Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273004

गोरखपुरः राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर नटराज होटल और राज रेस्टोरेंट के सामने भंडारे का आयोजन

Jan 11, 2025 14:59:58
Gorakhpur, Uttar Pradesh

श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन गेट नंबर 6 के सामने नटराज होटल और राज रेस्टोरेंट के सामने भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष शहजादा नंद राय, सतंराज यादव, राकेश, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश पांडे आदि लोग मौजूद रहे। राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस भंडारे में 14000 से 15000 लोगों की व्यवस्था की गई है। यह भंडारा हर वर्ष किया जाएगा और वहीं मौजूद श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी राकेश पांडे ने बताया कि यह सनातन धर्म के लिए एक ऐतिहासिक पल है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 27, 2025 14:53:16
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Nov 27, 2025 14:49:21
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल /गौहरगंज दुष्कर्म के आरोपी सलमान की तलाश पुलिस ने तेज की गौहरगंज में स्थिति कंट्रोल में पीड़ित बच्ची के स्वास्थ्य में भी सुधार 20 टीमें आरोपी की तलाश में जुटी 6 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी सलमान फरार क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस ने बल तैनात किया पुलिस अधिकारियों के साथ जंगल में भी सर्चिंग अभियान जारी आरोपी सलमान के खिलाफ तीस हजार रु इनाम घोषित SP ने लोगों से अपील - उपवाहों पर ध्यान न दे 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला आज शाम को होगी शांति समिति की बैठक मंडीदीप, भोजपुर, अब्दुल्लागंज और गौहरगंज में होगी शांति समिति की बैठक गुस्साए जनता को पुलिस ने दिया आश्वासन जल्द की जाएगी आरोपी सलमान की गिरफ्तारी
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 27, 2025 14:49:01
Paradeep, Odisha:ଶିକୁଳିରେ ବନ୍ଧା ମାନସିକ ଭିନ୍ନକ୍ଷମ ଯୁବତୀ ଉଦ୍ଧାର। ପାରାଦୀପ ପୌରାଞ୍ଚଳ ୧୪ନଂ ଓ୍ବାର୍ଡ ସଞ୍ଜୟ ଗାନ୍ଧୀ ସ୍କୁଲ ନିକଟ ବସ୍ତିରେ ରହୁଥିବା ଗରିବ ଅସହାୟ ବଧ୍ୟା ନଳିନୀ ସ୍ବାଇଁଙ୍କ ୨୦ବର୍ଷ ର ଝିଅ ଜ୍ୟୋତ୍ସ୍ନା ସ୍ବାଇଁ ମାନସିକ ବିକାରଗ୍ରସ୍ତ ହୋଇ ଅର୍ଥ ଅଭାବରୁ ଚିକିତ୍ସା ହୋଇ ପାରୁନପାରି ଶିକୁଳିରେ ବନ୍ଧା ହୋଇ ରହୁଥିଲା। تେବେ ଏଭଳି ଘଟଣା ବିଭିନ୍ନ ଗଣମାଧ୍ୟମ ରେ କ୍ଷେତ୍ର ପ୍ରସାରଣ ହେବା ପରେ ସ୍ବେଚ୍ଛାସେବୀ ଅନୁଷ୍ଠାନ ବ୍ୟାସ ଫାଉଣ୍ଡେସନ ର ଅଧ୍ୟକ୍ଷା ସ୍ନେହମୟୀ ଆଚାର୍ଯ୍ୟ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପହଞ୍ଚି ଜ୍ୟୋତ୍ସ୍ନା ର ଚିକିତ୍ସା ନିମନ୍ତେ ପୂରୀର କଣାସ ଠାରେ ଥିବା ନୀଳାଚଳ ସେବା ପ୍ରତିଷ୍ଠାନକୁ ନେଇଛନ୍ତି। ଏହି ଉଦ୍ଧାର କାର୍ଯ୍ୟ ପାଇଁ ସ୍ଥାନୀୟ କାଉନସିଲର୍ ଙ୍କ ସମେତ ବସ୍ତିବାସିନ୍ଦା ମାନେ ସାହାଯ୍ୟ କରିଥଗଲେ। ବ୍ୟାସ ଫାଉଣ୍ଡେସନ ର ଏଭଳି ସେବା କାର୍ଯ୍ୟ ପାଇଁ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ଭୂୟସୀ ପ୍ରଶଂସା କରିଥିଲେ। ତେବେ ବ୍ୟାସ ଫାଉଣ୍ଡେସନ ପାରାଦୀପ ତଥା ଆଖପାଖ ଅଞ୍ଚଳର ରୁ ବିଭିନ୍ନ ସମୟରେ ୫ଶହରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ରାସ୍ତାଘାଟରେ ବୁଲୁଥିବା ମାନସିକ ବିକାରଗ୍ରସ୍ତଙ୍କୁ ସେବା ଆଶ୍ରମ କୁ ନେଇଥିବା ବେଳେ ଅନେକ ସୁସ୍ଥ ହୋଇ ଘରକୁ ଫେରିଛନ୍ତି ବୋଲି ବ୍ୟାସ ଫାଉଣ୍ଡେସନ ର ଅଧ୍ୟକ୍ଷା କହିଛନ୍ତି। ତେଣୁ ଜ୍ୟୋତ୍ସ୍ନା କୁ ସେବା ଆଶ୍ରମରେ ସୁସ୍ଥ କରିବା ପାଇଁ ଚେଷ୍ଟା କରିବେ ବୋଲି ପ୍ରତିଶ୍ରୁତି ଦେଇଥିବା ବେଳେ ଜ୍ୟୋତ୍ସ୍ନା କଲେଜରେ ପାଠ ପଢୁଥିବା ସମୟରେ ତାଙ୍କର ମାନସିକ ବିକୃତ ହୋଇଛି ବୋଲି ତାଙ୍କ ମାଆ ନଳିନୀ ସ୍ବାଇଁ କହିଛନ୍ତି। ତେବେ ଜ୍ୟୋତ୍ସ୍ନା ଭଲ ହୋଇ ନିଶ୍චିତ ଘରକୁ ଫେରିବ ବୋଲି ଆଶା ସମସ୍ତେ ରଖିଥିଥାଳା ବେଳେ ନିଳାଚଳ ସେବା ଶ୍ରମକୁ ଜ୍ୟୋତ୍ସ୍ନା ଙ୍କ ସହିତ ତାଙ୍କ ମାଆ ଙ୍କୁ ମଧ୍ୟ ଫାଉଣ୍ଡେସନ ର ଅଧ୍ୟକ୍ଷା ସ୍ନେହମୟୀ ଆଚାର୍ଯ୍ୟ ସାଥିରେ ନେଇଥିବା କହିଛନ୍ତି। ତେବେ ସମାଜରେ ଅସହାୟ, ଅବହେଳିତ ଓ ନିଷପେସିତ ହୋଇଆସୁଥିବା ବୃଦ୍ଧ, ବୃଦ୍ଧା ଓ ମାନସିକ ରୋଗୀମାନଙ୍କୁ ସହାୟତାର ହାତ ବଢାଇ ଉଦାହରଣ ସୃଷ୍ଟି କରି ପ୍ରଶଂସିତ ହେଉଛନ୍ତି ସମାଜସେବୀ ତଥା ବ୍ୟାସ ଫାଉଣ୍ଡେସନର ଅଧ୍ଯକ୍ଷା ସ୍ନେହମୟୀ ଆଚାର୍ଯ୍ୟ।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Nov 27, 2025 14:48:26
