icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow15 Dec 2024, 04:12 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुल्लू कांग्रेस धरना: महंगाई ने आम आदमी की जेब ढीली कर दी

Kullu, Himachal Pradesh:देशभर में बीते कुछ समय से खाद्य पदार्थों में हो रही महंगाई के विरोध में जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान देश में चीनी, प्याज, गैस सिलेंडर, पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। वहीं प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि देश में आज महंगाई की मार से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है। रसोई से लेकर कारोबार तक हर क्षेत्र में लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। चीनी के बढ़ते दामों के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर भी सीधे आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय राजनीतिक मुद्दों में उलझी हुई है। कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाती रहेगी और महंगाई के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी। सेस राम ने कहा कि अब जनता भाजपा के दोहरे चरित्र को अच्छी तरह से समझ चुकी है। अच्छे दिनो का सपना दिखाने वाली सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में अगर महंगाई पर काबू नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में कांग्रेस अपने आंदोलन को और उग्र करेगी।
0
0
Report

देहरा में SDM कार्यालय खुलने से दूरी आधी, मुख्यमंत्री सुखबिंदर सखु की घोषणा

Dehra Gopipur, Himachal Pradesh:लोकेशन : देहरा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सखु ने जसवां-परागपुर के डाडा सीबा में sdm कार्यालय खोलने की घोषणा की है. उनका कहना है कि जनगणना का कार्य खत्म होने के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री शनिवार को डाडा सिबा में मछुआरा सम्मान निधि वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. सभा के दौरान मंच से इस संबंध में मांग रखी गई थी.. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने करीब 800 मछुआरों को 3500-3500 सम्मान निधि भी प्रदान की. गौरतलब है कि डाडासिवा इस समय एसडीएम कार्यालय देहरा के अधीन है. संसारपुर टेरेस जैसे इलाकों से देहरा की दूरी करीब 60 किलोमीटर है. अब यहां एसडीएम कार्यालय खुलने से यह दूरी करीब आधी रह जाएगी.
0
0
Report

पाली निकाय चुनाव: भाटी के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा चौंकी

