icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow5 Dec 2024, 01:12 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालावाड़ के ठेका कर्मचारियों ने तीन महीनों से अधिक वेतन नहीं मिलने पर प्रदर्शन

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ नगर परिषद में सीएलसी के माध्यम से लगे ठेके के सफाई कर्मचारी कचरा गाड़ी ड्राइवरो और अन्य कर्मचारियों ने पिछले साढ़े तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज होकर कार्य का बहिष्कार कर दिया और नगर परिषद कार्यालय के समक्ष नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सारे घटनाक्रम में नगर परिषद के ठेका कर्मचारियों ने त्योहारी सीजन में पिछले साढ़े तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई। बाद में नगर परिषद उपसभापति फारूख अहमद ने आगामी तीन-चार दिनों के भीतर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया जिसके बाद कर्मचारी वापस कम पर लौट आए। सारे मामले में नगर परिषद के कर्मचारियों ने बताया कि नगर परिषद के करीब पांच दर्जन कर्मचारी जिसमें सफाई कर्मचारी, कचरा गाड़ी ड्राइवर, फायरमैन सहित अन्य कर्मचारी शामिल है उनका पिछले साढ़े तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। लंबे समय से कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं होने के चलते उन्हें अपना घर खर्च चलाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं इस समय दशहरा और दीपावली के त्यौहार भी सामने हैं, ऐसे में वेतन नहीं मिलने से उनकी परेशानियाँ और ज्यादा बढ़ गई हैं। मामले मे ठेका कर्मचारों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के स्तर पर भी अपनी गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ ऐसे में उन्हें कार्य बहिष्कार पर मजबूर होना पड़ा है। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद उपसभापति फारूख अहमद ने कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की और आगामी कुछ दिनों में उनके पूर्ण वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारी अपने काम पर वापस कम पर लौट आए।
0
0
Report

किसानों का आंदोलन: अनूपगढ़ शाखा में पानी के स्थायी समाधान पर तेज बहस

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है, आंदोलन के 49वें दिन किसानों में भारी रोष देखने को मिला। जयपुर में प्रशासन के साथ वार्ता विफल होने के बाद किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आए। धरना स्थल से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ट्रकों और अन्य वाहनों के साथ बिरधवाल हेड की ओर रवाना हुए। किसानों ने बिरधवाल हेड को खुद खोलने और अनूपगढ़ शाखा में पानी छोड़ने का ऐलान किया है। आंदोलन के चलते क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। किसानों की मुख्य मांग अनूपगढ़ शाखा की सिंचाई व्यवस्था का स्थायी समाधान करना है। अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम और किसानों की रणनीति पर टिकी हैं।
0
0
Report

बानसूर में 11kV लाइन टूटने से दो भैंसों की मौत, किसान आंदोलन की चेतावनी

Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली–बहरोड).....बानसूर की चांदपुरी पंचायत में आज सुबह करीब 4 बजे 11 हजार केवी बिजली लाइन टूट गई। इससे विधवा रामबाई की दो भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही रामबाई के पति महेश का 35 साल की उम्र में निधन हो गया था। परिवार पहले से ही मुश्किल में था, अब भैंसों की मौत से आर्थिक संकट और गहरा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर राकेश दायमा और कई किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। किसानों ने कहा कि जब तक सहायता नहीं मिलती, वे चांदपुरी बिजली ग्रिड का घेराव करेंगे। सुबह 4 बजे से किसान बिजली ग्रिड के सामने धरने पर बैठे हैं। आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। बाइट:– राकेश दायमा, किसान नेता.....
0
0
Report
Advertisement

