Back
UGC बिल के विरोध में गोंडा में सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, डीएम ने ज्ञापन लिया
AKAtul Kumar Yadav
Jan 28, 2026 08:50:58
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में भी आज यूजीसी बिल को लेकर के सवर्ण आर्मी के हजारों लोगों ने गोंडा के अंबेडकर चौराहे से विरोध प्रदर्शन करते हुए गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर सवर्ण आर्मी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मोदी योगी तेरी कब्र खुदेगी के नारे भी लगाए हैं। इसके साथ ही साथ गोंडा कलेक्ट्रेट पहुंच करके सवर्ण आर्मी के लोगों ने हजारों लोगों के साथ खड़े होकर के हनुमान चालीसा का पाठ किया है। ज्ञापन लेने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को सवर्ण आर्मी के लोगों ने ज्ञापन देने के बजाय उन्हें वापस कर दिया और डीएम को ज्ञापन देने पर अड़े रहे। अंत में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सवर्ण आर्मी के लोगों बुला करके उनका ज्ञापन लिया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान यूजीसी बिल वापस लिए जाने को लेकर के हजारों लोगों के हाथों में पोस्टर और बैनर लिए थे। लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय ने बताया कि जिस तरीके से यह बिल लाया गया है इस बिल में कहा गया है। कि अगर अनुसूचित जाति या बैकवर्ड जाति के लड़कों के साथ कोई भेदभाव होता है तो उसके लिए सामान्य जाति का व्यक्ति जिम्मेदार होगा। एक तरीके से सामान्य जाति के व्यक्ति को गुंडा और मावली बता दिया गया है यह कानून वापस लिया जाना चाहिए अगर कानून वापस नहीं लिया गया तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। वही शंकराचार्य विवाद को लेकर के कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य है जिस तरीके से विवाद हुआ है। पहले धर्म दंड होता था लेकिन आज राजतंत्र है जो धर्म दंड पर हावी है। जैसे हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं वैसे ही हमारे हिंदू धर्म के प्रधानमंत्री हमारे शंकराचार्य हैं जो भी हुआ बहुत ही गलत हुआ है। वही इस विरोध प्रदर्शन के दौरान परी नाम की एक लड़की ने बात करते हुए कहा कि जिस तरीके से हम लोग सत्ता में बैठना जानते हैं। उसी तरीके से हम लोग सप्ताह से बेदखल करना जानते हैं एक तरीके से आप कैंपस के अंदर भेदभाव फैलाना चाह रहे हैं इसीलिए बिल्कुल लाया गया हम लोग चाहते हैं कि इस बिल को तत्काल वापस लिया जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPradeep Kumar
FollowJan 28, 2026 10:16:450
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 28, 2026 10:16:360
Report
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowJan 28, 2026 10:16:080
Report
AGAdarsh Gautam
FollowJan 28, 2026 10:15:220
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 28, 2026 10:15:100
Report
0
Report
NANasim Ahmad
FollowJan 28, 2026 10:14:340
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowJan 28, 2026 10:14:210
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowJan 28, 2026 10:13:360
Report
STSumit Tharan
FollowJan 28, 2026 10:12:190
Report
RGRupesh Gupta
FollowJan 28, 2026 10:11:460
Report
ARAarti Rai
FollowJan 28, 2026 10:11:190
Report
WMWaqar Manzoor
FollowJan 28, 2026 10:11:050
Report
SBShowket Beigh
FollowJan 28, 2026 10:10:450
Report