icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow23 Nov 2024, 11:34 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झीरम कांड में फंसे जोगा मरकम, परिवार ने निष्पक्ष पुनर्जांच और रिहाई की मांग की

Dantewada, Chhattisgarh:झीरम घाटी कांड… छत्तीसगढ़ के इतिहास की वो दर्दनाक घटना, जिसे आज भी याद कर बस्तर सिहर उठता है। लेकिन अब इसी मामले में जेल में बंद एक पूर्व सरपंच के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। दंतेवाड़ा के चिकपाल गांव के पूर्व सरपंच जोगा मरकाम के परिजनों का दावा है कि उन्हें झीरम घाटी कांड में गलत तरीके से फंसाया गया है। परिजनों का कहना है कि जिस वक्त झीरम घाटी में नक्सली हमला हुआ था, उस समय जोगा मरकाम अपने घर में पारिवारिक शादी की तैयारियों में मौजूद थे। जोगा के बेटे हेमलाल मरकाम के मुताबिक, उनके पिता को पहले कंवरगांव के ठेकेदार तोमर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनका दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान जोगा के पास से कोई हथियार या नक्सली सामग्री बरामद नहीं हुई थी। परिवार का कहना है कि बाद में ठेकेदार हत्याकांड में जोगा मरकाम को अदालत से बरी कर दिया गया, लेकिन जेल में रहते हुए ही उन्हें झीरम घाटी मामले में भी आरोपी बना दिया गया। परिवार का यह भी आरोप है कि पिता की कानूनी लड़ाई लड़ते-लड़ते उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई। खेत, गाय और बकरियां तक बेचनी पड़ीं। बेटे का दावा है कि मुकदमे में अब तक करीब दो से तीन लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और आर्थिक मजबूरी के चलते उसे अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी। परिवार ने NIA जांच पर उठाए सवाल - परिजन और ग्रामीणों ने एनआईए (NIA) की जांच गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले असली दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, न कि निर्दोष ग्रामीणों को फर्जी मामलों में फंसाकर जेल में रखा जाए। परिवार अब शासन-प्रशासन और अदालत से मामले की निष्पक्ष पुनर्जाँच और जोगा मरकाम की रिहाई की गुहार लगा रहा है। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी जोगा मरकाम के समर्थन में सामने आए हैं। उनका कहना है कि जांच में वास्तविक दोषियों तक पहुंचना जरूरी है और किसी निर्दोष ग्रामीण को लंबे समय तक जेल में नहीं रखा जाना चाहिए। तो वही NIA ने पहले से जेल में बंद 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है उसको लेकर शहीद महेंद्र कर्मा की पुत्री तूलिका कर्मा ने कहा कि वाकई में झीरम कांड के मास्टरमाइंड आज बाहर घूम रहे हैं और सरकार के साथ नजर आ रहे हैं। कोर्ट ने जिन 10 लोगों को सजा सुनाई है, वे पिछले 10-13 साल से जेल में हैं और अपनी सजा काट रहे हैं। आधिकारिक जांच में असली दोषियों तक पहुँचने की मांग भी जारी है।
0
0
Report

चित्रकूट में भयंकर बाढ़ के बाद मंत्री ने राहत सामग्री व चेक वितरित किए

Satna, Madhya Pradesh:चित्रकूट में बीते 29 अगस्त को मंदाकिनी नदी में आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ के तकरीबन 10 दिन बाद जिले के प्रभारी और प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री सहित राहत राशि के चेकों का वितरण किया गया. इस दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा पीड़ित बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, साधू संतो के साथ बातचीत कर सरकार की तरफ से पूरी मदद का भरोसा दिलाया गया. साथ ही बाढ़ पीड़ितों को वितरित किये जा रहे रसोई स्थल पर जाकर भोजन का स्वाद चखा गया. इसके अलावा प्राचीन मुखारविंद मंदिर में जाकर भगवान् श्री कामता नाथ जी महाराज का दर्शन पूजन किया गया. और बाद भरतघाट में जाकर मंदाकिनी नदी के घाटों का निरीक्षण किया, गौर तलब है कि बीते 29 अगस्त को चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ के चलते हजारों लोगों का सबकुछ नष्ट हो गया था. कुछ दिनों पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भी चित्रकूट आकर पीड़ितों राहत और मदद का भरोसा दिलाया गया था.
0
0
Report

फाजिल्का में CIA टीम ने नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी गिरफ्तारी, कैप्सूल बरामद

