Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gorakhpur273001

गोरखपुर में डम्फर-ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्कर, मजदूर की मौत; साइकिल सवार बाल-बाल बचा

NTNagendra Tripathi
Mar 12, 2026 14:03:18
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में तेज रफ्तार डम्फर ने ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर sआगे से गुजर रहे साइकिल सवार पर चढ़ गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर जोगिंदर की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि चालक दिनेश घायल हो गया। वहीं साइकिल सवार चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां मजदूर जोगिंदर की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के समय सड़क से गुजर रहा एक साइकिल सवार भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद उसकी साइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई, लेकिन गनीमत रही कि साइकिल सवार को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डम्फर चालक की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKashish Singh
Mar 12, 2026 15:32:39
Noida, Uttar Pradesh:NIA CHARGESHEETS 2 MORE ACCUSED IN 4-YEAR-OLD BIHAR PFI CRIMINAL CONSPIRACY CASE New Delhi, 12th March 2026 The National Investigation Agency (NIA) has chargesheeted two more accused persons in a Bihar case of 2022, relating to a conspiracy by the banned Popular Front of India (PFI) to disrupt peace and religious harmony through unlawful and anti-national activities. With the supplementary chargesheet filed on Wednesday before the NIA Special Court, Patna (Bihar), the total number of persons arrested and charged in the case has gone up to 20. NIA had found during investigation that Mahboob Alam Nadvi (President of PFI, Bihar State) and Shamim Akhtar (Vice-President of PFI, Bihar State), who were chargesheeted yesterday under various sections of IPC and UA (P) Act, were actively involved in the conspiracy. The entire conspiracy was aimed at creating an atmosphere of terror and spreading religious enmity, justifying the use of criminal force to promote PFI’s ideology to establish Islamic rule in India, as envisaged in the organisation’s vision document - “India 2047 Towards Rule of Islam in India, Internal Document: Not for circulation”. The NIA, which had taken over the case from Bihar Police in July 2022, further found during investigation that Mahboob and Shamim had been engaged in recruitment and training of PFI cadres. Along with the co-accused, they were involved in PFI’s meetings/training programmes held at Ahmad Palace, Phulwarisharif, Patna, Bihar. The local police had seized PFI’s vision document from Ahmad Palace at the time of the registration of the case. Investigation in the case RC-31/2022/NIA/DLI is continuing.
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 12, 2026 15:31:48
Jaipur, Rajasthan:खान विभाग की समीक्षा बैठक जयपुर में आयोजित की गई। प्रमुख सचिव टी रविकांत ने बैठक में राजस्व लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। फरवरी तक 9135 करोड़ राजस्व जमा हुए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 936 करोड़ अधिक हैं। फरवरी में रिकॉर्ड 1060 करोड़ राजस्व संग्रहित किया गया। विभाग मार्च माह में 1500 करोड़ से अधिक राजस्व संग्रहण का लक्ष्य तय किए हैं। 10 मार्च तक राजस्व संग्रहण 9135 करोड़ से अधिक रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 10 मार्च को समीक्षा बैठक में राजस्व अर्जन के निर्देश दिए। पिछले तीन महीनों दिसंबर-जनवरी-फरवरी में बेहतर विकास दर के साथ राजस्व संग्रहण हुआ। विभाग ने आगामी दिनों के लिए रोडमैप तैयार कर सभी फील्ड अधिकारियों को दे दिया है। राजस्व संग्रहण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 12, 2026 15:31:32
Govind Garh, Rajasthan:जमीनी विवाद में चली गोलियां, 22 वर्षीय युवक की मौत; मुख्य आरोपी देशी कट्टे सहित गिरफ्तार अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरवाड़ा बास में गुरुवार दोपहर पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चली गोली से 22 वर्षीय युवक सतनाम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में एएसपी कांबले शरण ने बताया कि मुख्य आरोपी को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार मुख्तियार सिंह, प्रेम सिंह और जोग सिंह का परिवार लंबे समय से हरनाम सिंह के परिवार से रंजिश रखता था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दीवार के पास सरसों की लकड़ियां रखने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के 8 से 10 लोग हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए और सतनाम सिंह के परिवार पर हमला कर दिया। इसी दौरान देशी कट्टे से की गई फायरिंग में सतनाम सिंह (22) पुत्र हरनाम सिंह को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में कांताबाई, प्रकाश कौर और जोगा सिंह भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के चाचा जोगा सिंह ने बताया कि सतनाम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सतनाम के पिता और बड़े भाई का पहले ही निधन हो चुका है। घर में उसकी बुजुर्ग मां और एक छोटी बहन ही हैं, जिनका सहारा अब सतनाम ही था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है。
