icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273003
Satish Chandra ShuklaSatish Chandra ShuklaFollow29 Jan 2025, 12:39 pm

Gorakhpur - आईटीएम गीडा के छात्रों ने बनाई उन्नत मानव रहित इंटेलिजेंस गन

Gorakhpur, Uttar Pradesh:

आईटीएम गीडा के छात्रों ने एक अत्याधुनिक मानव रहित इंटेलिजेंस मशीन गन का निर्माण किया है. यह तकनीक सीमा सुरक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित हो सकती है. यह इंटेलिजेंस गन स्वचालित और मैन्युअल मोड दोनों पर संचालित की जा सकती है. इसमें नाइट विजन कैमरा और ह्यूमन मोशन सेंसर जैसे उपकरण शामिल है, जो रात के अंधेरे में भी दुश्मनों की गतिविधियों को पहचान लेगा. इस गन का वजन लगभग 65 किलोग्राम है और इसमें 20 मिमी के सात धातु बैरल लगे है. इसका संचालन रिमोट या मोबाइल के जरिए वायरलेस तरीके से किया जा सकता है. इस सफलता पर संस्थान के निदेशक डॉ.एन.के सिंह ने सराहना की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बंदियों के हाथों बने दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, उन्नाव जेल से भेजे जाएंगे 5000 दीये और 5 किलो घी।

Umesh TrivediUmesh TrivediFollowJust now
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। दीपावली के अवसर पर अयोध्या में रोशनी के लिए उन्नाव जिला जेल के बंदियों द्वारा तैयार किए गए 5000 मिट्टी के दीये भेजे जाएंगे। दीयों के साथ जेल की गौशाला में पल रही कालिंदी नामक गाय के दूध से तैयार करीब पांच किलो घी भी अयोध्या भेजा जाएगा। जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि दीये तैयार करने के लिए बाहर से मिट्टी मंगाई गई है। इस कार्य में छह बंदी लगे हुए हैं, जो चाक की मदद से मिट्टी के दीये बना रहे हैं। दीपावली के मद्देनजर 5000 दीये अयोध्या भेजने की तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिला जेल परिसर में गौशाला भी संचालित है, जहां कई गायें हैं और कुछ दूध देती हैं। कालिंदी नामक गाय के दूध से लगभग पांच किलो घी तैयार किया गया है। इस घी को भी दीयों के साथ अयोध्या भेजा जाएगा। दीपावली पर अयोध्या के लिए बंदियों के हाथों से तैयार दीये और गौशाला में बनी घी की यह खेप जेल में संचालित गतिविधियों और बंदियों के श्रम को सामने लाती है।
0
0
Report

भूपेश बघेल ने फसल नुकसान और बीमा दावों के लिए दबाव बढ़ाने की मांग की

Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विभिन्न मसलों पर बयान, अर्नब तूफान और फसल बर्बादी के मसले पर कहा- फसल बर्बाद होने का सही आंकलन बारिश के बाद और मुआवजा किसानों को सही से मिले ये जरूरी है. सरकार को बीमा कंपनियों पर भी मुआवजा के लिए दबाव बनाना चाहिए, जिससे किसान को सही मुआवजा मिले, क्योंकि तूफान की वजह से बड़ी तादाद में धान की फसल खेत में गिर गई है, जिससे उसमें नमी आएगी और खरीदी के वक्त किसानों को परेशान होंगे राहुल गांधी सहज-सरल और बब्बर शेर, सबसे आसानी से मिलते हैं राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ विदेश में जाकर खी-खी करते हैं, यहां कार्यकर्ता को ऐसे देखते हैं कि भस्म हो जाये कल दुर्ग में होने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम 'लोकतंत्र बचाओ, आराजकता हटाओ' को लेकर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा- निर्वाचन आयोग भाजपा का आनुषंगिक संगठन है, ये बात ऐसे आयोजनों से भाजपा बार-बार बताती है
0
0
Report
Advertisement

संवैधानिक संस्थाओं पर विपक्ष के आरोपों से लोकतंत्र गर्म: क्या सच में है साजिश?

