icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow4 Feb 2025, 02:56 pm

गोरखपुरः धूल, प्रदूषण से जानलेवा बने ईंट भट्ठों की SDM से शिकायत

Khutbhar, Uttar Pradesh:

नैपुरा गांव निवासी जयनाथ चौबे ने उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके गांव नैपुरा की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर बने ईंट भट्ठों के कारण वाहनों के आवागमन से और तेज हवा चलने पर धूल के घने गुबार के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि डीएस मार्का, रमेश मार्का और काका मार्का ईंट भट्ठों पर आने जाने वाले वाहनों और नीजी वाहनों के आवागमन से उड़ने वाली धूल के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य प्रभावित हो रहे हैं। लोग प्रदूषण के कारण दमा, एलर्जी और त्वचा रोग के शिकार हो गए हैं और अपना इलाज करा रहे हैं। लोगों ने बताया कि हमारे घरों के बाहर दरवाजें और खिड़कियों पर धूल की मोटी परत जम जाती है। इसके बाद एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दुर्ग में कारोबारी की कार से 4.9 लाख चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध बाइक सवार

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में देर शाम एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के पोटिया रोड स्थित उत्सव मोटर्स शोरूम के सामने हुई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया है, जिसकी तलाश की जा रही है. दरअसल दुर्ग के मुक्त नगर निवासी प्रमोद महेश्वरी देव एग्रो इंडस्ट्रीज के संचालक हैं जो अपने घर से 4 लाख 90 हजार रुपये लेकर स्विफ्ट कार से निकले थे नकदी एक काले रंग के बैग में रखी गई थी जिसे उन्हें व्यापारिक भुगतान के लिए एक पार्टी को देना था उन्होंने अपनी कार उत्सव मोटर्स शोरूम के सामने खड़ी कर लॉक की और अपनी दूसरी बाइक से नया पारा स्थित अपने मित्र रितेश साहू की दुकान चले गए इसके बाद वे इंदिरा मार्केट में भी कुछ देर रुके इसी दौरान उत्सव मोटर्स के संचालक अमरजीत सिंह ने प्रमोद महेश्वरी को फोन कर बताया कि उनकी कार का अगला शीशा टूटा हुआ है मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कार में रखा नकदी से भरा बैग गायब था घटना की सूचना तत्काल पुलगांव थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया है पुलिस को आशंका है कि आरोपी कारोबारी का पहले से पीछा कर रहे थे और उन्हें कार में बड़ी रकम होने की जानकारी थी फिलहाल पुलिस संदिग्ध की पहचान कर जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है.
0
0
Report

Barabanki Highway crackdown on dhaba gang: police nab six

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- हाईवे पर 'ढाबा गैंग' का खेल बेनकाब! स्कॉर्पियो सवारों पर बसों को जबरन ढाबे पर ले जाने का आरोप, आधा दर्जन बदमाश गिरफ्त में बाराबंकी में गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबी दूरी की बसों को कथित तौर पर जबरन एक ढाबे पर रुकवाने वाले गैंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार लोग बस चालकों का पीछा कर उन्हें धमकाते थे और बस को वापस आरएन ढाबा ले जाने के लिए मजबूर करते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है। बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में हाईवे पर चल रही कथित दबंगई का पुलिस ने खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, जरवल से निकलकर सरयू नदी का पुल पार कर चुकी लंबी दूरी की बसों का स्कॉर्पियो सवार लोग पीछा करते थे। आरोप है कि वे बस के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोक लेते थे और चालक पर दबाव बनाते थे कि बस को वापस मोड़कर आरएन ढाबा पर ले जाया जाए। बस चालकों का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जाती थी। इस वजह से कई चालक दहशत में रहते थे और मजबूरी में बसों को ढाबे पर ले जाते थे। सूत्रों के मुताबिक, लगातार शिकायतें मिलने के बाद बुधवार देर रात रामनगर पुलिस ने छापेमारी कर करीब आधा दर्जन स्कॉर्पियो सवार लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, कथित गैंग इतना दबंग था कि यदि कोई बस चालक बस को वापस ढाबे पर ले जाने से इनकार करता था, तो उसे आगे जाने देने से पहले कथित रूप से कुछ राशि वसूली जाती थी। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि करीब आधा दर्जन लोगों को पकड़ा गया है। कुछ लोग मौके से भाग निकले हैं। पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि हाईवे पर बसों को कथित रूप से जबरन ढाबे पर रुकवाने की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। अब पुलिस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है। यदि आरोप सही पाए गए तो यह हाईवे पर यात्रियों और बस संचालकों की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला साबित हो सकता है।
0
0
Report

