Gorakhpur - रमजान में रोजा खोलने के लिए खजूर का वितरण पुण्यकार्य -विश्व शांति मिशन अध्यक्ष
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में प्रतिवर्ष की भाँति इस बार भी विश्व शांति मिशन के तत्वावधान में पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष अताउल्लाह शाही एवं हाजी मकबूल अहमद मंसूरी के नेतृत्व में इलाहीबाग आगा मस्जिद के पास लगभग दो सौ गरीबों में रमजान में रोजा खोलने के लिए खजूर का वितरण किया गया एवं मस्जिदों में भी भेजा गया. इस अवसर पर विश्व शांति मिशन के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह बहुत ही पुण्य का काम है और ऐसा करने से सबाब मिलता है ,अत्ताउल्लाह शाही ने सभी को रोजा रखने की सलाह देते हुए इफ्तार में खजूर इस्तेमाल करने की सलाह दी ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
