icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Gorakhpur
NTNeeraj TripathiFollow21 Jun 2024, 10:53 am

संतकबीरनगर में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Sant Kabir Nagar, Uttar Pradesh:

संतकबीरनगर जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हाल ही में एक सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय के एच आर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ था जिसमें प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक अनिल त्रिपाठी, और जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से योग दिवस का मनावा जा रहा है। इस दौरान योगाचार्यों ने योग के महत्व के बारे में भी बताया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सेना का हेलीकॉप्टर खेत में उतर गया, बढ़ापुर में हलचल

Moradabad, Uttar Pradesh:हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर बिजनौर के बढ़ापुर इलाके में मंगलवार को अचानक एक खेत में हेलीकॉप्टर का लैंडिंग ग्राउंड बन गया। रायपुर गढ़ी गांव के पास खेत में सेना का हेलीकॉप्टर उतरता देख आसपास के लोगों में हलचल मच गई। कुछ ही देर में गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग हेलीकॉप्टर को देखने के लिए खेतों की ओर पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान सेना के हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आ गई थी। स्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से रायपुर गढ़ी गांव के पास खेत में उतारा गया। अचानक खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची, लोग अपने काम छोड़कर मौके की ओर दौड़ पड़े। खेत में हेलीकॉप्टर, गांव में लोगों की भीड़ कुछ ही देर में खेत के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हर किसी की नजर खेत में खड़े सेना के हेलीकॉप्टर पर थी। गांव के लोग दूर-दूर से इसे देखने के लिए पहुंचते रहे। कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पूरे नजारे को रिकॉर्ड करते नजर आए। हेलीकॉप्टर के आसपास तकनीकी टीम काम कर रही थी, जबकि ग्रामीण दूरी से खड़े होकर पूरी गतिविधि देखते रहे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच हेलीकॉप्टर के अचानक खेत में उतरने को लेकर चर्चा होती रही। ऊपर मंडराता रहा दूसरा हेलीकॉप्टर इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक और तस्वीर ने ग्रामीणों का ध्यान खींचा। खेत में उतरे हेलीकॉप्टर की मदद के लिए दूसरा हेलीकॉप्टर भी आसमान में मंडराता रहा। जमीन पर खड़े सेना के हेलीकॉप्टर और आसमान में उड़ रहे दूसरे हेलीकॉप्टर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई। बताया जा रहा है कि खेत में उतरने के बाद करीब 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या को दूर करने का काम किया गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर को वहीं खड़ा रखा गया। समस्या दूर होते ही फिर भरी उड़ान करीब 20 मिनट की कवायद के बाद हेलीकॉप्टर की तकनीकी समस्या दूर कर ली गई। इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर ने खेत से सुरक्षित उड़ान भरी और वहां से रवाना हो गया। हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते ही खेत के आसपास जमा ग्रामीणों की भीड़ भी धीरे-धीरे कम हो गई। घटना के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति की जानकारी सामने नहीं आई है। यह पूरा मामला बढ़ापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गढ़ी गांव का है, जहां सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में लैंडिंग कुछ समय के लिए ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई।
0
0
Report
Advertisement

नशिराबाद में आठ फीट का अजगर मिला, सर्पमित्रों ने सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव नशिराबाद\n\nजळगाव नशिराबाद शहरातील पेठ भागात सुकलाल नाथ यांच्या घराजवळ रात्री सुमारास आठ फूट लांबीचा अजगर आढळून आल्याने परिसरात काही काळ खळबळ उडाली.\n\nमानवी वस्तीत अजगर आढळल्याची माहिती मिळताच सर्पमित्र सोनवणे यांना पाचारण करण्यात आले. त्यांनी घटनास्थळी पोहोचून कौशल्याने अजगराला पकडले. अजगराला कोणतीही इजा होणार नाही, याची काळजी घेत त्याला सुरक्षितपणे ताब्यात घेण्यात आले.\n\nत्यानंतर सर्पमित्रांच्या मदतीने या अजगराला सुरक्षितपणे नैसर्गिक अधिवासात, निसर्गाच्या सानिध्यात सोडण्यात आले. त्यामुळे नागरिकांनी सुटकेचा निःश्वास सोडला.
0
0
Report

विश्व हृदय दिवस पर जेबीएफ में मुफ्त हृदय जांच शिविर, 41 महादानियों ने किया रक्तदान

Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow1m ago
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में विश्व हृदय दिवस पर सर्वोदय हॉस्पिटल, नोएडा के सहयोग से जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन (जेबीएफ) ने जेबीएफ मेडिकल सेंटर में मुफ्त हृदय जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते हृदय संबंधी बीमारियों की पहचान एवं रोकथाम के लिए प्रोत्साहित करना था। साथ ही रक्तदान शिविर में 41 महादानियों ने रक्तदान भी किया। मंगलवार को सादुल्लापुर रोड नाईपुरा स्थित जेबीएफ के मेडिकल सेंटर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, ईसीजी, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड की जांच के साथ हृदय रोग विशेषज्ञों से परामर्श की सुविधा भी दी गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से जरूरी सलाह ली। शिविर का शुभारंभ जुबिलेंट के यूनिट हेड विनोद झा, जेबीएफ के मेडिकल अधिकारी डाक्टर सुजिंदर फोगाट और निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। सर्वोदय हॉस्पिटल, नोएडा से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर. भूपल सिंह ने लोगों को दिल को स्वस्थ रखने के आसान और जरूरी उपाय बताए। डॉक्टरों ने संतुलित खानपान, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अत्यधिक तैलीय और फास्ट फूड से बचने तथा हृदय से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने की अपील की। जुबिलेंट के यूनिट हेड विनोद झा ने कहा कि जुबिलेंट लगातार समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हृदय की नियमित जांच और विशेषज्ञ से परामर्श का खर्च हर व्यक्ति के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मुफ्त शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के साथ जेबीएफ मेडिकल सेंटर में ओंकोकेयर हास्पीटल की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुबिलेंट के अधिकारियों समेत 41 महादानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान भी किया। शिविर में पहुंचे लोगों ने जुबिलेंट और जेबीएफ की इस पहल की सराहना की। इस पहल के जरिए लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञों की सलाह देने के साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने और समय पर जांच कराने का संदेश भी दिया गया इस मौके पर डाक्टर आरती, डाक्टर प्रेरणा भारद्वाज, डाक्टर नितिन राय, अनुपम सिंह, सुनील सिंह, नवीन कुमार गुप्ता, अंकित शर्मा, विपिन भाटी, डाक्टर समीर, डाक्टर विशाल आशु, मोनू कुमार आदि भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

दमक के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग तेज – आंदोलन उग्र

Dumka, Jharkhand:दुमका के दिग्घी स्थित नवनिर्मित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में थर्ड ग्रेड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर रैयतों का आंदोलन अब उग्र होता नजर आ रहा है। अस्पताल के लिए जमीन देने वाले रैयतों ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक उनके परिवार के लोगों को नौकरी देने को लेकर अस्पताल प्रबंधन लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक आउटसोर्सिंग कंपनी के किसी भी कर्मचारी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। रैयतों ने कहा कि अस्पताल में सिर्फ डॉक्टर, नर्स और मरीजों की ही इंट्री होगी। बीते 25 सितंबर को रैयतों की ओर से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य और अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय पंचायत के ग्रामीणों को अस्पताल में रोजगार देने की मांग की गई थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन, आउटसोर्सिंग कंपनी और रैयतों के बीच 29 सितंबर को वार्ता तय हुई थी। लेकिन रैयतों का आरोप है कि तय समय पर न तो आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि वार्ता के लिए पहुंचे और न ही अस्पताल के प्राचार्य और अधीक्षक की ओर से उनसे बातचीत की गई। इससे नाराज होकर सैकड़ों की संख्या में रैयत नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। आंदोलक रैयतों ने निर्णय लिया है कि बुधवार से आउटसोर्सिंग कंपनी के किसी भी कर्मचारी को अस्पताल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। रैयतों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने अपनी जमीन दी है, इसलिए नौकरी में उनके परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। रैयतों ने स्पष्ट किया है कि जब तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से नौकरी देने को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा。
0
0
Report

नवोदय विद्यालय में छात्रों के बीच भिड़ंत, कई घायल, परीक्षा प्रभावित

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, शिवनगर, अरवल में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चलने से लगभग एक दर्जन छात्र घायल हो गए; छह छात्रों के हालत गंभीर बताई गई। तीन छात्रों के सिर में चोट लगी, जबकि एक के हाथ और एक के पैर में चोटे आईं। सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। अर्धवार्षिक परीक्षा भी चल रही थी, लेकिन झड़प के कारण कई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारी विद्यालय पहुंचे और छात्र- अभिभावकों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में भाजपा की जीत के बाद CM भजनलाल शर्मा का पंचायत चुनाव मोर्चा

Noida, Uttar Pradesh:कोटा \n\nनगर निगम में जीत के बाद कोटा पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा दौरे पर पहुंचे। कोटा एयरपोर्ट पर मंत्रियों, क्षेत्रीय विधायकों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।\nएयरपोर्ट से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे 80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने बन रहे कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली।\nकार्यालय निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री बारां रोड स्थित एक सभागार पहुंचे, जहां आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कोटा देहात और बूंदी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों से सीधा संवाद किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में मिली सफलता कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है और इसी ऊर्जा के साथ आगामी पंचायत चुनावों में भी पार्टी का परचम लहराना है।\nबैठक के दौरान आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों, संगठन की जमीनी गतिविधियों, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।\nइस दौरान कोटा के महापौर, उप महापौर, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, विधायक, मंडल और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा प्रदेश स्तरीय नेता उपस्थित रहे।
0
0
Report

