271504
अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा के संतों का जम्बूद्वीप तीर्थ स्थल पर स्वागत
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर क्षेत्र के जम्बूद्वीप तीर्थ स्थल पर रात्रि विश्राम के बाद अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा का संतों का जत्था श्रीराम के गगनभेदी जयकारे के साथ अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान पुजारी संत मोहनदास त्यागी, गोपाल चतुर्वेदी, रामदेव चौबे, पवन पांडेय और अन्य ग्रामीणों ने परिक्रमार्थियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनके भोजन जलपान का प्रबंध भी किया। श्रीराम नाम संकीर्तन से सम्पूर्ण क्षेत्र गूंज उठा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कपूरथला के बाबा दीप सिंह नगर से तीन नाबालिग लापता, परिवार जाँच में जुटा
Kapurthala, Punjab:कपूरथला से तीन नाबालिग बच्चे लापता, परिवार परेशान, पुलिस जांच में जुटी बाबा दीप सिंह नगर से अचानक गायब हुए तीन बच्चे कपूरथला के बाबा दीप सिंह नगर से तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता बच्चों में एक 13 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गली में खेलते-खेलते अचानक हुए गायब परिजनों के अनुसार तीनों बच्चे रविवार शाम गली में एक साथ खेल रहे थे। कुछ देर बाद जब परिवार ने उन्हें देखा तो वे वहां मौजूद नहीं थे। आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश करने के बावजूद बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते हैं परिजन परिवार ने बताया कि वे मेहनत-मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करते हैं। तीनों बच्चे स्कूल नहीं जाते थे और घर के काम-काज में परिवार का हाथ बंटाते थे। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है, इसलिए यह समझ से परे है कि तीनों बच्चे एक साथ कहां चले गए। सफेद रंग के वाहन में देखे जाने की सूचना परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी व्यक्ति ने जानकारी दी है कि तीनों बच्चों को फगवाड़ा के नजदीक एक सफेद रंग के वाहन में देखा गया था। इस सूचना के आधार पर परिवार अपने स्तर पर भी बच्चों की तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। हर पहलू से जांच कर रही है पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिवार और अन्य लोगों से मिली सभी जानकारियों तथा तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि जल्द ही बच्चों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।0
0
Report
उत्तराखंड: जन-जन द्वार के दूसरे चरण में 1.34 लाख भागीदारी, 20,808 मामलों का निस्तारण
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का दूसरा चरण समाप्त हो गया है। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दोनों चरण मिलाकर लगभग 6 लाख लोगों ने इस कार्यक्रम में भागीदारी की है। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख से ज्यादा लोगों ने भागीदारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा की 4 जुलाई से दूसरे चरण का आयोजन किया गया था जिसमें 198 शिविरों में 1लाख 34 हजार 740 लोगों ने प्रतिभा किया इस दौरान 23 हजार 219 जन शिकायतों में से 20 हजार 808 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि उनकी सरकार जनता के हितों के लिए प्रयासरत है जो भी योजनाएं लंबित हैं उन सभी पर अधिकारियों को कई समय में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
गाजीपुर पॉक्सो कोर्ट: सूरज बाड़ी को 25 वर्ष सश्रम सजा
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर की विशेष न्यायधीश पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी सूरज बाड़ी को 25 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई विशेष न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद की अदालत ने दोषी पर ₹80 हजार का अर्थदंड भी लगाया मामला 17 अगस्त 2023 का है, जब खानपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 8 गवाह पेश किए, सभी ने घटना का समर्थन किया साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए कठोर सजा सुनाई, जिसकी पुष्टि सहायक शासकीय अधिवक्ता रामकुमार राय ने की यह फैसला नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वालों के लिए कड़ा संदेश है कि ऐसे मामलों में कानून सख्ती से कार्रवाई करेगा और दोषियों को कठोर दंड मिलेगा。0
