Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271303

Gonda - नवाबगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

May 15, 2025 05:50:51
Sirsa, Uttar Pradesh

नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव मे रहने वाले युवक को गांव के कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर मुस्तैद नजर आयी, थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAjay Dubey
Jan 27, 2026 02:19:13
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां रेलवे ट्रैक पर एक बारहवीं कक्षा के छात्र का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी और मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। मृतक की पहचान मनिहारी गांव निवासी सत्री गौड़ बैसवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक स्कूल में पढ़ने वाला छात्र था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पढ़ाई को लेकर पिता से हुए विवाद के बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया था। परिजनों के अनुसार डांट के बाद सत्री सीधे बरगवां रेलवे स्टेशन की ओर चला गया। आशंका जताई जा रही है कि उसने मालगाड़ी के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसका शरीर पेट के हिस्से से दो भागों में कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मर्ग कायम कर लिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय कोई अन्य परिस्थिति तो नहीं थी। फिलहाल पूरे मामले की विवेचना जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Jan 27, 2026 02:19:00
Sagar, Madhya Pradesh:सेंट्रल जेल से सजा माफी के साथ रिहा हुए 9 कैदी.. एमपी सरकार के जेल विभाग द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर सेंट्रल जेल सागर से हत्या के आरोप में बंद 9 कैदियों को रिहा किया गया है इन सजायाफ्ता कैदियों की 6 साल की सजा माफ करते हुए जेल विभाग ने उन्हें जेल से बाहर किया है। दरअसल सरकार ने ऐसे उम्र कैद के कैदियों जिनकी सजा की 14 साल की अवधि पूरी हो गई है और उनका आचरण जेल के भीतर अच्छा रहा है उसका आंकलन कर के उन्हें रिहा किया गया है। जेल अधीक्षक के मुताबिक ये 9 कैदी सागर सेंट्रल जेल में बीते 14 सालों से बंद थे और इनके आचरण का परीक्षण कर उन्हें 6 साल पहले ही मुक्त किया गया है, जेल में रहते हुए इन्होंने व्यवसायिक गुण भी हासिल किए है और उम्मीद है कि जेल से रिहा होने के बाद उनका शेष जीवन बेहतरीन होगा।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Jan 27, 2026 02:17:03
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सरकारी सुविधाएं न होने का रोना रोकर अपने कर्तव्यों से दूर भागने वाले शिक्षकों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखां के शिक्षाकर्मी आइना दिखा रहे है। भरोखा स्कूल के शिक्षा कर्मियों ने विभाग के फंड पर आश्रित न रहकर बच्चों की सुविधाओं पर अपनी सैलरी से पैसा लगाया। ग्रामीणों को अपनी सोच बताकर बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए शिक्षकों ने जन सहयोग मांगा। ग्रामीणों को प्रेरित कर उनका सहयोग लेकर यहां के अध्यापकों ने स्कूल की सूरत ही बदलकर रख दी है। यह सब क्रांतिकारी बदलाव आया है इसी गांव से, इसी विद्यालय में पढ़कर और अब यहाँ प्रधानाचार्य बनकर आए वेदप्रकाश रोज ने स्कूल की काया ही पलट दी है। वेद प्रकाश ने 1988 में इसी विद्यालय से दसवीं पास की थी। 