icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फेसबुक प्यार ने सात साल बाद फिलीपींस की युवती से पंचबदन शिव मंदिर में विवाह

Munger, Bihar:फेसबुक पर हुआ प्यार, फिलीपींस की युवती संग पंचबदन शिव मंदिर में ब्याह। असरगंज मिल्की टोला के युवक की फिलीपींस की युवती से 9 वर्ष पूर्व हुआ था फेसबुक पर संपर्क मुंगेर: फेसबुक के जरिए शुरू हुई दोस्ती आखिरकार सात वर्षों बाद शादी के पवित्र बन्धन में बदल गई. असरगंज के मिल्की टोला निवासी विजय साह का पुत्र ऋषि कुमार जो भागलपुर में फिलहाल एशियन पेंट में इंजीनियर पद पर कार्यरत है. उसकी फिलीपींस की युवती सारा पाउलीन क्रूज केरियेजा फेसबुक पर प्यार हुआ और 9 वर्षों तक चैटिंग के बाद दोनों में प्यार हुआ और उसके बाद रविवार को हवेली खड़गपुर स्थित ऐतिहासिक पंचबदन शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह रचाया. इस अनोखी शादी को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जानकारी के अनुसार करीब 9 वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से मिल्की टोला निवासी ऋषि कुमार और फिलीपींस की युवती सारा पाउलीन क्रूज केरियेजा के बीच बातचीत शुरू हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. लंबे समय तक ऑनलाइन संपर्क में रहने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया. युवती फिलीपींस से भारत पहुंची, जहां रविवार को पंचबदन शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत विवाह संपन्न कराया गया. मंदिर के पुजारी ने पंचमुखीनाथ को साक्षी मानकर पूरे विधि-विधान से शादी कराई. विवाह के दौरान स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और इस अनोखे मिलन के साक्षी बने. दूल्हे ऋषि ने बताया कि उसके एक मित्र ने भी इसी मंदिर में विवाह किया था, जिससे प्रेरित होकर उसने यहां शादी करने का निर्णय लिया. विदेशी युवती और स्थानीय युवक की इस शादी की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
0
Report

क्रॉस-वोट मामले के चलते जरनैल सिंह निलंबित, कांग्रेस विधायक दल बैठक से दूर

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा विधानसभा सचिवालय में कांग्रेस के निलंबित विधायक जरनैल सिंह पहुंचे हैं जरनैल सिंह कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं थे कांग्रेस ने क्रॉस वोट मामले में जरनैल सिंह को पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया हुआ है इसी के चलते उन्हें विधायक दल की बैठक में शामिल ही नहीं किया गया जरनैल सिंह ने कैमरे पर तो कुछ नहीं था लेकिन अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि अब वे इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहते विधानसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विषय पर निंदा प्रस्ताव को लेकर बोले जरनैल सिंह अभी जब सदन शुरू होगा तब देखेंगे मुझे जानकारी नहीं नोट -- जरनैल सिंह के अलावा कांग्रेस के जो चार विधायक है जिसमें रेणु बाला,शैली चौधरी, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इसराइल अभी नहीं पहुंचे हैं
0
0
Report

जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, लोगों का फूटा गुस्सा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू लोगों में आक्रोश

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow8m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र स्थित राम नगर में बी.आर. मिलन वाटिका के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रशासन ने जमीन पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व नोटिस के यह ध्वस्तीकरण किया गया, जो पूरी तरह से गलत है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिस जमीन को वे अपनी बता रहे हैं, वह सरकारी दस्तावेजों में भी उनके नाम दर्ज है। करीब 2 साल पहले लोगों ने यह जमीन खरीदी थी और कुछ मामलों में 25 साल पुराने बैनामे भी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्हें यह जमीन बेची गई थी, तब कोई विवाद नहीं था, लेकिन अब अचानक पूरा मामला उलझा दिया गया है। गरीब परिवारों का कहना है कि उनकी पूरी पूंजी इस जमीन में लगी हुई है और अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि करीब 6 महीने पहले क्षेत्रीय विधायक द्वारा भी लोगों को आश्वासन दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद यह कार्रवाई होने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। कुछ लोगों ने भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भी अवैध कब्जे के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इस क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से सड़क और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे यह साबित होता है कि यह बसा हुआ इलाका है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिना नोटिस के ध्वस्तीकरण कैसे किया गया प्रशासन की इस कार्रवाई पर लोगों ने जांच की मांग की है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