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 12, 2026 15:31:18
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर- उपमुख्यमंत्री दिया kumari ने आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के मुरलीपुरा में राजस्थान पेंशनर समाज, उप शाखा मुरलीपुरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान “स्मारिका विमोचन, 90 और 75 वर्षीय पेंशनर्स का सम्मान और वार्षिक अधिवेशन” आयोजित किया गया. समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया kumari ने वरिष्ठ पेंशनर बंधुओं को सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव, समाज और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान और उनके जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है, यही मूल्य समाज को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शन देते हैं. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह, प्रदेश महामंत्री किशन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष जी.के. मीणा, मुरलीपुरा उप शाखा अध्यक्ष मदनलाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा और जयंत कुमावत समेत पेंशनर्स, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे. बाइट - दिया kumari, उप मुख्यमंत्री राजस्थान
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Mar 12, 2026 15:31:02
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान में फुटबॉल को नई पहचान दिलाने की दिशा में सक्रिय राजस्थान यूनाइटेड एफसी आईएफएल 2026-27 सीजन के अपने पहले होम मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम 13 मार्च को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में नामधारी एफसी के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस मुकाबले को लेकर क्लब प्रबंधन, खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह है। सीजन के पहले होम मैच को यादगार बनाने के लिए क्लब की ओर से विशेष उद्घाटन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इस समारोह के जरिए प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे फुटबॉल कल्चर का जश्न मनाने के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। क्लब के चेयरमैन कृष्ण कुमार टाक ने हाल ही में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात कर उन्हें इस मैच में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। डायरेक्टर रोशनी टाक भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। टीम में इस बार कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं, जिनमें स्पेन के फुटबॉलर पेड्रो स्त्री लोपेज और गेरार्ड आर्टिगस प्रमुख हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम की ताकत बढ़ी है और प्रशंसकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। फूटबाल क्लब की डायरेक्टर रोशनी टाक ने कहा कि फुटबॉल विश्व का लोकप्रिय खेल है और इस आयोजन के माध्यम से क्लब का उद्देश्य जयपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच उपलब्ध कराना है। बाईट - रोशनी टांक - डायरेक्टर फुटबॉल क्लब बाईट - कृष्ण कुमार टांक - चेयरमेन
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Mar 12, 2026 15:30:49
Muju, Jeonbuk State:एंकर - मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने यह विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने इन मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया。 प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के सामने एकत्र हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी प्रदेश में बढ़ते अपराध, नशे के कारोबार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता के हितों की आवाज उठाती रहेगी।
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Mar 12, 2026 15:30:37
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 15:30:35
