icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow25 Jan 2025, 07:12 pm

गोरखपुरः खजनी से महाकुंभ पवित्र स्नान के लिए 5 सौ रोडवेज बसों का संचालन

Khajani, Uttar Pradesh:

महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम रोडवेज द्वारा श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों को खजनी क्षेत्र से कुंभ क्षेत्र प्रयागराज तक सकुशल पहुंचाने और ले आने के लिए 5 सौ से अधिक बसों का संचालन हो रहा है। वीर बहादुर सिंह महाविद्यालय हरनहीं में अस्थाई बस अड्डे से सभी बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए रोडवेज विभाग के सैकड़ों कर्मचारी दिन रात यात्रियों की सुविधा और यात्रा को सुगम बनाने के लिए लगाए गए हैं। व्यवस्था के संदर्भ में खजनी में तैनात मेला प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के द्वारा जानकारी दी गई। हालांकि देर शाम तक अघोषित बिजली की कटौती के कारण यात्रियों, कर्मचारियों को बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद विधायक श्रीराम चौहान और तहसीलदार कृष्ण गोपाल तिवारी ने बिजली आपूर्ति बहाल कराई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top