Back
योगेश प्रताप सिंह का पंकज चौधरी पर तंज: PDA बनाम भाजपा अंदरूनी खेमेबंदी उजागर
AKAtul Kumar Yadav
Dec 13, 2025 12:06:50
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां पूर्व सपा मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को लेकर के बयान देते हुए तंज कंसा है। योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि देखिए यह एक जीती हुई बाजी की तरह बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बाजी तो यह लोग हार चुके हैं। जब PDA का नारा जब कई वर्षों से अखिलेश यादव ने बुलंद किया और PDA की विचारधारा को लेकर पिछले लोकसभा का चुनाव हम लोगों ने लड़ा था। पीडीए वर्ग पूरे प्रदेश में इकट्ठा हुआ और हमें 37 सीट मिली है।आज उसकी काट के लिए यह लोग भागे-भागे घूम रहे हैं इनको बनाए की उनको बनाए। मेरे समझ से PDA में सपा ने बढ़त प्राप्त कर ली है अब उसे काटने की क्षमता और गुंजाइश भाजपा के पास नहीं है। वही केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष ना बनाए जाने पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि देखिए बीजेपी के अंदरूनी बहुत लड़ाई है अंदरुनी कितने खेमे हैं। इस बात को हमसे ज्यादा अच्छा आप लोग जानते हैं इतना मैं आपसे जरूर खुल कर कहूंगा भारतीय जनता पार्टी इस समय अंदरद्वंद से ग्रस्त है। इस अंदरद्वंद में एक दूसरे को नीचा दिखाने की एक दूसरे को गिराने की प्रवृत्ति बड़ी तेजी से कम कर रही है। आप सब भी समझ रहे होंगे कि पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष क्यों बनाया गया है भाजपा में एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश हो रही है। अब कौन नीचा यह तो नहीं पता लेकिन मेरा आकलन यह है कि लोग नीचे नहीं जाएंगे लेकिन भाजपा नीचे चली जाएगी। दोनों पूर्वांचल के रहने वाले हैं दोनों लोगों का एक ही कार्य क्षेत्र है अब उसे कार्य क्षेत्र में किसको हल्का किया जाए किसको भारी किया जाए। पीएम नरेंद्र मोदी गोरखपुर आए थे तो बिना प्रोटोकॉल बिना कार्यक्रम के पंकज चौधरी के घर गए थे इसका अर्थ क्या था।
वीओ- वहीं SIR को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि हम तो यह देख रहे हैं जब आपने डिटेंशन सेंटर का नाम लिया थोड़ा राजनीति में होने के साथ में पढ़ता हूँ। जो मुझे हिटलर की गेस्टापो याद आ गया मुझे याद आ गया हिटलर का डिटेंशन सेंटर आप अपने देश के नागरिकों को लिए डिटेंशन सेंटर बनाना चाहते हैं। देश की सारी व्यवस्था को चौपट करने का काम यह सरकार करना चाहती है आपने UAPA लगा करके गेस्टापो का एक प्रतिरूप स्थापित कर दिया है। देश में क्योंकि आप NRC कर नहीं पाए देश में उसके बदले हुए स्वरूप को लाकर के आपने SIR के रूप में किया है। मैं बधाई देना चाहता हूं सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को जिन्होंने इस पूरे काम में एक-एक कार्यकर्ता को लगा दिया है सपा का बहादुर कार्यकर्ता इस पूरे काम में लगा हुआ है। प्रदेश के जितने बड़े-बड़े नेता हैं वह जिलों में जाकर के छटपटा रहे हैं कहीँ गृहमंत्री दौड़ रहे हैं तो कहीं मुख्यमंत्री दौड़ रहे हैं यह दांव तो उल्टा पड़ गया है। जहां पर भाजपा शत प्रतिशत सीटें जीती थी वहां पर 32-35 प्रतिशत वोट क्यों काम हो रहे हैं। आपका गोंडा उदाहरण गोंडा विधानसभा आप देख लीजिए कितने वोट कम पड़ गए सारी क्षेत्र से मतदाताओं का पलायन हो रहा है। चाहे गाजियाबाद गोरखपुर चाहे लखनऊ हो सभी बड़े शहरों में पलायन की स्थिति है। यह शहर बनते कहां से हैं देहात से बनता है शहर से लोग गांव लौट गए शहर बिल्कुल सन्नाटे में आ गया है। जब पूछा गया कि विपक्ष के लोग इतना विरोध को क्यों कर रहे हैं। तो पूर्व मंत्री ने कहा कि जब आप किसी गंदी मानसिकता से कोई काम करेंगे अब यह बदला हुआ भारत है। जैसा कि हमारे साथी कहते हैं नया भारत है अब आपके कुमांश को आपकी गंदी मंशा को पहचानता है इसलिए छटपटहटा है पहले दिन से मैं इस पूरे काम में लगा हूं। वह यूपी में खोजे जा रहे घुसपैठियों को लेकर की कहां की जहां-जहां चुनाव होंगे वहां पर घुसपैठिए खोजे जा रहे हैं। बंगाल के चुनाव तक फिर यहां पर चुनाव के बाद असम में खोजा जाएगा फिर उत्तर प्रदेश में खोजा जाएगा। जहां-जहां चुनाव जाएगा वहां पर घुसपैठिए खोज जाएंगे एक मांग हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संसद में की है। कि आगामी चुनाव ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से कराया जाए मैं मांग की पुरजोर समर्थन करता हूँ।
बाइट- योगेश प्रताप सिंह- पूर्व मंत्री सपा。
Visual
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAbhishek Nirla
FollowDec 13, 2025 13:32:360
Report
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowDec 13, 2025 13:32:150
Report
0
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 13, 2025 13:31:470
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 13, 2025 13:31:350
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 13, 2025 13:31:100
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowDec 13, 2025 13:30:560
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 13, 2025 13:30:250
Report
0
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 13, 2025 13:21:350
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 13, 2025 13:21:25Hyderabad, Telangana:CHIEF MINISTER OF TELANGANA MET MESSI
0
Report
VNVishal Nagesh More
FollowDec 13, 2025 13:21:160
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 13, 2025 13:20:300
Report