Jaipur, Rajasthan:बाइट - गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बाइट - टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष बाईट - राकेश भाटी, भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए नेता बाईट - भीमराज भाटी, पाली कांग्रेस विधायक राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। एक ओर पार्टी वार्ड स्तर पर जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश और टिकट वितरण की कवायद में जुटी है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के खिलाफ स्थानीय मुद्दों को धार देने के साथ दूसरे दलों और नेताओं को अपने पाले में लाने की रणनीति पर भी काम कर रही है। कांग्रेस के लिए ताजा सियासी घटनाक्रम पाली से सामने आया है जहां लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे नेता राकेश भाटी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मौजूदगी में हुए इस जॉइनिंग कार्यक्रम में पाली विधायक भीमराज भाटी समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे। राकेश भाटी पाली नगर परिषद की निवर्तमान सभापति रेखा भाटी के पति हैं और स्थानीय राजनीति में उनकी सक्रियता रही है। भाटी ने भाजपा छोड़ने के पीछे सम्मान नहीं मिलने और कार्यकर्ताओं के साथ कथित व्यवहार को वजह बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने भाजपा में करीब 35 साल काम किया और पांच बार पार्षद सहित विभिन्न पदों पर रहे, लेकिन स्थानीय स्तर पर परिस्थितियां ऐसी बन गईं कि उन्हें पार्टी छोड़ने का फैसला करना पड़ा। निकाय चुनाव से ठीक पहले उनका कांग्रेस में आना पाली के चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस ने टिकट वितरण में स्थानीय सहमति और उम्मीदवार की जीतने की क्षमता को प्राथमिकता देने का दावा किया है। पार्टी नेताओं के मुताबिक करीब 90 प्रतिशत निकायों में स्थानीय जिला अध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद पैनल प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक पहुंच चुके हैं। अब प्रदेश स्तर पर एक-एक निकाय की समीक्षा कर सहमति वाले नामों को अंतिम रूप देने की कवायद है। जहां विवाद की स्थिति होगी, वहां वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर सहमति बनाने की कोशिश होगी। पार्टी का फोकस जिताऊ, टिकाऊ और जनता के बीच सक्रिय उम्मीदवारों पर है। साथ ही युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल और विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी टिकट में प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई है। हालांकि टिकट वितरण कांग्रेस के लिए चुनौती भी है। कई स्थानों पर दावेदारों की संख्या अधिक होने और टिकट कटने के बाद बगावत की आशंका के चलते पार्टी को डैमेज कंट्रोल की रणनीति भी बनानी पड़ रही है। ताजा तौर पर माउंट आबू में टिकट को लेकर 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की खबर भी सामने आई है। कांग्रेस  ने साफ संकेत दिए हैं कि कांग्रेस निकाय चुनाव को स्थानीय समस्याओं से जोड़कर लड़ेगी। जयपुर में स्मार्ट सिटी फंड, सफाई व्यवस्था, जलभराव, नालों की सफाई, सड़कें और विकास कार्य कांग्रेस के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी के पैसों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बड़े दावे करती है, लेकिन वार्ड स्तर पर जनता को उसका असर दिखाई नहीं देता। उन्होंने सफाई व्यवस्था और बारिश के दौरान जयपुर में हुए जलभराव को लेकर भी भाजपा सरकार और नगर निगम पर निशाना साधा। इसके साथ ही महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम, बेरोजगारी और युवाओं को रोजगार जैसे मुद्दों को भी कांग्रेस चुनावी अभियान में शामिल करने की तैयारी में है। कांग्रेस का कहना है कि युवा अब जाति और धर्म से आगे बढ़कर रोजगार, शिक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर जवाब चाहता है। कांग्रेस ने आरक्षण को भी चुनावी नैरेटिव में शामिल करने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर गरीब, दलित, पिछड़े और EWS वर्ग के आरक्षण को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता को जागरूक करेगी। कुल मिलाकर कांग्रेस की रणनीति तीन स्तरों पर दिखाई दे रही है, टिकट वितरण में स्थानीय सहमति, भाजपा के नेताओं को अपने पाले में लाना और स्थानीय मुद्दों के जरिए सरकार को घेरना। अब कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती टिकट वितरण के बाद संभावित बगावत को रोकने और जमीनी नाराजगी को वोट में बदलने की होगी। वहीं भाजपा के सामने अपने शहरी जनाधार को बनाए रखने और कांग्रेस के इस आक्रामक चुनावी नैरेटिव का जवाब देने की चुनौती है।
0
0
Report
Advertisement

नगर निकाय चुनाव: भाजपा और कांग्रेस में टिकट के दावेदारों का संघर्ष

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां हुई तेज, डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर की प्रतिष्ठा से जुड़ा निकाय चुनाव। नेता जनता को लुभाने के लिए दिन रात क्षेत्र में कर रहे हैं दौरा, टिकट पर मंथन का चल रहा है अंतिम दौर। कांग्रेस व भाजपा में टिकटों के लिए मजबूत दावेदार टिकट की चाहत में काट रहे है चक्कर। भाजपा में डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा के नेतृत्व पर है टिकट वितरण। लेकिन कांग्रेस में कई दावेदार प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट तक लगा रहे हैं एप्रोच। दोनों ही दलों ने पैनल किया तैयार, तीन में से एक को ही दिया जाएगा टिकट। असंतोष से बचाव के चलते राजनीति दल दावेदारों को भरोसे में लेने का कर रहे हैं अंदरूनी प्रयास।
0
0
Report

उमरिया: CM के जनविश्वास कार्यक्रम के निरीक्षण में भवनों की हालत पर चिंता

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया शनिवार को मुख्यमंत्री जन विश्वाश कार्यक्रम के तहत कलेक्टर जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थानों के निरीक्षण पर निकली इस दौरान शासकीय आगनबाड़ी केंद्र की छत सीपेज़ मिली, बारिश का पानी छत से कमरे के अंदर आ रहा था वहीं शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट छात्रावास के किचन में कलेक्टर ने खुद फंगस पकड़ा, दोनों मामलों में कलेक्टर ने जिम्मेदार विभाग महिला एवं बाल विकास एवं शिक्षा विभाग को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल भवन रिपेयरिंग किचन की साफसफाई के निर्देश दिए हैँ बड़ा सावल ये है की जब जिला मुख्यालय के शैक्षणिक संस्थानों का यह हाल है तो ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में क्या होगा।
0
0
Report