Padrauna, Uttar Pradesh:जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू जनगणना-2027 की तैयारियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन में कंप्यूटर कक्ष/लाइब्रेरी में जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त ग्रामीण एवं नगरीय चार्ज अधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा उपस्थित होकर अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास तथा योजनाओं के निर्माण की आधारशिला है, इसलिए इस कार्य को पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया जाना आवश्यक है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करें तथा जनगणना से संबंधित सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक आम नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक संपन्न कराया जाएगा। जनगणना निदेशालय द्वारा नामित एवं जिला प्रभारी जनगणना अधिकारियों ने प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सीएमएमएस पोर्टल, हाउस लिस्टिंग ऑफिसर (एचएलओ) के गठन, डेटा संकलन एवं रिपोर्टिंग प्रणाली पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा भी विभिन्न सत्रों में जनगणना की कार्यप्रणाली एवं जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला गया।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Mar 12, 2026 15:30:14
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के उतैली मोहल्ले में बुधवार की शाम एक नवविवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका प्रांशु मिश्रा (26 वर्ष) के मायके पक्ष का आरोप है कि पति आकाश मिश्रा ने गला दबा कर हत्या की है। मौके पर पहुंची कोलगवां थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका प्रांशु का विवाह 23 मई 2023 को मनोज मिश्रा से हुआ था। दोनों की एक 2 माह की बेटी भी है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के पिता ने बताया कि बुधवार को घटना की सूचना मिलने के एक घंटे पहले ही उनकी बेटी से बात हुई थी। तब उन्हें बताया गया था कि पति मनोज बैंक पैसा निकालने गया था और ओटीपी मांग रहा था। बेटी द्वारा ओटीपी नहीं देने पर विवाद किया था। परिजनों ने बताया कि पति कुछ काम नहीं करता और नशे में आएदिन घर में विवाद करता था। मृतका की बड़ी बहन प्रतिमा ने बताया कि प्रांशु की सास की मौत के बाद वह एक साल उसी घर में ऊपर कमरा किराए पर ले कर रहती थी। मनोज बेला में कही वाहन के कूलएंड की दुकान खोले था। आरोप है कि मनोज अक्सर नशे में रहता था। कई बार प्रतिमा ने उसे समझाया लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उधर, आस पड़ोस के लोगों से भी पुलिस मामले में पूंछताछ कर रही है。
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Mar 12, 2026 15:19:39
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले. प्रतिनिधिमंडल में INLD के राष्ट्रीय संरक्षक संपत सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उप प्रधान शेरसिंह बड़शामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती समेत प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और INLD विधायक आदित्य देवीलाल शामिल रहे. INLO ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपने के बाद अभय चौटाला ने दी जानकारी. सरकार ने एक आदेश जारी कर दूरदराज के इलाकों में बने गेहूं खरीद केंद्रों को बंद करने और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक देवीलाल ने इन खरीद केंद्रों की शुरुआत की थी. पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने किसानों के हित में इन खरीद केंद्रों बढ़ावा दिया था. ऐसे करीबन 219 गेहूं खरीद के अंदर हैं जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं. इन केंद्रों पर कुल 9000 के आसपास लाइसेंस धारक सीजन में गेहूं के खरीद का काम करते हैं लेकिन सरकार के आदेश से लाइसेंस होल्डर परेशान है. सरकार के फैसले से स्थानीय मजदूर भी प्रभावित होंगे; एक लाइसेंस के ऊपर लगभग 9 लोगों को रोजगार मिलता है. गेहूं परचेज सेंटर बंद होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी. सरकार ने इस बार में स्थानीय गेहूं खरीद केंद्रों पर बायोमेट्रिक को अनिवार्य कर दिया है जो संभव नहीं है. बायोमेट्रिक खरीद वहां पर हो सकती है जहां मंडी की चारदिवारी रहे लेकिन इन केंद्रों के ऊपर कोई चार दिवारी है. अभय चौटाला मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आश्वासन दिया है गेहूं खरीद के स्थानीय केंद्रों को बंद नहीं होने देंगे. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा सरकार जल्द ही इस मसले पर चर्चा कर कोई फैसला ले लेगी. अभय चौटाला ने कहा हमने मुख्यमंत्री से कहा है गेहूं खरीद का सीजन शुरू होना सरकार जल्द से जल्द फैसला करें वरना INLD एक हफ्ते बाद प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी. अभय सिंह चौटाला ने कहाINelo ने प्रदेश में सरसों की खरीद को लेकर भी मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की है. इनेलो पार्टी ने हरियाणा में 12 मार्च से सरसों की खरीद की मांग की है. हरियाणा में कई जिले हैं जहां सरसों वक्त से पहले पक जाती है—भिवानी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, पलवल और नूह में सरसों की फसल तैयार हो चुकी है; इस पर भी मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया है अभय चौटाला. राज्यसभा चुनाव को लेकर अभय सिंह चौटाला ने नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा. अभय सिंह ने कहा इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तसल्ली करवा दूंगा. इंडियन नेशनल लोकदल को बीजेपी की B टीम कहने से पहले हुड्डा अपनों को संभालें; हुड्डा अपनों को बेच देंगे और आरोप हमारे ऊपर लगाएंगे. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व में कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया था. हुड्डा ने किरण चौटरी और कुलदीप बिश्नोई को राज्यसभा चुनाव से बिल्कुल ठीक पहले प्रताड़ित किया था जिसके चलते राज्यसभा चुनाव के नतीजे बदले थे. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को स्याही कांड भी याद रखना चाहिए. स्याही किसने बदली थी इस पर भी जवाब दें. भूपेंद्र सिंह हुड्डा दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री और वकील भी हैं फिर भी राज्यसभा चुनाव में अपने बैलट को खाली छोड़ कर आए थे. आज हरियाणा की जनता मानती है भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही बीजेपी की सरकार तीसरी बार सरकार बनवाई है. हरियाणा के आगामी वित्त वर्ष के बजट में सतलुज लिंक नहर निर्माण को लेकर 100 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान नहीं करने पर अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तंज. इस बार के बजट में नहर निर्माण को लेकर प्रावधान नहीं करने से साबित होता है मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने आत्म समर्पण कर दिया है. नायब सैनी को हरियाणा के हितों से कोई मतलब नहीं है. मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में जाकर बीजेपी के लिए वोट मांगते हैं इसलिए अपने आकाओं को खुश किया जा सके. मुख्यमंत्री नायब सैनी का कार्यकाल पंजाब विधानसभा चुनाव तक ही है. एलपीजी गैस की काला बाजारी रोकना सरकार की जिम्मेवारी है. सरकार अफवाहों पर रोक लगाकर लोगों को राहत दे वरना हालात ज्यादा खराब हो सकते हैं.
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 12, 2026 15:19:10
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कालाबाजारी व जमाखोरी पर तत्काल एफआईआर के निर्देश तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक, रसोई गैस आपूर्ति-वितरण की समीक्षा की घबराहट न फैलने दें और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री छात्रावासों, अस्पतालों, धर्मशालाओं, होटलों तथा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से संवाद स्थापित कर वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के लिए प्रेरित करें: मुख्यमंत्री प्रदेश को 80 लाख लीटर केरोसिन आवंटित, विकल्प के रूप में जरूरत पर होगा वितरण मुख्यमंत्री का निर्देश, खाद्य एवं रसद विभाग बनाये कंट्रोल रूम, हर जिले की हो 24×7 मॉनीटरिंग एलपीजी वितरक सेंटरों पर होगी पुलिसकर्मियों की तैनाती, व्यवस्था बनाये रखने में करेंगे सहयोग लखनऊ, 12 मार्च: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट की स्थिति न बनने दी जाए तथा आमजन को समय-समय पर सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में एलपीजी की वर्तमान मांग और आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने पाए तथा जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी की बुकिंग कराई है, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध ढंग से सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को उनकी अगली रिफिल की संभावित तिथि के संबंध में भी समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति उतनी गंभीर नहीं है, जितना कि अफवाहों के माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया जा रहा है। तेल कंपनियां प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एलपीजी की आपूर्ति और वितरण की वास्तविक स्थिति के बारे में आमजन को नियमित रूप से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर एलपीजी वितरक केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति न बने और वितरण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने बैठक में अवगत कराया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा इनके वितरण में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विकल्प के रूप में प्रदेश को 80 लाख लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इसे विकल्प के रूप में रखा जाए और आवश्यकता के अनुसार इसका यथोचित वितरण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने छात्रावासों, धर्मशालाओं, अस्पतालों, होटलों तथा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से संवाद स्थापित कर उन्हें वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं रसद विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले की स्थिति की सतत निगरानी की जाए। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी तथा ऑयल कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधि आपसी समन्वय से एलपीजी की समुचित आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करायें。
