icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow24 Nov 2024, 10:14 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरनाला में मीरी-पीरी मार्च का भव्य स्वागत, भाईचारे की मिसाल

Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में मीरी-पीरी मार्च पहुंचा, संगत ने गर्मजोशी से किया स्वागत. 6वे पातशाह साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के मीरी-पीरी दिवस को समर्पित महान मीरी-पीरी मार्च आज विभिन्न पड़ावों से होता हुआ बरनाला पहुंचा. बरनाला पहुंचने पर शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं के साथ-साथ समूचे भाईचारे और संगत की ओर से मार्च का भव्य स्वागत किया गया. गुरुद्वारा तपा स्थान बीबी प्रधान कौर में प्रबंधों के संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक सुरजीत सिंह ठीकरीवाला ने बताया कि बरनाला में मीरी-पीरी मार्च के स्वागत को लेकर संगत में भारी उत्साह देखने को मिला. हिंदू और मुस्लिम भाईचारे सहित विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत द्वार लगाए गए और जगह-जगह गुरु का लंगर लगाया गया. गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में संगत मार्च के दर्शन करने के लिए पहुंची. अलग-अलग स्थानों पर पानी, शरबत, ठंडे पेय, आइसक्रीम, दूध, लड्डू, जलेबी और फलों सहित विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए. उन्होंने बताया कि करीब 250 श्रद्धालु मार्च के साथ चल रहे हैं और उनके ठहरने तथा भोजन के प्रबंध भी संगत और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मिलकर किए गए. गुरुद्वारा प्रबंधक ने कहा कि मीरी-पीरी मार्च का मुख्य उद्देश्य भाईचारे की सांझ को मजबूत करना, सिखी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना और खालसा पंथ की चढ़दी कला को कायम रखना है. छठे पातशाह साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी से संबंधित शस्त्रों और अन्य ऐतिहासिक निशानियों के दर्शन करने के लिए भी बड़ी संख्या में संगत पहुंच रही है. इन पवित्र निशानियों के खुले दर्शन गुरुद्वारा तपा स्थान बीबी प्रधान कौर में भी करवाए जाएंगे. मीरी-पीरी मार्च आज विभिन्न पड़ावों से होता हुआ गुरुद्वारा तपा स्थान बीबी प्रधान कौर में विश्राम करेगा. इसके बाद कल सुबह करीब 9 बजे मार्च दोबारा शुरू होगा. मार्च तहसील चौक, नूर चौक, सरदार सेवा सिंह ठीकरीवाला चौक और गांव ठीकरीवाला से होता हुआ महल कलां तथा आगे रायकोट की ओर रवाना होगा. गुरुद्वारा प्रबंधक ने संगत से अपील की कि इस ऐतिहासिक मीरी-पीरी मार्च के दर्शन करने और गुरु साहिब की पवित्र निशानियों के दर्शन का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुँचें.
0
0
Report

रामपुर चौराहे पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा, जाम से राहगीर परेशान

ASAmit SinghFollowJust now
Gauri Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार कस्बे के रामपुर चौराहे पर डग्गामार वाहनों की मनमानी से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। सड़क किनारे वाहन खड़े कर सवारियां भरने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे के आसपास स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों पर आने वाले ग्राहक भी अपने वाहन सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े कर देते हैं। आरोप है कि कुछ लोग शराब खरीदने के बाद सड़क किनारे ही उसका सेवन करते नजर आते हैं। वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होने के बावजूद यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों ने डग्गामार वाहनों और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

बलिया के जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव व्यवस्था का जायजा लिया

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ प्रभावित हो गए हैं। बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बांसडीह तहसील अंतर्गत ग्राम पर्वतपुर और भोजपुरवा का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राम पर्वतपुर प्रथमिक विद्यालय में 50 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है जबकि बाढ प्रभावित लोगों के उपचार के लिए मेडिकल टीम तथा पशुओं के इलाज के लिए चिकित्सा टीम की तनाती की गई है। वही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 9 नावों की व्यवस्था के साथ ही 35 एनडीआरएफ कर्मियों की टीम भी तैनात की गई है। इसके साथ ही भारत प्रभावित इलाकों में 850 राशन किट के साथी 3856 दावों के किट भी वितरित किए गए।
0
0
Report