सSingrauli के बालिका हॉस्टल में साफ-सफाई और भोजन को लेकर छात्राओं ने जताई नाराजगी

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:स Singrauli के छात्रावास से बड़ी खबर, छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और हॉस्टल में साफ-सफाई, पानी और भोजन की व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराईं। छात्राओं ने खाने में रोज एक जैसी सब्जी मिलने, और वार्डन के पति के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की। ट्राइबल विभाग ने जांच टीम गठित की और मौके पर निरीक्षण किया गया। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी; जो कमीयां पाई गईं उन्हें दूर किया जाएगा। वार्डन के निवास में परिवार के रहने की अनुमति व्यावहारिक कारणों से है, लेकिन हॉस्टल के कामकाज में परिवार के सदस्य का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबन्धित प्रशासन से बेहतर साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था व भोजन गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा गया है और पढ़ाई के बिना भी अगर शिकायत हों तो कार्रवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement

अरुंधति चौधरी का कॉमनवेल्थ सेमीफाइनल, भारत के लिए गोल्ड की उम्मीद बंधी

Kota, Rajasthan:हाड़ौती की लाड़ली का ब्रॉन्ज पक्का, अब 'गोल्डन' पंच की तैयारी ​ न्यूजीलैंड की बॉक्सर को 3-1 से हराकर अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के सेमीफाइनल में की शानदार एंट्री, रचा इतिहास ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में कोटा की होनहार मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। महिला बॉक्सिंग के 70 किलो भार वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए उन्होंने भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। इसके साथ ही वह राजस्थान की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के स्तर तक पहुंचकर मेडल अपने नाम किया है。 ​क्वार्टर फाइनल का रोमांच और अगली चुनौती बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अरुंधति ने अपनी फुर्ती और ताकत का बेजोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 के स्प्लिट डिसीजन से मात दी। मैच के दूसरे राउंड में कीवी मुक्केबाज को नियम उल्लंघन के चलते एक अंक का नुक्सान उठाना पड़ा, जिसका सीधा फायदा भारतीय खिलाड़ी को मिला। कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग के नियमों के अनुसार सेमीफाइनल में पहुंचने पर ब्रॉन्ज मेडल सुरक्षित हो जाता है। अब देशवासियों को उनसे गोल्ड की आस है। फाइनल में प्रवेश के लिए उनका अगला मुकाबला वेल्स की इक्लेस या दक्षिण अफ्रीका की न्क्यूबे से होगा。 ​कोटा में परिजनों की प्रार्थनाएं लाईं रंग भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत अरुंधति की इस सफलता पर कोटा स्थित उनके घर में जश्न का माहौल है। मैच के दौरान उनके पिता सुरेश चौधरी, मां सुनीता, भाई शिवाजी और बहन चारुलता टीवी स्क्रीन पर टकटकी लगाए बैठे थे। खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल के अनुसार, अरुंधति के आक्रामक पंच और शानदार रिंग क्राफ्ट के आगे विरोधी बॉक्सर ज्यादा देर नहीं टिक सकीं। वह इस गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पांचवीं भारतीय मुक्केबाज हैं। ​"कुछ हासिल करना है तो खुद ही लड़ना होगा" अरुंधति ने अपनी यात्रा के बारे में बताया कि बचपन में वह काफी लड़ाकू स्वभाव की थीं। पिता उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने बेटी की ऊर्जा को सही दिशा देते हुए बॉक्सिंग चुनने की आजादी दी। राजस्थान में सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें रोहतक (हरियाणा) जाकर अपनी प्रतिभा को निखारना पड़ा। अरुंधతి गर्व से कहती हैं, "एक फौजी और भारतीय मुक्केबाज होने के नाते देश का मान बढ़ाना मेरे लिए दोहरी खुशी है। लड़कियों को मेरा यही संदेश है कि वे अपने सपनों को जिंदा रखें; अगर कुछ पाना है, तो उसके लिए खुद ही लड़ना होगा।"
0
0
Report

निवाड़ी के जिखन में ट्रैक्टर स्टंट वायरल, पुलिस क्या करेगी कार्रवाई?

Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के जिखन गांव में सड़क पर ट्रैक्टरों की स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में दो ट्रैक्टर चालक एक दूसरे के ट्रैक्टर में रस्सी बांधकर विपरीत दिशा में ट्रैक्टर को रफ्तार देकर खींचने की कोशिश करते साफ दिखाई दे रहे है, ट्रैक्टरों की इस खतरनाक प्रतिस्पर्धा में यह स्टंट न सिर्फ यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है बल्कि ऐसे में सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल रहे है, इस दौरान सड़क पर लोगों की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है, जो ट्रैक्टर चालकों का उत्साह बढ़ाते नजर आ रहे है, वही इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकती है, फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है, देखना होगा की पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर इसमें शामिल ट्रैक्टर चालकों पर क्या कार्रवाई करती है।
0
0
Report

भिवंडी नगर निकाय आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की आकस्मिक जाँच की; 2 कर्मचारी गैरहाजिर

Thane, Maharashtra:भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिकेचे आयुक्त अनमोल सागर यांनी आज आरोग्य विभागाला अचानक भेट दिली. कॅबिन क्रमांक 27 मध्ये तपासणी केली असता 2 कर्मचारी सतत गैरहजर असल्याचे आढळून आले. आयुक्तांनी या दोन्ही कर्मचाऱ्यांचा बडतर्फीचा प्रस्ताव सादर करण्याचे तात्काळ निर्देश दिले आहेत. *VO 1 - भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिकेचे आयुक्त अनमोल सागर, भा.प्र.से. यांनी आरोग्य विभागाच्या कॅबिन क्रमांक 27 ला अचानक भेट दिली. यावेळी त्यांनी कर्मचाऱ्यांची उपस्थिती आणि कामकाजाची पहाणी केली. *VO 2 - तपासणी दरम्यान 2 कर्मचारी सतत गैरहजर असल्याचे निदर्शनास आले. यावर नाराजी व्यक्त करत आयुक्तांनी या दोन कर्मचाऱ्यांविरोधात बडतर्फीचा प्रस्ताव तात्काळ सादर करण्याचे आदेश दिले. हा शिस्तभंगाचा इशारा संपूर्ण महापालिका कर्मचाऱ्यांसाठी असल्याचेही त्यांनी स्पष्ट केले. *VO 3 - याचबरोबर आयुक्तांनी शहराच्या स्वच्छतेसाठीही महत्वाचे आदेश दिले. प्रत्येक सफाई कर्मचाऱ्याने दररोज किमान 700 चौरस मीटर क्षेत्राची सफाई करणे बंधनकारक असेल. यामध्ये मुख्य रस्ते, पायवाट आणि लहान गटारे यांचा समावेश असून दैनंदिन स्वच्छता करण्याचे निर्देश देण्यात आले आहेत. कामचुकारपणा खपवून घेतला जाणार नाही असा थेट इशारा आयुक्तांनी दिला आहे. आता या आदेशांची अंमलबजावणी कितपत होते याकडे सर्वांचे लक्ष आहे.
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर: अचलेश्वर मंदिर के पास अवैध निर्माण हटाने पर 4 दिनों का धरना समाप्त

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर के ठीक बगल में अवैध निर्माण को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सनातन सेना भारत का बीते चार दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार समाप्त हो गया। जिला प्रशासन और पुलिस टीम की मध्यस्थता, त्वरित कार्रवाई और लिखित-मौखिक आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की। आंदोलन के दौरान पूज्य स्वामी निश्चलानंद महाराज सहित अनेक संत धरना स्थल पर पहुँचे और मंदिर की ऐतिहासिकता व स्वच्छता की रक्षा के लिए अवैध निर्माण को तुरंत हटाने की मांग की। प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई कर विवादित निर्माण हटवा दिया। प्रशासनिक आश्वासन के बाद राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने कहा कि 4 दिवसीय धरना समाप्त किया जा रहा है। सीएसपी रोबिन जैन ने कहा कि बैठक के बाद समझाइश के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करा दिया गया है। मंदिर परिसर की सुरक्षा और मर्यादा बनाए रखने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

पेपर लीक रोकथाम विधेयक पास पर भाजपा सांसद का ऐतिहासिक दावा

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पास होने पर कहा, "ये एक ऐतिहासिक घटना है। सरकार ने हमारे नौजवानों के प्रति, हमारे विद्यार्थियों और छात्रों के प्रति जिम्मेदारी का अनुभव करते हुए, भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटियां ना हों, इसलिए ये कदम उठाया है। दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि कांग्रेस चर्चा करने से भाग रही थी. सड़क पर जाकर तो आप चिल्लाते हैं लेकिन जब बच्चों के भविष्य को निर्धारित करने के लिए एंटी पेपर लीक बिल को चर्चा के लिए लाया जाता है तो बजाय उस बिल पर चर्चा करने के, बजाय उस बिल में अन्य बातें जोड़ने के, वे एक शब्द नहीं बोले हैं..."
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर की राजनीति गरम, जाखड़ ने गहलोत सरकार पर चुनाव रोकने के आरोप लगाए

