icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273412
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow15 Jan 2025, 12:33 pm

गोरखपुरः नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gajahara, Uttar Pradesh:

खजनी थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कटघर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बीते वर्ष 2024 में 21 नवंबर को अपहरण का केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी थी। नाबालिग लड़की को तेलंगाना राज्य के कामा रेड्डी से बरामद कर लिया था। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी शहाबुद्दीन उर्फ सलमान पुत्र इम्तियाज निवासी टेकवार उनवल थाना खजनी के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा के आवली-रोजड़ी इलाके में भारी ब्लैक कोबरा घुसा, स्नैक कैचर ने रेस्क्यू किया

Kota, Rajasthan:कोटा के आवली-रोजड़ी इलाके में घर में भारी-भरकम ब्लैक कोबरा घुसने से परिवार में दहशत फैल गई। कोबरा को देखकर घर के लोग घबरा गए। उसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि चूहों का शिकार करने के लिए कोबरा घर में घुसा था और अंदर ही छिप गया। सूचना मिलने पर स्नैक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे लाडपुरा के जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम में बदलाव के साथ ही कोटा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सांपों सहित अन्य वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ रही है। ऐसे में घर या आसपास सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने या भगाने की कोशिश करने के बजाय विशेषज्ञों को सूचना देने की अपील की जा रही है।
0
0
Report

टोंक के बड़ा कुआं इलाके में स्वागत द्वार गिरा, अज्ञात वाहन की टक्कर से हड़कंप

Tonk, Rajasthan:टोंक के मुख्य बाजार में देर रात टला बड़ा हादसा, बड़े कुआं इलाके में स्वागत द्वार से टकराया अज्ञात वाहन दीपावली पर सजावट के लिए लगाया गया था स्वागत द्वार, जोरदार टक्कर से स्वागत द्वार का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरा स्वागत द्वार गिरने से इलाके में मचा हड़कंप, कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा कुआं इलाके की घटना पुलिस जवानों और नगर परिषद कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा, सड़क से मलबा हटाकर यातायात कराया सुचारु नगर परिषद ने क्षतिग्रस्त स्वागत द्वार की कराई मरम्मत, देर रात तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर उठे सवाल
0
0
Report
Advertisement

मेघनिवास में गोवर्धन पूजा से आस्था और एकता की झलक

Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड के गांव मेघनिवास में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोवर्धन महाराज का विशेष एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। गांव स्थित प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में भी धार्मिक आस्था का विशेष महत्व देखने को मिला। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। मेघनिवास में मनाया गया यह पर्व गांव की धार्मिक आस्था, आपसी एकता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक पेश करता नजर आया।
0
0
Report

भागलपुर में माँ काली प्रतिमाओं के विसर्जन की शुरुआत, भक्त उमड़ पड़े

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में माँ काली प्रतिमाओं के विसर्जन की शुरुआत हो चुकी है. शहरी क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन आज रात से शुरू होगा, जो लगातार 36 घंटे तक चलेगा. बिहपुर की ऐतिहासिक और प्रसिद्ध माँ बाम काली की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया. बिहपुर थाना घाट पर माँ की विदाई देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. माँ बाम काली समेत पांच प्रतिमाओं को पूरे विधि-विधान और भक्तिमय माहौल के बीच विसर्जित किया गया. इस दौरान घाट से लेकर विसर्जन जुलूस तक हर तरफ माँ के जयकारे गूंजते रहे. जैसे-जैसे विसर्जन की घड़ी करीब आई, श्रद्धालुओं की भावनाएं उमड़ने लगीं. माँ को विदाई देते वक्त कई भक्तों की आंखें नम हो गईं. बिहपुर की माँ बाम काली की पूजा और विसर्जन की परंपरा अपने आप में खास है. यहां माँ की प्रतिमा के दर्शन श्रद्धालुओं को साल में केवल एक दिन ही होते हैं. यही वजह है कि माँ के दर्शन के लिए दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं. पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर खास उत्साह रहता है. माँ के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद भव्य विसर्जन जुलूस निकाला जाता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होकर माँ को विदाई देते हैं।
0
0
Report
Advertisement

राठ में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, थाने में शव रखकर किया प्रदर्शन

RavindraRavindraFollow2m ago
Odera, Uttar Pradesh:जनपद हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसेला में मारपीट के आरोपों से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां झांसी में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान फूला देवी पत्नी कल्लू अहिरवार के रूप में हुई है। महिला के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले तालाब में जाने और कचरा डालने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में राजू, सुरेंद्र, वीरेंद्र, हिमांशु और राकेश पर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों के मुताबिक, महिला को उपचार के लिए झांसी ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर राठ कोतवाली पहुंचे और थाने में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने-बुझाने के साथ ही मामले को शांत कराने में जुट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मारपीट के आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही
0
0
Report

उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव की बोहरा धर्मगुरु से मुलाकात, सिंहस्थ-2028 पर चर्चा

Ujjain, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से की मुलाकात दीपावली की शुभकामनाओं के साथ प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए मिला आशीर्वाद, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर भी हुई चर्चा उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच दीपावली की शुभकामनाओं के साथ प्रदेश के विकास और सिंहस्थ-2028 को लेकर भी चर्चा हुई। सैयदना साहब ने मुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही मध्यप्रदेश की निरंतर प्रगति, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं, सैयदना साहब ने सिंहस्थ-2028 को देखते हुए उज्जैन में हो रहे विकास कार्यों और शहर के कायाकल्प के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बाइट - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
0
0
Report
Advertisement

साहिबगंज में मुन्ना हत्या: दो झारखंड पुलिस जवान गिरफ्तार, हथियार और फॉरेन्सिक जांच जारी