Fazilka, Punjab:फाजिल्का में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 36 हजार प्रतिबंधित प्रिगाबलिन कैप्सूल, 20 नशीली गोलیاں और एक कार बरामद की है। आरोपियों को उस समय पकड़ा गया, जब वे कथित तौर पर नशीले पदार्थों की खेप का लेनदेन करने पहुंचे थे। एसपी सतिंदर कुमार ने बताया कि एसएसपी गगन अजीत सिंह के निर्देशों पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ ने फाजिल्का की अनाज मंडी क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक कार को रोका, जिसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल रखे हुए थे । पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय उर्फ सनी निवासी ओडांवाली बस्ती, फाजिल्का और मनप्रीत उर्फ मनू निवासी गांव घटियावाली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कार की पिछली सीट पर कैप्सूल के बॉक्स रखे गए थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी संजय टैक्सी चालक है और वह यह खेप लेकर आया था, जिसे आगे हैंडओवर किया जाना था। हालांकि इससे पहले ही सीआईए टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल कहां से लाए गए और इन्हें किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। एसपी ने कहा कि इतनी बड़ी खेप का बरामद होना पुलिस की सतर्कता का परिणाम है और नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके。
0
0
Report
Advertisement

पखांजूर मारपीट केस में राजनीति गर्माई, पुतला दहन के बाद प्रदर्शन तेज

Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर के पुराने बाजार चौक पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद बस चालक द्वारा अमन मंडावी पर मारपीट के आरोप लगाए जाने का मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। आरोपों के बाद जहाँ अमन मंडावी ने इसे सिरे से खारिज किया है, वहीं भाजपा युवा मोर्चा ने मामले को लेकर कांग्रेस और विधायक सावित्री मंडावी पर निशाना साधा है। पखांजूर के पुराना बाजार चौक पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और विधायक सावित्री मंडावी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई है। अब वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मामला स्थानीय राजनीति में भी तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।
0
0
Report

नर्मदापुरम में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम में सफाई व्यवस्था पर लगा ब्रेक मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के सफाई कर्मचारी 15 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। नर्मदापुरम में करीब 300 सफाई कर्मचारी पीपल चौक पर धरने पर बैठे हैं। हड़ताल का सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। बुधवार को न सफाई हुई और न ही कचरा कलेक्शन वाहन वार्डों में पहुंचे। लिहाजा शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर नजर आने लगे हैं। साफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कर्मचारी वेतन नियमितीकरण, नगर पालिका के स्थाई कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पीपल चौक पर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन लिखित आदेश जारी नहीं करता, तब तक जिले का کوئی भी सफाई कर्मचारी झाड़ू नहीं उठाएगा। वेतन में देरी और विसंगति को लेकर भी कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार वेतन मिलने में 55 दिन तक का समय लग जाता है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर सिर्फ नर्मदापुरम तक सीमित नहीं है। सिवनी मालवा, सुहागपुर, बाबई सहित जिले के अन्य नगरीय क्षेत्रों में भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे कई जगह सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और कचरा उठाव का काम भी रुक गया है। कर्मचारियों के अनुसार स्थानीय स्तर पर पूरी की जा सकने वाली आठ मांगों को लेकर प्रशासन से चर्चा हुई है। वहीं, शासन स्तर की मांगों के लिए प्रस्ताव भेजे जाने की बात कही गई है। लेकिन कर्मचारी मौखिक आश्वासन मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर की आठ मांगों को प्रशासन लिखित में स्वीकार करता है, तभी हड़ताल खत्म करने पर विचार किया जाएगा। जब तक लिखित आदेश नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report

मुरैना के राठी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के राठी हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मुरैना के राठी हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं。 परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले डिलीवरी के लिए एक महिला को राठी हॉस्पिटल लाया गया था, जहाँ डॉक्टर रितु राठी ने उसका ऑपरेशन किया。 परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला की एक नस कट गई, जिसके बाद लगातार ब्लीडिंग होती रही। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को इलाज के लिए ग्वालियर के सरकारी और निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई。 महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने आज मुरैना के राठी हॉस्पिटल पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है。 वहीं, पूरे मामले में वास्तविकता क्या है और महिला की मौत का कारण क्या रहा, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