Noida, Uttar Pradesh:जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यालय परिसरों में अतिक्रमण हटाने और विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की समीक्षा की गई और शिक्षा क्षेत्र में सुधार और विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि एसडीआरएफ नॉर्म्स के तहत संचालित सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण किया जावे। मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान अन्तर्गत शिक्षक एप के जरिए मौखिक धारा प्रवाह पठन, विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति, डिजिटल प्रवेशोत्सव, शाला स्वास्थ्य परीक्षण के कार्य करवाएं जाएं।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Nov 27, 2025 14:47:50
Yamuna Nagar, Haryana:कांग्रेस नेता व रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हाल ही में खिलाड़ियों की हुई मौत के मामले में सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल से खेल बजट रोककर सरकार ने खेलों की अपेक्षा की है, जिसका खामियाजा आज खिलाड़ी भुगत रहे हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा का वीरवार शाम यमुनानगर में कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह चौक पर फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में मांग की कि पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और लाखनमाजरा गांव में मृतक खिलाड़ी के नाम पर इनडोर बास्केटबॉल स्टेडियम बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले तीन वर्षों से एमपी कोटे का पैसा न लगने देने वालों सहित सभी दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में बनाए गए 481 खेल स्टेडियमों का पिछले 11 वर्ष से रखरखाव बजट रोक दिया गया है। उन्होंने दोबारा खेल नीति लागू कर इन स्टेडियमों की स्थिति सुधारने की आवश्यकता जताई।
0
comment0
Report
Nov 27, 2025 14:47:37
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Nov 27, 2025 14:47:23
Sri Ganganagar, Rajasthan:तत्कालीन सरकार ने अपने व्यक्तिगत सम्मान की लालसा में किया सिंधु जल समझौता, आने वाले वक्त में चेनाब नदी का पानी सुदूर राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से होते हुए गुजरात तक जाएगा श्रीगंगानगर जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सिंधु जल समझौते को पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खारिज कर दिया है और आने वाले वक्त में चेनाब नदी का पानी पाकिस्तान में न जाकर सुदूर राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से होते हुए गुजरात तक जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय सरकार ने दूरदर्शीता का जो परिचय देना था उस दूरदर्शिता का परिचय नही दिया और पानी का मोल आने वाले समय मे क्या होगा उसको कभी सोचा नहीं और अपने व्यक्तिगत सम्मान के लिए उस समय समझौता किया गया। मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि मैंने उस समय के पूरे डेलिगेशन में शामिल इंजीनियर की बात को मैंने पढ़ा तो उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कहा कि यदि झेलम, चेलाब और सिंधु नदी पाकिस्तान को मिलेगी और भारत के हिस्से में रावी, व्यास व सतलुज भारत के हिस्से में आएगी और पानी का बंटवारा कमांड एरिया के आधार पर होगा तो इस समझौते पर आम सहमति मत होइए नहीं तो आने वाले समय मे देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन जाएगा जिस पर नेहरू जी ने कहा कि मैं पाकिस्तान को पानी देकर हमेशा शांति खरीदना चाहता हूँ। और आज इस समझौते को 65-66 साल हो गए जिस पर आत्मचिंतन की आवश्यकता है ।