VIP नेता मुकेश सहानी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में हंगामा, नारेबाजी पर मुकदमा

Jalaun, Uttar Pradesh:कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामे, नारेबाजी और जातिगत विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणी करने के आरोप में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहानी समेत कई लोगों के खिलाफ उरई कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार 24 अगस्त 2026 को करीब 12:30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। आरोप है कि मुकेश सहानी, कार्यक्रम प्रभारी अच्छेलाल निषाद समेत सात अन्य नामजद लोगों के साथ 60-70 अज्ञात महिला-पुरुष और 5-6 बाउंसर बिना अनुमति जिलाधिकारी कार्यालय में प्रवेश कर गए। वहां कथित तौर पर नारेबाजी और भाषणबाजी की गई। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा के पास स्थित बगीचे में जुटने से आम फरियादियों और जनमानस को परेशानी हुई। इस दौरान पेड़ और गमले क्षतिग्रस्त होने का भी आरोप है। मामले में उरई कोतवाली में बीएनएस की धाराओं 191(2), 196, 223 और 324(4) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

सुजानगढ़ में हार के दर्द के बीच राजेंद्र राठौड़ का चुनावी दंगल तेज

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन चूरू चूरू के सुजानगढ़ में बार-बार हार पर छलका राजेंद्र राठौड़ का दर्द नगर परिषद चुनाव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिलाई सालासर बालाजी की सौगंध बोले—अब पिछली परिपाटी नहीं चलेगी, मन की खुंडी यहीं छोड़कर जाना चूरू। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ इन दिनों जिलेभर में तूफानी दौरे कर कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दे रहे हैं। इसी दौरान सुजानगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राठौड़ का क्षेत्र में लगातार चुनावी हार को लेकर दर्द छलक पड़ा। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “अब पिछली परिपाटी नहीं चलेगी।” उन्होंने सुजानगढ़ में लगातार हार का जिक्र करते हुए कहा कि यहां विधानसभा चुनाव में तीन बार और नगर परिषद चुनाव में तीन बार हार का सामना करना पड़ा है। राठौड़ ने कहा कि “एमपी चुनाव में भी पीछे रहते हैं, कुछ तो सोचो भाई।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को भावुक अंदाज में संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा—“अबके आपको सालासर बालाजी की सौगंध है, अबके मन में मत रखना। मन वाली खुंडी यहीं छोड़कर जाना।” राठौड़ के इस बयान के बाद सुजानगढ़ में उनके संबोधन की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है। निकाय चुनाव को लेकर राठौड़ का यह बयान भाजपा के लिए सुजानगढ़ में पिछली चुनावी हार से उबरने और इस बार मजबूती से चुनाव लड़ने के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
0
0
Report