केंद्रीय बफर स्टॉक से दिल्ली भेजा गया 453 मीट्रिक टन कांदा, कीमतें गिरी

Lasalgaon, Maharashtra:ग्राहकांना दिलासा देण्यासाठी केंद्र सरकारच्या बफर स्टॉकमधून लासलगाव येथून दिल्लीला ४५३ मेट्रिक टन कांदा पाठवण्यात आला. दिल्लीमध्ये हा कांदा ३५ रुपये किलोने विक्री होणार असतानाच लासलगाव बाजार समितीत कांद्याच्या दरात तीन दिवसांत ४५० रुपयांची घसरण झाली. लासलगाव, विंचूर आणि निफाड येथे ६७ हजार २९१ क्विंटल कांद्याच्या आवकेमुळे शेतकऱ्यांना एकट्या लासलगाव बाजार समितीत सुमारे २ कोटी ३१ लाख रुपयांचा फटका बसल्याचा अंदाज आहे. तर नाशिक जिल्ह्यातील १५ प्रमुख कांदा बाजार समित्यांमध्ये सुमारे १० ते १२ कोटी रुपयांचे नुकसान झाले.
0
0
Report
Advertisement

60 दिन बाद गणपतीपुळे समुद्र तट खुला, पर्यटक खुशी से भर गए

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. गणपतीपुळे समुद्रकिनारा पर्यटकांसाठी झाला खुला पर्यटकांचे मुख्य आकर्षण असलेला गणपतीपुळेचा समुद्रकिनारा तब्बल ६० दिवसांनंतर पुन्हा पर्यटकांसाठी खुला करण्यात आला आहे.. पावसाचा जोर ओसरल्याने आणि समुद्राची स्थिती निवळल्याने विशेष ग्रामसभेत हा निर्णय घेण्यात आला असून,यामुळे स्थानिक व्यावसायिक आणि पर्यटकांमध्ये आनंदाचे वातावरण आहे.. २६ जूनपासून सुरक्षेच्या कारणास्तव बंद असलेला हा किनारा आता खुला झाला असला, तरी पर्यटकांनी खोल पाण्यात न उतरता जीवरक्षक आणि प्रशासनाने दिलेल्या सुरक्षेच्या नियमांचे काटेकोर पालन करण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे..
0
0
Report

बिलासपुर में बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा का रोष प्रदर्शन

Bilaspur, Chhattisgarh:स्लग- हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा रोजगार गारंटी पूरी ना करने के विरोध में बिलासपुर जिला भाजपा का विरोध प्रदर्शन, जिला के भाजपा विधायकों व कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रोष रैली तो उपायुक्त के जरिए राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, जिला के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने, विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने, भर्ती परीक्षाओं व नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने की करी मांग। गौरतलब है कि भाजपा विधायकों का कहना है कि सरकारी नौकरी की आस में हजारों युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन नियमित भर्तियां पर्याप्त गति से न होने के कारण उनका भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सरकारी रोजगार को लेकर कांग्रेस सरकार के चुनावी वादों पर अब सवाल उठाए हैं और नौकरी की गारंटी पूरा ना करने की बात कही है। नैनादेवी से भाजपा विधायक रणधीर शर्मा का कहना है कि चुनाव के दौरान सरकारी क्षेत्र में रोजगार और स्थायी नौकरियां देने के बड़े-बड़े वादे कांग्रेस सरकार ने किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन वादों को पूरा नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि शैक्षणिक योग्यता हासिल करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों की मेहनत लगाने के बावजूद उन्हें युवाओं को पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं सरकारी विभागों में स्वीकृत एवं रिक्त पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया में देरी के चलते युवाओं में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं विधायक रणधीर शर्मा ने युवाओं के इस मामले को प्रदेश के राज्यपाल के समक्ष उठाते हुए हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े स्वीकृत पदों को चिन्हित कर जल्द नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग करते हुए बेरोजगार युवाओं से किए गए सरकारी नौकरी और स्थायी रोजगार के वादे को समयबद्ध तरीके से पूरा करवाने की मांग भी उठाई है। इसके अलावा युवाओं के लिए भर्ती परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की भी मांग रखी है। साथ ही प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का स्पष्ट और ठोस रोडमैप तैयार करने की भी अपील की गई है। वहीं भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बिलासपुर सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, झंडूता विधायक जीतराम कटवाल, जिला प्रभारी रश्मिधर सूद, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल विशेषरूप से उपस्थित रहे।
0
0
Report