0
Report
Advertisement
गर्भवती महिला से मारपीट: आरोपी मां व दो बेटियों का पुलिस चालान
Pilibhit, Uttar Pradesh:गैपलबंद नहीं: प्रविष्टि में gibberish हटाकर समाचार को साफ किया गया है। पीलीभीत में गर्भवती महिला से मारपीट करने की आरोपी मां और उसकी दो बेटियों का पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है. मारपीट से घायल हुई गर्भवती महिला के दो बच्चों की जन्म के बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत. दरअसल थाना बिलसंडा क्षेत्र के मानपुर गांव की कोमल देवी ने 29 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा था कि उसके गांव के रहने वाले राम बहादुर कश्यप से पुरानी रंजिश चल रही है. जिसके चलते आरोपी उसके घर में घुसा आए और लाठी डंडों और लात घूंसो से बुरी तरह मारा पीटा. पीड़िता का आरोप है वह 8 महीने की गर्भवती थी उसके पेट में काफी चोट आई. बिलसंडा के सरकारी अस्पताल में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया था और दो बच्चों का जन्म हुआ. बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान 30 जुलाई और 1 अगस्त को दोनों शिशुओं की मौत हो गई थी. पुलिस ने इसी मामले में आरोपी बनाई गयी कमला देवी व उसकी पुत्री.शालू और कविता को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेजा है0
0
Report
Savant ke pehle somvaar par Dilli ke Okhla Underpass mein Kwarriyo ke liye pakka traffic intezaam
New Delhi, Delhi:सावन के पावन अवसर पर कांवड़ियों को लेकर क्या प्रबन्ध और किस तरीके से ट्रैफिक को लेकर दिल्ली पुलिस अपना योगदान दे रही है. लोकेशन ओखला अंडरपास. कांवड़ियों के शिविर के चलते रोड के ट्रैफिक के बारे में जानकारी ली जा रही है. हरियाणा या दिल्ली या अन्य राज्यों से कावड़ लेने जाते हैं हरिद्वार वही रास्ता हरिद्वार होते हुए नोएडा से कालिंदी कुंज ओखला अंडरपास को होते हुए दिल्ली से सभी राज्यों को जोड़ता है. दिल्ली के ओखला अंडरपास पर कांवड़ियों का शिविर तैयार किया गया है. आज सावन का पहला सोमवार है और कांवरिया दिल्ली से कावड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं. क्या इंतजाम हैं और किस तरीके से तैयारी चल रही है, लोगों ने बताया कि यहां पर कांवड़ियों के लिए पुख्ता इंतजाम आते हैं चाहे वह उनकी नानी धोने की या बाथरूम जाने की या खाने पीने की या कावड़ को रखने की समस्या हो. जिस तरीके से कांवरिया बड़ी मेहनत और शिद्दत के साथ पूजा पाठ अर्चना करते हैं और बड़ी मेहनत से कावड़ को लेकर आते हैं और किसी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी ना हो उसको लेकर यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस और अन्य राज्यों की पुलिस काफी पुख्ता इंतजाम कर रही है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से कांवड़ियों का शिविर तैयार किया जा रहा है और उनके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.0
0
Report
मुंबई-नाशिक हाईवे पर स्टंटबाजी वायरल, हादसे के बीच युवक का जीवन खतरे में
Thane, Maharashtra:शहापूर - मुंबई-नाशिक हाईवे पर धोकादायक स्टंटबाजी, वीडियो वायरल… वाशिंद-शहापूर रोड पर इनोव्हा से बाहर निकलकर स्टंट किया गया, पीछे बैठे लोगों ने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड किया. आज ही इसी महामार्ग पर खड्डों के कारण एक युवक की मौत दर्ज की गई है. वहीं कुछ युवक जीव जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे हैं. आवाजाही के बीच शहापूर से वाशिंद की दिशा में जाते समय इनोव्हा कार से युवक बाहर निघकर तेज़ी से स्टंट करने लगा. यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यात्रियों ने घटना को रिकॉर्ड किया. रील्स के लिए लोग ऐसे स्टंट कर रहे हैं, जो कई लोगों की जान खतरे में डाल देता है. शहापूर यातायात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा पुलिस ने 13 लाख के आभूषण-नकद चोरी गिरोह को गिरफ्तार किया