कोरबा के सिर्री में नदी पुल नहीं, बच्चों की पढ़ाई बाधित

Korba, Chhattisgarh:देशवासियों ने 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया. लेकिन इन 80 सालों में देश विकास के पैमाने में खरा उतर पाया क्योंकि आज भी कई ऐसे गाँव हैं जहाँ बुनियादी सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है. कहीं ग्रामीण सड़क, बिजली और पानी के लिए तरस रहे हैं तो कहीं बच्चे स्कूल जाने के लिए बाधा बन रहे नदी को पार करने के लिए एक अदद पुल के लिए. इसका एक गाँव कोरबा जिले में है जहाँ बारिश के दिनों में नदी में बहती पानी की धार बच्चों की पढ़ाई में बाधा बन जाती है क्योंकि नदी में पुल नहीं बना है. बच्चों को अपनी पढ़ाई पूरी करने जद्दोझहद करनी पड़ती है. बात कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के सिर्री पंचायत की है जहाँ के स्कूली बच्चे आज भी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं. बरसात के दिनों में माता-पिता कंधे या गोदी में उठा कर नदी पार कराते हैं. कोरबा जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के सिर्री पंचायत के ग्रामीणों के लिए बारिश का मौसम परेशानी से कम नहीं है. गांव ब्रह्मनी नदी से घिरा हुआ है जो बारिश आते ही पानी से लबालब हो जाता है जिससे आवागमन बाधित हो जाता है. इससे अधिक प्रभावित गांव के स्कूली बच्चे होते हैं जो 2 किलोमीटर दूर गांव सुуар भूटरा पढ़ने जाते हैं. नदी में पानी बढ़ते ही पढ़ाई प्रभावित होने लगती है. अगर बच्चे दूसरे रास्ते से स्कूल जाएं तो 12 किलोमीटर घूमना पड़ेगा. ऐसी स्थिति में बच्चों की निर्बाध शिक्षा की चाह में परिजनों को खुद नदी पार करवानी पड़ती है. नदी के पानी का स्तर कम रहने पर ही यह उपाय काम आता है, बाढ़ ज्यादा होने पर कई-कई दिनों तक बच्चे स्कूल नहीं जा पाते. इस भयावह तस्वीर को वीडियो के माध्यम से देखा जा सकता है. सिर्फ शिक्षा ही नहीं, इस समस्या का असर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ता है. राशन लेने से लेकर स्वास्थ्य सुविधा तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को कंधे पर उठाकर नदी पार करवाते हैं लेकिन अचानक ब्रह्मनी नदी में बाढ़ आ जाने पर उन्हें दूसरे गांव के किसी ग्रामीण के घर रुक कर सहारा लेना पड़ जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि नदी पर पुल की मांग लंबे समय से की जा रही है। क्षेत्रीय विधायक ने भी शासन-प्रशासन तक पुल की मांग उठाई है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो सका है. जब सरकार शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात करती है, तो इन बच्चों की सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा.
0
0
Report

बेगूसराय में दिनदहाड़े नाबालिग हत्या: आरोपी फरार

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक नाबालिग बच्चे की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि फूलवड़िया थाना क्षेत्र के शोकहारा सब्जी मंडी में अपराधियों ने 13 वर्षीय बच्चे की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद जाम समाप्त कराया गया। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी फिलहाल फरार है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के फूलवड़िया थाना क्षेत्र का शोकहारा इलाका... सोमवार की शाम अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सब्जी मंडी में एक युवक ने नाबालिग बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया।आरोप है कि युवक ने बच्चे की गर्दन पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान शोकहारा रौशन टोला वार्ड संख्या-16, नगर परिषद बरौनी निवासी मो. अफजल के करीब 13 वर्षीय पुत्र मो. फैजान के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही फूलवड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान शोकहारा रौशन टोला निवासी मो. आशिक के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।हालांकि बच्चे की हत्या किस वजह से की गई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। हत्या के कारणों को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।इधर, नाबालिग की हत्या से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम करने की कोशिश की। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे फूलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी, कांग्रेस नेता सुबोध प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार, मो. मुन्ना, पूर्व मुखिया गुजो सिंह समेत स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।वहीं, मृतक के पिता मो. अफजल ने बताया कि उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। मो. फैजान उनका सबसे बड़ा बेटा था। परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले मो. अफजल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे इलाके का माहौल गमगीन बना हुआ है।फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हत्या की असली वजह क्या थी और वारदात के पीछे कौन सा विवाद था, इसका खुलासा पुलिस जांच और परिवार की ओर से दिए जाने वाले आवेदन के बाद ही हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

मणिपुर के वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य शामिल करने पर मुस्लिम विरोध तेज

