icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273004
ZAZakir AliFollow23 Mar 2025, 05:13 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भागलपुर समेत नेपाल-भारत के कई इलाकों में भारी बारिश, कोसी-गंगा जलस्तर बढ़ने की चेतावनी

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में अब कथित अर्नब साइक्लोन का असर पूरी तरह देखा जा रहा है पिछले दो दिनों से मौसम पूरी तरह परिवर्तित हुआ है आज भी घने काले बादल छाए हुए हैं कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है बिहार के भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण नेपाल समेत भारत के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। नेपाल में कोसी के वाराह क्षेत्र में लगातार तेज बारिश से कोसी बराज पर दबाव बढ़ गया है लिहाज़ा आज कोसी के अब तक 33 फाटक खोले गए हैं यहाँ 2 लाख 55 हजार क्यूसेक से ज्यादा जल प्रवाह हो रहा है मौसम इसी तरह रहने पर जल प्रवाह 5 लाख क्यूसेक तक हो सकता है जिससे कोसी नदी से सटे जिले सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया और नवगछिया को अलर्ट किया गया है कोसी के बढ़ते जलस्तर से एक बार फिर बाढ़ की संभावना बढ़ी है वहीं तेज बारिश से गंडक और गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है ऐसे में लोगों के लिए मौसम विभाग के साथ आपदा प्रबंधन ने अलर्ट जारी किया है।
0
0
Report

बलिया में विकास ही चुनाव का केंद्र, मतदाता बोले अब यही मुद्दा

Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय के खास कार्यक्रम में बलिया की जनता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा होगा। चुनावी चर्चा के दौरान लोगों का कहना है कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है लेकिन पूर्वांचल में बलिया में विकास की रफ्तार अभी भी धीमी है। युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर कोई रोजगार नहीं है शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा चुकी है। प्रथम शहीद मंगल पांडेय और 1942 के क्रांतिकारी चित्तू पांडेय के बलिया को लोग बागी बलिया कल कहते हैं । नेता भी कई बार मंचों से बागी बलिया का नाम लेते हैं लेकिन दुर्भाग्य है कि बलिया में क्रांतिकारियों और शहीदों के नाम पर एक संग्रहालय तक नहीं बना है। वहीं लोगों का कहना है कि जो भी पार्टी विकास के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव में उतरेगी और जनता को लगेगा कि उसकी बातों में दम है तो जनता उस पार्टी पर भरोसा जताएगी। हालांकि कुछ लोगों ने माना कि योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज भारी बारिश में फरेन्दा कस्बे में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसभा का किया गया आयोजन

Anand Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज के फरेन्दा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल के नेतृत्व में भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। अम्बेडकर तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। राजेश जायसवाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याण योजनाओं का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और पात्र लोगों तक विकास और जनकल्याण की सुविधाएं पहुंचाना है। सरकार ने पात्र लोगों तक प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना समेत गरीब, महिला, किसान और युवाओं एवं समाज की अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। आने वाली 2027 के विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनाने का काम करेगी।
0
0
Report

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु नरसीराम विश्नोई ने पदभार संभाला

Bikaner, Rajasthan:महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु प्रो. नरसीराम विश्नोई ने संभाला पदभार विश्वविद्यालय पहुंचने पर प्रोफेसर्स और स्टाफ ने किया जोरदार स्वागत पदभार ग्रहण के बाद विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा कुलगुरु बोले—शिक्षा का स्तर मजबूत करना रहेगा प्राथमिकता नए कोर्स शुरू करने और अकादमिक गतिविधियों को बेहतर बनाने पर रहेगा फोकस बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय को नए कुलगुरु मिल गए हैं प्रो. नरसीराम विश्नोई ने विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलगुरु के रूप में पदभार ग्रहण किया विश्वविद्यालय पहुंचने पर प्रोफेसर्स और स्टाफ की ओर से उनका स्वागत किया गया इसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण करते हुए विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं और अकादमिक गतिविधियों को लेकर अधिकारियों एवं शिक्षकों के साथ चर्चा की। पदभार संभालने के बाद कुलगुरु प्रो. नरसीराम विश्नोई ने विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षा के स्तर को और मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा इसके साथ ही विद्यार्थियों की जरूरत और बदलते शैक्षणिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए नए कोर्स शुरू करने की दिशा में भी काम किया जाएगा कुलगुरु ने विश्वविद्यालय में शिक्षा और अकादमिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को शैक्षणिक रूप से और मजबूत बनाने के लिए सभी के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