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में करीब 13 लाख 70 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोटरसाइकिल, टीवी, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपियों पर पहले से चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों के दर्जनों अपराध दर्ज हैं। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट। 22 जुलाई को बेमेतरा शहर के सिंघौरी वार्ड में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और एक लाख रुपये नकद समेत करीब 5 लाख 60 हजार रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और साइबर इनपुट के आधार पर पुलिस ने गिरोह तक पहुंच बनाई और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। चोरी के जेवरों को गिरवी रखने और बेचने का भी खुलासा हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 13 लाख 70 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, गोल्ड प्लेज कार्ड, नगदी, मोटरसाइकिल, टीवी, मोबाइल, चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।0
0
Report
कैलाश विजयवर्गीय बोले दतिया उपचुनाव महत्त्व कम, व्यक्ति-आधारित सीटों के कारण परिणाम में बदलाव
Indore, Madhya Pradesh:दतिया उप चुनाव में आये परिणामों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उपचुनाव का बहुत ज्यादा महत्व होता नहीं है लेकिन फिर भी हार हार होती है जीत जीत होती है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि हम इस पर चिंतन करेंगे वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के क्षेत्र की सीट को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं चुनाव में गया था वह नबीन जी की पर्सनल सीट थी व्यवहार की सीट थी इसलिए नवीन जी नहीं लड़े तो वहां थोड़ा सा रिजल्ट गड़बड़ा गया मुझे लगता है कि व्यक्ति आधारित सीट पर इस प्रकार की घटनाएं हो जाती है0
0
Report
सहयोग केंद्र का उद्घाटन: राजस्व शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए भाजपा कार्यालय में अभियान
Raipur, Chhattisgarh:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज से सहयोग केंद्र की शुरुआत हुई..... सहयोग केंद्र 5 दिनों तक दोपहर 3 से 5 तक संचालित होगा.... जिसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और समस्याओं का निवारण करेंगे...... सहयोग केंद्र में आज सबसे पहले मंत्री खुशवंत साहब ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.... उन्होंने जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए..... खुशवंत साहब का कहना है की सबसे ज्यादा राजस्व को लेकर के शिकायतें आई..... 4 अगस्त को श्याम बिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र आएंगे..... 5 तारीख को गजेंद्र यादव...... 6 अगस्त को टंक राम वर्मा और 7 अगस्त को राम विचार नेताम लोगों की समस्याएं सुनेंगे0
0
Report
Advertisement
सांचौर में कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्णय लिया
Jaipur, Rajasthan:जिला-जालोरविधानसभा-सांचौर लोकेशन-सांचौर सांचौर(जालोर)-संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर कांग्रेस का जोर, पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों की तैयारियों पर मंथन, बैठक में पहुंची केवल एक महिला एंकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सांचौर स्थित डाक बंगले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और चुनावी रणनीति को धार देने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जालोर प्रभारी सुमन यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-ग्राम और घर-घर जाकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने तथा वर्तमान भाजपा सरकार की विफलताओं को प्रभावी ढंग से रखने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि पार्टी जल्द ही वार्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं से संवाद करेगी। उन्होंने बताया कि सभी की राय और सर्वसम्मति के आधार पर योग्य एवं मजबूत उम्मीदवारों का चयन कर आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में उतारा जाएगा। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और चुनावी तैयारियों को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई, विधानसभा प्रभारी महेंद्र जाखड़, कांग्रेस सेवा दल यंग बिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश बिश्नोई सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सांचौर से भजनलाल गोदारा की रिपोर्ट0
0
Report
प्रशांत किशोर के सामने बांकीपुर में बीजेपी गढ़ पर सेंध