Guwahati, Assam:मणिपुर में अब मुसलमान सड़कों पर उतरे, किस बात पर सरकार पर भड़के; कई जिलों में आंदोलन मणिपुर के मुस्लिम समुदाय ने वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. इम्फाल: लंबे समय से उपद्रव की आग में झुलस रहे मणिपुर में अब एक और प्रदर्शन शुरू हो गया है. राज्य के मुस्लिम समुदाय ने वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. 8वीं वक्फ बोर्ड कमेटी में दो गैर मुसलमान मेंबरों को शामिल करने के खिलाफ तीखे विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. मणिपुर के सोरा, लिलॉन्ग और शेत्रिगाओ में कई दिनों से आंदोलन चल रहा है. इस आंदोलन का असर है कि चीफ मिनिस्टर खेमचंद सिंह ने भी मैतेई पांगल कम्युनिटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है और उनकी चिंताओं पर विचार करने की बात कही है. यह विरोध प्रदर्शन 'जॉइंट कमेटी अगेंस्ट इन्क्लूजन ऑफ नॉन-मुस्लिम मेंबर्स' के बैनर तले हो रहे हैं. इसके अलावा कई अन्य मुस्लिम संगठन, स्थानीय क्लब और सिविल सोसायटी ग्रुप भी इसमें शामिल हुए हैं. इस रैली की शुरुआत काकचिंग जिले के सोरा से हुई थी, जब 20 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम उतरे थे. यह प्रदर्शन सोरा ममांग प्लेग्राउंड में हुआ था. इसके बाद कई स्थानों पर यह प्रदर्शन हुआ है. 20 तारीख को एक स्थान पर प्रदर्शन के बाद रैली भी निकाली गई थी. यह रैली सोरा पुलिस चौकी, सोरा बाजार और नेशनल हाईवे 102 से होते हुए सोरा हाई स्कूल प्लेग्राउंड तक पहुंची थी. इस रैली को संबोधित करते हुए जमीयत-उल-उलेमा की सोरा शाखा के अध्यक्ष जुल्फिकार आलम शेख ने कहा था कि वक्फ बोर्ड मुस्लिमों से जुड़ा एक अहम संस्थान है. इसमें किसी गैर-मुस्लिम को शामिल करना ठीक नहीं है और सरकार को यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए. उनका कहना था कि यदि राज्य सरकार ने इस डिमांड को नहीं माना तो फिर आंदोलन और तेज होगा. इसके अलावा उनकी यह भी डिमांड थी कि जनगणना से पहले नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिज़न्स यानी एनआरसी को अपडेट किया जाए. जॉइंट कमेटी के नेता अताउर रहमान ने कहा कि इन दो गैर-मुसलमान सदस्यों को बाहर किया जाए और किसी मुस्लिम को एंट्री मिले. रहमान ने कहा कि वक्फ बोर्ड उन संपत्तियों को संभालता है, जिन्हें मुसलमानों की कई पीढ़ियों ने दान किया है. इन संपत्तियों को मुसलमानों की धार्मिक, शैक्षणिक जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इनमें मस्जिद, ईदगाह, कब्रिस्तान और कॉलेज आदि शामिल हैं. ऐसे में वक्फ बोर्ड का सिस्टम पूरी तरह मुसलमानों द्वारा ही संचालित होना चाहिए. बता दें कि मणिपुर की कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 10 फीसदी की है.
0
0
Report

FDA ने MCA के पांच फूड प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए

Noida, Uttar Pradesh:* फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की पांच फ़ूड जगहों पर बड़ी कार्रवाई की * MCA के परमिट रूम, पैवेलियन, मेडिटेरेनियन, ओरिएंटल स्विंग और क्लबी एंड पेस्ट्री काउंटर के फ़ूड लाइसेंस सस्पेंड * FDA ने 20 अगस्त को इन MCA जगहों का इंस्पेक्शन किया * इंस्पेक्शन में पाया गया कि हाइजीन और फ़ूड सेफ़्टी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है * परमिट रूम में रेफ्रिजरेटर में बर्फ़ मिली और किचन का फ़र्श गंदा था * कुछ कच्चा माल खराब हालत में पाया गया, और खाने के तेल का रेगुलर इंस्पेक्शन नहीं किया गया था * पैवेलियन में रेफ्रिजरेटर और जगह गंदी पाई गई * खाना ठीक से स्टोर नहीं किया गया था और फ़्रोज़न फ़ूड को ठीक से हैंडल नहीं किया गया था * मेडिटेरेनियन में खाना पकाने का सामान गंदा पाया गया और खाना सही टेम्परेचर पर नहीं रखा गया था * ओरिएंटल स्विंग में रेफ्रिजरेशन सिस्टम, हाइजीन और फ़ूड हैंडलिंग में कमियां पाई गईं * क्लबी और पेस्ट्री काउंटर में काम करने की काफ़ी जगह नहीं थी यह पाया गया कि कच्चे माल को ठीक से स्टोर नहीं किया गया था और कर्मचारी ने इस्तेमाल नहीं किया ग्लव्स * यह पाया गया कि कंपनी के पास वैलिड फ़ूड बिज़नेस लाइसेंस नहीं होने के बावजूद फ़ूड बिज़नेस किया जा रहा था * इन सभी गलतियों के कारण, FDA ने MCA के सभी पांच फ़ूड प्रतिष्ठानों के खिलाफ़ कार्रवाई की मुंबई में इन क्लबों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं 1. M/S मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (परमिट रूम) 2. M/S मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (पवेलियन) 3. M/S मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (मेडिटेरेनियन) 4. M/S मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (ओरिएंटल स्विंग) 5. M/S मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (क्लबवे और पेस्ट्री काउंटर)
0
0
Report
Advertisement

