icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow22 Jan 2025, 01:22 pm

Gorakhpur: खजनी में कबड्डी लीग प्रतियोगिता का आयोजन, खेलों का महत्व बताया

Khutbhar, Uttar Pradesh:

खजनी ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह ने रजवल गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कबड्डी लीग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित रूप से खेलों से जुड़े रहना आवश्यक है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और बताया कि आज एक अच्छा खिलाड़ी अपने जीवन में सफलता के सभी मुकाम खेलों से हासिल कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि खेलों में लड़कों के साथ ही लड़कियों को भी रुचि लेनी चाहिए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपोत्सव के बीच करौली में ट्रैफिक जाम, ठेले-रेहड़ियों से सडकें तंग

Karauli, Rajasthan:पांच दिवसीय दीपोत्सव के बीच जाम से करौली बेहाल, अस्पताल रोड पर थमी वाहनों की रफ्तार, बेतरतीब खड़े वाहन और सड़क किनारे ठेले-रेहड़ियों से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, अस्पताल रोड पर 10 मिनट से अधिक समय तक वाहन फंसे रहे. बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया गया. अस्पताल रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों और ठेले-रेहड़ियों के कारण रास्ता संकरा हो गया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतारा लग गई. जाम में फंसे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई. शहर के चौधरी पाड़ा, सदर बाजार, अनाज मंडी और सर्राफा बाजार में भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है. त्योहार के चलते बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन नगर परिषद और प्रशासन की ओर से अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है. लोगों ने बाजारों में अतिक्रमण हटाने, ठेले-रेहड़ियों को व्यवस्थित करने और यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement

कैमरी जगदीश धाम में दीपावली उत्सव, आज अटका महाप्रसादी वितरण

Karauli, Rajasthan:धर्म जुलूस निकालकर भगवान जगदीश को अर्पित की ध्वजा और पोशाक, कैमरी के जगदीश धाम में भजन-कीर्तन और हवन के साथ मनाया धार्मिक उत्सव, कार्तिक अमावस्या पर आज होगा अटका महाप्रसादी का वितरण, जिला करौली एंकर इंट्रो - नादौती उपखंड मुख्यालय के समीपवर्ती आस्थाधाम जगदीश धाम कैमरी में दीपावली के अवसर पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। शनिवार को श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए धर्म जुलूस निकाला और भगवान जगदीश को ध्वजा, पोशाक और पूजन सामग्री अर्पित की। इस दौरान जगदीश चौक में जनकल्याण की कामना के साथ हवन और विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना ने बताया कि मंदिर परिसर में महंत मनोज शास्त्री और पंडित हरिमोहन शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान रामजीलाल सरपंच ढंड का पुरा कैमरी और नई दिल्ली के मनोज मीना सहित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान को पोशाक अर्पित की। वहीं रणवीर सिंह पटेल मोडानपुरा तिघरिया, समय सिंह छोटी नादौती, खटाना डिजिटल मीडिया टीम बड़ागांव और गुर्जर कर्मचारी संघ विद्युत विभाग नादौती की ओर से जगदीश चौक में हवन किया गया। मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र खटाना ने बताया कि कार्तिक अमावस्या पर रविवार को मंगला आरती के बाद भगवान जगदीश को अटका महाप्रसादी का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष घनश्याम खटाना, कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना, सचिव रामविलास धमड़ी, हंसराज सरपंच सहित बारह गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका दीपावली के लिए मुख्य बाजार सजाकर सफाई अभियान चला रही

Pali, Rajasthan:नगरपालिका चेयरमैन देवाराम वागोरिया के निर्देश पर दीपावली की तैयारियाँ तेज मुख्य बाजार में व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की मदद करने की अपील, नगर पालिका मारवाड़ जंक्शन द्वारा दीपावाली के अवसर पर मुख्य बाजार को रंग-birangi लाइटों से सजाया जा रहा है तथा प्रमुख मार्गों पर आकर्षक तोरण द्वार लगाए गए हैं। इसके साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। चेयरमैन देवाराम वागोरिया ने आमजन से अपील की है कि दीपावली की खरीदारी के लिए स्थानीय बाजार में आएँ और स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी कर ''लोकल फॉर वोकल'' को बढ़ावा दें, व्यवस्था बनाए रखने में एवं स्वच्छता अभियान में नगर पालिका की मदद करने की चेयरमैन ने अपील की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top