 12:12 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामलीला में वही आएं जो राम को मानते हैं लव जिहाद की मंशा से आने वालों को रोकेंगे पिंकी चौधरी

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow4m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद दशहरा पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रामलीलाओं और मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने रामलीलाओं में आने वाले लोगों को लेकर बयान दिया है उन्होंने कहा कि रामलीलाओं में सनातन धर्म की आस्था और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा उन्होंने अपने संगठन के कार्यकर्ताओं से रामलीला स्थलों के बाहर मौजूद रहकर लोगों पर नजर रखने की अपील भी की पिंकी चौधरी ने अपने बयान में कहा सभी भाइयों को जय श्री राम दशहरे और रामनवमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं हमारी रामलीलाएं शुरू हो चुकी हैं राम जी की रामलीलाओं में वही लोग आएं जो राम जी को मानते हैं। जो राम जी का अपमान करते हैं वे रामलीला में आने से बचें। उन्होंने आरोप लगाया कि रामलीलाओं में कुछ लोग गलत मंशा से आते हैं और उनकी नजर महिलाओं व युवतियों पर रहती है पिंकी चौधरी ने इसे लव जिहाद से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे लोगों को रामलीला में नहीं आना चाहिए उन्होंने कहा कि रामलीलाओं में परिवार के साथ महिलाएं और बेटियां भी पहुंचती हैं इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को दिए निगरानी के निर्देश हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष ने अपने संगठन के कार्यकर्ताओं से रामलीला स्थलों के बाहर मौजूद रहने और वहां आने वाले लोगों से बातचीत करने को कहा उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों को तिलक लगाएं और उनसे राम-राम करें। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग राम में आस्था नहीं रखते, उन्हें मेले में प्रवेश नहीं करने दिया जाना चाहिए। पिंकी चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो वे आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों को बुलाएं और कानून के अनुसार कार्रवाई कराएं उन्होंने चेतावनी दी कि रामलीलाओं में किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पिंकी चौधरी ने अपने संदेश को अधिक से अधिक हिंदुओं तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि दशहरे के मेलों और रामलीलाओं में ऐसे लोगों को प्रवेश नहीं मिलना चाहिए जो भगवान राम में आस्था नहीं रखते हालांकि किसी व्यक्ति की धार्मिक आस्था के आधार पर सार्वजनिक मेले या रामलीला में प्रवेश रोकने और किसी संदिग्ध गतिविधि पर कार्रवाई करने के बीच अंतर है किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कानून के अनुसार ही की जा सकती है पिंकी चौधरी के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report

गाजियाबाद के शहीद नगर में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा, 3 से 4 लोगों के दबे होने की आशंका

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow5m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे में तीन से चार लोगों के दबे होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य की जानकारी का इंतजार है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
0
0
Report

Shamli: Panchayat over Ankit Baliyan murder demands action against absconding suspects

Shamli, Uttar Pradesh:शामली स्लग ...  कलाकार अंकित हत्याकांड में परिजनों ने की पंचायत, एंकर ....शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पंचायत की।जहा उन्होंने अपनी मांगों को रखा और अरोपियो पर सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।उक्त मामले में दो आरोपी फरार चल रहे है आपको बता दे।कि आज अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में अंकित के परिजनों ने अपने ही गांव में पंचायत का आयोजन किया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश भाजपा के पूर्व एमपी संजीव बालियान ओर स्थानीय। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण व अन्य खाप चौधरी भी मौजूद रहे। पंचायत के दौरान परिजनों ने सरकार के सामने गांव में कन्या इंटर कॉलेज और स्टेडियम बनवाने समेत कई अन्य मांगें रखीं。 परिजनों ने हत्याकांड में फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की माग भी उठाई। पंचायत के माध्यम से परिजनों ने मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए न्याय की गुहार लगाई।
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली टेकारी महल चोरी केस में पुलिस ने थर्ड डिग्री दी, पीड़ित घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: बीते दिनों टेकारी महल में लाखों की चोरी का मामला डीह पुलिस ने गांव के ही रहने वाले रविकेश को थाने में दी थर्ड डिग्री 5 दिनों तक थाने में थर्ड डिग्री देने का लगाया आरोप पीड़ित के दोनो हाथ काम करना किये बन्द, जिला अस्पताल से एम्स रेफर पीड़ित के शरीर पर थर्ड डिग्री देने के दिखे निशान प्लास से नाखून दबाने व पट्टे से पिटाई का आरोप हलात बिगड़ने पर पीड़ित को पुलिस ने छोड़ा था आज पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार दरोगा सुभाष यादव व दो अन्य सिपाही पर थर्ड डिग्री देने का आरोप डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गावं का रहने वाला है पीड़ित
0
0
Report