इंडो-नेपाल सीमा पर अफगान नागरिक सहित दो गिरफ्तार, थाईलैंड भागने की योजना का खुलासा

Howrah, West Bengal:ইন্দো-নেপালের খড়িবাড়ি সীমান্ত এলাকা থেকে এক আফগান নাগরিক-সহ দু’জনকে গ্রেপ্তার করা হয়েছে। ধৃত আফগান নাগরিকের নাম আব্দুল্লাহ खान। জানা গিয়েছে, প্রায় চার বছর আগে তিনি হাওড়ার শিবপুরের ৮ নম্বর শীল বস্তি লেনের একটি ফ্ল্যাটে থাকতেন। তাঁর বন্ধু নিয়ামত খানও কাছাকাছি একটি অন্য ফ্ল্যাটে থাকতেন। জানা যায়, আব্দুল্লাহ খান পেশায় কাবুলিওয়ালা ছিলেন এবং চড়া সুদে মানুষকে টাকা ধার দিতেন বলে অভিযোগ। তাঁর আসল বাড়ি আফগানিস্তানের রাজধানী কাবুলে বলে জানা_giেছে। প্রতিদিন সকালে তিনি বাড়ি থেকে বেরিয়ে সন্ধ্যায় ফিরে আসতেন। জানা যায়, গত শনিবার শিবপুরের ফ্ল্যাট থেকে আচমকাই চম্পট দেন আব্দুল্লাহ। তাঁর কাছে জাল আধার কার্ড, ড্রাইভিং লাইসেন্স, ভোটার কার্ড এবং পাসপোর্ট ছিল বলে অভিযোগ। তাঁর নামে একটি লুকআউট নোটিশও জারি করা হয়েছিল। আজ তার ফ্ল্যাটে আসে শিবপুর থানার পুলিশ। জিজ্ঞাসাবাদ করা হয় কেয়ারটাকারকে। লুকআউট নোটিশের সূত্র ধরে পুলিশ খড়িবাড়ি সীমান্ত এলাকায় অভিযান চালিয়ে আব্দুল্লাহকে গ্রেপ্তার করে। প্রাথমিক তদন্তে জানা_gেছে, নেপাল হয়ে থাইল্যান্ডে পালানোর পরিকল্পনা ছিল তাঁর। আব্দুল্লাহ খানের সঙ্গে পাকিস্তান বা অন্য কোনও দেশের যোগাযোগ কিংবা সম্পর্ক রয়েছে কি না, তা খতিয়ে দেখছে পুলিশ। ঘটনার তদন্ত চলছে।
0
0
Report