मथुरा में सपा नेता ऋतु गोयल पर FIR, जानलेवा हमला और जातिसूचक गालियाँ

Mathura, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़: मथुरा में सपा की निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल पर FIR दर्ज बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी की निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल और उनके साथियों पर जानलेवा हमले, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप: आजाद नगर निवासी मनीष आजाद का आरोप है कि 19 अगस्त 2026 की दोपहर एनएम-19 बरारी क्षेत्र में सपा नेत्री ने अपने बाउंसरों और साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया तथा गले में साफी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की। जातिसूचक गालियाँ और धमकी: आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित को जातिसूचक गालियां दीं और अवैध हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। मुख्यमंत्री पोर्टल का एक्शन: उत्तर प्रदेश शासन (मुख्यमंत्री कार्यालय) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देश पर थाना कोतवाली में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू: मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच क्षेत्राधिकारी (Dy. SP) स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं: सभापति अब्दुला अगवान का शहर साफ-सफाई मिशन शुरू, धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - सभापति अब्दुला अगवान की हर सुबह शहर के नाम, सफाई अभियान शुरू - दिवाली से पहले समस तालाब पहुंचे सभापति, पार्षदों के साथ किया श्रमदान - धार्मिक धरोहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बनेगा विशेष प्लान - समस तालाब का होगा रंग-रोगन, नगर परिषद करवाएगी सौंदर्यीकरण - अब्दुला अगवान बोले—भगवान नहीं हूं, लेकिन काम में कमी नहीं होगी - नए नगर परिषद बोर्ड से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास झुंझुनूं नगर परिषद सभापति बनने के बाद अब्दुला अगवान ने शहर की सफाई और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सुबह-सुबह शहर का दौरा करने की पहल शुरू की है। पहले स्कूटी से शहर की गलियों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने वाले सभापति अब दिवाली को देखते हुए श्रमदान के जरिए सफाई अभियान में जुट गए हैं। इसी क्रम में ​रविवार सुबह वे पार्षदों और शहरवासियों के साथ समस तालाब पहुंचे और वहां श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। सभापति अब्दुला अगवान ने शहर की धार्मिक धरोहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष योजना तैयार करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद का प्रयास केवल सफाई तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। समस तालाब पर रंग-रोगन करवाने की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि इस स्थल का स्वरूप और बेहतर बनाया जा सके। सभापति अब्दुला अगवान ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उन्हें जानकारी मिली थी कि समस तालाब पर विसर्जन के कारण काफी गंदगी हो रही है। इसके बाद उन्होंने पार्षदों की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और नगर परिषद की टीम को सफाई कार्य में लगाया। मोहल्लेवासियों और सर्व समाज के लोगों के सहयोग से यहां लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अब्दुला अगवान ने कहा कि शहर की धार्मिक धरोहरों को स्वच्छ रखने के साथ उन्हें और सुंदर बनाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। समस तालाब पर रंग-रोगन करवाने को लेकर भी मोहल्लेवासियों से चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की राय के बाद नगर परिषद रंग-रोगन का कार्य करवाएगी। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में अब्दुला अगवान ने कहा कि वे भगवान नहीं हैं, लेकिन अपनी ओर से काम करने में कोई कमी नहीं रखेंगे। शहर के लोगों ने नए नगर परिषद बोर्ड और सभापति से जो उम्मीदें लगाई हैं, उन पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
0
0
Report

बहराइच में अवैध आतिशबाजी भारी मात्रा में बरामद, संचालक गिरफ्तार

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, बहराइच. खाद बीज की दुकान से बरामद हुआ भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी का सामान, संचालक गिरफ्तार, खाद बीज व पेस्टिसाइड की दुकान से बरामद हुआ भारी मात्रा में अवैध गोला,पटाखा व आतिशबाजी का सामान, थाना फखरपुर क्षेत्र के पटेशिया चौराहे पर चोरी से चल रही थी अवैध आतिशबाजी की दुकान, पुलिस चेकिंग के दौरान खाद बीज की दुकान से बरामद हुआ 120 किलो अवैध आतिशबाजी का सामान, बिना लाइसेंस के आबादी वाले इलाके में खुलेआम हो रहा था अवैध आतिशबाजी का कारोबार, पुलिस की छापेमारी से हुआ मामले का पर्दाफाश, मोहम्मद सिराज सिद्दीकी उर्फ पप्पू सिद्दीकी नाम का संचालक गिरफ्तार, पुलिस मामले की जांच में जुटी,
0
0
Report
Advertisement

कळसूबाई शिखर पर आदिवासी और भक्तों की भारी भीड़, नवरात्र उत्साह में भक्तिमय दृश्य

Shirdi, Maharashtra:आदिवासी बांधवांसह राज्यभरातील भाविकांचे श्रद्धास्थान असलेल्या कळसुबाईच्या दर्शनासाठी आज सातव्या माळेला भाविकांनी अलोट गर्दी केली आहे.. 'महाराष्ट्रांचे एव्हरेस्ट' म्हणून ओळख असलेल्या कळसुबाई शिखरावर दरवर्षी मोठ्या उत्साहात नवर Travers महोत्सव sाजरा करण्यात येतो आज शिखरावर देवीच्या दर्शनासाठी लांबच लांब रांगा लागल्याचं चित्र बघायला मिळत आहे.. महाराष्ट्रातील सर्वात उंच शिखरावर असलेल्या कळसुबाईच्या दर्शनासाठी महाराष्ट्राच्या कानाकोपऱ्यातून भाविक दरवर्षी मोठी गर्दी करत असतात. आज आठवी माळ असल्याने आदिवासी बांधवांसह भाविकांनी गडावर मोठी गर्दी केल्याचं चित्र बघायला मिळत आहे.. जवळपास साडेपाच हजार फुट उंच असलेला कळसूबाई शिखर लहानांपासून वयोवृद्धांपर्यंत सर्वजण मोठ्या उत्साहाने सर करतात आणी कळसूबाई देवीचे दर्शन घेत आहेत.. स्थानिक नागरीकांसह पोलीस प्रशासनाकडून भाविकांच्या सुरक्षेची काळजी घेण्यात येतेय..
0
0
Report

