273401
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर मृतक मजदूर को श्रद्धांजलि दी, मुआवजा और नौकरी की मांग
Haldwani, Uttar Pradesh:रामनगर बलुआ घाट पर नवनिर्मित गुंबद के गिरने से मृतक मजदूर मेवा लाल को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में शास्त्री चौक से शुरू होकर बलुआ घाट पर पहुंची रैली में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन व्रत किया गया। चौबे ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सरकार से मृतक आश्रित को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीकनगांव के बेड़छा में 82 गांजा पौधे पकड़े, एक गिरफ्तार
Khargone, Madhya Pradesh:पुलिस ने खरगोन के आदिवासी क्षेत्र भीकनगांव के बेड़छा में 10 लाख की गांजा खेती को पकड़ा। मिर्च व कपास फसल के बीच उगा रखे थे लगभग 5 फीट ऊंचाई के 82 पौधे वजन करीब 2 क्विंटल। भीकनगांव पुलिस की दबिश में आरोपी सिकदार गिरफ्तार, उसका भाई फरार। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी। भीकनगांव थाना क्षेत्र के बेड़छा में चार खंबा फलिया की कार्यवाही।0
0
Report
सतना के सुरदहा घाट पर ऑटो पलटने से 14 घायल, 4 की हालत गंभीर
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के जसो थाना क्षेत्र के सुरदहा घाट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। परसमनिया पहाड़ में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार से भरा ऑटो घाट में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर जसो पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को नागौद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से 2 गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।0
0
Report
जयपुर से भाजपा नेता निकले; मोदी नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-मदन राठौड़ और शाहनवाज हुसैन एक ही गाड़ी में निकले भाजपा प्रदेश कार्यालय से साथ रवाना हुए दोनों नेता शाहनवाज हुसैन बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा देश को आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती मोदी के खिलाफ विदेश से हो रही साजिशें सफल नहीं होंगी राहुल गांधी झूठ की खेती कर रहे हैं, वह नहीं चलेगी शाहनवाज बोले- राजस्थान में भी बेहतरीन काम हो रहा है0
0
Report
Advertisement
धनखड़ का हरियाणा खेल नीति पर पलटवार: हुड्डा अतीत से बाहर नहीं आ सके
Jhajjar, Haryana:दीपेंद्र हुड्डा की खेल नीति की मांग पर धनखड़ का पलटवार, बोले- अतीत से बाहर नहीं आ पा रहे कांग्रेस नेता झज्जर में मां दुर्गा की शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़, हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना की एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का जल्द मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे सम्मान झज्जर। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा हुड्डा शासनकाल की खेल नीति को दोबारा लागू करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दीपेंद्र हुड्डा अभी भी अतीत से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार की मौजूदा खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। धनखड़ ने बताया कि एशियन गेम्स में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों सम्मान किया जाएगा। ओमप्रकाश धनखड़ झज्जर में मां दुर्गा की शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल नीति और खिलाड़ियों के सम्मान को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से स्वयं बातचीत करते हैं और उनका उत्साह बढ़ाते हैं। धनखड़ ने कांग्रेस शासनकाल पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उस समय खिलाड़ियों से मिलने के लिए प्रधानमंत्री के पास समय नहीं होता था। मां दुर्गा की भक्ति से होता है नवशक्ति का संचार: धनखड़ मां दुर्गा की शोभायात्रा के दौरान ओमप्रकाश धनखड़ ने सभी श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की भक्ति से जीवन में नवशक्ति का संचार होता है और लोगों को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि झज्जर ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में मां दुर्गा की भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। धनखड़ ने धार्मिक आयोजनों को आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताते हुए सभी लोगों को पर्व आपसी भाईचारे और श्रद्धा के साथ मनाने का संदेश दिया। शोभायात्रा के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।0
