icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271503
SPShyam Prakash TiwariFollow19 Nov 2024, 10:46 am

चार वर्ष पूर्व करोड़ो की लागत से बनी सड़क टूटी लोगों को आवागमन में हो रही असुविधा।

Bangawan, Uttar Pradesh:

गोंडा-मुख्यालय से पैतालीस कि.मी पर स्थित कटुवानाला वासियों को गोंडा पहुंचने के लिए लाइफ लाइन मानी जाने वाली रामापुर मार्ग पर चलना अब आसान नही रहा चार साल पूर्व करोड़ों रुपए की लागत से बनी आठ कि.मी दुबहा से कटुआनाला की सड़क पर सिर्फ गिट्टियां  ही बचे है। पूरी सड़क टूट कर ध्वस्त हो चुकी है। इन टूटे हुए गैप में से निकलने वाले बाइक सवार से लेकर साइकिल सवार कई बार फिसलकर चोट खा चुके है।प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा चार साल पूर्व लगभग तीन करोड़ इक्यासी लाख की लागत से कराया गया था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 भट्टियाँ नष्ट

Alwar, Rajasthan:अलवर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 भट्टियां नष्ट अलवर। आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने जिलेभर में संयुक्त कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी गौरव मनी जौहरी के निर्देशन तथा आबकारी निरोधक दल के आबकारी अधिकारी कुलभूषण मिश्रा के नेतृत्व में आबकारी थाना रामगढ़, राजगढ़, अलवर पूर्व और अलवर पश्चिम की टीमों ने संयुक्त रेड एवं गश्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीमों ने बरवाड़ा, बरवाड़ा बास, चिड़वाई, नाड़का, बिलासपुर, रूपारेल नदी, पाटा रायसिख बास, मुबारिकपुर और मिलकपुर क्षेत्रों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित 8 शराब की भट्टियों को नष्ट किया गया。 आबकारी टीम ने मौके से करीब 100 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने के लिए तैयार करीब 20 हजार लीटर वॉश को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने दो प्रकरण दर्ज किए हैं। विभाग के अनुसार आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी के भिठ्ठा में 70 वर्षीय की हत्या, शव पोखर में मिला

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के भिठ्ठा गांव में 70 वर्षीय सोगारथ साह की चाकू से गोदकर हत्या कर शव पोखर में फेंक दिया गया। सुबह पोखर में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चाकू के 4-5 गहरे निशान मिले, जबकि घटनास्थल से लोहे का रॉड भी बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार, मृतक कल सुबह घर से निकले थे और देर रात तक वापस नहीं लौटे। घर की खिड़की तोड़कर कमरे में रखी पेटी से करीब तीन भर सोना, 60 भर चांदी और जमीन के दस्तावेज गायब मिले। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

61वीं लक्खी पदयात्रा: डिग्गी मोड़ पर शाही ध्वज पहुंचा, शोभायात्रा आज सुबह

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के तीर्थ नगरी डिग्गी से खबर है जहां जयपुर से रवाना हुई 61 वीं लक्खी पदयात्रा का शाही ध्वज आज सुबह डिग्गी मोड पहुंचा। सायंकाल मीणा धर्मशाला से डिग्गी स्थित कल्याण जी मंदिर तक शाही लवाजमे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें शाही ध्वज सबसे आगे रहेगा। गंगोत्री से लाए जल से श्रीजी का अभिषेक किया जाएगा। इधर लाखों की संख्या में आए पदयात्री अपने गंतव्य स्थान के लिए लौटने लगे हैं टोंक डिपो की ओर से पदयात्रियों के लिए 50 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है जो बारी-बारी से फेरे लगाकर यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचा रही है। पदयात्रा संचालक श्रीजी शर्मा ने बताया कि मीणा धर्मशाला पर शाही ध्वज को कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी रवाना करेंगे。
0
0
Report
Advertisement

अहमदपुर में विवाहिता ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या, पति पर मारपीट के आरोप