बिजली बिलों पर सेस बढ़ोतरी और खाद की कमी के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन

Una, Himachal Pradesh:बिजली बिलों पर सेस बढ़ोतरी और खाद की कमी के खिलाफ भाजपा विधायक सतपाल सती की अगुवाई में भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन,.stateपाल को भेजा ज्ञापन, मैंगो का समाधान नहीं किया तो آنے वाले समय में भाजपा किसान मोर्चा करेगा बड़ा प्रदर्शन\n\nकिसानों के बिजली बिलों में सेस बढ़ोतरी, खाद की कमी और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की बढ़ी दरों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने शनिवार को ऊना के एमसी पार्क में हिमाचल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने की। प्रदर्शन के बाद किसान मोर्चा ने उपायुक्त ऊना के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने प्रदेश सरकार पर किसानों पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिजली के बिलों पर सेस लगाकर किसानों के लिए बिजली महंगी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान ट्यूबवेल के माध्यम से खेती करते हैं, ऐसे में बिजली महंगी होने का सीधा असर किसानों की खेती की लागत पर पड़ रहा है।सतपाल सत्ती ने कहा कि आम उपभोक्ताओं की तुलना में किसानों के बिजली बिलों में अधिक बोझ पड़ा है। उन्होंने जमीन की फर्द और स्टांप पेपर की दरों में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि सरकार की ओर से किसानों को समय पर खाद की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है, जिससे खेती के सीजन में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदर्शन किया और डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। यदि प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्याओं पर जल्द गौर नहीं किया तो किसान मोर्चा आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।सतपाल सत्ती ने डीसी कार्यालय परिसर में धारा-163 लागू किए जाने को लेकर भी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले कभी इस तरह डीसी कैंपस में धारा लागू किए जाने की स्थिति देखने को नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन लोगों के विरोध-प्रदर्शन से डर रहे हैं\n\nByte :सतपाल सत्ती बीजेपी विधायक\n\nFeed File :2908ZP_UNA_MEMORANDUM_R2\n\nV/02: वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने भी प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के बिजली बिलों पर सेस लगाकर बिजली महंगी कर दी है, जिससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।भुट्टो ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लगातार लोगों पर बेवजह एफआईआर दर्ज कर रही है और विभिन्न माध्यमों से जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे लॉटरी चला ले या कोई भी तरीका अपना ले, अब प्रदेश की जनता सरकार को अलविदा कहने का मन बना चुकी है।उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार का जाना तय है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। भाजपा किसान मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।\n\nByte : दविंदर भुट्टो पूर्व विधायक\n\nFeed File :2908ZP_UNA_MEMORANDUM_R3\n\nFeed Sent BY 2C\nFeed File:2908ZP_UNA_MEMORANDUM_R1--3\nAssign BY:Assignment Desk
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-के कोतवाली क्षेत्र के अटल चौक पर ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ajay KumarAjay KumarFollow5m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी अटल चौक पर ट्रैफिक सिपाही से मारपीट,वर्दी फटी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,पुलिस ने आरोपी पीयूष यादव को किया गिरफ्तार । मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के अटल चौक पर ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अटल चौक पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल यदुवेंद्र कुमार से बाइक सवार पीयूष यादव की कहासुनी हो गई,कहासुनी के बाद आरोपी ने कांस्टेबल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में कांस्टेबल की वर्दी फट गई और उसे चोटें भी आईं हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी पीयूष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच शुरू,मामले में कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