इ indौर में अनंत चतुर्दशी पर झांकियों की भव्य परंपरा आज भी जारी

Indore, Madhya Pradesh:एंकर - अनंत चतुर्दशी के अवसर पर झांकी निकालने की परंपरा इंदौर शहर में आज भी बादलपुर जारी है करीब 100 साल पुरानी यह परंपरा हर अनंत चतुर्दशी पर बखूबी निभाई जाती है जिसमें एक से बढ़कर एक झांकियां आकर्षण का केंद्र होती है करीब 100 सालों से इंदौर की सड़कों पर यह झांकियां निकालती आई है जो केवल झांकी नहीं बल्कि अपने आप में कई तरह के अनूठे संदेश देती है इंदौर में बरसों पहले चलने वाली अलग-अलग मिलो की यह झांकियाँ निकालती आई है आधुनिक दौर आया तकनीक बदली लेकिन परंपरा आज भी वही है सालों पहले बैलगाड़ियों और अलग-अलग साधनों पर सीमित संसाधनों में निकलने वाली यह झांकियां आप तकनीकी युग में और भी भव्य रूप लेती नजर आई हे आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शाम 6:00 बजाते ही इंदौर की सड़कों पर यह एक से बढ़कर एक झांकियां निकलेगी जिसे देखने के लिए न सिर्फ इंदौर शहर के लोग बल्कि दूर दराज के इलाकों से भी लोग इंदौर पहुंचते हे हर झांकी में बदलते वक्त की तस्वीर तो अलग-अलग संदेश नजर आने वाले हैं झिलमिलाते रंग बिरंगी रोशनियों से शराब और यह झांकियां और अलग-अलग झांकियां पर अलग-अलग चित्रण आमजन को अनूठा संदेश देने के साथ ही आकर्षण का केंद्र रहने वाली है
0
0
Report

जमशेदपुर में भारी बारिश से जलजमाव; निचले इलाके और स्कूल- अस्पताल प्रभावित

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर पूरे कोल्हान क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जमशेदपुर की जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार सुबह से जारी तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों, गलियों और आवासीय परिसरों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण सोनारी, आदर्शनगर, बर्मामाइंस, मानगो, बारिडीह, काशीडीह समेत कई क्षेत्रों के घरों में पानी घुस गया है। कई स्थानों पर नालियों का पानी भी घरों में प्रवेश कर गया, जिससे लोगों की दैनिक जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। प्रभावित परिवारों को घर छोड़कर ऊपरी मंजिलों या सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है。 सोनारी के आदर्श नगर अपार्टमेंट में स्थिति सबसे अधिक गंभीर बताई जा रही है। यहां एक मंजिल तक बारिश और नल का पानी भर जाने से दर्जनों वाहन पानी में डूब गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 50 से 60 वाहन जलमग्न हो चुके हैं। कई परिवारों को अपने सामान को बचाने के लिए रातभर मशक्कत करनी पड़ी और उन्हें दूसरी तथा तीसरी मंजिल पर शरण लेनी पड़ी। लगातार हो रही बारिश का असर शहर की दोनों प्रमुख नदियों स्वर्णरेखा और खरकई पर भी दिखाई दे रहा है। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण दोनों नदियां खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई हैं, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बारिश और जलजमाव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे, अस्पताल जाने वाले मरीज तथा कार्यालय जाने वाले कर्मचारी अपने-अपने घरों में फंसे हुए हैं। कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। घरों में पानी घुसने से फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है। फिलहाल लगातार हो रही बारिश के बीच लोग हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