संजय सरावगी का राहुल गांधी पर निशाना: मानसिक स्थिति पर सवाल

Samastipur, Bihar:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का राहुल गांधी पर हमला, बोले ,मानसिक स्थिति पर संदेह है । तेजस्वी के पिता बूथ लूटकर बनाते थे सरकार और यह विरोध कर रहे है । एंकर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। सोमवार को समस्तीपुर के एक निजी रिसॉर्ट में बिहार शिक्षा एवं युवा विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान एनडीए नेताओं ने समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। वहीं, एसआईआर के विरोध को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की मानसिक स्थिति पर संदेह जताया, जबकि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव पर बूथ लूटकर सरकार बनाने का आरोप लगाया। सम्मेलन में एनडीए नेताओं ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. घनश्याम राय को विजयी बनाने की अपील की। नेताओं ने एनडीए घटक दलों की एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार तेज करने का आह्वान किया। संजय सरावगी ने कहा कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। 23 तारीख को होने वाले चुनाव को लेकर समर्थकों के साथ बैठक की गई और दोनों प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा गया। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोगों ने एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। साथ ही कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के हित में लगातार काम कर रही है । एसआईआर के विरोध में विपक्ष के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का कई राज्यों में राजनीतिक आधार कमजोर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता के बीच गलत नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रहा है। दिल्ली में पुलिस अधिकारियों पर पत्थरबाजी और हंगामे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां देश की जनता को स्वीकार नहीं हैं। सरावगी ने कहा कि एसआईआर एक दिन में होने वाली प्रक्रिया नहीं है और यह चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र का विषय है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके काम करने के तरीके और भाषा के इस्तेमाल को देखकर उनकी मानसिक स्थिति पर भी संदेह हो रहा है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए सरावगी ने उनके पिता लालू प्रसाद यादव का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में बूथ लूटकर सरकार बनाई जाती थी। सरावगी ने दावा किया कि फर्जी मतदाताओं के नाम कटने से विपक्ष परेशान है और इसी वजह से एसआईआर का विरोध किया जा रहा है।
0
0
Report

बाढ़ राहत का दूसरा चरण: मंत्री दुबे ने वाल्मिकीनगर में राहत सामग्री वितरित

Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहां बाढ़ की त्रासदी के बाद केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे नें वाल्मिकीनगर के चकदहवा में आज बाढ़ राहत सामग्री के दूसरे चरण की शुरुआत की इस दौरान उन्होंने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी। ख़ास बात यह है की नेपाल सीमा पर लक्ष्मीपुर रामपुरवा के इलाके में देर शाम तक केंद्रीय मंत्री औऱ विधायक बाढ़ पीड़ितों का एक एक क़र पीड़ा सुनते औऱ उसके निदान में जुटे रहें। दरअसल कोयला एवं खनन मंत्रालय की आनुषंगिक कंपनी CIL (कोल इंडिया लिमिटेड) द्वारा उपलब्ध कराई गई बाढ़ राहत सामग्री से लदी 35 गाड़ियों को बेतिया से हरी झंडी दिखाकर प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री सतीश दूबे के साथ लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी और बगहा सदर विधायक राम सिंह ने योगापट्टी, पतिलार, गंडक पार के प्रखण्ड और बगहा शहर के वार्ड नंबर एक, दो, वाल्मिकीनगर चकदहवा में बाढ़ प्रभावितों के बीच स्वयं राहत सामग्री का वितरण कराया। बताया जा रहा है की विशेष राहत कैंप के इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुँचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचे और कोई भी परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे,चंपारण की जनता के प्रति मेरा दायित्व केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य का भी है। जब तक हमारे लोगों के जीवन में सामान्य स्थिति नहीं लौटती, हम हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे,आपदा की इस घड़ी में हम सबका एक ही संकल्प है चंपारण का कोई भी परिवार स्वयं को अकेला न समझे । लिहाजा सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की हौंसला अफजाई क़र उन्हें सम्मानित भी किया गया। मौके पर SSB अधिकारी औऱ स्थानीय मुखिया समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहें । बता दें की केंद्रीय मंत्री नें इस मानवीय पहल के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) का हृदय से आभार जताया, जिसने संकट की इस घड़ी में सहयोग का हाथ बढ़ाया है जो काबिले तारीफ़ है । बाइट - सतीश चंद्र दूबे, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार
0
0
Report
Advertisement

