icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow25 Jan 2025, 06:52 pm

गोरखपुरः गांव में सड़क निर्माण के दौरान ग्राम प्रधान से मारपीट, केस दर्ज

Khajani, Uttar Pradesh:

खजनी थाना क्षेत्र के रावतडांड़ी गांव में ग्रामप्रधान द्वारा सड़क निर्माण का विरोध कर रहे लोगों ने कुदाल से मिट्टी खोद कर फेंकनी शुरू कर दी। आरोप है कि ग्रामप्रधान गणेश यादव ने जब ऐसा करने से रोका तो लोग हमलावर हो गए और लाठी डंडे कुदाल लेकर मारपीट करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि हमारी निजी जमीन में प्रधान द्वारा जबरन सड़क का निर्माण किया जा रहा था, विरोध करने पर ग्रामप्रधान अपने समर्थकों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस मारपीट करने लगे। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top