3 दिसंबर 1997 को गांव भावदीन में वेद प्रकाश रोज ने गणित अध्यापक के रूप में ज्वाइन किया। 17 अगस्त 2005 को मॉडल संस्कृति स्कूल सरसा में नियुक्ति मिली। दो साल गांव पनिहारी स्कूल में भी सेवाएं दीं। 20 नवंबर 2024 को प्रधानाचार्य बनकर भरोखां स्कूल लौटे। उसी दिन गांव के मौजिज लोगों और स्कूल स्टाफ के साथ बैठक की, जिसमें स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी, ग्लोब, मिनी जल घर बनाने और शिक्षा के स्तर को सुधारने पर चर्चा हुई। जिसका परिणाम अब सबके सामने है। वेदप्रकाश रोज बताते है कि उनका सपना है कि उनका स्कूल जिले का सबसे अच्छा स्कूल बने। प्रधानाचार्य वेदप्रकाश रोज बताते हैं कि सरकारी संस्थान से ही पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि 1989 में भरोखां स्कूल सीनियर सेकेंडरी बना। 20 नवंबर 2024 को वे इस विद्यालय में प्रधानाचार्य बनकर आए है। वे लगातार जन सहयोग से स्कूल के आधारभूत ढांचे में सुधार के लिए कार्य कर रहे है। वेदप्रकाश रोज का दावा है कि उनके विद्यालय में बनने वाला मिड-डे-मील की पूरे प्रदेश में मिसाल दी जाती है। यहां विद्यार्थियों को मिड-डे-मील खाने के लिए डाइनिंग टेबल की सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में अब तक पिछले साल के मुकाबले 100 विद्यार्थियों ने अधिक दाखिला लिया है। 11 लाख रुपये जुटाकर सीसीटीवी से लैस लाइब्रेरी, भौगोलिक पार्क और मिनी जल घर का निर्माण करवा रहे हैं। स्कूल के विकास के लिए 20 से अधिक स्टाफ और ग्रामीणों ने 11 लाख रुपये चंदा एकत्र किया। स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी, सोलर सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, चार अत्याधुनिक शौचालय और शुद्ध पेयजल के लिए जल मंदिर बनाया गया है। लाइब्रेरी में डबल इंटरनेट कनेक्शन दिया गया है। 60 छात्रों के बैठने की क्षमता वाली यह एसी लाइब्रेरी हाई स्पीड इंटरनेट, आरामदायक फर्नीचर, इन्वर्टर बैकअप और सुरक्षा के लिए डिजिटल कैमरों से लैस है। जिसमें स्कूल के अलावा कॉलेज की छात्राएं भी अध्ययन कर सकेंगी। इसके अलावा विद्यालय परिसर में भौगोलिक पार्क भी बनाया जा रहा है, जिसमें हैदराबाद से घास मंगवाकर लगाया है। अब पार्क में बड़ा ग्लोब लगाया जाएगा, जिसे लुधियाना से मंगवाया जाएगा। इससे विद्यार्थी संसार के मानचित्र को देख पाएंगे। स्कूल का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, ताकि अभिभावक खुद बच्चों का दाखिला करवाने आएं। गांव वालों ने अपनी मेहनत की कमाई से स्कूल को 7.5 लाख रुपये दिए। कुल 11 लाख रुपये जुटाए गए। स्कूल के प्रिंसिपल का सपना है कि इसे बेहतरीन बनाया जाए। वे खुद दो से तीन क्लास में गणित पढ़ाते हैं। प्रधानाचार्य वेदप्रकाश रोज बताते है उनके विद्यालय में आस-पास के गांव बरवाली, मुसाहिब वाला, दड़बी व पनिहारी तक बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते है। लेकिन स्कूल में बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी आ रही थी। इसलिए मौजूदा शैक्षणिक सत्र से स्कूल स्टाफ की ओर से अपनी सैलरी से पैसा एकत्रित कर एक स्कूल वैन खरीदी गई और वैन में तेल इत्यादि भी स्कूल स्टाफ द्वारा डलवाया जा रहा है। यह स्कूल वैन बच्चों को निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। वोल सिरसा के गांव बरुवाली सहित 15 ढाणियों की करीब 40 बेटियां स्कूल की पढ़ाई जारी