Patna, Bihar:बीजेपी विधायक मनोज शर्मा का सम्बोधन. SIR और अन्या कई मुद्दों को लेकर विपक्ष ने संवैधानिक संस्थाओं को लेकर दूषित वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है. संविधान में निहित है वही व्यक्ति मतदान कर सकता है जो भारत का नागरिक है. विपक्ष कहता है कि इसकी जरूरत क्या है.. विपक्ष भ्रम का वातावरण तैयार कर रहा है... सांसद संजय जायसवाल का सम्बोधन. विधान परिषद के चुनाव के नतीजे आपके सामने है कांग्रेस की शिकायत रहती थी बैलेट से चुनाव क्यों नहीं हो रहा है... 28 में एक सीट जीत पाई कांग्रेस.... जहां उनकी सरकार है वहां भी वह नहीं जीत पाए... राहुल गांधी जब से नेतृत्व संभाले हैं तब से हारने का सेंचुरी मार चुके है... भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करो और प्रश्न करो.... सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन गलत देते हैं... कभी EVM के बारे में तो कभी sir को लेकर बयान देते है... सात बार कांग्रेस के नेतृत्व में SIR हुए है... 47 लाख वोटरों के नाम SIR के कारण सुधरे गए... अब तक एक व्यक्ति सामने नहीं आया कि उनका अधिकार छिना गया हो... उसके बाद भी यह लोग मुद्दा बना रहे हैं... कहीं भी बांग्लादेशी पकड़ा जाता है उसका आधार कार्ड बंगाल का होता है ... 24 साउथ परगना का वोटर लिस्ट मिलता था.. एक साजिश के तहत नकली वोटरों की बड़ी संख्या बनाई हुई है.... यह देश बांग्लादेश और रोहिंग्या का नहीं है... नाम का सुधार हो रहा हो उसमें दिक्कत क्या है... मैं देश में कहीं रह रहा हूं मेरे माता-पिता कहां के हो गए हैं उसको बताने में क्या दिक्कत है... आज विपक्षी दल भारत के नागरिकों के प्रति संवेदनशील नहीं है.... कभी किसी को चुनाव आयोग का संवैधानिक पद नहीं दिया.... कांग्रेस के कई नेताओं और उनके परिवार के लोग चुनाव आयुक्त रहे हैं.... उस समय चुनाव आयुक्त बाथरूम में जाकर सोनिया जी को बताते थे कि चुनाव में क्या चल रहा है.... जानबूझकर चुनाव आयोग को गलत बताया जा रहा है एक भी सबूत कभी किसी ने नहीं दिया.... जहां भी गलती पकड़ी गई वहां कार्रवाई हुई है.... देश में साजिश हो रही है केवल संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में डालने के लिए.... बंगाल में NDA की सरकार आई तब से जाँच हो रहीं है उसपर कार्रवाई होगी.... जब नागरिकता की जांच होगी तब सब सामने आएगा... जाँच हो रहीं है उसके बाद सबकुछ पता चलेगा...
0
0
Report

कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टेबाजी व बैंक खातों की खरीद- फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तों गिरफ्तार

AKAshok KumarFollow9m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सादर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुहल्ला तालाबपुरा डोडाघाट के पास स्थित एक मकान से ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टेबाजी एवं बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चेकबुक, बैंक पासबुक, मोबाइल, कम्प्यूटर सिस्टव आदि सामान बरामद हुआ है । प्रकरण में कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0-1139/2026 धारा ¾ सार्वजनिक जुआँ अधि0 व 318(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

साइक्लोन अर्नब से आंध्र-उड़ीसा सहित यूपी, बिहार में भारी बारिश, कई राज्यों में रेड अलर्ट