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Mar 12, 2026 15:18:55
Nalhar, Haryana:हरियाणा गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने की जिला प्रशासन के अधिकारियों व गौशाला संचालकों के साथ बैठक। हरियाणा गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरण कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार और हरियाणा गौ सेवा आयोग प्रदेश में गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी गौवंश सड़कों पर न घूमे, इसके लिए सरकार और आयोग द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि सड़कों पर गौवंश दिखाई न दें। पूरण कुमार गुरुवार को नूंह स्थित लघु सचिवालय के सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा जिला नूंह से संबंधित गौशाला संचालकों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी 21 मार्च को ईद का त्योहार है, जिसे नूंह जिले में भाईचारे और आपसी प्रेम के साथ मनाया जाता है। इस बार भी यह त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की सड़कों पर कोई गौवंश नहीं दिखना चाहिए और जो गौवंश सड़कों पर घूम रहे हैं, उन्हें गौशालाओं में पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई पशु घायल है या उसके पुनर्वास की आवश्यकता है तो इसके लिए 1962 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें, ताकि संबंधित पशु को तुरंत आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बेसहारा गौवंश की टैगिंग, टीकाकरण, अनुदान प्राप्ति तथा विभिन्न पोर्टल योजनाओं में समय पर आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा गौशालाओं को बिजली पर दो रुपये प्रति यूनिट की रियायती दर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने गौवंश से प्राप्त उत्पादों की मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गौशालाओं के लिए रजिस्ट्री शुल्क शून्य कर दिया गया है तथा उन्हें प्रॉपर्टी टैक्स से भी मुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण के लिए इस बार सरपंच एसोसिएशन से भी आगे आकर सहयोग करने की अपील की गई है। जो लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनके विरुद्ध सामाजिक स्तर पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और आयोग इस विषय को गंभीरता से ले रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की अवांछित घटना न हो और सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जा सकें। पूरण कुमार ने बताया कि हरियाणा में वर्ष 2015 में गौ संरक्षण के लिए कड़ा कानून बनाया गया, जिसके तहत अब तक करीब 65 गौ-तस्करों को सजा भी हो चुकी है। प्रशासन की लगातार निगरानी के कारण तस्करी की घटनाओं में काफी कमी आई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में लगभग 697 गौशालाएं पंजीकृत हैं, जबकि कुछ गौशालाएं अपंजीकृत भी हैं। इन गौशालाओं में करीब चार लाख गौवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है। समाज और प्रशासन के सहयोग से गौ संरक्षण का कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस अवसर पर जिला प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त करते हुए उपायुक्त अखिल पिलानी, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेकर बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास किया।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 12, 2026 15:18:32
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ जनपद आगरा के 04 यात्री/मालकर अधिकारी किये गये निलंबित परिवहन आयुक्त श्रीमती किंजल सिंह द्वारा परिवहन मंत्री के निर्देशों पर कार्यवाही। दायित्वों के निर्वहन में घोर उदासीनता एवं शिथिलता बरतने के आरोप में कार्यवाही। जनपद आगरा में तैनात 04 यात्री/मालकर अधिकारियों पर कार्यवाही। श्रीमती नीलम, अमित वर्मा, शारदा मिश्रा और शिव कुमार मिश्रा को निलंबित किया गया। साथ ही शासन को सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी आगरा को निलंबित करने की सस्तुति भी की गयी। इसी माह 11 मार्च को अपराह्न 2ः30 बजे जनपद आगरा में आरबीएस हायर सेकेन्ड्री स्कूल अगवार रोड भागूपुर (हवेली) एत्मादपुर आगरा की स्कूली बस से दुर्घटना में एक बच्ची की दुखद मृत्यु हो गयी थी। जिसके संबंध में मृतका के पिता ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में बस की तकनीकी दशा खराब पायी गयी। जनपद आगरा में तैनात इन प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा उक्त वाहन के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गयी। विभाग द्वारा 15 जनवरी से 21 जनवरी, 2026 तक एवं 01 जुलाई से 15 जुलाई, 2025 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश भी दिए गए थे। निलंबन अवधि में उक्त सभी अधिकारी परिवहन आयुक्त कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। संजय सिंह उप परिवहन आयुक्त को सौंपी गई मामले की जांच एक माह के अंदर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top