NSA के तहत गुरमीत सिंह बुक्करवालाला पिता के अंतिम संस्कार के लिए जेल से लाए गए

Moga, Punjab:ਐਨਐਸਏ ਤਹਿਤ ਨਜ਼ਰਬੰਦ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁੱਕਣਵਾਲਾ ਨੂੰ ਪਿਤਾ ਦੇ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਲਈ ਕੜੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਹੇਠ ਬਠਿੰਡਾ ਕੇਂਦਰੀ ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁੱਕਣਵਾਲਾ ! ਇੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਅੰਤਿਮ ਵਿਦਾਈ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ. ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁੱਕਣਵਾਲਾ ਆਪਣੀ ਛੋਟੀ ਧੀ ਨੂੰ ਬੁੱਕਲ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਭਾਵੁਕ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁੱਕਣਵਾਲਾ ਨੇ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ 6 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਵੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਦੀ ਮਾਤਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਇਹ ਦੇਖ ਕੇ ਬਹੁਤ ਦੁੱਖ ਹੋਇਆ ਕਿ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁੱਕਣਵਾਲਾ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥਕੜੀਆਂ ਲਗਾ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੇ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੁਝ ਘੰਟਿਆਂ ਦੀ ਪੈਰੋਲ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ ਤਾਂ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਤੋਂ ਤੁਰੰਤ ਬਾਅਦ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਕਿਉਂ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਾਤਾ, ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨਾਲ ਵੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮਿਲਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਮਾਤਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜ ਸukhbeer ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਬੇਟੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦਾ ਪਿਛੋਕੜ ਫਰੋਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਪਿਛੋਕੜ ਦੇਖ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪੰਥ ਲਈ ਕੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬਾਪੂ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਸੌਦਾ ਸਾਧ ਵਰਗੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪੈਰੋਲ ਦੇ ਦਿੰਦੀ ਹੈ, ਪਰ ਜੱਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ, ਜੋ ਆਪਣੀ ਸਜ਼ਾ ਪੂਰੀ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੈਰੋਲ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੱਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਹਵਾਰਾ ਦੀ ਮਾਤਾ ਵੀ ਇਸ ਸਮੇਂ ਗੰਭੀਰ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਹਨ, ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੈਰੋਲ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀ।
0
0
Report
Advertisement

फागी नगरपालिका चुनाव: 278 दावेदारों के बीच टिकट वितरण ने बनाया पेचीदा खेल

Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) टिकट का खेल...सियासी समीकरण फेल, 278 दावेदार लेकिन टिकट सिर्फ 40 निकाय चुनाव, टिकट का महासंग्राम लगातार बढ़ रहा है, फागी नगरपालिका में 20 वार्ड के लिए भाजपा कांग्रेस से 278 दावेदारों ने जताई दावेदारी। फागी में भाजपा से 95 दावेदारों की तुलना में कांग्रेस में 183 दावेदारों के आए आवेदन。 कांग्रेस के 6 आवेदन पीसीसी स्तर हुए खारिज, कांग्रेस और बीजेपी में दावेदारों की लंबी लिस्ट ऐसे में टिकट वितरण में पार्टियां पशोपेश में। कांग्रेस और बीजेपी का ''युवा'' फॉर्मूला पर चल रहा है मंथन, दोनों पार्टियां जिताऊ और टिकाऊ'' चेहरों पर खेल रही है दांव。
0
0
Report

अलवर नगर निगम नामांकन प्रक्रिया में भीड़, चार बार पार्षद अजय पुनिया भाजपा के साथ दाखिल

Alwar, Rajasthan:Alwar नगर निगम चुनाव: नामांकन प्रक्रिया में बढ़ी चहल-पहल, चार बार के पूर्व पार्षद अजय पुनिया ने भाजपा से भरा नामांकन अलवर। अलवर नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया मिनी सचिवालय में शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। नामांकन केंद्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी अर्तिका शुक्ला, रिटर्निंग अधिकारी अंबालाल मीणा तथा नोडल अधिकारी जितेंद्र नरुका और बीना महावर व्यवस्थाओं और पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। रक्षाबंधन के बाद शनिवार को मिनी सचिवालय में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। विभिन्न वार्डों से चुनाव मैदान में उतरने के इच्छुक दावेदार नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए मिनी सचिवालय पहुंचे。 इसी दौरान चार बार पार्षद का चुनाव जीत चुके अजय पुनिया ने इस बार भाजपा की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है। इसके बावजूद पुनिया ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन प्रक्रिया पूरी की है। नामांकन को लेकर मिनी सचिवालय परिसर में सुरक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद नजर आईं। अधिकारी पूरे प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि नामांकन कार्य शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top