New Delhi, Delhi:देश में बदलते मौसम तो वहीं पर आंध्र और उड़ीसा में साइक्लोन अर्नब का खतरा, राजधानी में भी सुबह बारिश देखी गई डॉ मृत्युंजय महापात्र- मौसम सक्रिय है पूरे भारत में एक तरफ साइक्लोन अर्नब आंध्र प्रदेश को पार किया था वह धीरे-धीरे उत्तर दिशा में गति करते हुए अब कमजोर हो रहा है छत्तीसगढ़ के सेंट्रल पार्ट में डिप्रेशन बना रहा है उड़ीसा और नॉर्थ आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हैवी बारिश काफी हुई है डॉ मृत्युंजय महापात्र- मौसम सक्रिय है पूरे भारत में एक तरफ साइक्लोन अर्नब आंध्र प्रदेश को पार किया था वह धीरे-धीरे उत्तर दिशा में गति करते हुए अब कमजोर हो रहा है छत्तीसगढ़ के सेंट्रल पार्ट में डिप्रेशन बना रहा है उड़ीसा और नॉर्थ आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हैवी बारिश काफी हुई है साउथ आंध्र प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा हुई है 55 सेंटीमीटर 24 घंटे में आज शाम यह साइक्लोन लो प्रेशर एरिया में कन्वर्ट होगा नॉर्थ छत्तीसगढ़ और नॉर्थ वेस्ट उड़ीसा के एरिया में कल सुबह लो प्रेशर एरिया बैंक धीरे-धीरे कमजोर पड़ता रहेगा साइक्लोन के प्रभाव में आज भी बारिश जारी है उड़ीसा छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की उम्मीद है पिछले 24 घंटे में झारखंड वेस्ट बंगाल बिहार नॉर्थ ईस्ट तेलंगाना में भी बारिश हुई है आज हमें उम्मीद है ईस्ट उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड इन सब जगह पर भारी वर्षा होगी 30 तारीख को ईस्ट उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी वर्षा होगी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी इंडिया की तरफ आ रहा है जिसके प्रभाव में नॉर्थवेस्ट इंडिया में क्लॉदिनेस है दिल्ली में भी आज सुबह बारिश हुई और आगे भी होने की संभावना है हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली में हल्की वर्षा की उम्मीद है जम्मू कश्मीर हिमाचल में बारिश के साथ स्नोफॉल भी हो सकती है और उत्तराखंड 29 और 30 तारीख को सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिलेगी अंडमान निकोबार में भी एक लो प्रेशर एरिया डेवलप हो रहा है इसके प्रभाव में तीन दिन भारी वर्षा हो सकती है वहां पर फिशरमैन को भी एडवाइस किया जा रहा है कि समुद्र में न जाए नॉर्थ वेस्ट इंडिया में ज्यादातर येलो अलर्ट है और कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट ईस्टर्न इंडिया में पूर्वी छत्तीसगढ़ वेस्टर्न उड़ीसा में रेड अलर्ट जारी है और कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट यूपी और बिहार की तरफ येलो अलर्ट जारी है और कल ऑरेंज अलर्ट रहेगा वेस्ट बंगाल सिक्किम में येलो अलर्ट वार्निंग है अंडमान निकोबार आइलैंड में आज येलो वार्निंग है और परसों के लिए ऑरेंज वार्निंग रहेगी
0
0
Report
Advertisement