खंडवा में अवैध शराब बनवाने के गढ़ पर आबकारी-action: 195 लीटर जब्त

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी का अभियान... जंगल में पैदल पहुंचीं टीम को मिला जखीरा... गड्ढे खोदकर निकाली शराब... कहीं हाथ भट्ठियां चलती मिलीं!खंडवा में आज नर्मदा नदी के किनारे बसे बाघनगर के दुर्गम जंगलों में आबकारी टीम ने दबिश देकर गुपचुप तरीके से महुआ गला कर बनाई जा रही अवैध देशी शराब का जखीरा पकड़ा। आबकारी विभाग ने लगभग 12 लाख रुपए इसकी अनुमानित कीमत निकली है। शराब माफिया इसी देसी शराब को गुपचुप तरीके से गांव में सप्लाई करता था।आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि ओंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी के किनारे घने जंगलों के बीच शराब माफिया महुआ गला कर शराब बनाने का काम कर रहा है। पुलिस में जंगल की झाड़ियां के बीच तो कहीं गड्ढे खोदकर शराब ढूंढ निकाली और उसे मौके पर ही खत्म कर दिया। कई ठिकानों पर हाथ भट्ठी से शराब बनाने का काम भी चलता मिला।आबकारी पुलिस ने कुल 195 लीटर हाथभट्टी शराब और 11 हजार 350 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। आबकारी विभाग ने जिले में 8 जगह दबिश दी और आबकारी अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज किए गए।
0
0
Report

गढ़वा में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा पर देवेंद्र महतो का जोरदार स्वागत

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में जेकेएलएम के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के आखिरी पड़ाव पर पहुंचे। रंका मोड़ पहुंचते ही छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। छात्रों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर करीब आधा किलोमीटर तक यात्रा कराई और प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर पहुंचाया, जहां देवेंद्र नाथ महतो ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के गढ़वा पहुंचने पर छात्रों ने उनका भव्य स्वागत किया। भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो इन दिनों झारखंड के 24 जिलों की यात्रा पर हैं। इसी क्रम में उनकी यात्रा गढ़वा जिले में पहुंची। सबसे पहले यात्रा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। इसके बाद जिला मुख्यालय गढ़वा पहुंचने पर रंका मोड़ पर पहले से मौजूद छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने देवेंद्र नाथ महतो को कंधे पर बैठाकर करीब आधा किलोमीटर तक यात्रा कराई। इसके बाद वे प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड के छात्रों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि सभी परीक्षाएं रद्द होंगी। उन्होंने कहा कि सीआईडी की कार्रवाई पर भी उनकी नजर बनी हुई है। उनके मुताबिक, फिलहाल अभय तिवारी के आसपास के लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि कई अन्य लोगों पर कार्रवाई होना अभी बाकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में विधायक, मंत्री, आईएएस, आईपीएस और कई सफेदपोश लोग अभी बचे हुए हैं। साथ ही जेएमएम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा छात्रों पर हाथ उठाया गया तो झारखंड में बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि अगर आंदोलन के बावजूद छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो झारखंड में चक्का जाम किया जाएगा। गढ़वा में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का यह पड़ाव पूरा हुआ, जबकि यात्रा का समापन रांची में होगा।
0
0
Report

साहिबगंज में सीबीआई के नाम पर ठगी: दुर्गापुर से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज में डिजिटल अरेस्ट कर फर्जी सीबीआई के नाम पर एक करोड़ 20 लाख की ठगी मामले का पुलिस ने उदभेदन करते हुए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैँ जिनके पास से पुलिस ने 31 लाख रूपये भी बरामद किया हैँ. दरअसल पिछले दिनों बरहरवा थाना क्षेत्र निवासी गौतम दास को अज्ञात साइबर अपराधी के व्हाट्सअप कॉल कर स्वयं को सीबीआई बताते हुए मानसिक भय दिखाया गया। अपराधियों ने वादी को अश्लील वीडियो एवं उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने का झूठा डर दिखा कर वादी से एक करोड़ बीस लाख रुपये (आरटीजीएस) के माध्यम से 5500 बार लगभग 4000 विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित करवा लिया। इस सम्बंध में 31 अगस्त 2026 को बरहरवा थाना में कांड संख्या 218/26 दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी सह साइबर सेल नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने बैंक स्टेटमेंट एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर क्षेत्र के रहने वाले अंतर राज्य संगठित साइबर गिरोह के तीन अपराधियों को धर दबोचा है।गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल वर्द्धमान, दुर्गापुर, बॉम्बे कॉलोनी निवाई रंजीत बास्की, पश्चिम वर्द्धमान, एनटीपीसी विद्यानगर, आईटीआई गोसाईं टोला निवासी आसित महतो एवं विधाननगर, हुरको दुर्गापुर निवासी धीरज हरी शामिल है.
0
0
Report
Advertisement

सSingrauli में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 ठिकानों पर छापेमारी

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई। 7 जगहों पर छापा, 16.13 BL शराब और 205 किलो महुआ लाहन बरामद। सरई और लंघाडोल क्षेत्र में 7 ठिकानों पर कार्रवाई। देसी-विदेशी शराब के साथ 205 किलो महुआ लाहन जब्त। कुल 7 प्रकरण दर्ज, आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 27,406 रुपये बताई गई। अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर आबकारी विभाग की सख्ती। ताकि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कम्प मचा हो और विभाग ने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गयी।
0
0
Report