0
Report
नवसारी के जलालपुर क्षेत्र में मोबाइल टावर में आग, तीन मंजिला मकान समेत आसपास भय
Navsari, Gujarat:નવસારીના જલાલપોર વિસ્તારમાં એપાર્ટમેન્ટ ઉપર લગાવેલા મોબાઇલ ટાવરમાં લાગી આગ ગૌરીશંકર મહોલ્લામાં આવેલ મનુભાઈના ત્રણ માળના એપાર્ટમેન્ટ ઉપર મોબાઇલ ટావરમાં आग લાગતાધુમાડાના ગોટા ઉઠ્યા મોબાઇલ ટાવરમાં આગ લાગતા એપાર્ટમેન્ટ સહિત આસપાસના રહેણાંક વિસ્તારોમાં ભયનો માહોલ નવસારી ફાયર વિભાગને ઘટનાની જાણ થતા તાત્કાળ ઘટના સ્થળે પહોચી આગ ઓલવવાનો શરૂ કર્યો પ્રયાસ મોબાઇલ ટાવરનું જનરેટર ચલાવવા ડીઝલ પણ એપાર્ટમેન્ટના ઘાબે હોવાની ચર્ચા આગ લાગવાનું કારણ અકબંધ નવસારી ફાયરના જવાનોએ કલાકની જહેમત બાદ આગ ઉપર કાબુ મેળવ્યો આગ અંગે અગાઉ પણ આજે મોબાઈલ ટાવરમાં આગની ઘટના બની હતી0
0
Report
सिवनी में मनोकामना कलश विसर्जन श्रद्धा के साथ जारी
सिवनी में मनोकामना कलशों का विसर्जन सिवनी में शारदीय नवरात्र पर्व के दौरान माता मंदिरों में स्थापित मनोकामना कलशों का विसर्जन जारी है। नगर के नंदीकेश्वर धाम स्थित माता राजराजेश्वरी मंदिर और भगवान परशुराम मंदिर में स्थापित कलशों का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गाजे-बाजे के साथ नृत्य किया और श्रद्धा के साथ कलश विसर्जन किया।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर दशहरा रावण दहन के लिए सुरक्षा तैयारी अलर्ट मोड में
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपट में दशहरा पर्व पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर मृणाल मीणा और एसपी रजत सकलेचा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर और एसपी ने आयोजन समिति के साथ स्थल का दौरा कर पार्किंग, आवागमन, दर्शकों के प्रवेश-निकास और इमरजेंसी गेट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने फायर सेफ्टी पर विशेष जोर दिया। आगजनी जैसी स्थिति से निपटने के लिए हैंडहेल्ड फायर एक्सटिंग्विशर और फायर ब्रिगेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अगले दिन फिर से निरीक्षण किया जाएगा, ताकि दशहरा पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
भोपाल में MD ड्रग्स नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में MD ड्रग्स नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन! भोपाल में एमडी तस्करी मामले में तीसरा आरोपी रितिक बाथम गिरफ्तार जिला कोर्ट के पिछले गेट के पास पकड़ा गया था मुख्य आरोपी मुकुल धोलपुरे आरोपी के पास से करीब 4 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, कीमत लगभग 1 लाख रुपए पूछताछ में मुकुल ने खुद को जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाला वकील बताया पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से ड्रग्स लाकर भोपाल में सप्लाई करता था मुकुल ड्रग्स सप्लाई के बदले दिव्यांशु और रितिक को देता था कमीशन पुलिस ने पहले दिव्यांशु और अब रितिक को गिरफ्तार किया पुलिस ने मुख्य आरोपी के घर करीब 70 मिनट तक सर्चिंग کی नाइजीरियाई व्यक्ति से ड्रग्स लाने की बात सामने आई, दिल्ली में नेटवर्क के एक अन्य सदस्य की तलाश भोपाल से दिल्ली तक फैले ड्रग्स नेटवर्क की पड़ताल तेज, पुलिस खंगाल रही पूरे कनेक्शन!0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा: सपनों की उड़ान, मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को ‘सपनों की उड़ान-असंभव कुछ भी नहीं’ कार्यक्रम में युवाओं संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।सामर्थ्यवान, संस्कारवान, नशामुक्त युवा संकल्प, अनुशासन, परिश्रम और नवाचार से अपना मुकाम हासिल करें। उनके सपनों को पूरा करने के लिए सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, खिलाड़ी एवं अन्य युवा उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में पांच साल की बच्ची के साथ क्रूरता: प्रताड़ना की यह शर्मनाक घटना
Varanasi, Uttar Pradesh:मैनपुरी में पांच साल की एक मासूम के साथ ऐसी क्रूरता की गई, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए...फसल को नुकसान पहुंचने पर उसे चारपाई से बांधकर प्रताड़ित किया गया बच्चों की गलतियों को समझाना बड़ों की जिम्मेदारी है, उन्हें डराना या प्रताड़ित करना नहीं...खेत में फसल का नुकसान हुआ था, तो उसकी शिकायत की जा सकती थी...0
