Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271123

ब्लॉक संसाधन केंद्र झंझरी दर्जीकुआं में एस एम सी प्रशिक्षण और मेरा आंगन मेरे बच्च कार्यक्रम सम्पन्न

Feb 20, 2026 10:22:33
Pure Tiwari, Uttar Pradesh
गोंडा। ब्लॉक प्रमुख झंझरी आशीष मिश्रा के अध्यक्षता में आज बीआरसी पर एस एम सी प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ जिसमें प्रत्येक विद्यालय के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के साथ प्रधानाध्यापको ने प्रतिभाग किया।खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी उपेंद्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में विद्यालयों में अभिभावकों के सहयोग से बच्चों के शैक्षिक उत्थान के साथ ही आउट ऑफ स्कूल की स्थिति समाप्त करने पर जोर दिया। प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों की योग्यता, उत्तरदायित्व और उनकी अयोग्यता पर चर्चा हुई।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 20, 2026 11:42:07
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस की वाटर वर्क्स कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक चार पहिया वाहन का इस्तेमाल कर सूअरों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात गुरुवार सुबह हुई। चोरों ने सूअरों को पकड़कर अपनी कार में डाला और मौके से फरार हो गए। चोरी के दौरान इलाके के कुत्ते लगातार भौंकते रहे, लेकिन चोरों ने इसकी परवाह नहीं की और अपना काम जारी रखा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पशु स्वामी राहुल कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने पशुओं को दाना-पानी खिलाने के लिए निर्धारित स्थान पर गए थे। गुरुवार सुबह जब वे वहां पहुंचे, तो उन्हें अपने पशु नहीं मिले। आसपास तलाश करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद राहुल कुमार ने अपने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में सुबह 4:52 बजे कुछ अज्ञात लोग एक चार पहिया कार से आते और सूअरों को उठाकर ले जाते हुए कैद हुए। इस घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Feb 20, 2026 11:39:59
Mumbai, Maharashtra:जब से सिमी पर बैन लगा है तब से सिमी से जुड़े लोग नागपुर, छत्रपति संभाजी नगर, अहिल्यानगर जैसे इलाको में अलग अलग छोटे छोटे दूसरे नामो के संगठन बना कर रैडिक्लाइज़ेशन का काम कर रहे है ऐसे कई सारे लोग एजेंसीओ के राडार पर लगातार बने हुए हैl इन्ही में से एक नागपुर बेस्ड शख्स भी शामिल है जो असल में यवतमाल के पुसाद का रहने वाला हैल इस शख़्स का परिवार भी सिमी से जुड़ा हुआ था, और सिमी को बैन करने के बाद भी इस परिवार पर सुरक्षा एजेंसियो की नज़र बनी हुई थीl ATS को शख़ है की इसी शख्स ने यवतमाल के पुसाद इलाके में चल रहे फुटबॉल क्लब में आने वाले गरीब बच्चों को रैडिक्लाइज़ेशन के लिए निशाना बनायाl सूत्रों के मुताबिक तीन साल पहले भी इसी शख़्स को ऐसे ही मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया थाl इस घटना में भी पुलिस ने इस शख्स से पूछताछ करके फ़िलहाल छोड़ दिया हैl
0
comment0
Report
DSDM Seshagiri
Feb 20, 2026 11:39:46
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 11:38:12
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र मे शादी की मस्ती उस समय चीख-पुकार और कोहराम में बदल गई, जब जश्न के बीच चली एक गोली ने एक घर का सहारा छीन लिया। घटना गुरूवार की रात हुई जब मंडी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान आरोपी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने का जश्न मना रहा था- उसी समय गोली सीधा एक व्यक्ति को लगी परिजनों के द्वारा व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया-देखते ही देखते खुशियों का माहौल मातम में बदल गया और परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने शादी समारोह और अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 14 घंटे के भीतर आरोपी को बाबा लालदास मंदिर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 20, 2026 11:37:48
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले के मनिया क्षेत्र के एनएच 44 पर फूलपुर मोड़ के पास कंटेनर और बाइक में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद स्कूटी सवार दम्पति कंटेनर के नीचे आ गए, जिससे दोंनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट के बाद एनएच 44 पर लम्बा जाम लग गया था। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवा दिया है। शादी से वापस घर लौट रहे थे दम्पति, मिली जानकारी के अनुसार दिनेश पिलुआ साहपुर अपनी पत्नी शीला के साथ धौलपुर से शादी समारोह करके अपने गांव जा रहा था। फूलपुर मोड़ के पास स्कूटी सवार कंटेनर के नीचे आ गई, जिसमें दोनों दम्पति स्कूटी के साथ कंटेनर के नीचे फस गए। घटना को देख स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मनिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाल एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ पर पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस जुटी जांच में, पुलिस ने बताया की फूलपुर मोड़ के पास एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दम्पति को कंटेनर के नीचे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने कंटेनर को जप्त कर लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 20, 2026 11:37:33