इटावा: डीएम कार्यालय के पास युवक ने विषाक्त पदार्थ सेवन कर आग लगाने की कोशिश की

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में डीएम कार्यालय के पास युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया और पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया. मौके पर मौजूद पुलिस ने समय रहते उसे बचाया. किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने के बाद बीते दिन मारपीट मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई ना होने से नाराज होकर कदम उठाने का उल्लेख किया गया. इटावा जनपद के कलेक्ट्रेट में नौरंगाबाद निवासी सावन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया और वीडियो बनाते हुए किसान यूनियन भानु गुट के जिला अध्यक्ष को दोषी ठहराया. इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया. आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
0
0
Report

गाजियाबाद के शहीद नगर में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा, 3 से 4 लोगों के दबे होने की आशंका

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow6m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे में तीन से चार लोगों के दबे होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य की जानकारी का इंतजार है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
0
0
Report

जोधपुर लौटे Why So Kaya: रनरअप ने संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाई

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर: रैपिंग की दुनिया के भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो के रनरअप बनकर जोधपुर लौटे ‘व्हाई सो काई’ का शहरवासियों ने पलक-पांवड़े बिछाकर जोरदार स्वागत किया। जोधपुर पहुंचने के बाद जी मीडिया से खास बातचीत में व्हाई सो काई ने अपने सफर और संघर्ष को साझा किया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट से शुरुआत करने के बाद मुंबई शिफ्ट हुए, जहां स्कूल डेज में पिछली बेंच पर बैठकर रैपिंग और म्यूजिक करने का जुनून उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत देता रहा। मुंबई पहुंचकर उन्होंने अपने हुनर को लगातार सीखा, निखारा और बेहतर किया। रियलिटी शो के सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि रैपर बादशाह ने उन्हें लगातार मोटिवेट किया और फिनाले के बाद भी काफी गाइड किया। व्हाई सो काई ने कहा कि हर गाने में ‘जोधपुर’ शब्द रखना उनके लिए सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी के प्रति सम्मान है। उन्होंने कहा कि मेरी इसी जमीन ने मुझे यहां तक पहुंचाया है और जोधपुर हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