उत्तरकाशी के लाल चावल की कीमत 60 से 140 रुपये पहुंची; महिलाओं की भूमिका प्रमुख

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -उत्तरकाशी के लाल चावल ने बदली पहाड़ की तस्वीर, 60 रूपये प्रति किलो से पहुंचा 140 रुपये किलो तक रिपोर्ट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विकासखंड के 'कमल सिराईं' और रामा सिराईं पहले जो 60 रुपये किलो बिकने वाला लाल चावल अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की नई पहचान बन गया है। आज इसकी कीमत लगभग 140 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।लाल चावल को 8 नवंबर 2023 को GI टैग मिला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थानीय उत्पादों और मिलेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने से उत्तरकाशी के इस पारंपरिक अनाज की मांग तेजी से बढ़ी है। पुरोला विकासखंड में पीढ़ियों से हो रही इस खेती में पहाड़ की मिट्टी और जलवायु का खास स्वाद है।वहीं लाल चावल शुगर के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है।लाल चावल भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते है जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदा मंद होता।इसलिए लाल की डिमांड काफी पुरोला के लाल चावल की पड़ोसी राज्य हिमांचल में भी काफी है। वी ओ - 01जनपद के पुरोला, मोरी और नौगांव ब्लॉकों में लगभग 1,700 हेक्टेयर में 30,600 कुंतल लाल धान का उत्पादन हुआ था जिससे करीब 3,497 किसान जुड़े रहे।इस कारोबार में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। लगभग 700 से 800 महिला किसान इसकी खेती, सफाई और बिक्री से जुड़ी हैं। नौगांव के कोटियाल गांव की स्वतन्त्रि बधानी जिन्हें 'रेड राइस लेडी' कहा जाता है, मंडुवा, झंगोरा, कौणी के साथ लाल चावल को बढ़ावा दे रही हैं। उनसे प्रेरित होकर कई गांवों में FPO के जरिए किसान संगठित हो रहे हैं और सालाना 15 लाख से अधिक का कारोबार कर रहे हैं। बाइट -01 स्वतन्त्रि बधानी 'रेड राइस लेडी' बाइट -02 किरन चौहान कॉर्डिनेटर पुरोला वी ओ -02 पहाड़ में मौसम की मार से फसल को नुकसान का जोखिम रहता है। UNDP वर्ष 2018 से केंद्रीय कृषि मंत्रालय के साथ मिलकर तकनीक आधारित फसल बीमा को मजबूत कर रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (2016) के तहत देश में 92.47 करोड़ आवेदन दर्ज हुए और 2.06 लाख करोड़ से अधिक के दावों का भुगतान हुआ है उत्तराखंड में भी 23.44 लाख आवेदनों पर 1,476 करोड़ रुपये के दावे भुगतान किए गए हैं।किसानों का कहना है कि बाजार में दाम बढ़ने के बावजूद लागत और मेहनत को देखते हुए सरकार को लाल चावल का न्यूनतम मूल्य तय करना चाहिए। ताकि किसानों को हर साल अनिश्चित कीमतों का सामना न करना पड़े और इस पोषण से भरपूर पारंपरिक अनाज की गुणवत्ता, पैकेजिंग और विपणन बेहतर हो सके। बाइट -3,4 काश्तकार पुरोला。
0
0
Report

अजमेर दरगाह पर छठी शरीफ दुआ में एक लाख जायरीन का भारी हुजूम

Ajmer, Rajasthan:रियासत राजस्थान के शहर अजमेर शरीफ में आज मुल्क भर से कसीर तादाद में जायरीन पहुंचे। जहां उन्होंने हजरत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि की महाना छठी शरीफ की इज्तेमाई दुआ में शिरकत की। खुसूसी दुआई जलसे में खुद्दामे ख्वाजा की तरफ से चिश्तिया शजरा ख्वानी और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। छठी शरीफ की फातेहा में दरगाह और उसके आस पास इलाका में जायरीन का हुजूम नजर आया। दरगाह कमेटी और पुलिस डिपार्टमेंट की तरफ से भी जायरीन की सिक्योरिटी के इंतजामात किए गए।ख्वाजा साहब के दरबार में अकीदत मंदो ने अपनी जिंदगी में खुशियों की दुआ मांगी और लंगर भी तकसीम किया। दरगाह के अहाता नूर में अंजुमन सैय्यद जादगान की जानिब से छठी शरीफ की फ़ातेहा का ऐहतमाम किया गया था, जहा तिलावते कुरआन पाक से दुआ का आगाज हुआ। इसी तरह जायरीन ने ख्वाजा साहब के दरबार में भी अकीदत की चादर फूल पेश कर हाजिरी लगाई। छठी शरीफ की दुआ के बाद सखी खिदमत फाउंडेशन की जानिब से जायरीन को लंगर तकसीम किया गया। दरगाह के झालरा मैदान से लेकर,जन्नती दरवाज़ा,शाह जानी मस्जिद ,महफिल खाना,बुलंद दरवाजा,निजाम गेट और ओलिया मस्जिद,संदल खाना समेत आहता नूर जायरीन से खचाखच भरा रहा। छठी शरीफ की इज्तेमाई फातेहा में तकरीबन एक लाख जायरीन ने शिरकत की और जिंदगी में खुशियों की दुआ मांगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top