​सिकंदराराऊ: शादी में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, युवक की पिटाई, चार पर मुकदमा

Mohammad RajaMohammad RajaFollow8m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंदराराऊ (हाथरस):कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब गाड़ी निकालने की बात पर कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ​अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार 26 अप्रैल की रात अपनी ससुराल में एक शादी में आए थे। रात करीब 12 बजे जब वह अपनी गाड़ी निकाल रहे थे, तभी सामने से इन्द्रपाल नाम का व्यक्ति अपनी तिर्री (ई-रिक्शा जैसा वाहन) लेकर आ गया। धर्मेंद्र ने उसे साइड हटने को कहा, जिसे लेकर दोनों में बहस हो गई। ​आरोप है कि कुछ देर बाद इन्द्रपाल अपने दो भाइयों और पत्नी के साथ वापस आया। उन लोगों ने धर्मेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। शोर मचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ​पीड़ित धर्मेंद्र की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही हैl
0
0
Report

भुड़िया कॉलोनी के खेतों में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Baheri, Uttar Pradesh:बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित भुड़िया कॉलोनी में खाली पड़े खेतों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि खेतों के किनारे मौजूद सूखी झाड़ियां भी उसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। दूर-दूर तक उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आसपास के लोग अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए, वहीं घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत और काफी प्रयासों के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया, वरना आग आसपास के रिहायशी इलाके तक पहुंच सकती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति भयावह हो गई थी। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर सूखी घास और गर्मी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में लोग आगजनी को लेकर सतर्क नजर आए और प्रशासन भी मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।
0
0
Report

मीटर बॉक्स में लगी भीषण आग से गांव में अफरा-तफरी, बिजली कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी के गुरसौली गांव में रात में अचानक मीटर बॉक्स में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही लाइनमैन बुद्धसेन सिंह,संजीव राठौर और केवल सिंह,तुरंत मौके पर पहुंचे। बिजली कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल 11 हजार लाइन कटवाकर बड़ा हादसा टाल दिया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बीच आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने भी बिजली कर्मियों का सहयोग किया और आग बुझाने में मदद की। समय रहते आग पर काबू पा लेने से गांव में बड़ा नुकसान होने से बच गया। ग्रामीणों ने लाइनमैनों की तत्परता और बहादुरी की सराहना की। अचानक लगी इस आग से कुछ देर के लिए गांव में दहशत का माहौल जरूर रहा, लेकिन बिजली कर्मियों और ग्रामीणों की संयुक्त कोशिशों से स्थिति सामान्य कर ली गई।
0
0
Report
Advertisement

J&K Apni Party के कार्यकर्ता Kunzer में सफाई अभियान चला कर संदेश दे रहे

Gulmarg, J&K Apni Party के कार्यकर्ता Kunzer में सफाई अभियान चला कर संदेश दे रहे In a commendable effort towards environmental protection and public awareness, the youth workers of J&K Apni Party organized a comprehensive sanitation and cleanliness drive in Kunzer area. The drive was formally kicked off from Kunzer and extended to its adjoining areas, covering roads, streams, rivers, and nearby villages. The initiative aimed at cleaning public spaces and encouraging residents to take responsibility for maintaining a neat and hygienic environment. During the drive, party workers actively participated in removing waste, clearing garbage from water bodies, and cleaning roadside areas. The volunteers worked with great enthusiasm and dedication, reflecting a strong commitment to environmental sustainability and community welfare. Speaking on the occasion, the organizers highlighted that the primary objective of the program was to raise awareness among the general public about the importance of cleanliness and maintaining a pollution-free environment. They emphasized that a clean environment is essential for healthy living and urged people to adopt responsible practices in their daily lives. The participants also appealed to the local residents to avoid littering, properly dispose of waste, and actively contribute towards keeping their surroundings clean. They stressed that collective efforts are necessary to bring lasting change and ensure a healthier ecosystem for future generations. The organizers further announced that such sanitation drives will continue in the future and will be extended to all villages, towns, and cities across the region. They reiterated their commitment to organizing similar initiatives regularly to strengthen public awareness and participation in environmental conservation. The sanitation drive was widely appreciated by locals, who lauded the efforts of the youth workers and expressed hope that such initiatives would inspire more people to join hands in making their surroundings cleaner and greener.
0
0
Report