अजमेर में अवैध बंग्लादेशी गिरफ्तार: 27वीं कार्रवाई में 52 वर्षीय नागरिक दबोचा

Noida, Uttar Pradesh:अजमेर में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी सफलता: स्पेशल टास्क फोर्स ने 27वीं कार्रवाई में 52 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की धरपकड़ का आंकड़ा पहुंचा 61 दरगाह और सीआईडी जोन की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया गुलाम मुस्तफा जयपुर 12 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और नियमानुसार निष्कासन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अजमेर जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 27वीं कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक पुरुष बांग्लादेशी नागरिक को दस्तयाब किया गया। इसके साथ ही अभियान के तहत अब तक दस्तयाब किए गए बांग्लादेशी नागरिकों की कुल संख्या 61 हो गई है। महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि एवं पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय हिमांशु जांगिड़ के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी दरगाह हर्षित शर्मा के नेतृत्व में जिला पुलिस और सीआईडी जोन अजमेर की संयुक्त टीम गठित की गई है। दरगाह क्षेत्र में तलाश के दौरान मिला संदिग्ध संयुक्त टीम द्वारा आसूचना संकलन, तकनीकी साधनों और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर दरगाह बाजार, जालियान कब्रिस्तान, अंदरकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगर खाना गली, चश्मा-ए-नूर, त्रिपोलिया गेट, सोहले खंभा, झालरा तथा लाखन कोटड़ी सहित अन्य संभावित क्षेत्रों में तलाश की जा रही थी। इसी अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम गुलाम मुस्तफा (52) पुत्र स्वर्गीय नजीर हुसैन निवासी गांव मुगलहाट थाना लालमुनिहाट जिला लालमुनिहाट, बांग्लादेश बताया। करीब 25 वर्ष पहले भारत आने की बात स्वीकार की पूछताछ में व्यक्ति ने करीब 25 वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के मुगलहाट बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि पश्चिम बंगाल में कुछ समय रहने और एक किराना दुकान पर काम करने के बाद वह ट्रेन से अजमेर दरगाह शरीफ पहुंचा। इसके बाद वह खानाबदोश के रूप में रहने लगा और दिल्ली, उत्तराखंड, हरिद्वार, असम, गुजरात तथा महाराष्ट्र सहित विभिन्न स्थानों पर रहा। करीब तीन महीने पहले वह दोबारा अजमेर आया और दरगाह क्षेत्र में रह रहा था। सोमवार को दरगाह थाना पुलिस एवं सीआईडी जोन अजमेर की टीम ने उसे अवैध रूप से निवास करने के संदेह में दस्तयाब कर थाने लाकर पूछताछ की। उसकी नागरिकता और भारत में प्रवेश से संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। संयुक्त टीम ने की कार्रवाई इस कार्रवाई में दरगाह थानाधिकारी दिनेश जीवनानी सह-टीम प्रभारी के रूप में शामिल रहे। इनके साथ सीआईडी जोन अजमेर के निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक मजीद मोहम्मद, डीएसबी अजमेर के सहायक उपनिरीक्षक योगेश कुमार तथा दरगाह थाना और सीआईडी के अन्य पुलिसकर्मियों ने भूमिका निभाई। कांस्टेबल मुकेश कुमार एवं नाथूराम का विशेष योगदान रहा।
0
0
Report

बाड़मेर डिस्कॉम के बाहर धरना, भाटी ने लापरवाही पर उठाया सवाल

Barmer, Rajasthan:शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का बाड़मेर डिस्कॉम कार्यालय के बाहर धरना, बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा गुस्सा शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बिजली विभाग की कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ बाड़मेर स्थित डिस्कॉम (अधीक्षण अभियंता) कार्यालय के बाहर धरना देकर मोर्चा खोल दिया है। इस धरने में पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और भाटी के समर्थक शामिल हुए। यह पूरा मामला शिव क्षेत्र के गूंगा गांव से जुड़ा है, जहां फॉल्ट ठीक करने के दौरान एक FRT (Fault Repair Team) कर्मचारी लक्ष्मणराम माली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। विधायक भाटी ने सीधे तौर पर डिस्कॉम के लाइनमैन और अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शटडाउन होने के बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। इसके अलावा, कर्मचारी को काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी मुहैया नहीं कराए गए थे। धरने पर बैठे विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि बाड़मेर डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले GSS (ग्रिड सब-स्टेशन) भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है, जबकि विभाग के अधिकारी रिश्वत लेकर मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। विधायक और ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित कर्मचारी लक्ष्मणराम को तुरंत उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए, उसके इलाज का पूरा खर्च विभाग उठाए और इस गंभीर लापरवाही के जिम्मेदार दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाए। भाटी ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, यह आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report

बेगूसराय के सदर अस्पताल में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय सदर अस्पताल आने वाले मरीजों और आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता से जुड़ी जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सदर अस्पताल परिसर में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया गया है। इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष ऋषिकांत, डीएलएसए सचिव करुणा निधि प्रसाद आर्य और सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस क्लीनिक में पीएलवी जया कुमारी और पिंकी देवी निर्धारित समय के अनुसार उपस्थित रहेंगी। यहां जरूरतमंद मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी तथा विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में मार्गदर्शन मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार समेत कई चिकित्सक, अस्पताल कर्मी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बिहार शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर विदेश से फंडिंग के आरोप लगाए