Alwar, Rajasthan:अहमदपुर में 32 वर्षीय विवाहिता ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार अहमदपुर निवासी राजकुमार यादव की पत्नी उषा यादव सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत पर गई थी। परिजनों को उसके खेत पर जाने की information नहीं थी। सुबह कुछ महिलाएं खेत की ओर कचरा डालने गईं, जहां उन्होंने उषा को पेड़ से लटका हुआ देखा। महिलाओं ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मृतका के देवर ने बताया कि परिवार को उषा के खेत पर जाने की जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि उषा का पति खेती-बाड़ी करता है और शराब का आदी है। वहीं मृतका की बहन राजवंशी ने उषा के पति पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। बहन का आरोप है कि उषा के साथ उसका पति आए दिन मारपीट करता था। राजवंशी ने बताया कि जब वह उषा को अपने साथ ले जाने के लिए उसके घर गई थी, तब उसके साथ भी मारपीट की गई और उसे घर से भगा दिया गया। बहन ने उषा की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

निवृत्त जज के घर डकैती: 6 चोर गिरफ्तार, 11 लाख 22 हजार 676 रुपये जब्त

Amravati, Maharashtra:अमरावती जिले के परतवाडा में निवृत्त न्यायाधीश के घर पर डकैती की घटना में पुलिस ने 3 दिनों में 11 लाख 90 हजार रुपये के घरफोड़ और चोरी का खुलासा किया। स्थानीय अपराध शाखा और परतवाडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से 6 चोरटों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने चोरी की तैयारी 8 दिन पहले की थी; एक ने घर की जानकारी दी और 5 ने सीधे चोरी की। पुलिस ने 80 सीसीटीवी कैमरे और 210 सीडीआर के विश्लेषण से उनका पता लगाया। आरोपीज से 67.02 ग्राम सोने के आभूषण, 76 हजार 700 रुपये नकद, 3 वाहने और 5 मोबाइल सहित कुल 11 लाख 22 हजार 676 रुपये के माल जुटे गए।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद खोड़ा: पति ने पत्नी और बेटी की हत्या, एक बेटी घायल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की कथित रूप से हत्या कर दी, जबकि दूसरी 14 वर्षीय बेटी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 स्थित एक मकान की चौथी मंजिल पर रात करीब 12:15 बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी मृत अवस्था में मिलीं। मृतकों की पहचान बीबी तबस्सुम और उनकी बेटी सना तबस्सुम के रूप में हुई है। वहीं हमले में घायल दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति राजा अंसारी को हिरासत में ले लिया। आरोपी मूल रूप से औरैया बिहार का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। प्रारम्भिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report

रामगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन टक्कर: बाइक सवार फैजल की मौत

Alwar, Rajasthan:रामगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो माह की मजदूरी लेने आया था फैजल अलवर। बगड़ तिराया थाना क्षेत्र में रामगढ़ रोड पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डीग जिले के लेहसर गांव निवासी करीब 25 वर्षीय फैजल पुत्र खुर्शीद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार फैजल अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार के अधीन पत्थर का पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बताया गया है कि फैजल अपने गांव से ठेकेदार मौसम से करीब दो माह की मजदूरी लेने के लिए अलवर आया था। मजदूरी के पैसे नहीं मिलने के बाद वह ठेकेदार की बाइक लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रामगढ़ रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फैजल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर बगड़ तिराया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। यहाँ उपचार के दौरान फैजल ने दम तोड़ दिया। बाईट परिजन
0
0
Report

बलिया में गंगा जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में पानी भरा; बाढ़ की आशंका

Ballia, Uttar Pradesh:गंगा का जलस्तर बढ़ने से बलिया शहर के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। निहोरा नगर गायत्री कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में धीरे-धीरे पानी भरना शुरू हो गया है। दरसअल शहर के निचले इलाके से कटहर नाल गंगा नदी से जुड़ा हुआ है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटहर नाला के जरिए शहर के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो जाता है। गायत्री कॉलोनी और निहोरा नगर के कई मकान पानी में डूब गए हैं लिहाजा लोग जल भराव से बेहद परेशान हैं। 4 से 5 दिन पहले जिन इलाकों में लोग पैदल चला करते थे अब वहां नाव चल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। वहीं लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top