पितामपुरा के हाईटेक कॉल सेंटर घोटाला: 100 करोड़ ठगी का बड़ा पर्दाफाश

New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, पितामपुरा में चल रहा था विदेशियों को ठगने का हाईटेक कॉल सेंटर, 100 करोड़ की ठगी का खुलासा IFSO टीम ने 2 महिलाओं समेत 11 आरोपियों को दबोचा, 41 लाख कैश, 29 लैपटॉप और 25 मोबाइल समेत भारी सामान बरामद स्टोरी :-- दिल्ली पुलिस की IFSO टीम ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पितामपुरा में चल रहे एक अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह अमेरिका में बैठे लोगों को टेक सपोर्ट के नाम पर अपना शिकार बनाता था और अब तक करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार/पकड़ा है。 IFSO टीम को पितामपुरा इलाके में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने पितामपुरा गांव की शिवाजी मार्केट स्थित मकान की तीसरी और चौथी मंजिल पर छापेमारी की। यहां किराये के परिसर में हाईटेक तरीके से कॉल सेंटर चलाया जा रहा था。 पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमेरिका में रहने वाले लोगों को टेक सपोर्ट के नाम पर फोन करते थे। गिरोह पहले पीड़ित के कंप्यूटर में मालवेयर पहुंचाता था, जिसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पॉप-अप दिखाई देता था। इसमें टेक्निकल मदद के लिए एक टोल फ्री नंबर दिया जाता था। पीड़ित जैसे ही नंबर पर कॉल करता, उसकी कॉल पितामपुरा के इस कॉल सेंटर में पहुंच जाती थी。 कॉल सेंटर में बैठे आरोपी खुद को टेक्निकल सपोर्ट कर्मचारी बताते और पीड़ित को डराते कि उसके कंप्यूटर में वायरस आ गया है और उसका बैंक अकाउंट भी खतरे में है। इसके बाद Ultra Viewer नाम का सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करवाकर पीड़ित के कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस हासिल कर लिया जाता था。 इसके बाद ठगी का दूसरा खेल शुरू होता था। पीड़ित की कॉल ऐसे व्यक्ति को ट्रांसफर की جاتی थी, जो खुद को बैंक अधिकारी बताता था। आरोपी Google Voice के जरिए अमेरिकी नंबरों से बात करते और पीड़ितों को iTunes, Sephora, Target और Google Pay के गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए मजबूर करते थे। कई मामलों में पीड़ितों से Bitcoin जैसी क्रिप्टोकरेंसी भी ट्रांसफर करवाई गई। आरोपी गिफ्ट कार्ड के कोड WhatsApp ग्रुप के जरिए गिरोह के दूसरे सदनों तक पहुंचाते थे। इसके अलावा पीड़ितों को डराने के लिए FBI और दूसरी अमेरिकी एजेंसियों के नाम से फर्जी दस्तावेज और मैसेज भी भेजे जाते थे। आरोपी ठगी के दौरान Williams, Rayan, Sofi, Genny और Alex जैसे फर्जी नामों का इस्तेमाल करते थे。 छापेमारी के दौरान पुलिस ने 41 लाख रुपये कैश, 29 लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, 8 राउटर और एक किआ कार बरामद की है。
0
0
Report

खेत में घास काटते समय बलुआही नदी में डूबकर दो महिलाएं मर गईं

Forbesganj, Bihar:खेत में घास काटने जा रही 6 महिलाएं नदी पार कर रही थी। इसी दौरान दो महिला बलुआही धार में पानी अत्यधिक रहने के कारण डूब गई। जिसके बाद साथ में पार कर रही महिलाओं ने हो हल्ला कर आसपास के लोगों को जुटाया जिसके बाद ग्रामीणों ने पहुंचकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा दोनों महिलाओं को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी फुलकाहा थाना को दी गई। मौके पर फुलकाहा थानाध्यक्ष ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान अमरोरी वार्ड संख्या 13 निवासी 30 वर्षीय अर्चना देवी पति कुंदन यादव एवं इसी वार्ड की रहने वाली 35 वर्षीय अड़हुल देवी पति अरुण यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report