छुईया घाटी में NDPS आरोपी की पेशी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी

GGuru12m ago
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी की छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर पुलिस टीम पर हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ओडिशा पुलिस NDPS के आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा न्यायालय में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। ओडिशा पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने तीन बार फायरिंग की और बेसबॉल बैट से पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इसके बाद आरोपी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीधी पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी गई। रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी… मंगलवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठी। ओडिशा पुलिस की टीम NDPS मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। इसी दौरान चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने कथित तौर पर पुलिस वाहन को घेर लिया। ओडिशा पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने पुलिस टीम पर तीन बार फायरिंग की। बदमाशों ने बेसबॉल बैट से पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया और पुलिस कस्टडी से आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम में कुल आठ पुलिसकर्मी मौजूद थे और उनके पास AK-47, पिस्टल समेत अन्य हथियार थे। इसके बावजूद हमलावर आरोपी को लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीधी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी संतोष कोरी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया और संभावित रास्तों पर तलाश शुरू कर दी गई। फिलहाल पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी को छुड़ाने के बाद बदमाशों की गाड़ियां मैहर की तरफ निकली हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में वाहनों की जांच और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। छीहिया घाटी में पुलिस टीम पर हमला कर NDPS आरोपी को छुड़ाने की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों और फरार NDPS आरोपी आदित्य मिश्रा की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार MLC चुनाव: एनडीए गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर तनाव बढ़ा

GGuru12m ago
Patna, Bihar:बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है बिहार की सभी 8 MLC सीटों, 4 स्नातक और 4 शिक्षक के लिए चुनाव हो रहे हैं। RJD ने अपने 6 नाम की घोषणा कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए से जदयू के तरफ से चार और बीजेपी के तरफ से कर उम्मीदवार दिए गए हैं जिनके नाम की घोषणा भी हो चुकी है अब इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है RJD के विधायक गौतम कृष्ण ने कहा कि एनडीए के बीच इन लोगों का रिश्ता सही नहीं है। अब चार बीजेपी में, चार जेडीयू ने अपना नाम की घोषणा कर दिया है। उपेंद्र बाबू की पार्टी कहां गए? मांझी साहब कहां गए? लोजपा रामविलास को कहां सीट मिली है? यह बिल्कुल स्थिति इन लोगों की और रिश्ते सही नहीं है। वहीं देखिए राजद ने अपने सबों को लेकर चला है, सबको मौका दिया है, सब मिलजुल कर रहे हैं। इसलिए हमको लगता है एनडीए के बीच आपसी तालमेल और रिश्ता सही नहीं है। बीजेपी के पूर्व विधायक और बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक है। विपक्ष को कभी ठीक नहीं लगेगा क्योंकि विपक्ष के पास कुछ बचा हुआ है नहीं। एनडीए में सब कुछ ठीक है, एनडीए की चिंता विपक्ष को करने की जरूरत नहीं है। और एनडीए के सभी कैंडिडेट चुनाव जीतेंगे ये भी कटु सत्य है। इसलिए आरजेडी और कांग्रेस जो बोल रहे हैं ये हताशा का इनका बयान है। और इनको एनडीए के बारे में नहीं सोचना है, अपने यूपीए के बारे में सोचें। JDU की प्रवक्ता अंजुम आरा ने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लग रहा है कि सवाल खड़ा करने की स्थिति में है? इंडि गठबंधन के जितने भी घटक दल हैं यह तो बताने की आवश्यकता है नहीं, उनके बीच में आपस में किस तरह से सीटों को लेकर के सर फुटव्वल मचा रखा है और आज भी वही स्थिति बनी हुई है। जहां तक उनका कहना है एनडीए गठबंधन को लेकर के, तो देखिए एक चीज जान लीजिए कि विपक्ष हर मामले में केवल एक वो अपनी राजनीति करने की वो कोशिश करते हैं, भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं। कहीं कोई भी किंतु परंतु एनडीए गठबंधन के अंदर नहीं है। हमारा जो भी डिसीजंस होता है एनडीए गठबंधन में वो बिल्कुल आपसी कोऑर्डिनेशन के साथ और बातचीत के उपरांत ही वो सारे फैसले होते हैं। और एनडीए गठबंधन में जो भी हमारे सहयोगी हैं ना, उनकी सहमति के साथ ही गठबंधन की मर्यादा के अनुरूप हम निर्णय लेते हैं। तो कहीं से भी उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। जो निर्णय हुए हैं एमएलसी चुनाव को स्नातक और शिक्षक निर्वाचन को लेकर के, बिल्कुल हमारे तमाम घटक दलों की आपसी सहमति से और गठबंधन की मर्यादा के अनुरूप लिए गए हैं। बाइट अंजुम आरा जदयू प्रवक्ता कांग्रेस के प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य ने कहा कि एमएलसी चुनाव में चले थे दूसरे पर आरोप लगाने। लेकिन आज खुद देखिए न, भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड की स्थिति। दोनों ने एमएलसी की आठ सीटों के लिए चार-चार सीटें बांट ली। और बाकी के जो पार्टनर्स हैं उनके एलायी पार्टनर्स, उनको कुछ भी नहीं मिला। साफ है कि जो स्थिति बन रही है, उसमें एनडीए में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में निटूसिंह के इलाज नाम पर अंडकोष निकालने के आरोप पर DYFI धरना