केशपुर में भाजपा गुटबंदी फिर भिड़ंत: नई और पुरानी बीजेपी के समर्थक आमने-सामने

Mollar Chak, West Bengal:কেশপুরে গোষ্ঠী কোন্দল, আদি এবং নব্য বিজেপির কর্মীদের মধ্যে সংঘর্ষ, আহত একাধিক নির্বাচন থাক বা না থাক, নির্বাচনের আগে হোক বা পরে, বরাবরই শিরোনামে থাকে কেশপুর। আবারও সেই কেশপুরই উত্তপ্ত হলো ফের। তবে এবার সিপিএম অথবা তৃণমূল নয়, এবার কেশপুর উত্তপ্ত হল বিজেপির গোষ্ঠী কোন্দলে। সম্প্রতি রাজ্যে ঘটেছে রাজনৈতিক পালাবদল। তৃণমূল সরকারকে সমূলে ধ্বংস করে রাজ্যে ক্ষমতায় এসেছে বিজেপি সরকার। বিজেপি ক্ষমতায় আসার সাথে সাথেই বিভিন্ন দল ছেড়ে কর্মীরা যোগদান দিতে শুরু করেছেন বিজেপিতে। আরekhানে শুরু হয়েছে গোষ্ঠী কোন্দল। নব্য ও আদি বিজেপির মধ্যে এবার শুরু হয়েছে ক্ষমতার লড়াই। জানা-gিয়েছে, কেশপুরের ১১ নম্বর অঞ্চলের বসনচক বুথে বিজেপির তরফে পদযাত্রার আOrganization করা হয়েছিল, পদযাত্রার পর আOrganization করা হয় পথসভার। আর সেখানেই অতর্কিতে হামলা চালায় অপরগোষ্ঠী, হঠাৎ বিজেপিরই অপর গোষ্ঠী। বাঁশ লাঠি পাথর দিয়ে চলে মারধর। একে অপরের হাতাহাতিতে রক্তাক্ত হন উভয় পক্ষেরই বেশ কয়েকজন কর্মী। এই নিয়ে বিজেপির কেশপুরের নেতা তথা ঘাটাল সাংগঠনিক জেলা সহ-সভাপতি অজয় প্রধান জানান, কেশপুরে ৪ তারিখের পর নব্য বিজেপিরা সন্ত্রাস চালাচ্ছে, এদের জন্য আদি বিজেপিরা কাজ করতে পারছে না। অপরদিকে কেশপুরের বিজেপি নেতা তথা ঘাটাল সাংগঠনিক জেলার সম্পাদক তনময় ঘোষ জানান, বিজেপির নাম করে কিছু মানুষ অত্যাচারী তৃণমূলীদের সঙ্গে নিয়ে এই গন্ডগোল করছে। যদিও এই ঘটনার প্রসঙ্গে বর্তমান রাজ্য সরকার এবং বিজেপিকে জোর কটাক্ষ করলেন তৃণমূল নেতা তথা পশ্চিম বর্ধমান জেলা পরিষদের দলনেতা মহম্মদ রফিক। ছবি বাইট 2c তে
0
0
Report

उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए 30 करोड़ की सुरक्षा किट: हेलमेट-शील्ड का उन्नयन

Banda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार 30 करोड़ में पुलिसकर्मियों के लिए मांगी की सुरक्षा किट दंगाइयों और उपद्रवियों से निपटने में होगी आसानी पुलिस महक में भी उत्साह। उत्तर प्रदेश में अब हिंसा प्रदर्शन और पत्थरबाजी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अपनी तैयारी को मजबूत करना शुरू कर दिया है। पुलिस के लिए 90 हजार लाठी, हेलमेट और शील्ड खरीदी जाएंगी, जिसकी तैयारी की जा रही है ताकि पुलिसकर्मी सुरक्षित रहते हैं और पथराव या मारपीट करने वाले लोगों पर असर कम हो सके। पुराने डंडे की जगह PVC और पॉलीकार्बोनेट की लाठी दी जाएगी ताकि बाहर खड़े रहने पर भी टिकाऊ हों और लाठीचार्ज के समय चोट न आए। लगभग 30 करोड़ की लागत से यह सामग्री खरीदी जाएगी। चित्रकूट के भरतकूप थाना में पुरानी सामग्री और नई सामग्री का तुलनात्मक निरीक्षण किया गया तो आधुनिक सामग्री अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक मिली, और पुलिस कर्मियों में खासा उत्साह है कि हेलमेट से चोटें भी कम होंगी या नहीं रुकेंगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top