Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271003
तीन दिवसीय पुलिस क्रिकेट फाइनल में गोरखपुर ने गोंडा को हराकर ट्रॉफी जीती
AKAtul Kumar Yadav
Nov 10, 2025 13:46:15
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्रिकेट ग्राउंड में तीन दिवसीय 25वीं अंतर्जनपदीय गोरखपुर जोन पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहां आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन गोरखपुर और गोंडा दोनों पुलिस टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ टॉस जीत करके गोंडा की टीम ने पहले बैटिंग किया। निर्धारित 20 ओवर में गोंडा पुलिस टीम ने 204 रनों का लक्ष्य गोरखपुर टीम के सामने रखा। मुकाबले को जीतने के उद्देश्य से उतरी गोरखपुर पुलिस क्रिकेट के खिलाड़ियों ने शुरुआती दौर में चौके और छक्कों से बरसात कर मैच को अपने पक्ष में कर लिया था। लेकिन 10 ओवर के बाद गोंडा पुलिस कर्मियों के कसी हुई गेंदबाजी से मैच फसता हुआ नजर आने लगा। लेकिन फील्ड पर डटे रहे दीपक यादव द्वारा अपना शतक पूरा करते हुए अंतिम छणों तक मुकाबले में अपनी पकड़ बनाई रखी। 20वीं ओवर में बैटिंग करने के लिए आए गोरखपुर पुलिस टीम के वीरेंद्र ने गोंडा एसपी विनीत जायसवाल की पांचवी बॉल पर चौकामार कर गोरखपुर पुलिस टीम को विजय दिलाई और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। पूरे क्रिकेट मैच के दौरान खेल मैदान के बाहर बैठकर रिक्रूट आरक्षियों द्वारा गोंडा के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भी नजर आए हैं और इस दौरान अलग-अलग लोगों द्वारा इनामों की काफी घोषणाएं भी की गई। उन्हीं इनामों के घोषणाओं के बीच गोंडा पुलिस को कई सफलता भी मिली कई विकेट भी गिरे लेकिन अंत में गोरखपुर टीम ने कड़े मुकाबले में विजय हासिल की है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRanajoy Singha
Nov 10, 2025 15:31:03
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Nov 10, 2025 15:30:26
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में रील बनाने के शौक ने एक छात्र की जान ले ली , सोशल मीडिया के लिये ट्रेक्टर पर चढ़कर BA के एक छात्र द्वारा रील बनाते समय ट्रेक्टर से नीचे गिर गया ,जहां ट्रेक्टर के टायर के नीचे दबकर उसकी मौत हो गयी । घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुरा ग्राम की है । मृतक के भाई द्वारा बताया गया कि सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मैलवारा खुर्द ग्राम निवासी नीलेश अहिरवार अपने भाई के साथ कल्याणपुरा ग्राम में एक अन्य युट्यूबर के साथ रील बनाने के लिये गया हुआ था । जहां वह ट्रेक्टर पर चढ़कर अपना वीडियो बनाने लगा , तभी तेज रफ्तार भागते हुये ट्रेक्टर से नीलेश अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया और उसके ऊपर ट्रेक्टर का पहिया चढ़ गया । जिसकी वजह से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया , घायल नीलेश की आनन फानन में जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया । जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया , छात्र की मौत की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया । वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Nov 10, 2025 15:30:14
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को चला गया है अब से उसकी सारी जिम्मेदारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की होगी बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आए थे जहां उत्तराखंड गवर्नमेंट और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एक एम ओ यू साइन हुआ है जिसमें उत्तराखंड गवर्नमेंट के द्वारा नैनी सैनी एयरपोर्ट जो है वह एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दे दिया गया है जिसके बाद से ही नैनी सैनी का जो सारा संचालन है जो सारी जिम्मेदारियां हैं वह एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास रहेगी जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि यह जो नैनी सैनी एयरपोर्ट है वह एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास जाने से उसके काफी फायदे मिलेंगे जिसमें नैनी सैनी एयर स्ट्रिप में जो भी सुविधा थी वो एयरपोर्टऑफ़ इंडिया के पास जाने से यह सुविधा काफी बढ़ जाएगी जैसा कि आप सभी लोगों को पता है कि नैनी सैनी एयर स्ट्रिप का जो विस्तारीकरण होना है उस विस्तारीकरण में भी एयरपोर्ट ऑफ अथॉरिटी के पास जाने से एयरपोर्ट को काफी फायदा मिलेगा जो यह एक्सटेंशन होना हैँ एयरपोर्ट का तो वो भी काफी बेहतरीन तरीके से हो पायेगा और जल्दी होगा और जो एयरपोर्ट के मेंटेनेंस और फैसेलिटीज के लिए जो बजट है वह भी काफी इजीली प्रोवाइड होगा और काफी अच्छी तरह यूज़ हो पाएगा जिला अधिकारी नें कहा की ये बहुत की अच्छा वेलकमिंग स्टेप रहेगा स्टेट और डिस्ट्रिक्ट के लिए भी बाइट आशीष भटगांई जिला अधिकारी