Patna, Bihar:पटना के बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए बीजेपी के गढ़ में सेंध लगा दी है। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में समर्थकों के बीच जीत का उत्साह साफ़ दिखाई दे रहा है। वहीं, कई लोगों का कहना है कि बीजेपी अपनी कथित 'अहंकार की राजनीति', पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर जनता का भरोसा खो बैठी। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इस चुनावी मुकाबले में आरजेडी शुरुआत से ही प्रभावी चुनौती पेश नहीं सकी। अब बांकीपुर की जनता को प्रशांत किशोर से विकास और बेहतर कामकाज की उम्मीद है। आखिर जनता ने इस जीत और हार को किस नज़र से देखा, सुनिए लोगों की राय।0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव ने बिहार की राजनीति में बदला समीकरण, प्रशांत किशोर की जीत
Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का नतीजा बिहार की राजनीति में बड़ा संदेश देकर गया है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बीजेपी के तीन दशक पुराने अभेद्य किले को ढहा दिया है. इतना तय है बांकीपुर के नतीजे ने बिहार की सियासत में नई बहस और नए समीकरणों को जन्म दे दिया है0
0
Report
Advertisement
जमुई के पत्नेश्वर धाम में सावन के पहले सोमवार पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने विकास और पर्यटन की पहल की
Jamui, Bihar:जमुई सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने जमुई स्थित पत्नेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की मंगलकामना करते हुए प्रदेश के निरंतर विकास की प्रार्थना की।पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया और सभी को सावन के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सावन का पावन महीना श्रद्धा, आस्था, सेवा और लोककल्याण का संदेश देता है तथा भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे।मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि पत्नेश्वर धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि जमुई की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का महत्वपूर्ण धरोहर स्थल है। उन्होंने बताया कि धाम के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की दिशा में वे लगातार प्रयासरत हैं। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इसके समग्र विकास के लिए निरंतर पहल की जा रही है और भविष्य में भी इसे प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पत्नेश्वर धाम को धार्मिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और स्थानीय क्षेत्र के आर्थिक एवं पर्यटन विकास को भी नई गति प्राप्त हो।0
0
Report
दिग्विजय सिंह के उपचुनाव विजय पर कांग्रेस में उत्साह, जनता को धन्यवाद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान दतिया के सभी मतदाताओं को मेरी बहुत-बहुत बधाई मतदाताओं ने जिस प्रकार से 2023 में हमें जिताया था उसी हिम्मत के साथ उपचुनाव में हमें विजय दिलाई आप सबके के प्रति हम आभार वयक्त करते हैं कांग्रेस के उन सभी जांबाज कार्यकर्ताओं ने सब दुख दर्द सह कर भी कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा सभी अधिकारियों को, अध्यक्ष जी को, विपक्ष के नेता जी को और सभी कांग्रेस के नेताओं के प्रति आभार वयक्त करता हूं एक वादा मैं आप सब से करता हूं कि हम कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं के दिक्कत और दुख में साथ खड़े रहेंगे विकास के लिए जो हम कर पाएंगे वो करेंगे घनश्याम सिंह जी को भी जो आज चुन कर आए हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं मुझे विश्वास है कि वे जनता के कसौटी पर फिर से खरे उतरकर जनता की सेवा करेंगे0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव जीत के बाद जनता की प्रतिक्रियाएं सामने: राजनीति बदलेगी क्या?
Patna, Bihar:बांकीपुर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अब जनता की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ प्रशांत किशोर की नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता की जीत है। उनका मानना है कि मतदाताओं ने जन सुराज के विज़न और बदलाव की राजनीति पर भरोसा जताया है। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब विधानसभा में बांकीपुर से जुड़े मुद्दों को पहले से ज्यादा मजबूत और मुखरता के साथ उठाया जाएगा। आखिर जीत के बाद जनता ने क्या कहा, सुनिए उनकी प्रतिक्रिया।0
0
Report
Advertisement