मेरठ पुलिस की बर्बरता: वर्दी के नशे में चूर दरोगा ने छीनी गरीब की मेहनत,

Ajeet MishraAjeet MishraFollow9m ago
Basti, Uttar Pradesh:अजीत मिश्रा (खोजी) ब्यूरो रिपोर्ट: मेरठ, उत्तर प्रदेश मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस जहाँ एक ओर अपनी छवि सुधारने के लिए ‘मित्र पुलिस’ का नारा बुलंद कर रही है, वहीं मेरठ के दिल्ली-मेरठ बाईपास पर खाकी को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक दरोगा और उसके सहयोगियों ने न केवल एक गरीब युवक की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि दबंगई दिखाते हुए उसकी जेब से ₹5000 भी जबरन छीन लिए। रास्ता भटका, तो मिली गालियां और थप्पड़ जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक मेरठ में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र के बाहर से उसका हेलमेट चोरी हो गया। शहर में पहली बार आने के कारण वह रास्ता भटक गया और अनजाने में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (बाईपास) पर पहुंच गया। यहाँ तैनात दरोगा विनोद कुमार और जितेंद्र सिंह ने उसे रोका। युवक ने अपनी मजबूरी बताई कि वह रास्ता भटक गया है और उसका हेलमेट चोरी हो गया है, लेकिन वर्दी के अहंकार में डूबे इन अधिकारियों को तरस आने के बजाय गुस्सा आ गया। रक्षक बने भक्षक: गालियां दीं और छीने पैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और चश्मदीदों के मुताबिक, दरोगा विनोद कुमार ने बिना किसी ठोस कारण के युवक को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। उसे सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं। इतना ही नहीं, युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी बाइक का चालान काटने की धमकी दी और जबरन उसकी जेब में रखे ₹5000 निकाल लिए। यह रकम उस युवक के लिए कितनी अहम थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह रोजगार की तलाश में परीक्षा देने आया था। आक्रामक सवाल: क्या यही है सीएम योगी की मित्र पुलिस? इस घटना ने मेरठ पुलिस के दावों की हवा निकाल दी है। सवाल यह उठता है कि: क्या रास्ता भटकना इतना बड़ा अपराध है कि युवक को थप्पड़ मारे जाएं? क्या हेलमेट चोरी होने पर सहानुभूति दिखाने के बजाय युवक को लूट लेना ही पुलिस का धर्म है? क्या दरोगा विनोद कुमार और जितेंद्र सिंह जैसे अधिकारियों को कानून से ऊपर होने का लाइसेंस मिल गया है? बढ़ता जन आक्रोश घटना के बाद से स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर पुलिस के प्रति भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ही सरेआम गुंडागर्दी पर उतारू हो जाएगी, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करेगी? अब देखना यह है कि क्या मेरठ के आला अधिकारी इन ‘वर्दीधारी लुटेरों’ पर कोई सख्त कार्रवाई करते हैं या फिर विभागीय जांच के नाम पर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा? पीड़ित युवक ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की है। सावधान खाकी! जनता देख रही है।
0
0
Report