UP ATS ने फर्जी ईमेल आईडी बेचने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:यूपी ATS फर्जी ईमेल आईडी से स्कूलों को बम धमकी देने के मामले में 24 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार यूपी ATS का बड़ा खुलासा फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बेचने के आरोप में कानपुर से अंकित शंखवार गिरफ्तार। देशभर में धमकी भरे ईमेल: नोएडा, दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल भेजे जाने के मामले में जांच। मुंबई तक जुड़ रहे तार: 23 अक्टूबर को मुंबई मेयर कार्यालय को मिली बम धमकी से संबंधित ईमेल आईडी भी आरोपी के लैपटॉप में मिलने का दावा। विदेशों में ईमेल आईडी बेचने का आरोप: ATS के प्रेस नोट के मुताबिक, आरोपी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों में लोगों को फर्जी ईमेल आईडी बेचता था। क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान: ईमेल आईडी उपलब्ध कराने के बदले Binance Crypto Wallet के जरिए USDT में भुगतान लेने की बात सामने आई। पांच लाख ईमेल आईडी का खुलासा: आरोपी के लैपटॉप में मिली एक्सेल फाइलों में लगभग पांच लाख ईमेल आईडी होने की जानकारी दी गई। मोबाइल और लैपटॉप बरामद: गिरफ्तारी के दौरान ATS ने एक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया। 2021 से सक्रिय होने का दावा: पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2021 से फर्जी ईमेल आईडी बनाने का काम करने की बात बताई। बांग्लादेशी नागरिक से संपर्क आरोपी का अलामीन इस्लाम नामक बांग्लादेशी नागरिक से संपर्क था। 6,000 USDT भुगतान का दावा: आरोपी ने कथित तौर पर ईमेल आईडी उपलब्ध कराने के बदले 6,000 USDT मिलने की जानकारी दी। सोशल मीडिया के जरिए नेटवर्क: फेसबुक के Buy & Sell ग्रुप और व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क बनाने की बात सामने आई। प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल: ATS के अनुसार, आरोपी फर्जी पहचान छिपाने के लिए वाई-फाई और प्रॉक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल करता था। ईमेल के साथ पासवर्ड भी: एक्सेल फाइलों में ईमेल आईडी, पासवर्ड, रिकवरी ईमेल और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से संबंधित विवरण होने की जानकारी मिली। स्कूलों को निशाना बनाने वाले मेल: जांच में नोएडा के स्कूलों और अन्य स्थानों पर भेजे गए धमकी भरे ईमेल से संबंधित आईडी मिलने का दावा किया गया। मुंबई धमकी मामले की कड़ी: 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई मेयर कार्यालय को धमकी देने में इस्तेमाल ईमेल आईडी भी बरामद डेटा में मिली। कई देशों के नंबरों से संपर्क: आरोपी के व्हाट्सऐप पर पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, तुर्की और अमेरिका सहित कई देशों के नंबरों से संपर्क मिलने की बात कही गई। विदेशी नेटवर्क की जांच: ATS अब इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेन-देन की कड़ियों की जांच कर रही है। लखनऊ में मुकदमा दर्ज: मामले में यूपी ATS थाने में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस कस्टडी रिमांड की तैयारी: आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड मांगे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। बड़ा सवाल—धमकी नेटवर्क के पीछे कौन? अब जांच का फोकस फर्जी ईमेल आईडी के इस्तेमाल, कथित विदेशी संपर्कों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान पर है। यूपी ATS की कार्रवाई के बाद धमकी भरे ईमेल के कथित नेटवर्क की जांच तेज। मामले में आगे के खुलासे जांच और कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर करेंगे.
0
0
Report

शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन अलर्ट, गौरी में डीएम-एसएसपी ने परखीं तैयारियां

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow29m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव /30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा आयोजन, श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को किया ब्रीफ उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र के ग्राम गौरी में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण महाकथा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा सतर्क है। गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कथा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन तथा भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया। संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, पार्किंग स्थलों पर उचित प्रबंध करने और कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश स्थलीय निरीक्षण के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने कथा आयोजन में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात जनपदीय एवं गैर-जनपदीय पुलिस बल को ब्रीफ किया। पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मुस्तैदी से तैनात रहने, भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का उद्देश्य शिव महापुराण महाकथा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।
0
0
Report

करवा चौथ: देशभर के शहरों में चांद रात करीब 8 बजे निकलने वाला समय

Noida, Uttar Pradesh:नोट: बादलों या धुंध की वजह से चांद दिखने में कुछ मिनट की देरी हो सकती है करवा चौथ पर आपके शहर में चांद कब निकलेगा वाराणसी - करवा चौथ का चांद रात करीब 8 बजे निकलेगा नई दिल्ली-रात 08:12 बजे बिजनौर -8 बजकर 20 मिनट पर दिखाई देगा चांद महराजगंज में करवा चौथ का चांद रात करीब 7:55 बजे निकलने का अनुमान है लखनऊ - 8.01 के करीब नोएडा रात 08:16 बजे मुजफ्फरनगर रात क़ो 08:12 बजे गोरखपुर गोरखपुर में करवा चौथ पर चांद रात 8 बजकर 01 मिनट पर निकलने का संभावित समय है। हालांकि स्थानीय पंचांग के अनुसार यह समय रात 7 बजकर 56 मिनट के आसपास भी माना गया है। फर्रुखाबाद करवाचौथ का चांद रात करीब 8:05 बजे दिखाई देने की संभावना है गुरुग्राम रात 08:18 बजे गाजियाबाद गाजियाबाद: रात 8:11 बजे के आसपास मेरठ रात 08:07 बजे देहरादून रात 08:03 बजे हरिद्वार रात 08:03 बजे नई दिल्ली: रात 8:17 बजे आगरा - रात 8.13 बजे प्रयागराज - रात 08.01 बजे कानपुर - रात 8.05 बजे मेरठ - रात 8.08 बजे
0
0
Report
Advertisement