0
Report
मनोरमा नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, तीन घंटे बाद शव बरामद
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले में मनोरमा नदी में स्नान करते समय 24 वर्षीय युवक डूब गया. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने उसे नदी से बाहर निकाला, मगर उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान प्रशांत उर्फ विशाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर-9, कुँवर नगर के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार घाट पर पहुंच गया और मातमी घेर टिकट हो गया. पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. मनोरमा नदी में हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है.0
0
Report
मथुरा से चुनाव लड़ने की चुनौती, योगी को वहीं मैदान पर उतरने की तैयारी
Mathura, Uttar Pradesh:चंद्रशेखर-ओवैसी को 'मथुरा' आने का न्योता, VHP नेता बोले- 'अगली लड़ाई मथुरा के नाम पर, CM योगी भी यहीं से लड़ें चुनाव' , मथुरा: उत्तर प्रदेश में चुनावी बयानबाजी और आरोप-प्रतारोप का दौर जारी है। चंद्रशेखर आजाद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिजनौर से चुनाव लड़ने से जुड़े बयान पर अब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने पलटवार किया है। वीएचपी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने तीखा हमला बोलते हुए राजनीतिक विरोधियों को किसी अन्य जगह के बजाय सीधे मथुरा से चुनाव मैदान में उतरने की खुली चुनौती और निमंत्रण दिया है। 'मथुरा में स्वागत के लिए तैयार हैं' मीडिया से बातचीत करते हुए कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा, "हम आपके माध्यम से उनसे (विरोधियों से) कहना चाहते हैं कि हम मथुरा में उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे आएँ और मथुरा से ही चुनाव लड़कर दिखाएँ।" उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों को मथुरा आकर चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आज़मानी चाहिए। 'CM योगी लड़ें मथुरा से चुनाव, लड़ाई का आनंद ही अलग होगा' वीएचपी नेता ने अपेक्षा जताई कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बार मथुरा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ना चाहिए। कन्हैया लाल ने कहा, "अगली मुख्य राजनीतिक लड़ाई मथुरा के नाम से ही लड़ी जानी है, यह जगजाहिर है। जब तक प्रदेश का मुखिया खुद मथुरा से मैदान में नहीं होगा, तब तक इस लड़ाई का असली आनंद नहीं आएगा।" उन्होंने आह्वान किया कि दोनों पक्ष आएं और मथुरा की पावन धरा पर ही राजनीतिक चुनौती का सामना करें। 'सपने देखने का सबको अधिकार' विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में सपने देखने का अधिकार हर किसी को है। चाहे कोई दरी बिछाने की बात करे या नेतागिरी की, लेकिन आखिरकार जिसका जो मूल काम है, उसे वही करना पड़ेगा और भविष्य के गर्त में क्या छिपा है, यह समय तय करेगा। बाइट,--कन्हैयालाल अग्रवाल -अध्यक्ष ब्रज प्रांन्त0
0
Report
Advertisement
कोटा नगर निगम ने दो नई फायर बाइक से फायर सुरक्षा बढ़ाई
Kota, Rajasthan:KOTA कोटा नगर निगम फायर अनुभाग को मिली दो नई फायर बाइक, अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त बाइक करेगी फायर बुझाने में रिस्पांड, विधिवत पूजा अर्चना के साथ फायर अनुभाग में सम्मिलित हुई बाइक, महापौर अनसुईया गोस्वामी, निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर किया बाइक्स को रवाना, कोटा शहर की तंग गलियों में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में काम करेगी फायर बाइक्स, गलियों में आग बुझाने को लेकर मिलेगी, एंकर - शहर में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कोटा नगर निगम के फायर अनुभाग को दो नई फायर बाइक मिली हैं। अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त ये बाइक विशेष रूप से शहर की संकरी गलियों और ऐसे इलाकों में मददगार साबित होंगी, जहाँ बड़ी दमकल गाड़ियों को पहुंचने में परेशानी होती है। फायर बाइक को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सेवा में