Back
गोरखपुर में रुपये के लेनदेन के विवाद में फायरिंग, दोनों घायल
NTNagendra Tripathi
Mar 11, 2026 18:01:46
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में रुपये लेनदेन के विवाद उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया जब एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुलेआम फायरिंग कर दी। घटना शहर के चिड़ियाघर के पास मंगलवार रात की है, जहाँ रुपये लौटाने के बहाने बुलाए गए युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी का पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मुख्य आरोपी समेत कई लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। लेकिन मामूली विवाद में भी गोलियां चलने की घटना से कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। मिल गई जानकारी के अनुसार महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी शशांक त्रिपाठी का बड़हलगंज के महुआपार निवासी पंकज शाही से पुराना परिचय था। कुछ समय पहले शशांक ने पंकज को करीब साढ़े तीन लाख रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे। लंबे समय से रुपये वापस मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को फोन पर बातचीत के बाद पंकज शाही ने रुपये लौटाने के बहाने शशांक को शहर के चिड़ियाघर के पास बुलाया। शशांक अपने दोस्त गोला क्षेत्र के दीपगढ़ निवासी प्रियांशु सिंह के साथ बाइक से मौके पर पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचते ही हालात अचानक बिगड़ गए। शशांक और पंकज के बीच रुपये को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान पंकज शाही ने तमंचा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली प्रियांशु सिंह की बाईं जांघ में और दूसरी गोली उसके दाहिने पैर के निचले हिस्से में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और दर्द से तड़पने लगा। इतना ही नहीं, फायरिंग के बाद आरोपित पक्ष के लोगों ने मारपीट और पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। पत्थर लगने से शशांक त्रिपाठी का सिर फट गया और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। घायल शशांक ने किसी तरह पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रामगढ़ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार प्रियांशु के पैर में गोली फंसी होने के कारण उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। शशांक त्रिपाठी का भी वहीं उपचार किया जा रहा है। घटना को लेकर एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घायल शशांक त्रिपाठी शहर के बुद्ध विहार पार्ट-सी में किराए के कमरे में रहता है। मुख्य आरोपी पंकज शाही और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:46:030
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 11, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 11, 2026 18:30:360
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 11, 2026 18:18:070
Report