Hanumangarh, Rajasthan:निटूसिंह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बेमियादी धरना शुरू,डीवाईएफआई ने एसपी कार्यालय के सामने डाला धरना, मांग पूरी होने तक जारी रखने की चेतावनी हनुमानगढ़ में इलाज के नाम पर कथित तौर पर अण्डकोष निकालने के आरोप मामले में गांव डबलीराठान निवासी निटूसिंह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी की ओर से मंगलवार से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बेमियादी धरना शुरू किया गया। DYFI कार्यकर्ताओं ने कहा कि निटूसिंह के मामले में न्याय मिलने तक धरना जारी रहेगा। वेद मक्कासर ने बताया कि डबलीराठान निवासी निटूसिंह के प्रकरण में हॉस्पिटल के डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पूर्व में हॉस्पिटल के बाहर धरना दिया गया था। उस दौरान सीओ सिटी मीनाक्षी मौके पर पहुंचीं और जांच कमेटी गठित कर जांच करवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जांच कमेटी गठित कर जांच करवाई गई। DYFI की ओर से मामले की जांच बीकानेर बोर्ड से करवाने की मांग की गई थी।आरोप लगाते हुए कहा कि निटूसिंह को न्याय मिलने तक संगठन की ओर से आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के सामने धरने पर डटे रहेंगे।
0
0
Report

डीआईजी मनोज कुमार ने खाटूश्यामजी थाना निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों के निर्देश दिए

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाने का डीआईजी मनोज कुमार ने निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना पहुंचने पर डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ एवं थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस की टुकड़ी ने डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीआईजी मनोज कुमार ने थाना परिसर का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था सुरक्षा एवं पुलिसिंग व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में सदस्यों ने स्थानीय समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे डीआईजी के सामने रखे। सदस्यों ने कहा कि अयोध्या मंदिर में चढ़ावे की चोरी जैसी घटनाओं से जिस प्रकार धार्मिक स्थलों की छवि प्रभावित होती है ऐसी घटना खाटूधाम में नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाए। बैठक में लामिया, ढींगपुर एवं गीलों की ढाणी सहित आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के दौरान होने वाली परेशानियों का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर डीआईजी ने कहा कि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को परेशानी न हो इसके लिए बीच का रास्ता निकालकर व्यवस्था बनाई जाए। सदस्यों ने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान लगाए जाने वाले बाहरी पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों को पहचान नहीं पाते। मंढ़ा मुख्य रोड पर बैरियर लगाने के दौरान स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग रखी गई। डीआईजी ने इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बाय चौकी के अधीन क्षेत्र के लोगों ने पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थाना जाने में समय और धन की बर्बादी का मुद्दा उठाया। इस पर डीआईजी ने चौकी स्तर पर ही पुलिस वेरिफिकेशन की व्यवस्था शुरू करने के तत्काल निर्देश दिए। सदर थाना वर्तमान में स्कूल भवन में संचालित होने के बावजूद डीआईजी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त बताया। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में थाना नए भवन में संचालित हो जाएगा। वहीं सीएलजी सदस्यों ने महिला कांस्टेबल अमरावती के कार्य की प्रशंसा की जिस पर डीआईजी ने उन्हें बधाई दी। खाटूधाम में यातायात पुलिस थाने की मांग भी बैठक में रखी गई। डीआईजी मनोज कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस थाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। थाना बनने के बाद खाटूधाम की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार के निर्देशन में डीआईजी मनोज कुमार ने खाटूश्यामजी सदर थाने को गोद लिया है। इसके तहत थाना क्षेत्र की व्यवस्थाओं पुलिसिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top