रख सकेंगी। भरोखां गांव के स्कूल स्टाफ और पंचायत ने मिलकर बेटियों के लिए वैन सेवा शुरू की है। इसका मकसद बेटियों को घर से स्कूल तक सुरक्षित लाना और ले जाना है। कई पेरेंट्स पढ़ाई का खर्च उठाने को तैयार थे। लेकिन स्कूल की दूरी बेटियों की पढ़ाई में बाधा बन रही थी। कुछ पेरेंट्स बेटियों की पढ़ाई छुड़वाने की सोचने लगे थे। यह देख स्कूल स्टाफ ने चंदा इकट्ठा कर एक वैन खरीदी। ग्राम पंचायत ने वैन के डीजल का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। बेटियां पढ़-लिखकर आगे बढ़ सकें, इसलिए स्कूल के प्रिंसिपल वेद प्रकाश रोज ने खुद वैन चलाने का फैसला किया। अब पेरेंट्स को बेटियों की स्कूल आवाजाही और सुरक्षा की चिंता नहीं रहेगी। वोल प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूल में पढ़ने आए बच्चों ने बताया कि प्राइवेट स्कूल में मोटी फीस भरने को उनके माता पिता मजबूर थे पढ़ाई ज्यादा नहीं होती थी लेकिन गांव भरोखां के सरकारी स्कूल में अच्छी पढ़ाई होती है यहाँ स्कूल का महोला काफी अच्छा है। बाइट स्कूली बच्चे। वोल वही स्कूल स्टाफ का भी मानना है कि उनके ज्वाइन करने से पहले स्कूल की दिशा अच्छी नहीं थी और उन्होंने स्कूल के आने के बाद प्रिंसिपल के सहयोग से स्कूल में काफी काम करवाए जिसकी बदौलत अब स्कूल की दिशा अच्छी हुई है। बाइट स्कूल स्टाफ। महिला टीचर सुमन बाला भी प्राइवेट संस्थान को छोड़कर अब सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए आई है। प्राइवेट संस्थान की बजाए सरकारी स्कूलों में काफी अच्छी सुविधाएं देखने को मिल रही है। उनके गांव के स्कूल में काफी अच्छा माहौल है जिसके चलते बच्चे भी काफी उत्साहित होकर पढ़ाई करते रहते है। बाइट सुमन बाला , टीचर। बाइट सरोज बाला , टीचर। बाइट अंकु रानी , टीचर। बाइट जितेंद्र गिरी , टीचर।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Jan 27, 2026 02:16:19
Katihar, Bihar:कटिहार- डीजे हुआ बंद, ढोल-नगाड़ों की परंपरा बना आकर्षण मां सरस्वती को दी गई पालकी पर विदाई, बना आकर्षण का केंद्र बिहार सरकार द्वारा इस वर्ष डीजे एवं तेज गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था डीजे पर रोक के कारण जहां बच्चों में थोड़ी निराशा देखी गई युवाओं ने मिलकर पुरानी सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखते हुए ढोल-बाजा और नगाड़े की धुन पर उत्साहपूर्वक विसर्जन निकाला "जय माँ सरस्वती" के उद्घोष के साथ पालकी में विराजमान प्रतिमा को लेकर युवक थिरकते हुए विसर्जन स्थल की ओर रवाना कई लोगों ने इसे लुप्त होती परंपरा की सुंदर झलक बताया और युवाओं के इस प्रयास की सराहना की कटिहार जिला के कुरसेला प्रखंड में माँ सरस्वती की विदाई के समय युवाओं के द्वारा डीजे बंद होने से ढोल नगाड़े की परंपरा को अपनाते हुए नगाड़े की ताप पर उत्साह के साथ मां सरस्वती को पालकी पर विदाई दी गई जो चारों ओर आकर्षण का केंद्र बना रहा । कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों, मंदिरों एवं विद्यालयों से माँ सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तथा पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच विसर्जन संपन्न कराया गया। Ullेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा इस वर्ष डीजे एवं तेज गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था, जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया。 