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बद्रीराम जाखड़ ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच रहा है। जाखड़ ने कहा कि प्रदेश में चुनाव समय पर होने चाहिए, लेकिन सरकार चुनाव करवाने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने कार्यकाल में अपेक्षित काम नहीं किया, जिसके चलते उसे चुनाव में हार का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय चुनाव करवाने के पक्ष में है, लेकिन सरकार लगातार समय निकालने का प्रयास कर रही है। पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर जनता को योजनाओं का लाभ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री रहते जोधपुर में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते थे और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाता था। जाखड़ ने आरोप लगाया कि वर्तमान मुख्यमंत्री जोधपुर आने से बचते हैं और उन्हें जोधपुर के नाम से ही डर लगता है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के कामकाज का आकलन कर रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।
0
0
Report

Rajasthan: NSUI Protest Demands Restoration of Student Union Elections, Leaders Climb Water Tank

Jaipur, Rajasthan:एंकर- राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की बहाली का मुद्दा एक बार फिर सड़क से उठकर पानी की टंकी तक पहुंच गया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध और प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI के तीन छात्र नेता गांधी नगर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। हाथों में पोस्टर लेकर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चुनाव बहाल करने की मांग उठाई। टंकी पर चढ़े राजस्थान विश्वविद्यालय के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, छात्र नेत्री वियोना जाट और छात्र नेता कोशेन खान का कहना था कि छात्रसंघ चुनाव सिर्फ विश्वविद्यालय की राजनीति का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि युवाओं के लिए लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं। चुनाव के जरिए विद्यार्थियों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलता है। ऐसे में लगातार चुनाव नहीं होने से छात्रों के प्रतिनिधित्व का अधिकार प्रभावित हो रहा है। छात्र नेताओं ने कहा कि प्रदेश में चार साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। पिछले साल भी चुनाव नहीं कराए गए और अब नए शैक्षणिक सत्र में भी सरकार की ओर से चुनाव कराने को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। उनका सवाल है कि जब विधानसभा और लोकसभा चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, तो विश्वविद्यालयों में छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर क्यों नहीं दिया जा रहा.....NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेशभर के विद्यार्थी लंबे समय से चुनाव बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से ही कई युवाओं को आगे चलकर सार्वजनिक जीवन और मुख्यधारा की राजनीति में नेतृत्व करने का अवसर मिलता है। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज को भी छात्र अधिकारों पर हमला बताया। उनका आरोप था कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को अब प्रदेशभर में और मजबूती से उठाया जाएगा। छात्रों के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर टंकी के नीचे सुरक्षा जाल लगाया गया और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस अधिकारी लगातार टंकी पर मौजूद छात्रों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। प्रदर्शन के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इससे आसपास के यातायात पर भी कुछ समय के लिए असर पड़ा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार छात्रसंघ चुनाव बहाल करने को लेकर स्पष्ट घोषणा नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित करे, ताकि विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार वापस मिल सके。
0
0
Report

सीकर में नर्स का मोबाइल छीनकर बदमाश भागे, CCTV में कैद वारदात

Sikar, Rajasthan:सीकर मोबाइल छीनने का मामला सीकर शहर में महिला नर्स का मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। ड्यूटी से लौटते वक्त जब महिला नर्स मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए 2 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला नर्स ने आरोपियों का पीछा भी किया। फिलहाल अब पुलिस आरोपियों का पता लग रही है। घटना सीकर में बस डिपो के पास की है। पलसाना ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत आशा कुमारी अपनी ड्यूटी करके रात को घर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान वह अपने आईफोन से किसी से बात कर रही थी। पीछे से एक बाइक पर दो लुटेरे आए। जिन्होंने महिला नर्स का मोबाइल छीन लिया। अचानक हुई इस घटना से महिला को कुछ समझ नहीं आया। हालांकि उसने तुरंत आरोपियों का पीछा करना शुरू किया लेकिन आरोपी बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपियों का पता लग रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top