भारत-नेपाल सीमा पर अफीम तस्करी का भंडाफोड़: चार गिरफ्तार

Bahraich, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल सीमा पर अफीम तस्करी का भंडाफोड़, नेपाली पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार, ट्रैवलर वाहन से हो रहा था अफीम की तस्करी का गेम। ट्रैवलर में छिपाकर ले जा रहे थे 4.917 किलो अफीम, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये, बहराइच. भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.917 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में नेपाल राष्ट्र के नागरिक पति-पत्नी चट्टान बसनेर व गीता खत्री के अलावा ट्रैवलर चालक राजकुमार और सहचालक देवेन्द्र बुढा शामिल हैं। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। भारत-नेपाल सीमा पर वाहनों की चेकिंग के दौरान जैतापुर मोड़ से पहले पुराने बस स्टॉप के पास टीम ने हिमाचल प्रदेश नंबर के ट्रैवलर वाहन HP01A8898 को रोककर तलाशी ली। वाहन में यात्री के रूप में सवार नेपाली नागरिक चट्टान बसनेर और उसकी पत्नी गीता खत्री के कब्जे से काले रंग के बैग में छिपाकर रखी 4.917 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि अफीम को ले जाने में ट्रैवलर चालक राजकुमार पुत्र टीकाराम निवासी शिमला, हिमाचल प्रदेश और सहचालक देवेन्द्र बुढा निवासी नेपाल भी सहयोग कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।वाहन, मोबाइल और भारतीय-नेपाली मुद्रा बरामद पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 4.917 किलोग्राम अफीम, तस्करी में प्रयुक्त ट्रैवलर वाहन, चार मोबाइल फोन, 6,510 रुपये भारतीय मुद्रा और 4,310 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की है। मामले में रुपईडहा थाने में मु0अ0सं0 241/2026, धारा 8/18/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारे चारों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया गया। पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई से भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मचा है।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में पुलिस पर हमला करने की कोशिश, वायरल वीडियो में युवक की बहस

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: उन्नाव में फिर पुलिस पर हमले का प्रयास। युवक ने पुलिस पर रॉड से किया हमले का प्रयास। दो कांस्टेबलों से युवक ने की झड़प। वीडियो में युवक ये कहते सुनाई दे रहा की मेरी ग़लती नहीं हैं। झड़प के दौरान पुलिस की वर्दी पकड़ कर खींची। किसी तरह कांस्टेबल ने युवक से छुड़ाई अपनी वर्दी। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस。 आरोपी ने घर से बाहर आते ही पुलिस पर किया हमले का प्रयास。 मामले का शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल पर बनाया वीडियो。 कल भी उन्नाव में लोगों ने डंडे लेकर पीआरवी कों खदेड़ा था。 दही थानाक्षेत्र के राजेपुर गांव का मामला。
0
0
Report

DM ने रैयाम- सकरी मिलों के 2028 तक चालू करने की योजना बताई

Darbhanga, Bihar:रैयाम चीनी मिल खोलने की हलचल तेज, DM ने कंपनी को सौंपा रैयाम चीनी मिल परिसर में गन्ना कार्यालय की चाबी,2028 तक चीनी मिल चालू करने का लक्ष्य, 50 लाख क्विंटल गन्ने की होगी जरूरत दरभींगा में रैयाम और सकरी चीनी मिल को दोबारा चालू करने की कवायद तेज हो गई है। बिहार कैबिनेट के निर्देश के बाद इंडियन पोटाश लिमिटेड को दोनों चीनी मिलों के कार्य के लिए जिम्मेदारी दी गई है। दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कंपनी के प्रतिनिधि विनोद कुमार तिवारी को गन्ना कार्यालय की चाबी सौंपी। कार्यालय के संचालन के बाद किसानों से जुड़ा काम शुरू किया जाएगा। डीएम ने किसानों से अधिक से अधिक गन्ने की खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गन्ने को आसानी से चीनी मिल तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रतिनिधि विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि कंपनी को चीनी मिल संचालन और गन्ना उत्पादन का लंबा अनुभव है। किसानों को गन्ने की बेहतर पैदावार के लिए तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रैयाम और सकरी चीनी मिल को 2028 तक गन्ने का लक्ष्य पूरा कर चालू करने की योजना है। दोनों मिलों के लिए करीब 50 लाख क्विंटल गन्ने की जरूरत होगी, जिसके लिए लगभग 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती आवश्यक है। इस वर्ष करीब 5 हजार एकड़ में बीज के लिए गन्ने की खेती कराने का लक्ष्य है, ताकि अगले वर्ष लगभग 25 हजार एकड़ में गन्ने की खेती की जा सके。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top