Sahibganj, Jharkhand:दीपावली की रात हुई मुन्ना हत्या कांड का सुपर विजन के लिए आज दुमका DIG अम्बर लकड़ा साहिबगंज पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया और पूरी जानकारी साहिबगंज एसपी से लिया. मुन्ना हत्या कांड में बड़ा खुलासा सामने आया कि हत्या आरोपी दोनों झारखण्ड पुलिस के जवान हैं जो साहिबगंज के रहने वाले हैं लेकिन उनकी पोस्टिंग एक पवन साह जो मुख्य आरोपी हैं बोकारो जिला में एक पदाधिकारी के अंगरक्षक हैं. वही दूसरा सहयोगी रूपक पासवान देवघर जिला में पदस्थ है. दोनों की गिरफ्तारी हो गई है. हत्या में इस्तेमाल वेपन पिस्टल और गोली भी बरामद कर लिया गया है. घटना की फॉरेन्सिक जांच भी हो रही है. बहुत जल्द सारा रिपोर्ट सामने होगा. वही सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल तीन लाख की सहायता राशि भी अगले दो से तीन दिनों के भीतर मिल जायेगा. पुलिस इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शने नहीं जा रही है.
0
0
Report

छिंडवाड़ा-बैटूल हाईवे पर आयशर ने ऑटो को टक्कर, 8 घायल; फरार चालक गिरफ्तार

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा: आयशर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 8 लोग गंभीर; सांवरी पुलिस की तत्परता से बची जानें, फरार चालक गिरफ्तार छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांवरी बस स्टैंड के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार और अनियंत्रित आयशर वाहन ने सवारियों से भरे एक ऑटो को भीषण टक्कर मार दी. इस जबरदस्त भिड़ंत में ऑटो में सवार मासूम बच्चों सहित कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे यात्री खून से लथपथ होकर सड़क पर आ गिरे, जिससे मौके पर चीख-पुकार और भारी अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही सांवरी चौकी पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया. चौकी से एएसआई नितेश ठाकुर अपने पूरे पुलिस स्टाफ के साथ बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मोर्चा संभाला. इस दौरान पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा भी देखने को मिला.चौकी स्टाफ में मौजूद आरक्षक विजय सनोडिया ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय नागरिकों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को संभाला और अपने हाथों से एक-एक कर सभी गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट कराया. पुलिस की इस मुस्तैदी और मानवीय पहल के चलते सभी 8 घायलों को समय रहते उपचार हेतु जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रवाना किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका गहन इलाज कर रही है. वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद आयशर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। सांवरी पुलिस द्वारा तुरंत दी गई सूचना और नाकाबंदी के आधार पर लावाघोघरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और फरार आयशर वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में दीपावली के दिन लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में दीपावली के दिन काली पूजा के दौरान लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में एक युवक बंदूक से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने चाचा की लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल करते हुए हर्ष फायरिंग की। मामले में कथित तौर पर जिलाधिकारी से शिकायत कर संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की माँग भी की गई है। वायरल वीडियो में जिस तरह से खुलेआम फायरिंग होती दिखाई दे रही है, उससे सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदाराना व्यवहार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान जरा सी चूक किसी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकती थी। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि मीडिया नहीं करता। अब देखना होगा कि शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव का बताया जा रहा है। दीपावली के दिन काली पूजा के दौरान अरविंद कुमार पुत्र मन्नू पटेल ने कथित तौर पर अपने चाचा कमला प्रसाद की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। इसी दौरान फायरिंग का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से शिकायत की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता ने इस तरह खुलेआम हर्ष फायरिंग किए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पूजा के दौरान इस तरह गोली चलाने से वहां मौजूद लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी और कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के आधार पर प्रशासनिक एवं पुलिस कार्रवाई को लेकर नजरें टिकी हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
0
0
Report

हरदोई में मूर्तियाँ बंद कर रही मां-बेटे को स्कार्पियो ने रौंदा, CCTV में कैद

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में मूर्तियों की दुकान बंद कर रही मां-बेटे को स्कॉर्पियो ने रौंदा,महिला के दोनों पैरों पर चढ़ाई गाड़ी,CCTV में कैद हुई घटना सीसीटीवी फुटेज वायरल हरदोई के संडीला कस्बे के सदर बाजार मार्ग पर दीपावली के दौरान सड़क किनारे लगी भगवान की मूर्तियों की दुकान बंद कर रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। उसने पहले युवक को टक्कर मारी और फिर दुकान के पास बैठी महिला के दोनों पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में महिला घायल हो गई, जबकि दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। सण्डीला कस्बे के ऊपरी महतवाना निवासी कांति देवी पत्नी स्वर्गीय मनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे वह अपने बेटे श्याम जी गुप्ता के साथ सदर बाजार मार्ग पर अवधेश नारायण ज्वैलर्स के सामने फुटपाथ पर लगी भगवान की मूर्तियों की दुकान बंद कर रही थीं। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास सदर बाजार निवासी भट्ठा कारोबारी अनुज जायसवाल कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कॉर्पियो चलाते हुए वहां पहुंचा और मां-बेटे को टक्कर मार दी। पीड़िता का आरोप है कि स्कॉर्पियो में चालक के साथ उसके दोस्त टीटू, अमन और अभिषेक भी मौजूद थे और सभी शराब पी रहे थे। हादसे में कांति देवी के दोनों पैर घायल हो गए, जबकि उनके बेटे का टच स्क्रीन मोबाइल टूट गया। दुकान में रखी भगवान की मूर्तियां और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप है कि घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।पीड़िता ने सीएचसी संडीला में मेडिकल परीक्षण कराने के अब कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक अनुज जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top