की हमने भारत का इतना बड़ा नुकसान किया पीढ़ियों का नुकसान किया । ऐसे में उस देश से शांति की क्या उम्मीद की जा सकती है। और 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को मिला और 20 प्रतिशत पानी भारत के हिस्से को मिला ।वो 20 प्रतिशत पानी भी भारत को इसलिए मिला की उस समय महाराजा गंगासिंह ने गंगनहर का निर्माण जैसलमेर तक करवा दिया था तब रावी नदी भारत के हिस्से में मिली अन्यथा भारत के हिस्से में रावी नदी भी नही होती।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Nov 27, 2025 14:45:24
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी रमा अस्पताल में हंगामा हो गया। यहां जिले के चकविलिंदा गांव निवासी पीड़ित परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज न मिलने से बच्चे की हालत बेहद नाजुक हो गई। खुशबू देवी ने बताया कि उनके 4 साल के बेटे का हाथ गंभीर रूप से कट गया था। 26 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे बच्चे को रमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर अमित सिंह ने मरीज को देखने के बाद कहा कि ऑपरेशन रात 9-10 बजे के बीच होगा। इस बीच बच्चा लगातार दर्द से तड़पता रहा, लेकिन न तो कोई दवा दी गई और न ही कोई त्वरित उपचार किया गया। परिजनों के बार-बार अनुरोध करने पर भी डॉक्टर केवल आश्वासन देते रहे और कोई कदम नहीं उठाया। हालत लगातार बिगड़ने पर परिजनों ने बच्चे को दूसरा अस्पताल ले जाने का फैसला किया और डिस्चार्ज मांगा। इसी बात पर डॉक्टर अमित सिंह आग-बबूला हो गए। पीड़ित परिजन के मुताबिक डॉक्टर ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि गंदी गालियां दीं। इसके बाद अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने परिजनों के जेठ पंकज और पति बृजेश के साथ हाथापाई शुरू कर दी, उस दौरान महिलाओं को भी चोटें आईं। किसी तरह परिवार बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर निकले और तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि रमा अस्पताल की इस घोर लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद डॉक्टर तथा अज्ञात स्टाफ कर्मचारियों पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 27, 2025 14:35:50
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। और इसी क्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शाहपुरा के ईआरओ संजीव कुमार खेदर, दूदू के रमेश कुमार और बस्सी की ईआरओ डॉ. गरिमा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. सोनी ने इसे पूरे जिले के लिए प्रेरक क्षण बताया और कहा कि इन अधिकारियों की प्रतिबद्धता और कार्यशैली अन्य कार्मिकों के लिए भी दिशा दिखाने वाली है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीएलओ से संवाद कर उनके कार्य की भी सराहना की और कहा कि बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्रवाई से पुनरीक्षण अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 36 लाख 75 हजार 806 परिगणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है, जो कुल प्रपत्रों का 76 प्रतिशत से अधिक है। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त प्रपत्रों के डिजिटलीकरण की विस्तृत प्रगति भी प्रस्तुत की गई। बस्सी विधानसभा क्षेत्र 91.83 प्रतिशत डिजिटलीकरण के साथ सबसे आगे है, जबकि शाहपुरा, दूदू, चौमूं, चाकसू, फुलेरा, आमेर, जमवारामगढ़, हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर, झोटवाड़ा, बगरू, सिविल लाइन्स, मालवीय नगर, सांगानेर और विद्याधर नगर क्षेत्रों में भी प्रक्रिया तेजी से जारी है।
18
comment0
Report
Advertisement
Back to top