Samastipur, Bihar:एसआईआर के विरोध पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी का बड़ा आरोप, बोले- विपक्ष के प्रदर्शन को विदेश से मिल रही फंडिंग; शिक्षकों की मांगें होंगी पूरी । एसआईआर के विरोध में हो रहे प्रदर्शन की फंडिंग विदेश से हो रही है और विपक्ष का एजेंडा भारत के बाहर से तय किया जा रहा है। सोमवार को समस्तीपुर के एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित बिहार शिक्षा एवं युवा विकास सम्मेलन के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी शामिल हुए। सम्मेलन में एनडीए नेताओं ने बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. घनश्याम राय को जिताने की अपील की। मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षकों की जितनी भी मांगें हैं, सरकार उन्हें पूरा करेगी। वित्त रहित शिक्षकों की मांगों पर भी जल्द सकारात्मक कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली होने वाली है। टीआरई-4 के तहत करीब 33 से 34 हजार पदों पर भर्ती होने की बात भी उन्होंने कही।दिल्ली में एसआईआर के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को लेकर शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के समय चुनाव आयोग के खिलाफ इस तरह के आरोप नहीं लगाए गए। बांकीपुर में बीजेपी की हार के बाद भी किसी ने चुनाव आयोग को जिम्मेदार नहीं ठहराया। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए विपक्ष को हार का डर सता रहा है, इसलिए पहले से ही एसआईआर का विरोध किया जा रहा है। मिथिलेश तिवारी ने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव हारने पर इसका ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष का एजेंडा भारत के बाहर से तय हो रहा है और प्रदर्शन के लिए विदेश से फंडिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को विपक्ष की गतिविधियों की पूरी जानकारी है और इस तरह का राजनीतिक ड्रामा सफल नहीं होगा। शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि देश की जनता जागरूक हो चुकी है और विपक्ष को जवाब देगी。
0
0
Report

UP MLC चुनाव से पहले बीजेपी का दावा: दोनों सीटें बड़े मार्जिन से जीतेंगी

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: आने वाले MLC चुनावों से पहले, UP BJP प्रेसिडेंट पंकज चौधरी ने कहा, "टीचर्स और ग्रेजुएट्स MLC सीटों के लिए चुनाव चल रहे हैं। गाजियाबाद, मेरठ और दूसरे जिलों के पार्टी वर्कर यहां मौजूद थे। मैंने पार्टी की तरफ से सभी को दिए गए काम का रिव्यू किया, और उसके आधार पर, मैं कह सकता हूं कि हमारे वर्करों में जोश और हमारे कैंडिडेट्स के कैंपेन से पता चलता है कि हम इस बार दोनों सीटें ज़रूर बड़े मार्जिन से जीतने वाले हैं।" अखिलेश यादव के इस दावे पर कि SIR फिर से हो रहा है, वे कहते हैं, "अगर अखिलेश यादव जानबूझकर बेवकूफी करते हैं, तो मैं क्या कह सकता हूँ? SIR फिर से नहीं हो रहा है। यह प्रोसेस हर साल चुनावों के दौरान होता है ताकि वोटर लिस्ट को साफ किया जा सके और जो नाम छूट गए थे उन्हें जोड़ा जा सके या जिनकी मौत हो गई है उनके नाम हटाए जा सकें। यह पहली बार नहीं हो रहा है। यह हर साल होता है... अगर आप हाल के राज्यसभा चुनावों को देखें, तो खानदानी राजनीति और क्रोनी कैपिटलिज्म हावी रहा है। और अगर आप कल की घटना को देखें, तो वह एक तरह से उत्तर प्रदेश के युवाओं को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं…
0
0
Report

INDIA गठबंधन विरोध मार्च: जजों पर दबाव के आरोप सामने

Noida, Uttar Pradesh: | INDIA गठबंधन का विरोध मार्च | दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "...हम पिछले कुछ दिनों से देख रहे हैं कि सर्वोच्च न्यायालय के जजों पर भी भाजपा ने दबाव बना दिया है। कई बार ऐसा लगता है कि उन्होंने निर्णय दबाव में दिया हो, उसमें न्याय नजर नहीं आता...INDIA गठबंधन के तमाम नेता और जनता आज यहां इसलिए आई है क्योंकि पूरे देश के जजों को हम यह बताना चाहते हैं कि आपके पास जो शक्ति है वो संविधान ने दी है...आप डरो मत बल्कि आप न्याय दो...आज सरकार देश के साथ नाइंसाफी कर रही है। लोगों की जायज वोट को काटने का काम किया जा रहा है। वोट चोरी की जा रही है...हम सब संविधान की रक्षा के लिए यहां आए हैं। हम लोकतंत्र और संविधान को बचाएंगे..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top