Back
कार की टक्कर से मीरगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh
गोद भराई में शामिल होने बाइक से जा रहा था
मीरगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक युवक की मिलक-बिलासपुर रोड पर सियारी के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मामला ग्राम चुरई दलपतपुर से जुड़ा है। यहां के निवासी 40 वर्षीय ओमकार पुत्र भूपराम गुरुवार को अपने ममेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से बिलासपुर जा रहे थे। रास्ते में सियारी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ओमकार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें बरेली रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि ओमकार मीरगंज में बिजली घर के पास चाय का खोखा लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने पीछे पत्नी कुसमा देवी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 19, 2026 16:30:440
Report
0
Report
0
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 19, 2026 16:17:260
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 19, 2026 16:16:140
Report
JPJai Pal
FollowFeb 19, 2026 16:16:020
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 19, 2026 16:15:500
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 19, 2026 16:15:26Patna, Bihar:पटना के पीरबहोर में बीएन कॉलेज के पास गोलीबारी, दो राउंड फायरिंग से विद्यार्थी-स्थानीय भिड़े
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 19, 2026 16:15:140
Report
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 19, 2026 16:04:010
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 19, 2026 16:03:180
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 19, 2026 16:02:460
Report