जमशेदपुर गोलमुरी बैंक डकैती: 33.60 करोड़ का लूटकांड

Jamshedpur, Jharkhand:गोलमुरी में केनरा बैंक से 43 लाख कैश समेत 33.60 करोड़ की डकैती जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को सुबह 9.10 बजे पांच हथियारबंद डकैतों ने बैंक खुलते ही सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बनाकर 43 लाख रुपये नकद और 23.80 किलो मॉरगेज गोल्ड (कीमत 33.20 करोड़ रुपये) लूट लिए। इस तरह बैंक से कुल 33.60 करोड़ रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने नौ डीएसपी व सात थाना प्रभारियों की एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। रेनकोट पहनकर आए अपराधियों ने सफाईकर्मी के घुसते ही प्रवेश किया और कर्मचारियों के हाथ-पैर सेलो टेप से बांध दिए। विरोध करने पर गार्ड को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मैनेजर से लॉकर की चाबी लेकर कैश व सोना बैग में भरा और 10.12 बजे दो बाइक से फरार हो गए। सूचना पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार समेत सात थानों के थानेदार मौके पर पहुंच गये। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया, जिन्होंने फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए। पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि बैंक में पांच की संख्या में आए अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाश 43 लाख रुपये नकद और मॉरगेज गोल्ड ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी का गठन कर दिया है। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार मंत्री ने मोदी के 25 साल सेवा अवसर पर 25 पौधे लगाए

Patna, Bihar:आज बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल राजनीतिक जीवन पूरा होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 पेड़ लगाया । मंत्री ने कहा सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम की जिम्मेदारी बिहार प्रदेश भाजपा के नेता एवं कार्यक्रम के संयोजक माननीय राजेश वर्मा जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता निभा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा में कम से कम दो बड़े कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘सेवा मेरा योगदान’ के कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएं। इसी क्रम में आज हमारी टीम ने वृक्षारोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम में 25 से अधिक कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी में 25 से अधिक पौधे लगाए गए। मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों और जिला कार्यक्रम संयोजकों से अपील करता हूं कि वे भी तेज गति से इन कार्यक्रमों को पूरा करें, ताकि सेवा के क्षेत्र में बिहार देश में अग्रणी बने।
0
0
Report

दिल्ली के राजौरी गार्डन में 300 मीटर दूरी पर Luxury Fortuner चोरी: CCTV फुटेज में कैद

Delhi, Delhi:दिल्ली के राजौरी गार्डन थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर लग्जरी फॉर्च्यूनर कार चोरी CCTV में कैद चोरी की वारदात 10 मिनट में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम लग्जरी कार से ही आए थे चोर पहले भी इलाके में कई गाड़ियां हो चुकी है चोरी इलाके में दहशत का माहौल राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है और राजधानी में पिछले कुछ दिनों में लगातार हो रही घटनाओं के बाद अलग-अलग जिले में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है बावजूद इस वेस्ट जिले में चोर पूरी तरह से बेखौफ है तभी तो चोर राजौरी गार्डन थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर फॉर्च्यूनर कार चुरा कर ले जाते हैं और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होती है बावजूद इस के पुलिस 24 घंटे से अधिक का वक्त होने के बावजूद चोरों का कोई पता नहीं लगा पाई है हैरानी की बात यह है कि kreta कार से आए चोर महज 10 मिनट में लग्जरी फॉर्च्यूनर कार चुरा कर फरार हो जाते हैं लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर पाती है क्षेत्र की दूरी 300 मीटर के भीतर राजौरी गार्डन थाना है फिर भी चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए।
0
0
Report

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह मुकदमे और चुनावी पारदर्शिता की मांग तेज

Naya Chak, Bihar:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देश भर में उबाल देखा जा रहा है खासकर विपक्ष और सीजेपी पूरी तरह हमलावर नजर आ रही है। पटना में आज कॉंग्रेस का जोड़दार आंदोलन हुआ है इधर भागलपुर में कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएलपी लीडर अजीत शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। अजीत शर्मा ने कहा कि आज गणेश जी का विसर्जन हो गया अब ज्ञानेश कुमार का विसर्जन होना चाहिए। ज्ञानेश कुमार ने चुनावों में भारी गड़बड़ियां की है उन्होंने अपने अधीनस्थ आयुक्त के रिपोर्ट को नजरअंदाज कर दिया। बिहार बंगाल और असम में फिर से एक बार विधानसभा चुनाव होना चाहिए इसके साथ ही लोगों की भी मांग है की मतदाता सूची में हुए संशोधनों की स्वतंत्रता एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए एवं मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चला कर कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही मतदान वैलेट पेपर से कराया जाए तब ही चुनाव में पारदर्शिता होगी एवं चुनाव पर जनता का विश्वास होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top