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 20, 2026 11:37:19
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक सत्यवीर की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने चचेरे भाई एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। साथ ही यह भी सामने आया कि आरोपी गिर्राज गुर्जर ने मृतक सत्यवीर को गोली मारी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शैलेन्द्र गुर्जर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दिनांक 19 फरवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ₹5000 के इनामी आरोपी गिर्राज गुर्जर को भी गिरफ्तार कर लिया गया。 आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध देशी कट्टा एवं जिंदा राउंड जब्त किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 का इजाफा भी किया गया है बाइट समीर सौरभ पुलिस अधीक्षक मुरैना
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Feb 20, 2026 11:37:05
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में लापता छात्र का शव मिलने से सनसनी फैली. रेलवे ट्रैक पर शव बरामद हुआ था. परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. इटावा जनपद के थाना इकदिल इलाके के रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. शव की पहचान नगला बंधा गांव के राजवीर यादव के 25 वर्षीय बेटे मनीष यादव के रूप में हुई. मनीष 18 फरवरी को कोचिंग के लिए निकला था लेकिन लौटा नहीं. परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई. देर रात इकदिल इलाके में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. सुबह परिजन शव देखने आए तो मृतक की पहचान मनीष यादव के रूप में हुई. परिजनों ने हंगामा किया. परिजन ने बताया कि मृतक प्रतियोगी तैयारी कर रहा था. 18 फरवरी को भी कोचिंग के लिए निकला था. गांव के लोगों से वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था. यूपी 2023 में छेड़छाड़ के आरोप भी लगाया गया था जिसमें कोर्ट ने 2025 में निर्दोष पाया. उसी रंजिश में विपक्षियों के द्वारा बेटे का अपहरण कर हत्या कर शव बोरे में भरे गए और रेलवे ट्रैक पर रख दिए गए. ट्रेन से शव कटने के बाद बोरे से अलग हो गया. सीओ अभय नारायण ने कहा कि सूचना मिली थी कि इकदिल इलाके के रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 25/17 पर डेडबॉडी मिली. भरथना थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई. जांच जारी है. जो भी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी.
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 20, 2026 11:36:45
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिला,जो बिहार के सबसे पिछड़े जिलों में शुमार है, वहाँ कुपोषण से जूझते गरीब परिवारों के लिए आईसीडीएस विभाग के द्वारा मिलने वाली टेक होम राशन योजना काफी महत्वपूर्ण योजना मानी जाती है। लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों ने एक बार फिर सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा आईसीडीएस विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से हर माह गरीबों के बीच टेक होम राशन यानी सुखा राशन वितरण किया जाता है। जिसमें एक माह का अनाज चावल, दाल, सोयाबीन, मसाला, नमक और तेलों का वितरण करना होता हैं ताकि अंतिम पायदान में खड़े गरीब लोगों को कुपोषण से दूर किया जा सके। लेकिन किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में गरीबों को मिलने वाली सुखा राशन में मात्र चावल, दाल और सोयाबीन का ही वितरण किया जाता है वही तेल, नमक और मसाला गरीबों के बीच वितरण ना कर उसे ICDS विभाग के सेविका से लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तक पचा रही है और अधिकारी अपना और अपने परिवार का कुपोषण दूर कर रहा है। जबकि ठाकुरगंज के बाल विकास पदाधिकारी अनीता कुमारी है जो DPO जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पदभार में भी है। जिसे उनके ही विभाग के CDPO से आज पच्चास हजार रुपये घुस लेते विशेष निगरानी इकाई ने गिरफ्तार किया है। वही उनके घर पर निगरानी की छापेमारी में पांच लाख रुपये बरामद भी हुआ है। स्थानीक लोगों और लाभुकों का आरोप है कि ठाकुरगंज में टेक होम राशन (THR) के नाम पर केवल चावल, दाल और सोयाबीन ही वितरित किया जा रहा है। तेल, नमक और मसाले जैसी जरूरी चीजें लाभुकों तक नहीं पहुँच रही हैं। इनका कथित तौर पर ICDS विभाग के अधिकारी और सेविकाएँ हड़प रहे हैं। जिले में कुल 1890 आंगनबाड़ी केंद्र है जहाँ से THR सूखा राशन वितरण होता है। ठाकुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन सिकंदर पटेल ने इसे गरीबों के हक में सेंधमारी करार देते हुए जिला पदाधिकारी से तत्काल जांच की मांग की है। जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने भी खुलासा किया कि टेक होम राशन के नाम पर ठाकुरगंज में लूट मची हुई है, और CDPO अनीता कुमारी के द्वारा टेक होम राशन के नाम पर हर माह प्रत्येक सेंटर से तीन हजार रुपये वसूले जाते हैं,जो लाखों का रकम हर माह होता है। जिला पदाधिकारी ने कहा है कि सुखा राशन वितरण के दौरान अधिकारी जांच के प्रभारी होते हैं। ठाकुरगंज मामले की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी。