औरंगाबाद में भीषण गर्मी से लोग परेशान, समय 11 बजे तक कम किया जाए

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं । आलम यह है कि सुबह 9 बजे से ही गर्म हवाएं बाहर रही हैं वहीं तापमान पिछले 3 से 4 दिनों से 42 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किये जा रहे हैं । जिला प्रशासन ने लोगो को एहतियात बरतने की अपील की है और अनावश्यक रूप से खासकर दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है । इस प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है और लोग खासे परेशान हैं । गर्मी से बचाव के लिये लोग ईख का रस , नीबू पानी , कोल्ड ड्रिंक्स , लस्सी का सेवन करते दिख रहे हैं ताकि उन्हें कुछ देर के लिये ही सही , थोड़ी राहत मिल सके । सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को है जिन्हें इस भीषण गर्मी में भी स्कूल जाना पड़ रहा है । स्कूलों ने डीएम से भी विद्यालय के समय को 11 बजे तक ही करने का निवेदन करते दिख रहे हैं ।
0
0
Report
Advertisement

पिलखुवा के झुग्गी क्षेत्र में आग, दो दर्जन से अधिक झोपड़ियाँ जलकर राख

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में आग का कहर देखने को मिला है. यहां सोमवार की सुबह देखते ही देखते करीब दो दर्जन से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं. जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मोदीनगर रोड स्थित झुग्गी में आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी जबरदस्त फैली कि उसने आसपास की झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग से आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
0
0
Report
Advertisement

खतरनाक क्रेशर खदान पर ब्लॉगर प्रचार से हादसों की पुनः आशंका

Sagar, Madhya Pradesh:हादसे के बाद भी नहीं थमी लापरवाही, खतरनाक क्रेशर खदान को बढ़ावा दे रहे ब्लॉगर. सागर जिले में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे के बाद भी लोगों की लापरवाही कम होती नजर नहीं आ रही है। बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ा स्थित क्रेशर खदान, जहां बीते दिनों नहाने गए 7 दोस्तों में से 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई थी, लेकिन अब भी ये खदान लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि कुछ ब्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इस खतरनाक जगह का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वे वीडियो और पोस्ट के जरिए लोगों को वहां घूमने और नहाने की सलाह दे रहे हैं, जिससे एक बार फिर बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई है। गौरतलब है कि जिस खदान में यह हादसा हुआ, वहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही किसी प्रकार के सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रशासन की ओर से सख्त कदम नहीं उठाए जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो फिर से किसी की जान जा सकती है। जरूरत है कि खदान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं और ऐसे खतरनाक स्थानों पर लोगों के जाने पर रोक लगाई जाए।
0
0
Report

रांची: JPSC परीक्षा में गड़बड़ी, केंद्रों पर प्रश्न पत्र नहीं पहुँचा; जवाबदेही की मांग

Ranchi, Jharkhand:रांची केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा में जो हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और घोर लापरवाही है। बोकारो और रांची के एक-एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र ही नहीं पहुंच पाया, जिसके कारण अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, इनमें स्वाभाविक रूप से आक्रोश भी देखने को मिला। फिर JPSC ने शिक्षा और उड़िया की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। मेरा मानना है कि परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं है। ऐसी स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। इसे केवल एक प्रशासनिक चूक नहीं माना जा सकता है। यह युवाओं की मेहनत, उनके समय और भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। एक परीक्षा के लिए महीनों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी जब इस तरह की अव्यवस्था का सामना करते हैं, तो उनके मनोबल पर कैसा असर पड़ता है, यह शायद JPSC में बैठे लोग नहीं समझ सकते। झारखंड में यह सवाल बार-बार उठ रहा है कि आखिर कब तक युवाओं को इस तरह की लापरवाही झेलनी पड़ेगी? क्या सिस्टम उनकी भावनाओं, उनके संघर्ष और उनके सपनों की अहमियत को समझेगा? ऐसी घटना होने पर जवाबदेही के साथ, दोषियों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित हो। युवाओं के संघर्ष और मेहनत को यूं ही बर्बाद करने वालों को सिर्फ एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके नहीं छोड़ा जाना चाहिए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top