डीजे पर रोक के कारण जहां बच्चों में थोड़ी निराशा देखी गई, वहीं युवाओं ने मिलकर पुरानी सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखते हुए ढोल-बाजा और नगाड़े की धुन पर उत्साहपूर्वक विसर्जन निकाला। “जय माँ सरस्वती” के उद्घोष के साथ पालकी में विराजमान प्रतिमा को लेकर युवक थिरकते हुए विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए。 ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनते ही सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग इस दृश्य को देखने के लिए रुक गए। कई लोगों ने इसे लुप्त होती परंपरा की सुंदर झलक बताया और युवाओं के इस प्रयास की सराहना की।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Jan 27, 2026 02:16:05
Gumla, Jharkhand:गुमला के चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम भठौली में बीती शाम लगभग 7:30 बजे एक 60 वर्षीय विधवा महिला शांति देवी की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी चैनपुर पुलिस को लगभग 12 घंटे बाद सुबह मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। यह वारदात गांव की बस्ती के बीचों-बीच हुई, जिससे अनेक सवाल खडे होते हैं। इतने लंबे समय बाद सूचना मिलना और अब तक मुख्य आरोपियों का पता न چلना भी जांच पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्रोतों के अनुसार, हत्या के पीछे डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
PSPrasenjit Sardar
Jan 27, 2026 02:15:48
Baruipur, West Bengal:ভাঙ্গড়ে আবারও আইএসএফ তৃণমূল উত্তেজনা ঘটনাস্থলে উত্তর কাশিপুর থানার পুলিশ। ভাঙ্গড়ের চালতাবেড়িয়া অঞ্চলের দক্ষিণ বামুনিয়া এলাকায় রাতে আইএসএফ তৃণমূলের মধ্যে উত্তেজনা ঘটনার স্থানেও আসে উত্তর কাশিপুর থানার পুলিশ। পুলিশ আসলে পুলিশের সঙ্গে বচসায় জড়িয়ে পড়ে আইএসএফ কর্মী সমর্থকরা। আইএসএফের অভিযোগ, এক আইএসএফ সমর্থকে পাগলাহাট বাজারে মারধর করে তৃণমূল নেতা ওইদুল ইসলাম। পাল্টা তৃণমূলের অভিযোগ দক্ষিণ বামুনিয়া এলাকা থেকে তৃণমূল নেতা ওহিদুল ইসলামের ফোনে আগ্নেয় অস্ত্র সহ ধারালো অস্ত্রের ফটো পাঠায় একজন আইএসএফ কর্মী。 তারপরেই চালতাবেড়িয়া অঞ্চলের দক্ষিণ বামুনিয়া এলাকায় শুরু হয় আইএসএফ এবং তৃণমূলের মধ্যে উত্তেজনা। ঘটনার স্থানেও উত্তর কাশিপুর থানার পুলিশ এসে পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রণে আনে রাতে। তবে পুরো ঘটনা নিয়ে তদন্ত শুরু করেছে উত্তর কাশিপুর থানার পুলিশ, বাইট: ১) ওহিদুল ইসলাম (তৃণমূল নেতা) ২) মতিয়ার রহমান মোল্লা (আইএসএস কর্মী) ৩) আসাদুল মোল্লা (আইএসএস কর্মী)
0
comment0
Report
VKVISHAL KAROLE
Jan 27, 2026 02:15:20
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर नांदेड पुणे एक्स्प्रेस २६ जानेवारीपासून हडपसरपर्यतच सुरू झाली आहे. शुक्रवारी नांदेडहून पुण्यापर्यंत धावलेली अखेरची रेल्वे ठरली. ही रेल्वे पुणे जंक्शनऐवजी हडपसर स्थानकावरच टर्मिनेट करण्यात येईल. या निर्णयावर मध्य रेल्वे ठाम राहिली. हा निर्णय मराठवाड्यातील प्रवाशांसाठी अन्यायकारक आहे. यासंदर्भात लोकसभा व राज्यसभेच्या सहा खासदारांनी पत्र देऊनही मध्य रेल्वेने या पत्रांना केराची टोपली दाखवली, असे रेल्वे संघटनांतर्फे सांगण्यात आले. नोकरी, व्यवसाय, शिक्षणनिमित्त छत्रपती संभाजीनगरसह मराठवाड्यातून पुण्याला ये-जा करणाऱ्यांची संख्या मोठी असते या निर्णयाचा सगळ्याना फटका बसलाय..