शामिल किया गया। महापौर अनसुईया गोस्वामी और निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। विश्लेषणात्मक दृष्टि से देखें तो घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आग लगने की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में फायर बाइक मौके पर पहुंचकर प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने और नुकसान कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है। हालांकि, इनकी प्रभावशीलता संसाधनों की उपलब्धता, प्रशिक्षित कर्मचारियों और नियमित रखरखाव पर भी निर्भर करेगी। नई फायर बाइक से कोटा में अग्निशमन व्यवस्था को गति मिलने और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की उम्मीद है। बाइट - 1. ओपी मेहरा, निगम आयुक्त 2. राकेश व्यास,CFO0
0
Report
मेवात की शान: दो भाइयों की अनोखी शादी हेलीकॉप्टर से
Alwar, Rajasthan:मेवात की शान बनी अनोखी शादी: एक ही हेलीकॉप्टर से दुल्हनों को लेने पहुंचे दो सगे भाई, 5 लाख रुपये में 4 घंटे के लिए बुक किया हेलीकॉप्टर अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के मेवात क्षेत्र में दो सगे भाइयों की अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। भुल्ला का बास गांव के दोनों भाई अपनी दुल्हनों को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचे। सुबह हेलीकॉप्टर से बारात लेकर गए दोनों दूल्हे शाम को अपनी दुल्हनों को साथ लेकर लौटे। शाही अंदाज में हुई इस शादी को क्षेत्र में मेवात की शान के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भुल्ला का बास गांव निवासी रफी मोहम्मद खेती-किसानी से जुड़े हैं। उनके बेटे रोहिल खान और साहिर खान का रिश्ता बड़ौदा मेव के समीप स्थित शीतल गांव निवासी मुबीन खान की दो बेटियों से तय हुआ था। मुबीन खान प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। रविवार को दोनों भाइयों का निकाह हुआ। साहिर खान अपनी दुल्हन आइना और रोहिल खान अपनी दुल्हन मौसीना को ब्याहकर घर लाए। बताया जा रहा है कि दोनों दुल्हनों की इच्छा थी कि वे हेलीकॉप्टर से विदा होकर अपने ससुराल पहुंचें। परिवार ने उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव पहुंचा, उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस अनोखी शादी को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में काफी उत्साह नजर आया। चार घंटे की बुकिंग के लिए दिए पांच लाख रुपये दूल्हों के चाचा शहाबुद्दीन खान ने बताया कि दोनों भतीजों की शादी रविवार को थी। इसके लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित पिनान रेस्ट हाउस से हेलीकॉप्टर किराये पर लिया गया। चार घंटे की बुकिंग के लिए पांच लाख रुपये खर्च किए गए। हेलीकॉप्टर दो घंटे भुल्ला का बास गांव और दो घंटे शीतल गांव में रहा। शहाबुद्दीन खान के अनुसार, हेलीकॉप्टर कंपनी ने संबंधित विभागों से आवश्यक स्वीकृतियां भी प्राप्त की थीं। दोनों भाइयों का एक साथ हेलीकॉप्टर से बारात लेकर जाना और फिर अपनी-अपनी दुल्हनों को लेकर लौटना इस शादी को खास बना गया। दुल्हनों की इच्छा पूरी करने के लिए परिवार की ओर से किए गए इस इंतजाम की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। मेवात की इस अनोखी शादी ने पारंपरिक विवाह समारोह को शाही अंदाज देकर इसे यादगार बना दिया।0
0
Report
अजमेर में UPI ठगी: बिना OTP PhonePe से 42 हजार रुपये निकल गए
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में ऑनलाइन ठगी का नया कारनामा सामने आया है... ठगी के शिकार धीरज सारस्वत ने बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक और साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर UPI फ्रॉड के जरिए खाते से 42 हजार रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया है... बगैर किसी ओटीपी या लिंक खोले उसके बैंक खाते से डिजिटल पेमेंट ऐप के जरिए अचानक रकम निकल गई.. मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसने बैंक से प्राप्त मैसेज देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए.. आश्चर्य की बात तो यह रही कि बिना उसकी अनुमति के PhonePe के माध्यम से 42 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर दिया गया... जब बैंक पहुंचा तो उसे शिकायत सुनने की बजाए चलता कर दिया..0
0
Report
Advertisement