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Nov 10, 2025 15:17:27
Cooch Behar, West Bengal:রবিউল হোসেন, কোচবিহার: ২০০২ সালের ভোটার তালিকায় নাম তুলে দেবার জন্য এলাকায় যাদের নাম ২০০২ সালের ভোটার তালিকায় নেই তাদের কাছ থেকে 5000 করে টাকা তুলছিলেন দিনাহাটা বিধানসভার বিজেপির ২ নং মন্ডল সম্পাদক দেবব্রত দাসের ভাই শ্যামল দাস। অবশেষে আজ গ্রামবাসীরা হাতেনাতে সেই ব্যক্তিকে ধরে উত্তম মাধ্যম দিয়ে তুলে দিল পুলিশের হাতে। গোটা ঘটনা সামাজিক যোগাযোগ মাধ্যম ফেসবুকে লিখে পোস্ট করলেন উত্তরবঙ্গ উন্নয়ন দপ্তরের মন্ত্রী উদয়ন গুহ। যেখানে বিজেপি তথা বিরোধী দলের নেতাকর্মীরা কোন দলীয় মিটিং করতে পারেনা এসআইআর এর কাজের জন্য BLA দিতে পারেনা সেখানে এই অভিযোগ হাস্যকর, মন্ত্রী তার ব্যক্তিগত রাগ প্রশমিত করার জন্যই এমনটা করছেন পাল্টা কটাক্ষ বিজেপির। Prosangata আজ সামাজিক যোগাযোগ মাধ্যম ফেসবুকে একটি পোস্ট করেন উত্তরবঙ্গ উন্নয়ন দপ্তরের মন্ত্রী উদয়ন গুহ। সেই পোস্টে এক ব্যক্তির ছবি সমেত মন্ত্রী লেখেন পৃথিবীর সব থেকে বড় রাজনৈতিক দলের নেতা ৫০০০ টাকার বিনিময়ে গ্রামবাসীদের আশ্বাস দিয়ে বেড়াচ্ছিলেন দু হাজার দুই সালের ভোটার তালিকায় নাম তুলে দেবেন। গ্রামবাসীরা তাকে হাতেনাতে ধরে উত্তম মাধ্যম দিয়ে সাহেবগঞ্জ থানা পুলিশের হাতে তুলে দেয়। মন্ত্রীর এই পোস্টের পরেই কার্যতা চাঞ্চল্য সৃষ্টি হয়েছে দিনহাটার তথা জেলার রাজনৈতিক মহলে। একদিকে যখন এস আই আর আতঙ্কে ভুগছে বাংলার সাধারণ মানুষ ঠিক সেই সময় বিজেপি মন্ডল সভাপতিকে against সরাসরি এমন অভিযোগে কার্যত কিছুটা হলেও কোণঠাসা জেলা বিজেপি।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 10, 2025 15:16:09
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH का भ्रमण किया. यह संस्थान मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नॉलॉजी की पढ़ाई को नवीन और आधुनिक तरीके से सिखाने के लिए जाना जाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में भी ऐसे संस्थान स्थापित हों, जहां युवाओं को आधुनिक तकनीक और औद्योगिक प्रशिक्षण का अवसर मिले. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार, तकनीकी ज्ञान और उद्योगों से जोड़ने की दिशा में तेज़ी से कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री ने कॉलेज पहुंचकर वहां की शिक्षण पद्धति, आधुनिक प्रयोगशालाएं और तकनीकी सुविधाएं ध्यानपूर्वक देखीं. उन्होंने छात्रों से बातचीत की और यह जाना कि वे किस प्रकार प्रोजेक्ट्स और मशीनों पर कार्य करते हुए व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके अनुभवों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में आधुनिक मशीनें और डिजिटल प्रशिक्षण सुविधाएं शुरू की जाएंगी, ताकि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक कार्य कौशल भी विकसित कर सकें......
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 10, 2025 15:15:54
Jasa, Bihar:भूषा लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत भभुआ थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल। मृतक कूड़ासन गांव का रहने वाला बताया जा रहा कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा नउवा झोंटी पुल के पास हुआ, जब बाइक सवार युवक की भिड़ंत एक भूषा लदे ट्रैक्टर से हो गई। मृतक की पहचान कूड़ासन गांव निवासी निठौहर राम के पुत्र फरीदन राम के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान चंदन कुमार, पिता वीरेंद्र राम, निवासी कूड़ासन के रूप में की गई है। दोनों युवक अपने गांव लौट रहे थे कि इसी दौरान सामने से आ रहे भूषा लदे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और फरीदन राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल चंदन कुमार को तुरंत भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई भानु कुमार ने बताया कि उनका भाई अपने दोस्त के साथ किसी काम से भभुआ गया था और शाम को घर लौटते समय यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से दोषी ट्रैक्टर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अकसर भारी वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर यातायात व्यवस्था सुधारने और रात्रि में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
Nov 10, 2025 15:15:02
0
comment0
Report
KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMA
Nov 10, 2025 15:03:08
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top