गोरखपुर: एबीवीपी राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम योगी करेंगे केलकर युवा पुरस्कार वितरण
Gorakhpur, Uttar Pradesh:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतर्गत 24 नवंबर को प्राध्यापक यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस वर्ष प्राध्यापक यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार महाराष्ट्र के ठाणे के दीपेश नायर को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें श्रवण दिव्यांगजनों के कौशल विकास और शिक्षा के माध्यम से प्रेरणा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