0
comment0
Report
Jan 27, 2026 02:06:38
Goverdhan Brahmnan, Govardhan, Uttar Pradesh:गोवर्धन 26 जनवरी भारत देश के लिए एक राष्ट्रीय पर्व हैं आज के दिन भारत के संविधान की स्थापना की गई थी तब से यह दिन हमारे देश का राष्ट्रीय पर्व माना जाता है जिसको लेकर आज पूरे भारत में हर्षोल्लास की लहर देखने को मिल रही है जिसको लेकर आज किसान यूनियन के तत्वाधान में एक ट्रैक्टर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें किसानों द्वारा ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर देश भक्ति अच्छी तो से इस रैली का शुभारंभ किया यह रैली राधा कुंड नीमगांव बाईपास से राधा कुंड होते हुए गोवर्धन तहसील परिसर पहुंची जहां जहां उप जिला अधिकारी गोवर्धन प्रजाक्ता त्रिपाठी द्वारा सभी किसानों का सम्मान करते हुए उन्हें मिठाई वितरित की
0
comment0
Report
Jan 27, 2026 01:57:55
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे पर सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। पिछले कई महीनों से परतावल चौराहा जाम की समस्या से जूझ रहा है यह अभियान थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना एवं आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाना रहा। अभियान के दौरान थाना प्रभारी द्वारा माइक के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर दुकानदारों, ठेला चालकों एवं वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेन चौराहे से 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहन निर्धारित सफेद पट्टी के अंदर ही खड़ा करें, ताकि सड़क पर अनावश्यक अवरोध न हो और यातायात व्यवस्था बाधित न हो। पुलिस की इस कार्रवाई से चौराहे पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया तथा लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी अमित सिंह, परतावल चौकी एवं श्यामदेउरवा थाना पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
0
comment0
Report
Jan 27, 2026 01:46:54
Mirganj, Uttar Pradesh:मीरगंज। कस्बा क्षेत्र में देशभक्ति और किसान संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला, जब भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मी पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा कस्बा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां नागरिकों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस यात्रा की विशेष पहचान किसानों की सक्रिय भागीदारी रही। क्षेत्र के किसानों ने अपने पारंपरिक भैंसा-बैलगाड़ियों के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। सैकड़ों की संख्या में भैंसा-बैलगाड़ियां यात्रा में शामिल रहीं, जिन पर राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के संदेश लिखे बैनर लगाए गए थे। किसानों ने अपनी गाड़ियों को सजाकर तिरंगे के रंग में रंग दिया, जिससे ग्रामीण संस्कृति और देशप्रेम का सुंदर दृश्य देखने को मिला। किसानों का कहना था कि तिरंगा केवल देश की शान नहीं, बल्कि खेत-खलिहान में मेहनत करने वाले हर किसान का भी गौरव है। इसी भावना के साथ उन्होंने अपनी भैंसा-बैलगाड़ियों को तिरंगा यात्रा के लिए समर्पित किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम को लेकर किसानों सहित आम जनता में खासा उत्साह और गर्व का माहौल देखने को
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Jan 27, 2026 01:46:15
Patna, Bihar:पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल ग्रैंड शिला में ठहरे एक रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो इंग्लैंड में बिजली विभाग से रिटायर्ड अधिकारी थे। वह बीते 18 जनवरी से होटल के कमरा नंबर 103 में ठहरे हुए थे। होटल कर्मियों के अनुसार, रविवार को अजय कुमार शर्मा काम के सिलसिले में बाहर गए थे और शाम करीब 4:28 बजे होटल लौटे। कमरे में जाने के बाद उन्होंने भोजन न करने की बात कहते हुए सिर्फ फल मंगवाए थे। रात में आखिरी बार उन्होंने वाई-फाई को लेकर रिसेप्शन पर कॉल किया था। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो سका। सोमवार सुबह से उनकी कोई गतिविधि नजर नहीं आने पर होटल कर्मियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। बाद में उन्हें लेने आने वाले ड्राइवर के फोन के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जक्कनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां अजय कुमार शर्मा का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एएसपी अभिनव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल स्टाफ और मालिक से पूछताछ की, सीसीटीवी फुटेज और एंट्री-एग्जिट रजिस्टर की जांच की। मृतक के सूटकेस से परिजनों से जुड़ी जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने उनके परिवार को सूचित किया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। मृतक के पास से मिले दस्तावेज, भारतीय मुद्रा और पाउंड को जब्त कर सेजर लिस्ट तैयार की गई है। खबर लिखे जाने तक परिजन भारत नहीं पहुंच सके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
comment0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
Jan 27, 2026 01:45:22
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top