icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Gorakhpur
Tulsi Kumar KashaypTulsi Kumar KashaypFollow31 Jan 2025, 07:55 am

Gorakhpur: महाकुंभ नहाने गए व्यक्ति के घर में भीषण चोरी

Kona Sonbarsa, Uttar Pradesh:

गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के रणहणवा टोला में मंगलवार रात को चोरों ने एक घर को खंगाल लिया। घर के पीछे लगे कटीले तार को काटकर अंदर दाखिल हुए चोरों ने मेन गेट और छह कमरों का ताला तोड़ दिया। चोरों ने 20,000 रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए, साथ ही DVR और LCD भी ले गए। अजीब बात यह है कि चोर अपने गमछा और दो टोपी छोड़ गए। पीड़ित तुलसी प्रजापति ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। जब वह बुधवार दोपहर वापस लौटे तो देखा कि मेन गेट और छह कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा हुआ है। पीड़ित ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top