यूपी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति 30 अक्टूबर को अहम बैठक करेगी

Noida, Uttar Pradesh:यूपी भाजपा की राज्य कार्यसमिति की अहम बैठक 30 अक्टूबर को होने वाली है। यह बैठक यूपी चुनाव के लिए पार्टी की दिशा तय करने वाली होगी।बैठक में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। यूपी में भारतीय जनता पार्टी एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति 30 अक्टूबर को आयोजित होने जा रही है।लखनऊ के लोहिया लॉ कॉलेज में ये कार्यसमिति आयोजित हो रही है।चुनावो से पहले पार्टी की बहुत महत्वपूर्ण बैठक है जिसमें वह अपने प्रमुख चुनावी मुद्दे तय करने वाली है। इसके साथ इस बैठक में बीजेपी योगी आदित्यनाथ सरकार की उन उपलब्धियों पर भी नजर डालने वाली है जिन्हें लेकर वह चुनाव में जनता के बीच जाएगी। कुल 4 चार सत्र होंगे उद्घाटन सत्र में गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे उद्घाटन के बाद राजनैतिक प्रस्ताव लाया जाएगा राजनैतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी यह प्रस्ताव चुनाव के लिए पार्टी का रोडमैप स्पष्ट करने वाला होगा। इसमें उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदर्शन और उसकी आने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक प्राथमिकताओं का जिक्र होगा। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव में बीजेपी की उपलब्धियों को मतदाताओं तक पहुंचाने की रूपरेखा होगी। इसमें उन प्रमुख क्षेत्रों की पहचान भी की जाएगी, जहां अधिक पार्टी संगठन को अधिक ताकत लगाने की जरूरत है। समापन सत्र को सीएम योगी संबोधित करेंगे पार्टी की इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े के अलावा कई बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में 548 सदस्य हैं। इसके अलावा स्थायी आमंत्रित सदस्य 30 और विशेष आमंत्रित सदस्य 134 हैं। इसमें स्थायी आमंत्रित सदस्य भी हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा पार्टी के 92 वर्षीय वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, हरदीप सिंह पुरी के अलावा पार्टी के कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं पार्टी की कार्यसमिति अपने राजनीतिक संदेश के केंद्र में सरकार की उपलब्धियों को रखने जा रही है।इसमें खास तौर पर यूपी में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, राज्य में हुआ विकास, रोजगार सृजन, लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा और सांस्कृतिक मुद्दों पर जोर होगा।यूपी बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में चुनाव के लिए पार्टी संगठन की तैयारियों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
0
0
Report

मोहनगढ़: खेत में बम गिरने से धमाका, किसान सुरक्षित, सुरक्षा सवाल उठे

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर के मोहनगढ़ से बड़ी खबर। मोहनगढ़ क्षेत्र के 3 KNM पर गिरा बम। तुलसाराम के खेत में बम गिरने से हुआ जोरदार धमाका, धमाके की आवाज से गूंज उठा पूरा मोहनगढ़ क्षेत्र। खेत में काम कर रहा था किसान, गनीमत रही कि नहीं हुई कोई जनहानि। फील्ड फायरिंग रेंज में परीक्षण के दौरान बम गिरने की जताई जा रही जानकारी, निशाना चुकने से हुआ धमाका। इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार गिर चुके हैं बम। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोहनगढ़ पुलिस। पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर दी घटना की सूचना। बड़ा सवाल—फायरिंग रेंज में परीक्षण के दौरान खेत में बम गिरने से किसानों की सुरक्षा पर उठे सवाल।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top