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Feb 20, 2026 11:36:17
Bihar:गोपालगंज में डायल 112 के एक सिपाही से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद गोपालगंज पुलिस ने पूरे मामले पर विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। मांझागढ़ थाना में तैनात डायल 112 के सिपाही सुनील कुमार के व्यवहार में पिछले कुछ समय से अचानक चिड़चिड़ापन और मानसिक अस्थिरता के लक्षण देखे जा रहे थे। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा स्टेशन डायरी में इसकी विधिवत एंट्री की गई। किसी संभावित अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए उनके पास मौजूद सरकारी पिस्टल को सुरक्षित रूप से जमा करा लिया गया। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित सिपाही मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनके द्वारा अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई और सुरक्षा के मद्देनजर उनका पिस्टल सुरक्षित जब्त कर मालखाना में जमा कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सिपाही द्वारा कुछ पुलिस पदाधिकारियों पर लगाए गए आरोपों में कोई तथ्य नहीं पाया गया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सिपाही की मानसिक स्थिति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें दो पुलिसकर्मियों की निगरानी में सरकारी वाहन से उनके घर पहुंचाया गया। फिलहाल वे अपने परिवार के संरक्षण में हैं
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Feb 20, 2026 11:35:58
Deoghar, Jharkhand:देवघर के चरकी पहाड़ी रिमांड होम में एक युवती की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई उसके बाद उसे देवघर सदर अस्पताल लाया गया परिजन के अनुसार युवती प्रेम प्रसंग के मामले में रिमांड होम में थी आज सुबह यह सूचना दी गई थी युवती की मौत हो गई है जब वहां पहुंचे तो मिलने भी नहीं दिया गया परिजन के अनुसार रिमांड होम के कर्मी ने बताया कि बाथरूम में दुपट्टे के सहारे से खुदकुशी कर ली है लेकिन परिजनों का आरोप है कि यह पूरी तरह से हत्या है गले में खरोच के निशान पाए गए हैं वहीं फंदे लगाने का कोई भी निशान नहीं पाया गया है ऐसे में युवती की हत्या कर दी गई है परिजनों ने पूरे मामले को लेकर जांच करने की मांग की है इधर पूरी सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस छानबीन में जुटी हुई है
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 20, 2026 11:35:41
Vidisha, Madhya Pradesh:फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के नाम पर यादव समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि फिल्मों के शीर्षकों के माध्यम से विशेष जाति को केंद्र में रखकर गलत संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है, जो समाज की भावनाओं को आहत कर सकता है। समाजजनों ने बताया कि कुछ समय पहले आई फिल्म 120 बहादुर को लेकर भी चर्चा हुई थी। उनका आरोप है कि एक ओर कुछ फिल्मों के नाम बदले जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जाति विशेष के नाम से फिल्में बनाई जा रही हैं, जो दोहरे मापदंड को दर्शाता है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर फिल्म के डायरेक्टर व प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग किए जाने की बात कही गई है। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Feb 20, 2026 11:34:35
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:जनजातीय समागम सम्मेलन के दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गणेश गोदियाल तथा बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मांगलिक गीतों के साथ किया गया। सम्मेलन में जनजातीय समुदाय के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे, जिससे पूरा आयोजन सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली महिला मंगल दलों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन पड़ावों की भूमि जनजातीय समुदाय के नाम किए जाने की मांग उठ रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हैं कि भोटिया पड़ाव की भूमि को चिन्हित कर जनजातीय समुदाय के नाम किए जाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top