Back
अभय चौटाला ने मांगों पर मुख्यमंत्री से मुलाकात; गेहूं केंद्रों पर निर्णय जल्द
VRVIJAY RANA
Mar 12, 2026 15:19:39
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़ ब्रेकिंग
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले. प्रतिनिधिमंडल में INLD के राष्ट्रीय संरक्षक संपत सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उप प्रधान शेरसिंह बड़शामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती समेत प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और INLD विधायक आदित्य देवीलाल शामिल रहे. INLO ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपने के बाद अभय चौटाला ने दी जानकारी. सरकार ने एक आदेश जारी कर दूरदराज के इलाकों में बने गेहूं खरीद केंद्रों को बंद करने और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक देवीलाल ने इन खरीद केंद्रों की शुरुआत की थी. पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने किसानों के हित में इन खरीद केंद्रों बढ़ावा दिया था. ऐसे करीबन 219 गेहूं खरीद के अंदर हैं जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं. इन केंद्रों पर कुल 9000 के आसपास लाइसेंस धारक सीजन में गेहूं के खरीद का काम करते हैं लेकिन सरकार के आदेश से लाइसेंस होल्डर परेशान है. सरकार के फैसले से स्थानीय मजदूर भी प्रभावित होंगे; एक लाइसेंस के ऊपर लगभग 9 लोगों को रोजगार मिलता है. गेहूं परचेज सेंटर बंद होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी. सरकार ने इस बार में स्थानीय गेहूं खरीद केंद्रों पर बायोमेट्रिक को अनिवार्य कर दिया है जो संभव नहीं है. बायोमेट्रिक खरीद वहां पर हो सकती है जहां मंडी की चारदिवारी रहे लेकिन इन केंद्रों के ऊपर कोई चार दिवारी है. अभय चौटाला मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आश्वासन दिया है गेहूं खरीद के स्थानीय केंद्रों को बंद नहीं होने देंगे. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा सरकार जल्द ही इस मसले पर चर्चा कर कोई फैसला ले लेगी. अभय चौटाला ने कहा हमने मुख्यमंत्री से कहा है गेहूं खरीद का सीजन शुरू होना सरकार जल्द से जल्द फैसला करें वरना INLD एक हफ्ते बाद प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी. अभय सिंह चौटाला ने कहाINelo ने प्रदेश में सरसों की खरीद को लेकर भी मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की है. इनेलो पार्टी ने हरियाणा में 12 मार्च से सरसों की खरीद की मांग की है. हरियाणा में कई जिले हैं जहां सरसों वक्त से पहले पक जाती है—भिवानी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, पलवल और नूह में सरसों की फसल तैयार हो चुकी है; इस पर भी मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया है अभय चौटाला. राज्यसभा चुनाव को लेकर अभय सिंह चौटाला ने नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा. अभय सिंह ने कहा इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तसल्ली करवा दूंगा. इंडियन नेशनल लोकदल को बीजेपी की B टीम कहने से पहले हुड्डा अपनों को संभालें; हुड्डा अपनों को बेच देंगे और आरोप हमारे ऊपर लगाएंगे. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व में कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया था. हुड्डा ने किरण चौटरी और कुलदीप बिश्नोई को राज्यसभा चुनाव से बिल्कुल ठीक पहले प्रताड़ित किया था जिसके चलते राज्यसभा चुनाव के नतीजे बदले थे. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को स्याही कांड भी याद रखना चाहिए. स्याही किसने बदली थी इस पर भी जवाब दें. भूपेंद्र सिंह हुड्डा दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री और वकील भी हैं फिर भी राज्यसभा चुनाव में अपने बैलट को खाली छोड़ कर आए थे. आज हरियाणा की जनता मानती है भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही बीजेपी की सरकार तीसरी बार सरकार बनवाई है. हरियाणा के आगामी वित्त वर्ष के बजट में सतलुज लिंक नहर निर्माण को लेकर 100 करोड़ रुपए राशि का प्रावधान नहीं करने पर अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तंज. इस बार के बजट में नहर निर्माण को लेकर प्रावधान नहीं करने से साबित होता है मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने आत्म समर्पण कर दिया है. नायब सैनी को हरियाणा के हितों से कोई मतलब नहीं है. मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में जाकर बीजेपी के लिए वोट मांगते हैं इसलिए अपने आकाओं को खुश किया जा सके. मुख्यमंत्री नायब सैनी का कार्यकाल पंजाब विधानसभा चुनाव तक ही है. एलपीजी गैस की काला बाजारी रोकना सरकार की जिम्मेवारी है. सरकार अफवाहों पर रोक लगाकर लोगों को राहत दे वरना हालात ज्यादा खराब हो सकते हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 12, 2026 16:48:470
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 12, 2026 16:48:130
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 12, 2026 16:47:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 12, 2026 16:47:10Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
LPG गैस सप्लाई को लेकर कलेक्टर का आदेश
सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए दी जाएगी LPG गैस
कमर्शियल उपयोग में अब नहीं मिलेगी गैस
SDM,CSP और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी करेंगे निगरानी
घरेलू गैस का अवैध अंतरण और व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकेगा
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 12, 2026 16:46:380
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 12, 2026 16:46:160
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 12, 2026 16:45:590
Report
MTMadesh Tiwari
FollowMar 12, 2026 16:45:400
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 12, 2026 16:45:270
Report
0
Report
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 12, 2026 16:31:010
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 12, 2026 16:30:540
Report
RMRam Mehta
FollowMar 12, 2026 16:30:370
Report